IPRD Jamtara (@iprd_jamtara) header
IPRD Jamtara (@iprd_jamtara) profile picture

जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा (झारखंड)।

Jamtara, India
Joined March 2019
Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)Photo by IPRD Jamtara (@iprd_jamtara)
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस_2026 के उपलक्ष्य में कल दिनांक 23.11.2026 को जिला अंतर्गत नगर भवन, दुलाडीह में #जिला_स्तरीय_कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समस्त जिलावासी सादर आमंत्रित हैं। #DistrictAdministrationJamtara @AlokDubeyIAS @prdjharkhand @JharkhandCMO
1
6
1,046
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस_2026 के उपलक्ष्य में आज नगर भवन, दुलाडीह में आयोजित #जिला_स्तरीय_कार्यक्रम का माननीय सांसद श्री @NalinSoren_jmm के द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व माननीय अतिथिगणों के आगमन पर उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। साथ ही माननीय अतिथिगणों एवं अधिकारियों के साथ देश के स्वतंत्रता आंदोलन एवं झारखण्ड राज्य के निर्माण महती भूमिका निभाने वाले महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। #DistrictAdministrationJamtara @AlokDubeyIAS @prdjharkhand @JharkhandCMO
1
6
291
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस_2026 के उपलक्ष्य में आज नगर भवन दुलाडीह, जामताड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संबद्ध कला दलों के द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी गई। #JharkhandseJohar @AlokDubeyIAS @prdjharkhand
1
3
315
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस_2026 के उपलक्ष्य में आज नगर भवन दुलाडीह, जामताड़ा में आयोजित कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं एवं संबद्ध कला दलों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा जन वितरण प्रणाली में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पीडीएस डीलरों तथा सड़क सुरक्षा के तहत नेक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। #JharkhandseJohar @AlokDubeyIAS @prdjharkhand
1
4
311
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस_2026 के उपलक्ष्य में आज नगर भवन दुलाडीह, जामताड़ा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में माननीय सांसद श्री @NalinSoren_jmm एवं अन्य गणमान्य के द्वारा लगाए गए स्टालों का भ्रमण किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। #JharkhandseJohar @AlokDubeyIAS @prdjharkhand
1
1
4
593
IPRD Jamtara retweeted
निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC) 2.0 के तहत आयोजित क्विज एवं प्रतियोगिताओं में जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने उल्लासपूर्वक भाग लिया। आज समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बच्चों से खूब मन लगाकर पढ़ाई करने एवं आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। @ceojharkhand @ECISVEEP @AlokDubeyIAS
4
2
12
1,027
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के क्रम में आज वृहत स्तर पर प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, स्वच्छ एवं स्वस्थ आंगनवाड़ी दिवस तथा विद्युत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। @prdjharkhand @dcjamtara – at Jamtara, India
54
IPRD Jamtara retweeted
समाहरणालय सभागार में आज जिला अंतर्गत सभी तकनीकी विभागों के अलावा मा० सांसद एवं विधायक निधि तथा अनाबद्ध निधि के अंतर्गत संचालित योजनाओं/कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में विभागवार योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय प्रगति में तेजी लाने के अलावा विभिन्न तकनीकी अड़चनों/समस्याओं का निष्पादन करने एवं चल रही कार्यों/योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। @AlokDubeyIAS @prdjharkhand @JharkhandCMO
1
11
664
IPRD Jamtara retweeted
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार से ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0’ का पुलिस अधीक्षक एवं वरीय अधिकारियों के साथ विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों को तम्बाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई तथा जागरूकता रथ भी रवाना किया। इसके अलावा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला से पंचायत स्तर तक समन्वय के साथ अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया। #TobaccoFreeYouth @prdjharkhand @JharkhandCMO @AlokDubeyIAS @jamtarapolice
1
6
527
IPRD Jamtara retweeted
आज समाहरणालय सभागार में VB-GRAMG, एवं आवास योजनाओं की समीक्षा बैठक में रोजगार सृजन, मजदूरी एवं सामग्री मद में भुगतान, पुरानी योजनाओं की लंबित देनदारियों के निष्पादन, पीएम आवास, अबुआ आवास एवं अंबेडकर आवास के शीघ्र पूर्णता तथा लंबित किस्तों के भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। @JharkhandCMO @prdjharkhand @AlokDubeyIAS
1
7
1,019
IPRD Jamtara retweeted
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा चक्रवाती तूफान ‘अक्वान’ को जारी अलर्ट के अनुसार जिले में कल रात्रि से ही रुक रुक कर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो रही है एवं 21 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। ऐसे में जिलेवासियों से अपील है कि खराब मौसम को देखते हुए अपने घरों से बेवजह बाहर निकलने से बचें। इसके अलावे लगातार हो रही बारिश के वजह से नदी, तालाब, डोभा आदि का जलस्तर बढ़ने की आशंका के दृष्टिगत अभिवावकों से भी आग्रह है कि अपने बच्चों को डोभा, तालाब, नदी एवं जलाशयों से दूर रखें। @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO @prdjharkhand
1
6
2,305
IPRD Jamtara retweeted
आज समाहरणालय सभागार में #जिला_समन्वय_समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास, पीवीटीजी ग्रामोत्थान योजना, आयुष्मान कार्ड की प्रतिशतता बढ़ाने के अलावा विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति में तेजी लाने एवं विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावा झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। #DistrictAdministration @JharkhandCMO @prdjharkhand @AlokDubeyIAS
1
11
920
IPRD Jamtara retweeted
#झारखण्ड_राज्य_स्थापना_दिवस के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर से अधिकारियों संग नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया एवं हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। जिलेवासियों से अपील है कि नशा मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा दें साथ ही वाहन चलाते समय यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करें। #JharkhandFoundationDay2026 @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO
1
3
496
जामताड़ा के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी आलोक कुमार ने नाला प्रखंड का दौरा कर सरकारी योजनाओं और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण । #news18biharjharkhand #jharkhandnews
3
4
349
IPRD Jamtara retweeted
उन्नत झारखंड, समृद्ध झारखंड – जन-जन की सहभागिता, विकास की नई गाथा! झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अवसर पर 15 से 28 नवंबर तक राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की समृद्ध विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। आइए, इस उत्सव के साक्षी बनें और विकसित झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
6
34
71
15,465
IPRD Jamtara retweeted
आज कार्यालय प्रकोष्ठ में कृषि, उद्यान, आत्मा, भूमि संरक्षण, पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की मासिक समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में योग्य एवं जरूरतमंद किसानों एवं अर्हताधारी लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने, वार्षिक लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO
1
7
1,193
IPRD Jamtara retweeted
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के निमित्त आज 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की सुपर चेकिंग की। इस दौरान फॉर्म 6, 7 एवं 8, लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, नो मैपिंग एवं अन्य श्रेणी के नोटिस से संबंधित मामलों का स्थलीय सत्यापन किया। साथ ही संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ को लंबित नोटिसों का सत्यापन कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। @ECISVEEP @ceojharkhand @prdjharkhand @AlokDubeyIAS
3
8
1,996
IPRD Jamtara retweeted
क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत राजकीय कृत मध्य विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र, सीतामुड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के अनुपात में अतिरिक्त वर्गकक्ष की आवश्यकता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजने तथा आंगनबाड़ी केंद्र के जीर्णोद्धार को लेकर भी जरूरी दिशा निर्देश दिया। @prdjharkhand @AlokDubeyIAS @JharkhandCMO
2
6
1,597
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2026 के तहत आज जिले के आउटडोर स्टेडियम में भगवान बिरसा मुंडा स्वदेशी एवं जनजातीय खेल प्रतियोगिता तथा पर्वत विहार पार्क में सांस्कृतिक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों एवं युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। – at Jamtara, India
1
32
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026 के तहत आज जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता, पंचायतों में पौधारोपण एवं ITI में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। #JharkhandFoundationDay2026 @prdjharkhand – at Jamtara, India
33