Kunal Shukla (@kunal492001) header
Kunal Shukla (@kunal492001) profile picture

Social and RTI Activist

Raipur, India
Joined September 2009
Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)Photo by Kunal Shukla (@kunal492001)
चोरी चाहे 10 लाख की हो या फिर महज 174/-₹ की, चोरी तो चोरी है। अपनी सरकारी कार का 174 /-₹ का फ़र्ज़ी बिल लगा कर छत्तीसगढ़ कैडर की आईपीएस रत्ना सिंह ने 174/-₹ की क्या चोरी की है? मैंने इस मामले की लिखित शिकायत आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज लगा कर छत्तीसगढ़ के डीजीपी महोदय से की थी। मेरी इस शिकायत पर डीजीपी महोदय ने क्या कार्रवाई की है इसका जांच प्रतिवेदन प्राप्त करने के लिए मैंने पुलिस मुख्यालय में आरटीआई (RTI) लगाया है।जिसका जवाब अभी तक अप्राप्त है। वैसे आरटीआई का जवाब एक माह अथवा तीस दिनों के अंदर दिए जाने का प्रावधान है और ये तीस दिन तीस तारीख को पूरे हो जाएँगे। अगर रत्ना सिंह नामक उक्त महिला को जाँच के नाम पर लीपापोती कर बचाने का प्रयास किया जाएगा तो फिर कोर्ट कचहरी का दरवाजा तो हमेशा खुला ही है,जिसको खटखटाने से मैं कभी पीछे नहीं हटा।
97
167
6
529
101,309
एपस्टीन के साथ फ़ोटो खिंचवाने वाला आख़िरकार राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गया है ।
101
दुनिया में एपस्टीन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई, तो फिर भारत में हरदीप सिंह पुरी पर कार्यवाही क्यों नहीं? एपस्टीन से जुड़े विवादों के सामने आने के बाद दुनिया के कई बड़े नामों को गंभीर परिणामों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई, तो कई को अपने प्रतिष्ठित पदों से इस्तीफा देना पड़ा। गिरफ्तार किए गए लोगों में: • एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर (पूर्व प्रिंस एंड्रयू) • पीटर मैंडेलसन (ब्रिटेन के पूर्व राजनयिक और लेबर पार्टी के नेता) • थॉर्ब्योर्न यागलैंड (नॉर्वे के पूर्व प्रधानमंत्री और यूरोपीय संस्थानों के पूर्व प्रमुख) इस्तीफा देने या पद छोड़ने वाले प्रमुख नामों में: • लैरी समर्स — हार्वर्ड के पूर्व अध्यक्ष और अमेरिकी वित्त मंत्री • थॉमस प्रित्जकर — हयात होटल्स के कार्यकारी अध्यक्ष • कैथरीन रूमलर — गोल्डमैन सैक्स की शीर्ष वकील और ओबामा प्रशासन की पूर्व अधिकारी • ब्रैड कार्प — पॉल वीस लॉ फर्म के पूर्व चेयरमैन • बोर्गे ब्रेंडे — वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के पूर्व अध्यक्ष एवं CEO • सुल्तान अहमद बिन सुलायेम — DP World के पूर्व प्रमुख • रिचर्ड एक्सेल — नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक • मोना जूल — नॉर्वे की पूर्व राजनयिक • जैक लैंग — फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री इन मामलों में सभी की स्थिति और कार्रवाई का आधार एक जैसा नहीं है। लेकिन इन घटनाओं ने दुनिया भर में सत्ता, प्रतिष्ठा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अब मेरा सवाल मेरे देश से है। हरदीप सिंह पुरी का नाम भी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों और संपर्कों के संदर्भ में चर्चा में आया है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि उनके एपस्टीन से संपर्कों की प्रकृति क्या थी? क्या इन संपर्कों की निष्पक्ष जांच हुई है? और यदि कोई अनुचित आचरण सामने आता है, तो जवाबदेही किसकी होगी? दुनिया के ताकतवर लोगों से जवाब मांगे जा रहे हैं, तो भारत में भी सवाल पूछे जाने चाहिए। कानून और जवाबदेही सबके लिए समान होनी चाहिए। पद कितना भी बड़ा क्यों न हो, सवालों से ऊपर कोई नहीं।तो क्या हरदीप सिंह पुरी पर कार्यवाही होगी? #epstein #hardeepsinghpuri #india #usa #kunalshukla
1
1
73
छत्तीसगढ़ में रावण की हाइट प्रतिवर्ष बढ़ती जा रही है लेकिन महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों में कोई कमी नहीं आई है। #ravan #vijyadashmi #dashhara #KunalShukla #kunalshuklaofficial
1
1
35
वैसे ये विशुद्ध ट्विटर मटेरियल है लेकिन जब आपका ट्विटर लोकतंत्र कहे जाने वाले देश में बंद करवा दिया गया है तो फिर फेसबुक/इंस्टाग्राम पर ही बताए देते हैं। ये कहानी वर्ष 2012 की है जब एक भारतीय उद्योगपति के लड़के ने कथित तौर पर अमेरिका में अपनी एस्टन मार्टिन कार से दो लोगों को उड़ा दिया,ये दोनों मरे तो नहीं लेकिन बुरी तरह से घायल ज़रूर हुए।केस हुआ और इस मामले में केस थोड़ा लंबा खिंच गया क्योंकि उद्योगपति का लड़का फ़ाइन को सेटल नहीं कर रहा था तो IRS (इंटरनल रेवन्यू सर्विस) ने उस उद्योगपति के लड़के के नाम की दो प्रॉपर्टी को लीन/सीज कर दिया। सवाल ये है कि इस दौरान उस उद्योगपति के लड़के की मदद किसने की?उसे इस मुसीबत से किसने बचाया? दस्तावेजों के सत्यता की पुष्टि होना मेरी रिसर्च टीम से अभी बाक़ी है इसलिए मैंने उद्योगपति के लड़के का नाम और साइन मिटा दिया है।🤫 अब इस खबर से हट के खबर ये है कि US Secretary of State Marco Rubio 17-22 अक्टूबर 2026 के बीच Mumbai और Jamnagar आने वाले हैं।😉 #india #america #usa #marcorubio #jamnagar
1
1
2
83
एलन मस्क मुझे इसलिए भी अच्छे लगते हैं क्योंकि वे अमेरिका के जंगलों को खनन के लिए नहीं उजाड़ रहे हैं।#musk
3
170
मस्क चाचा मुझे इसलिए पसंद हैं क्योंकि वे ना तो अमेरिका के जंगलों को उजाड़ रहे हैं और ना ही वे ड्रग्स तस्करी में लिप्त हैं।
8
216
नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में छत्तीसगढ़ के एक विधायक ने मंत्री पद की मनोकामना लेकर तांत्रिक पूजा करवाई है। अब पूजा कितनी असरदार रही, यह तो भविष्य ही बताएगा… लेकिन राजनीति में जब मंत्र, तंत्र और मंत्री पद एक ही वाक्य में आ जाएँ, तो कहानी दिलचस्प हो ही जाती है। देखते हैं—तंत्र मंत्र का कोई परिणाम मिलता है या फिर अगली बार फिर कोई नई पूजा की तारीख निकलती है। #Chhattisgarh #MLA #Politics
1
1
112
रायपुर पुलिस अपने ख़ुद के लिए न्याय नहीं कर पा रही है वो जनता के लिए क्या न्याय कर पाएगी? राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाने में घुसकर थानेदार के कमरे में तोड़फोड़ करने वाले गुंडों को रायपुर पुलिस हफ़्तों बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पायी है। #raipur #raipurpolice #chhattisgarh
1
113
बताओ भला जेल में बंद बलात्कारी बाबा आए दिन पैरोल पा रहे हैं यौन उत्पीड़न के आरोपी पुलिस कर्मी प्रमोशन पा रहे हैं।
2
147
गरबा को लेकर देश प्रदेश में गुंडे मॉरल पुलिसिंग कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बने बैठा है।
1
158
यूरोप का कोई देश ही क्यों गर्व करे कि उसके पास कोई ऐसा मंत्री है जो कि समलैंगिक है,अमृतकाल में अब तो हम भी गर्व से कह सकते हैं— कि हमारे यहाँ भी यह संभव है 🌈 इंद्रधनुष ज़िंदाबाद! 🌈✊
1
2
207
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के काफ़िले पर असम में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया सुनियोजित हमला लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा प्रहार है। राजनीतिक विरोध का जवाब हिंसा और हमले से देना न केवल कायराना है,बल्कि बेहद शर्मनाक और लोकतंत्र के लिए चिंताजनक भी है।
1
4
105
राजधानी रायपुर में महिला थानेदार का पुलिस वाहन से ही पर्स मोबाइल चोरी हो गया, वहीं दूसरी तरफ़ गुढ़ियारी थाने में घुस कर तोड़फोड़ करने वाला गुंडा पुलिस के सामने ही खुलेआम घूम रहा है।
1
2
229
बेचारे शिवराज सिंह चौहान को मंत्री होने के बावजूद बेरोजगारों की तरह व्यवहार करते देख कर बहुत दुख होता है।
2
159
स्वरा भास्कर से आप सहमत हो सकते हैं,असहमत हो सकते हैं,परंतु उनसे असहमति पर किसी को भी अभद्र टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
2
86
महाराष्ट्र में 47 वर्षीय एक महिला अपने बच्चों की फीस भरने के लिए इनाम की राशि पाने हेतु नंगे पाँव मैराथन दौड़ी,जिसकी देश भर में चर्चा है। यह सिर्फ़ उसके हौसले और संघर्ष की तारीफ़ करने का विषय नहीं है, बल्कि हमारे समाज और देश की उस दुर्दशा का आईना है, जहाँ एक माँ को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए नंगे पाँव मैराथन दौड़ना पड़ा। उस माँ के जज़्बे को सलाम है, लेकिन सवाल यह है कि आज़ादी के 75 बरस बीत जाने के बावजूद ऐसी नौबत क्यों आई? #india #maharashtra
4
147
सुनो भैया ऐसा है.. एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल नहीं होता। पास होने के लिए पढ़ाई करनी पड़ती है, नौकरी पाने के लिए प्रतियोगी परीक्षा पास करनी पड़ती है, और धान 🌾 उगाने के लिए खेत में हल चलाना पड़ता है। इसलिए अपने कर्म और मेहनत पर विश्वास करो,किसी अजीबोगरीब पर नहीं।
2
4
191
ये कथित कथावाचक ईश्वर या सद्विचारों की कथा तो बिलकुल नहीं करता है , बीच-बीच में धनवर्षा और परीक्षा में पास होने के टोटके जरूर बताते रहता है । इसी बहाने एक राजनीतिक दल का प्रचार-प्रसार भी कर लिया जाता है।
1
146
मैं वापस आऊँगा। मैंने अपने Twitter (X) और Instagram अकाउंट वापस पाने के लिए बिलासपुर हाईकोर्ट में Meta और X के विरुद्ध याचिका दायर की हुई है। उम्मीद है, ये अकाउंट जल्द वापस मिल जाएँगे। 😊
5
215
ग़ज़बे हाल है यात्रियों की जान भगवान भरोसे है,देश में पायलट गांजा फूंक कर विमान उड़ा रहे हैं, एयरइंडिया के दो और पायलट डोप टेस्ट में फेल हुए।
1
162