Pinned Tweet
वक्त के साथ बदलती राजस्थान BJP की तस्वीर
इस फोटो को देखकर मुझे 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले का समय याद आता है.. जब कैसे गहलोत सरकार के सामने सतीश पूनिया विपक्ष की भूमिका में थे और साथ में संगठन को मजबूत कर रहे थे.
वसुंधरा राजे तीसरी बार सीएम बनने के सफर में थी. लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया.
सांसद सीपी जोशी प्रदेश की कमान संभाल रहे थे.. इन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए. पीएम मोदी के साथ रैलियों, रोड शो में दिखते थे. PM मोदी चुनाव में CP साहब से काफी खुश थे, एक बार तो उनकी पीठ थपथपा दी थी.
दीया कुमारी जी सांसद थीं. फिर विधानसभा चुनाव लड़वाया गया.. जब इनको विधानसभा का टिकट दिया गया तो चर्चा थी कि यह वसुंधरा राजे को रिप्लेस करेंगी.
मदन राठौड़ आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं, 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था, लेकिन बाद में पार्टी नेताओं के समझाने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया.
भजनलाल जी भी सांगानेर से चुनावी मैदान में थे... पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे और किस्मत में राजयोग लिखा था. #RajasthanPolitics #RajasthanBJP
अप्रैल में संविधान संशोधन विधेयक में सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50 फीसदी बढ़ाने का प्रावधान शामिल नहीं था, हालांकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उस वक्त इसका प्रस्ताव रखा था। अब सरकार इसे विधेयक में स्पष्ट रूप से शामिल करने की तैयारी कर रही है। इसलिए सब सहमति दे रहे हैं।
1
61
कौन सरकार के साथ और कौन विरोध में?
परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें! कौन सरकार के साथ और कौन विरोध में?
डिटेल: newstak.in/politics/story/de…
1
82
Lalit Yadav retweeted
2 जेल में, 1 निलंबित
लोकसभा की सदस्य संख्या 543 हैं, अभी 3 सीट ख़ाली हैं.
सदन की संख्या 540
लोकसभा के 2 सदस्य अमृत पाल सिंह और राशिद इंजीनियर जेल में हैं. अनुमति नहीं मिली तो
सदन में मौजूद सदस्य संख्या 538
TMC के कल्याण बनर्जी मॉनसून सत्र के लिए निलंबित हैं. अभी मॉनसून सत्र ही चलेगा. निलंबन वापस नहीं होगा तो
सदन में मौजूद सदस्य संख्या 537
Delimitation बिल को पास करने के लिए सभी 537 सदस्य वोट डालते हैं तो सरकार को चाहिए होंगे 358. अभी तक सरकार के पास 354 का समर्थन होने का अनुमान है यानी बिल पास करने के लिए 4 वोट और चाहिए बशर्ते DMK, NCP(SP) और YSR कांग्रेस सरकार के पक्ष में वोट करें.
दिल्ली में ‘शीशमहल’ के दरवाजे खोल दिए हैं, सामान की कीमत देखकर हैरान रहने वाले हैं.
9 लाख का बेड
4 लाख के पर्दे!
साढ़े 3 लाख का टीवी!
93
Lalit Yadav retweeted
नंबर कहाँ से आएँगे?
Delimitation Bill पास करने के लिए सरकार को 360 वोट चाहिए.
अभी NDA के पास 320 वोट हैं.
DMK, NCP(SP), YSR कांग्रेस जोड़कर नंबर 354 तक पहुंचता है.
इसके बाद दो रास्ते हैं
6 और वोट जुटा लेना तो नंबर 360 हो जाएगा
10 सांसद वोट नहीं डाले सदन में उपस्थित सदस्यों की संख्या 530 होगी, उसका दो तिहाई 354 होता है. ये नंबर अभी सरकार के पक्ष में दिख रहा है.
ये बिल पास होने से 2029 से लोकसभा चुनाव 850 सीटों तक हो सकता है. विधानसभा चुनाव 50% ज़्यादा सीटों पर होगा. इनमें से एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी.
30 नवंबर को लोकसभा, 2 दिसंबर को राज्यसभा का सेशन: परिसीमन-महिला आरक्षण बिल आ सकता है; सरकार के पास 41 लोकसभा, 11 राज्यसभा सांसद कम
3
134
37 में से 26 जिलों पर महिलाओं का राज! ये कोई नंबर नहीं, क्रांति है।
INC की 18, बीजेपी की 7, BAP की 1 - कुल 26 महिला प्रमुख। मातृशक्ति ने साबित कर दिया, अब गांव की बेटी चूल्हा नहीं, जिला चलाएगी। जो कल तक पर्दे में थीं, आज कुर्सी पर हैं। यही है नया राजस्थान, यही है असली लोकतंत्र!
3
107
- 30 साल से कम - 7 जिला प्रमुख
- 35 साल से कम - 13 जिला प्रमुख
- 40 साल से कम - 15 जिला प्रमुख
- 40 साल या उससे ज्यादा - 22 जिला प्रमुख
सबसे युवा 5 जिला प्रमुख -
- संतोष कुमारी (जैसलमेर) - 21 साल
- वंश झाला (झालावाड़) - 21 साल
- ममता गुर्जर (ब्यावर) - 22 साल
यूपी में कांटे की टक्कर, किसी को बहुमत नहीं
SCORE ओपिनियन पोल में यूपी में किसी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। NDA को 181-226 और INDIA को 174-219 सीटों का अनुमान है। BSP को 1 और JDL को 2 सीटें मिल सकती हैं। 45 सीटों पर टाई है। यही सीटें सरकार तय करेंगी।
1
103
माजरा क्या है
इस बार एक ऐतिहासिक अवसर है जब हम दोनों पंथनिरपेक्ष पार्टियां मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा और उनके संकीर्ण सोच के साथियों को हमेशा के लिए हराकर, देश को गलत हाथों में जाकर बर्बाद होने से बचा सकते हैं।
हम चाहते हैं कि आप और हम जन-अपेक्षाओं व वास्तविकताओं को समझकर गंभीर विचार-विमर्श करें जिससे अधिकांश सीटों पर अपने ‘गठबंधन’ की जीत सुनिश्चित हो। जितनी सीटें आप-हम लड़ें उनमें हमारी जीत की सीटें, न जीत पाने वाली सीटों से अधिक हों। जीत ही बंटवारे को सम्मानजनक बनाएगी क्योंकि जीती हुई सीट ही सम्मान दिलाएगी।
अतः आपकी टीम की तरफ़ से प्राथमिकता के आधार पर दी गई सीटों में से जिन 26 सीटों पर आज बात हो गई है, उनके अतिरिक्त अन्य सभी संभावित सीटें चिह्नित करके हमें भेज दें। फिर मिल बैठकर देखेंगे कि कौन सी सीट और उस पर कौन सा कैंडिडेट जीतने की पोजिशन में है। हो सकता है कि हम अपने आँकलन और जीत के गणितीय समीकरण के आधार पर कांग्रेस को ऐसी कई जीतनेवाली सीटों के बारे में भी बताएं जिन पर उन्होंने किसी कारणवश विचार ही नहीं किया है।
हमारी कोशिश तो ये है कि जब बड़े नेता बैठें तो सभी सीटों पर ‘इंडिया गठबंधन’ के प्रत्याशी के रूप में बात हो, न कि कांग्रेस या सपा के प्रत्याशी के रूप में और सबसे अच्छी और सकारात्मक परिणाम देनेवाली बात तो ये होगी कि हम लोग अपने प्रत्याशी को ‘पीडीए प्रत्याशी’ के रूप में प्रस्तुत करें।
जिस प्रकार लोकसभा में आपके संगठन ने ‘पीडीए’ के साथ पूरी तरह सहयोग किया वो सदैव सराहनीय रहेगा क्योंकि उसने ही मिलकर साम्प्रदायिक भाजपा को धूल चटाई थी अब इस बार भी हम लोग मिलकर उप्र में और फिर केंद्र में भी भाजपा को हराएंगे। ज़मीनी सर्वेक्षणों से ये बात साफ़ हो गई है कि हर शहर, मोहल्ले, गली व गाँव तक ये बात पहुँच गई है कि जो पीड़ित है, वो पीडीए है। इसीलिए पूरे प्रदेश के हर समाज, हर वर्ग के ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ भाजपा के ख़िलाफ़ लामबंद हो गये हैं क्योंकि उन सबको ये विश्वास है कि ‘PDA ही NDA को हराएगा’ और पीडीए ही परिवर्तन लायेगा।
सच तो ये है कि हम नहीं चाहते हैं कि सीट का बँटवारा हमारे-तुम्हारे के भाव से हो, हम तो इसे बंटवारा नहीं, ‘सीट समायोजन’ कहना चाहते हैं। कठिन समीकरणवाली सीटों पर हम मिलकर कम-से-कम दो प्रत्याशियों पर विचार-विमर्श करके जिसकी अधिक संभावना दिखेगी उसे चुनकर मिलजुल के जिताएंगे। हम नहीं चाहते हैं कि गठबंधन में एक-दूसरे पर उम्मीदवार थोपे जाएं बल्कि सहमति से तय किये जाएं, तब ही आपके-हमारे वोट आपस में ट्रांसफ़र होकर हम लोगों की जीत को सुनिश्चित करेंगे और कल को हम मिलकर कह सकेंगे कि हम लोगों ने तो पहले ही कहा था :
बात सीट की नहीं, जीत की है।
आपका-हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य सरकार बनाना है। नये हालातों और समीकरण में उसके लिए हमें-आपको कुछ लोगों को एडजस्ट और एकमोडेट करना पड़ेगा। एक-दो लोग ऐसे भी होंगे जिनसे आपने और हमने चुनाव लड़ाने का वादा किया होगा लेकिन वास्तविक परिस्थितियों को देखते हुए दो-चार सीटों पर बदलाव भी करने पड़ेंगे। भावी प्रत्याशियों को भी ये समझना होगा कि हर सीट महत्वपूर्ण है, अगर किसी को सीट नहीं मिल पा रही है या मनचाही सीट नहीं मिल रही है तो निराश न हों, अगर उनके दल के बड़े नेता ने कुछ फेरबदल या बदलाव किया है तो उसके पीछे सोच सरकार बनाने की है और सरकार बन गई तो सबको सम्मान-स्थान मिल जाएगा। हर बड़ा नेता अपनी बात का मान ख़ुद रखेगा, इतना विश्वास तो अपने नेताओं पर लोगों को रखना ही पड़ेगा।
इस तरह जो चुनाव लड़ा जाएगा उसमें आपका-हमारा संगठन मिलकर कहेगा कि हम दोनों के मिलने से हमारी तैयारी 806 सीटों के बराबर की है।
देश की जनता ख़ासतौर से किसान, मजदूर, युवा, मध्यम वर्ग, महिलाएँ, छोटे से लेकर बड़ा व्यापारी, सच्चे अधिकारी, कर्मचारी और संपूर्ण प्रगतिशील-पंथनिरपेक्ष व उत्पीड़ित ‘पीडीए समाज’ आपकी और हमारी तरफ़ बड़ी उम्मीद से देख रहा है। आपसी समायोजन से कोई भूल किये बिना हम देश का नया इतिहास लिखने के कगार पर हैं। हम सौहार्द और सूझबूझ से ये कर भी दिखाएंगे, इसी आशा के साथ आप-हम ‘सीट की जगह जीत के समीकरण’ पर विचार करें, जिससे हम जीतें और उप्र में अपनी सरकार आए और फिर दिल्ली में भी और देश का भविष्य सँवारने में हम लोगों का योगदान हमेशा के लिए सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो जाए।
1
105
Lalit Yadav retweeted
पहले कांग्रेस को 26 की लिस्ट …
फिर समाजवादी पार्टी के 5 उम्मीदवारों की घोषणा …
सहारनपुर की वे 2 सीटें भी, जिनके लिए इमरान मसूद ने आसमान सर पर उठा रखा है.. तो अखिलेश यादव ने एजेंडा सेट कर दिया है.. गठबंधन मेरी शर्तों पर ..
Lalit Yadav retweeted
जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत
मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात















