KK TIMES (@kktimes52) header
KK TIMES (@kktimes52) profile picture

One day I will get everything I have dreamed of.

India
Joined March 2025
Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)Photo by KK TIMES (@kktimes52)
भारत ने दूसरे T20 में ज़िम्बाब्वे को 90 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. इसी के साथ श्रेयस अय्यर ने बतौर भारतीय T20 कप्तान अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज जीत दर्ज की. ईशान किशन (81 रन, 44 गेंद) को शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 219/5 का विशाल स्कोर बनाया. जवाब में ज़िम्बाब्वे की टीम 129 रन पर सिमट गई. अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट, जबकि यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई. अब सीरीज का अंतिम मुकाबला 26 जुलाई को खेला जाएगा. #INDvsZIM #INDvZIM
1
1
140
NEET-UG 2026 विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. जोशी अपने मौजूदा मंत्रालय के साथ-साथ अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे. सरकार के इस फैसले को शिक्षा मंत्रालय में तत्काल प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. वहीं, NEET विवाद को लेकर उठे सवालों और सुधारों पर नई जिम्मेदारी के तहत सरकार के अगले कदमों पर सभी की नजर रहेगी.
67
NEET-UG 2026 विवाद को लेकर पिछले 49 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया. यह फैसला केंद्र सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लिया गया. CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि संगठन "सद्भावना के आधार पर" आंदोलन वापस ले रहा है. सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR वापस लेने और अन्य मांगों पर भी आश्वासन दिया है. हालांकि CJP ने स्पष्ट किया कि यदि वादों को तय समय में लागू नहीं किया गया, तो आगे की रणनीति पर फिर फैसला लिया जाएगा.
42
NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं को लेकर देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के भविष्य को प्राथमिकता देते हुए और देशभर में बढ़ते तनाव को देखते हुए लिया गया है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा CJP की तीन प्रमुख मांगों में से एक था. पिछले कई हफ्तों से CJP और छात्र संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे. हालांकि CJP ने साफ किया है कि आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है और बाकी मांगों पर फैसला होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा. #DharmendraPradhan
1
36
NEET-UG 2026 विवाद को लेकर जारी आंदोलन के बीच CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की. बैठक में CJP ने अपनी तीन गैर-समझौतावादी (Non-Negotiable) मांगें सरकार के सामने रखीं. CJP की तीन प्रमुख मांगें: • धर्मेंद्र प्रधान या तो इस्तीफा दें या उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए. • NEET की कथित भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के कारण आत्महत्या करने वाले प्रत्येक छात्र के परिवार को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए. • आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जाएं और भविष्य में किसी भी प्रदर्शनकारी पर नया मामला दर्ज न किया जाए. CJP का कहना है कि जब तक इन मांगों पर ठोस फैसला नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा.
1
73
26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया, लेकिन CJP (Cockroach Janta Party) ने साफ कर दिया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा. संगठन का कहना है कि जब तक उनकी प्रमुख मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रहेंगे. CJP की प्रमुख मांगें: • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा. • NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय हो. • पेपर लीक से प्रभावित छात्रों के लिए व्यापक परीक्षा सुधार. • NEET पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा.
1
1
37
NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की मांग को लेकर 28 जून से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया. पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से अस्पताल ले गई थी, जिसके बाद यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया. केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ बातचीत के बाद वांगचुक ने अनशन समाप्त करने का फैसला लिया. उन्होंने कहा कि देश में संभावित तनाव और हिंसा की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, लेकिन शिक्षा सुधार और छात्रों के हितों की लड़ाई जारी रहेगी.
1
29
भारत ने पहले टी20 मुकाबले में ज़िम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. पहले गेंदबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ज़िम्बाब्वे को 125/7 पर रोक दिया. मयंक यादव (2/18) और प्रिंस यादव (2/19) ने दो-दो विकेट लेकर भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई. जवाब में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में 50 रन की विस्फोटक पारी खेलते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ा. ईशान किशन (35) और कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 28) ने भारत को 13.2 ओवर में जीत दिला दी. मयंक यादव को उनकी शानदार गेंदबाज़ी के लिए Player of the Match चुना गया. #INDvsZIM
1
1
33
फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को अतिरिक्त समय में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया. मुकाबले का एकमात्र गोल फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में किया, जिसमें निको विलियम्स ने शानदार हेडर से असिस्ट दिया. पूरे मैच में स्पेन का दबदबा रहा, जबकि लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना एक भी शॉट टारगेट पर नहीं लगा सकी. अतिरिक्त समय से पहले एंजो फर्नांडीज़ रेड कार्ड मिलने के बाद अर्जेंटीना 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थी. इस जीत के साथ स्पेन ने यूरो 2024 के बाद विश्व कप 2026 का खिताब भी अपने नाम कर लिया. #FIFA #Fıfaworldcup #Fıfaworldcup2026 #ArgentinaVsEspaña
1
1
2
47
जिस हिसाब से अर्जेंटीना खेल रहीं है, स्पेन को 10 -12 गोल मार देना चाहिए था अब तक.
1
1
16
3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित कराई. अब 16 जुलाई को घोषित नतीजों में पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने 720 में 715 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की. इस साल 11.21 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में सफल हुए, जबकि 19 छात्रों ने 700 से अधिक अंक हासिल किए. #NEET #Neet2026 #NeetResult
53
फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने आखिरी मिनटों में जबरदस्त वापसी करते हुए इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंच गया. इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल से बढ़त बनाई, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में अर्जेंटीना ने बाज़ी पलट दी. 85वें मिनट में एन्जो फर्नांडीज़ ने बराबरी का गोल दागा और 90+2वें मिनट में लाउतारो मार्टिनेज ने विजयी गोल कर टीम को फाइनल का टिकट दिला दिया. अब 19 जुलाई को विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा, जबकि इंग्लैंड का मुकाबला तीसरे स्थान के लिए होगा. #ENGvsARG #Fıfaworldcup2026
34
फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल सिर्फ दो टीमों का मुकाबला नहीं, बल्कि फुटबॉल की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक का नया अध्याय है. दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए आमने-सामने होंगी, जहां पहले से स्पेन अपनी जगह पक्की कर चुका है. लियोनेल मेसी अपनी टीम को लगातार दूसरे विश्व कप फाइनल में पहुंचाने के इरादे से उतरेंगे वही दूसरी ओर हैरी केन, जूड बेलिंगहम और इंग्लैंड की टीम लगभग 60 साल बाद विश्व कप जीतने के सपने को जिंदा रखना चाहेगी. भारत में यह मुकाबला 16 जुलाई को रात 12:30 बजे (IST) खेला जाएगा. #Fifa #fifa2026 #ARGvENG #ARGvsENG
40
इंग्लैंड ने तीसरे टी20 में भारत को करारी शिकस्त देकर सीरीज में अपनी पकड़ मजबूत कर ली. ट्रेंट ब्रिज में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाया. जवाब में भारतीय टीम महज़ 76 रन पर सिमट गई और 125 रन से मुकाबला हार गई. इस हार के साथ भारत ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार का सामना किया.इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई. अब टीम इंडिया की नजर अगले मुकाबले में वापसी कर सीरीज में बने रहने पर होगी.
39
भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वे 54 साल के हो गए हैं. उनके इस जन्मदिन पर मेकर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है. दरअसल, गांगुली के जीवन पर आधारित बोयपिक की चर्चा लंबे समय से थी. अब दादा के जन्मदिन के मौके पर इसका पहला लुक जारी कर दिया गया है. #Dada
43
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया. स्पेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल की 1-0 से हार के साथ उनके विश्व कप करियर का अंत हो गया. #Ronaldo #CR
86
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को रिलीज के सिर्फ 3 दिन बाद ही ZEE5 ने भारत में स्ट्रीमिंग से हटा दिया है. ZEE5 का कहना है कि फिल्म फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं रहेगी. साथ ही प्लेटफॉर्म ने भरोसा दिलाया है कि दर्शकों के लिए जल्द नई जानकारी साझा की जाएगी. फिल्म 3 जुलाई 2026 को रिलीज हुई थी, लेकिन 5 जुलाई को ही इसे प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया. वैसे इस फैसले के पीछे की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं की गई है. #Satluj
1
31
.....and time starts now.
66
Happy New Year to all of you...
2
665