काजल retweeted
दिनांक 24.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म YouTube पर चैनल @Almostyash (Yash Maheshwari) के माध्यम से बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में #पटना_साइबर_थाना में कांड संख्या 1550/26, दिनांक 24.11.2026, धारा 75(1), 79, 351, 352 एवं 66(C), 66(D) IT Act के अंतर्गत #प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उक्त वीडियो/कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने एवं विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पटना साइबर थाना द्वारा मामले की जांच एवं अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#पटना_पुलिस सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।
@dm_patna @bihar_police @IG_CentralRange @cityspwest @CentralSP_patna @CyberPol_Patna @BiharHomeDept @IPRDBihar @DDNewsHindi @AIRNewsHindi #PatnaPolice #CyberPolice #CyberCrime #BiharPolice #CyberPS #viralvideo #viral
काजल retweeted
बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी ने ‘एशिया कप राइजिंग स्टार्स’ मुकाबले में UAE के खिलाफ महज 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया है।
उनकी इस असाधारण और ऐतिहासिक पारी ने देश और बिहार का मान बढ़ाया है। वैभव को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएँ।
काजल retweeted
माननीय नीतीश जी के कार्यकाल में नदियों पर बने पुलों ने बिहार के विकास को नई गति प्रदान की।
आवागमन की सुविधाएँ सुदृढ़ हुईं, लोगों के बीच दूरियाँ कम हुईं और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली।
बिहार को प्रगति की राह पर अग्रसर करने के लिए आभार नीतीश जी।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
काजल retweeted
आज होटल ताज, पटना में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित AI कार्यशाला– AI For Healthier Bihar में शामिल हुआ। इस अवसर पर उपस्थित विभागीय पदाधिकारियों, तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के बीच अपने विचार साझा किए। साथ ही, AI आधारित तकनीकों पर केंद्रित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न नवाचारों और उनके उपयोग की संभावनाओं को समझा।
AI आज बदलती दुनिया की पहचान और भविष्य की आवश्यकता है। व्यक्तिगत उपयोग के साथ-साथ इसके संस्थागत उपयोग पर भी हमें गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। इसी दिशा में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए AI के व्यवस्थित और प्रभावी उपयोग की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में AI रोगों की शुरुआती पहचान, जाँच, उपचार, मरीजों की स्थिति की निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े डेटा का संधारण और विश्लेषण बेहतर होगा, जिससे भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के निर्धारण में अधिक स्पष्टता और सटीकता आएगी।
AI के साथ हमारे डॉक्टरों, नर्सों, ANM और आशा कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाना भी स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। AI आधारित टेलीमेडिसिन और क्लिनिकल डिसीजन सपोर्ट के माध्यम से दूर-दराज के क्षेत्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह की पहुँच बेहतर बनाने की दिशा में भी हम आगे बढ़ रहे हैं।
हमारा उद्देश्य केवल आधुनिक तकनीक को अपनाना नहीं, बल्कि इसके माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर उपचार मिल सके।
काजल retweeted
माननीय निशांत कुमार बिहार की नई उम्मीद हैं।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। जनसेवा की इसी प्रतिबद्धता और भावना के साथ निशांत कुमार आगे बढ़ रहे हैं।
@Nishantjdu81
#Bihar #NishantKumar #JDU #JanataDalUnited
काजल retweeted
मैं महान किसान नेता श्री स्वामी सहजानंद सरस्वती जी को नमन एवं स्मरण करता हूँ। उनका संपूर्ण जीवन किसानों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बीता। उन्होंने किसानों को सामंतवादी शोषण के विरुद्ध एकजुट किया।
फरक्का जल संधि की 30 वर्ष की अवधि दिसंबर 2026 में पूरी हो रही है। ऐसे में इसके नवीनीकरण से जुड़े किसी भी निर्णय में बिहार की सिंचाई, पेयजल, उद्योग, पर्यावरण और किसानों की जरूरतों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिलनी चाहिए। यह केवल जल बँटवारे का विषय नहीं, बल्कि बिहार के किसानों, उनकी आजीविका और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल है।
बिहार में बाढ़, जलजमाव और नदियों में गाद जमा होने की समस्या भी कृषि के सामने बड़ी चुनौती है। ‘बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति, 2026’ के माध्यम से गाद प्रबंधन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके साथ ही कृषि रोडमैप, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार, कृषि फीडर और कृषि उत्पादों को नई पहचान देने जैसे प्रयासों से राज्य में कृषि के समग्र विकास को गति मिली है।
किसानों की समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को नीतिगत निर्णयों में स्थान देना बेहद जरूरी है। सिंचाई, बाढ़, जलजमाव तथा उपज के उचित मूल्य जैसी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान तलाशने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। बिहार के किसानों का हित और प्रदेश का कृषि विकास हमारी प्राथमिकता है।
काजल retweeted
What is one simple achievement your page has reached this week honestly speaking and what do you need to achieve further growth 💯🚨💯🚨💯
काजल retweeted
2005 में बिहार की बागडोर संभालते ही नीतीश जी ने सुशासन की नींव रखी।
राज्य के सभी वर्गों के विकास के लिए उन्होंने योजनाएँ बनाईं और उनका प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन किया।
आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उनके कार्य आज भी एक मिसाल हैं।
@NitishKumar
#DoDashakNavnirmanKe #DhanyawadNitishJi
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
काजल retweeted
आज पटना में जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी के साथ स्वामी सहजानंद सरस्वती विचार केंद्र द्वारा आयोजित ‘फरक्का जल संधि’ विषय पर राज्यस्तरीय ‘कृषक प्रतिनिधि संवाद’ सम्मेलन में शामिल हुआ। इस अवसर पर उपस्थित किसान नेताओं एवं प्रतिनिधियों के बीच बिहार के हितों, किसानों के अधिकारों, सिंचाई, जल प्रबंधन और कृषि के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
फरक्का जल संधि का खामियाजा बिहार के किसानों को लंबे समय से भुगतना पड़ा है। इसके कारण उत्पन्न जल संबंधी चुनौतियों का असर राज्य की सिंचाई व्यवस्था, कृषि और किसानों की आजीविका पर भी पड़ा है। ऐसे में दिसंबर 2026 में संधि की 30 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद इसके नवीनीकरण से जुड़े किसी भी निर्णय में बिहार के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। बिहार की नदियों, जल संसाधनों, सिंचाई, पेयजल और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ही आगे की रूपरेखा तय होनी चाहिए।
हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी लगातार इस विषय को उठाते रहे हैं और बिहार के हितों की आवाज बुलंद करते रहे हैं। हमारा स्पष्ट मानना है कि जल से जुड़े किसी भी समझौते में बिहार के किसानों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
काजल retweeted
Consistency triumphs over noise
Work in silence 🤐
Quiet work ultimately leads to success...
काजल retweeted
24 नवंबर 2005 का दिन हर बिहारवासी के लिए एक महत्वपूर्ण तिथि है।
माननीय नीतीश कुमार जी ने बिहार की बागडोर संभालते ही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त कर सुशासन की मजबूत नींव रखी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के संकल्पों को साकार करते हुए बिहार को विकास के मार्ग पर अग्रसर किया। आधारभूत संरचनाओं के विकास से लेकर हर व्यक्ति को सशक्त बनाने तक, माननीय नीतीश जी की भूमिका ने बिहार को एक नई पहचान दी है।
@NitishKumar @Nishantjdu81
#SushasanDiwas #Bihar #NitishKumar
#JDU #JanataDalUnited
काजल retweeted
आज सुशासन दिवस के अवसर पर पटना स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ और 24 नवंबर 2005 को हमारे नेता आदरणीय श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार में शुरू हुई सुशासन की ऐतिहासिक यात्रा तथा इस दौरान हासिल की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियों को स्मरण किया।
आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और विकास के प्रति अटूट संकल्प ने बिहार की राजनीति और शासन व्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में बिहार ने भय, अराजकता और अव्यवस्था के दौर से निकलकर कानून का राज, सामाजिक न्याय, सुशासन और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत संरचना और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में हुए ऐतिहासिक कार्यों ने बिहार की तस्वीर और तकदीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह यात्रा केवल सरकार की उपलब्धियों की कहानी नहीं है, बल्कि जनविश्वास, सामूहिक संकल्प और अनगिनत लोगों के अथक परिश्रम की भी गाथा है।
इस अवसर पर हमने पार्टी के उन लाखों समर्पित नेताओं, जमीनी कार्यकर्ताओं एवं निष्ठावान समर्थकों के संघर्ष, समर्पण और योगदान को नमन एवं स्मरण किया, जिन्होंने सुशासन की राजनीति को जन-जन तक पहुंचाने और उसे धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
काजल retweeted
आज पटना स्थित जद (यू) प्रदेश कार्यालय में ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जद (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा साथ मौजूद रहें।
(1/2)
@SanjayJhaBihar
@Jduonline










































