
Voluntary Association of Intellectual Biharis for the betterment of New Bihar under the ideas & guidance of IPS Vikas Vaibhav @vikasvaibhavips #LetsInspireBihar
Patna, India
Joined April 2022
- Tweets1.5K
- Following43
- Followers1.6K
- Likes2.1K
Let's Inspire Bihar retweeted
#LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय द्वारा #पटना में 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2025' का आयोजन 27 जुलाई, 2025 को किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बिहार में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करना तथा परंपरा से जुड़े रहते हुए आधुनिकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करना था । महिला उद्यमिता, संस्कृति और स्वावलंबन के इस भव्य उत्सव में 600 से अधिक महिलाएं बिहार के विभिन्न जिलों से सम्मिलित हुईं, जिनमें महिला उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉलों ने उनके हुनर और नवाचार को प्रस्तुत किया । इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि हमें महान विदुषी गार्गी वाचक्नवी की दृष्टि को समझना होगा जिनमें सत्य को जानने की प्रबल जिज्ञासा के साथ-साथ विद्वतापूर्वक चुनौती देने का साहस भी था । यदि हम उनके और महर्षि याज्ञवल्क्य के बीच के संवाद का हम स्मरण करेंगे तो निश्चित ही अपने पूर्वजों की उस बृहत दृष्टि को समझ सकेंगे जो सर्वत्र परमतत्त्व के अंश को ही देखता था और जिसमें जाति-संप्रदाय अथवा लिंगभेद से परे व्यक्ति को व्यक्ति को जोड़ने की क्षमता थी । हमारे पूर्वजों की दृष्टि के कारण ही कालांतर में बिहार महान सभ्यता का केंद्र बन सका था और 2047 तक विकसित भारत के स्वप्न के लिए भी उसी दृष्टि का धारण आवश्यक है ।
मैंने आगे कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक विकास का रथ पुरूष और स्त्री रूपक दो चक्रों पर आधारित है । रथ की गति तीव्र तब ही हो सकती है जब दोनों चक्र सशक्त हों तथा रथ को गति प्रदान करें । इसी उद्देश्य के निमित्त गार्गी अध्याय की स्थापना अभियान के अंतर्गत की गई थी और यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि गार्गी अध्याय आज बिहार में संकल्पित एवं प्रबुद्ध महिलाओं का प्रमुख वैचारिक एवं सामाजिक मंच बन चुका है । आज स्वैच्छिक रूप से अभियान में सीधे रूप से जुड़ चुके 2,25,000+ व्यक्तियों में से 20,000+ महिलाएं हैं । अभियान के अंतर्गत वंचित विद्यार्थियों के हितार्थ 14 जिलों में 27 केंद्रों पर निःशुल्क पाठशालाएं संचालित की जा रही हैं जिनमें से 10 जिलों में अवस्थित 22 केंन्द्र गार्गी अध्याय से जुड़ीं विदुषियों द्वारा गार्गी पाठशाला के रूप में स्थापित हैं । साथ ही बिहार में उद्यमिता की क्रांति लाने के उद्देश्य से वंचित महिलाओं के लिए भी गार्गी कला कौशल केंद्रों एवं गार्गी कृत्या जैसे प्रयासों से स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं । 2028 तक बिहार के हर पंचायत में गार्गी अध्याय को विस्तृत करना हमारा लक्ष्य है ।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिथिलांचल, मगध, अंग, सीमांचल एवं भोजपुरी क्षेत्र की भाषाओं, रीति-रिवाजों और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया । सावन क्वीन, सावन प्रिंसेस और नन्ही परी प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं की बुद्धिमत्ता, संवेदनशीलता एवं वक्तृत्व क्षमता का समन्वित प्रदर्शन देखने को मिला ।
कार्यक्रम में बिहार विधान परिषद की माननीय सदस्य अनामिका सिंह पटेल जी, सुप्रसिद्ध लोक गायिका नीतू कुमारी नूतन जी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुषमा साहू जी, बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा जी, डॉ. बी. प्रियम जी, डॉ. बिंदा सिंह जी, बिधु रानी जी सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही । निर्णायक के रूप में ऋचा राजपूत जी, ऋतिका दरबारी जी और प्रज्ञा सिंह जी उपस्थित रहीं । बिहार की सुप्रसिद्ध गायिका सुश्री रितिका राज सिंह को गार्गी वाचक्नवी प्रेरणा सम्मान प्रदान किया गया । कार्यक्रम के संचालन में गार्गी अध्याय की मुख्य समन्वयक डॉ. प्रीति बाला जी के नेतृत्व में शायरीन इरम जी, नेहा सिंह जी, करिश्मा जी, नितिका अग्रवाल जी, शबनम अखौरी जी, फराह नाज़ जी, नम्रता कुमारी जी, सुधा रंजन जी, रूपा मेहता जी, अंजलि जी, निशा भगत जी सहित अनेक महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई । विभिन्न जिलों से आई महिला उद्यमियों को गार्गी उद्यमिता सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात यह संदेश स्पष्ट था कि बिहार की महिलाएं परंपरा और आधुनिकता दोनों को आत्मसात कर रचनात्मक योगदान देने में सक्षम हैं । गार्गी अध्याय के माध्यम से यह स्पष्ट हो चुका है कि बिहार की महिलाएं न केवल प्रेरणास्रोत हैं, अपितु विकसित बिहार के निर्माण में अग्रदूत भी बन रही हैं । यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित महिलाओं का सबसे बड़ा मंच बन चुका है #LetsInspireBihar का #गार्गी_अध्याय ! 27 जुलाई, 2025 को #पटना में निर्धारित है महिला उद्यमिता का महोत्सव 'गार्गी उद्यमी सखी सावन महोत्सव 2025' ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#पटना में #गार्गी_पाठशाला के 18वें केंद्र का शुभारंभ आज #बाल_दिवस के अवसर पर बेउर थानान्तर्गत 70 फीट रोड के समीप किया गया । #LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय से जुड़ी विदुषियों द्वारा बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण के प्रति गार्गी पाठशाला एवं कला कौशल प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से निरंतर अग्रणी योगदान समर्पित किया जा रहा है । गार्गी पाठशाला, जिसकी दृष्टि यही है कि बिहार का हर बच्चा शिक्षित एवं स्किल्ड बन सके जिससे वह स्वरोजगार के सृजन में भी सक्षम हो सके, में आर्थिक रूप से वंचित विद्यार्थियों के हितार्थ विदुषियों द्वारा निःशुल्क शिक्षादान समर्पित किया जाता है । पटना में आज उद्घाटन के अवसर पर मैंने गार्गी अध्याय से जुड़ी विदुषियों को हार्दिक बधाई दी चूंकि 3 केंद्रों से अप्रैल, 2022 से प्रारंभ गार्गी पाठशाला के नए केंद्र नित्य रूप से स्थापित हो रहे हैं जो यह दर्शा रहा है कि उनके माध्यम से अद्वितीय प्रेरणा का प्रसार हो रहा है । इस अवसर पर गार्गी अध्याय की समन्वयक भावना शर्मा जी के साथ जितेंद्र शर्मा जी, यू पी शर्मा जी, इन्द्र भूषण शर्मा जी, शशि शेखर तिवारी जी तथा अन्य शिक्षिकाओं/समाजसेवियो ने भी अपने विचार रखे और पाठशाला के कुशल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं । यात्रा गतिमान है ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास पहुंचकर अभिभूत है #यात्री_मन ! ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम में निर्धारित #नमस्ते_बिहार तृतीय बृहत जन संवाद के पूर्व ऐतिहासिक रोहतासगढ़ की तलहटी से महोत्सव का उद्घोष हो रहा हो ! आज #रोहतास में नागरिकों ने तुंबा से लेकर नौहट्टा तक अनेक स्थानों पर ढ़ोल-नगाड़े सहित पदयात्रा के साथ स्वागत किया जिसे देखकर मन कहने लगा कि जिस क्षेत्र ने उस परिवर्तन को साकार होते देखा है जिसे कभी सभी असंभव मानते थे, वह मानो आज नव बिहार की संकल्पना एवं उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु चल रहे अभियान को सशक्त करने हेतु आह्वान कर रहा हो ! यात्रा गतिमान है ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास के #नौहट्टा में भी हुआ गुंजायमान "मैं बदलूंगा बिहार ! मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !" #LetsInspireBihar
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास में #LetsInspireBihar !
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास में #LetsInspireBihar ! यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास मेरी कर्मभूमि रही है । #बगहा में परिवर्तन के पश्चात मैंने रोहतास में भी वैसे परिवर्तन को साकार होते देखा है जिसे कभी सभी असंभव मानते थे और इसीलिए अब निश्चित रूप से मानता हूँ कि हर वांछित परिवर्तन संभव है यदि प्रयास पूर्ण उर्जा, दृढ़ संकल्प एवं निस्वार्थ भाव के साथ हो । बिहार में भी वैसे ही बड़े परिवर्तन को साकार होते देखने के लिए ऐसे हर बिहारवासी को जोड़ने का यत्न कर रहा हूँ जो जाति-संप्रदाय, लिंगभेद, विचारधाराओं के मतभेद से उपर उठकर बिहार में शिक्षा के प्रसार, समतामूलक समाज के निर्माण तथा उद्यमिता की क्रांति लाने के निमित्त सकारात्मक योगदान समर्पित करने हेतु तत्पर हों । मुझे विश्वास है कि बिहार भी निश्चित ही बदलेगा और यह कि मिलकर हम 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे विकसित बिहार का निर्माण कर सकेंगे जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं हो ।
कल से रोहतास के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर रहा हूँ । रोहतास के हर क्षेत्र से मेरी अनेक व्यक्तिगत स्मृतियाँ जुड़ी हुई हैं तथा हर क्षेत्र में ऐसे असंख्य व्यक्तित्व हैं जिनसे जो आत्मीय जुड़ाव तब पुलिस अधीक्षक के दायित्व काल में स्थापित हुआ था, वह समय के साथ और प्रगाढ़ता ही प्राप्त करता गया । #सासाराम में 1 दिसंबर, 2024 को #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित #नमस्ते_बिहार तृतीय बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता के उद्देश्य से रोहतास जिले के रोहतास, नौहट्टा, तिलौथू और सासाराम में आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात आज चेनारी, शिवसागर, करगहर, कोचस एवं डिहरी-ऑन-सोन एवं डालमियानगर में आयोजित अनेक जनसभाओं में सम्मिलित हुआ । सभी से मैंने यही कहा कि रोहतास में परिवर्तन इसीलिए संभव हो सका चूंकि समाज के हर वर्ग ने बढ़-चढ़कर उस यज्ञ में आहुति दी जिसका आह्वान 'सोन महोत्सव' के संदेश के साथ हुआ था । परिवर्तन के साकार होने के पूर्व यदि किसी से उसकी संभावनाओं पर प्रश्न किया गया होता तो उस समय तक सभी उसे असंभव ही मानते थे । वैसे ही बिहार में सकारात्मक परिवर्तन की बात करने पर वर्तमान में अक्सर अनेक निराशाजनक टिप्पणियाँ सुनने को मिल जाती हैं । परंतु मैं निराश नहीं होता चूंकि मैं बिहार की क्षमता को जानता हूँ और उसे सम्राट अशोक के स्तंभ पर विद्यमान उस सिंह के रूप में देखता हूँ जो आज सुसुप्तावस्था में है । आवश्यकता केवल जागृति की है । हर लक्ष्य साध्य है । यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
एलआईबी लिटरेरी चैप्टर के साहित्यिक पटल पर, साप्ताहिक विशेष के अन्तर्गत, हमारे प्रेरणास्रोत आदरणीय @vikasvaibhavips सर की #कविताओं की श्रृंखला में उनकी #पाँचवीं #कविता “परिवर्तन और नवोदय”
आईए, मिलकर प्रेरित करें बिहार
@lib_central
#यात्री_मन (विकास वैभव)
Let's Inspire Bihar retweeted
#सासाराम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत 1 दिसंबर, 2024 को निर्धारित #नमस्ते_बिहार तृतीय बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता हेतु समन्वयक सुधांशु जी के नेतृत्व में सबल सेंटर पर किया गया अभियान के संदेशों का प्रसार ! प्रेरित हो रहा है बिहार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#खगड़िया में #LetsInspireBihar के अंतर्गत मथुरापुर में #गार्गी_अध्याय से जुड़ीं विदुषियों द्वारा जिले के 5वें #गार्गी_कला_कौशल प्रशिक्षण केंद्र का प्रारंभ न्यासा नंदनी जी के नेतृत्व में किया । महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में प्रेरित एवं प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से बिहार में अनेक गार्गी कला कौशल प्रशिक्षण केंद्र चलाए जा रहे हैं । खगड़िया के इस नव-स्थापित केंद्र में महिलाओं को सिलाई-कटाई, मेहंदी पेंटिंग, ब्यूटीशियन ट्रेनिंग सहित कई अन्य प्रकार का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा । #खगड़िया_अध्याय के मुख्य समन्वयक नयन कुमार जी तथा समन्वयक निर्मल देव जी की उपस्थिति में गार्गी कला कौशल केन्द्रों की मुख्य समन्वयक रानी कुमारी जी, समन्वयक सोनाली श्रीवास्तव जी, समन्वयक कांति साहनी जी तथा समन्वयक नीलू पटेल जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर केंद्र का शुभारंभ किया । ऐसे हर निस्वार्थ योगदान से हो रहा है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#बेगूसराय में #LetsInspireBihar के अंतर्गत #गार्गी_अध्याय से जुड़ी विदुषियों द्वारा #दीपावली के शुभ अवसर पर रजौड़ा में आर्थिक रूप से वंचित बच्चों के बीच कपड़ा, मोमबत्ती, दीपक, बिस्किट, टॉफी, फल आदि का वितरण किया गया । इस बस्ती में भी शीघ्र ही एक गार्गी पाठशाला केंद्र की स्थापना हेतु गार्गी अध्याय प्रयासरत है । इस अवसर पर गार्गी अध्याय की मुख्य समन्वयक बिन्दु चौधरी जी के साथ समन्वयक मंजू सनगही जी, नगर निगम समन्वयक रूबी कुमारी जी, समाजसेवी मंजेश कुमार जी, छात्र नेता किशोर कुमार जी तथा समाजसेवी सादिक अमन जी का सराहनीय योगदान रहा । ऐसे हर प्रयास से निश्चित ही होता है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
.@NidhiShreeJha जी के साथ एक साक्षात्कार ! यात्रा गतिमान है !#LetsInspireBihar
Let's Inspire Bihar retweeted
#वाल्मीकिनगर में प्रातः कालीन मंद पवन प्रवाह से स्पर्शित #नारायणी की गतिमान जलधारा के मनोरम विस्तार के समक्ष #यात्री_मन पुलिस अधीक्षक, बगहा के दायित्व (दिसंबर, 2006 से जुलाई, 2008) में यहाँ बीते पलों का स्मरण करने लगा । चिंतनरत मन कहने लगा कि परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है । इन धाराओं के समक्ष मैं भी परिवर्तन को अनुभव कर पा रहा था । इन बीते वर्षों में शरीर तो द्रष्टव्य रूप से परिवर्तित था ही, साथ ही साथ पर्वतों के मध्य प्लावित हो रही विशाल जलधारा के प्राकृतिक स्वरूप में भले ही कोई विशेष परिवर्तन द्रष्टव्य रूप में नहीं हुआ था परंतु आस-पास में अनेक मानव निर्मित उद्यानों एवं प्रतिष्ठानों से दृश्य तो अवश्य परिवर्तित हो चुका था । प्राकृतिक दृश्यों का भी भले ही स्वरूप लगभग वही था परंतु विचार करने पर वह भी तो पूर्णतः परिवर्तित ही था ! तब की जलधारा अपने कणों के साथ भिन्न थी, पर्वतों पर तब उगी घास के साथ-साथ वृक्षों पर लगे पल्लव भी तो भिन्न ही थे और वायु की धारा के कण भी तो भिन्न ही थे । यदि कुछ अभिन्न एवं अपरिवर्तित था तो वह था केवल उस परिवर्तन को अनुभव करने वाला मन । उस मन में तब भी वही आनंद था, तब भी वही आशा थी और आज भी वही अंतर्निहित भाव था । हाँ, काल के प्रवाह के साथ स्थितियाँ एवं परिस्थितियाँ निश्चित ही परिवर्तित थीं ।
2021 के फरवरी माह में इसके पूर्व बगहा आया था । उस समय बगहा पुलिस जिला की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर युवाओं के विशेष आमंत्रण पर पहुंचा था और तब भी रात्रि विश्राम हेतु वाल्मीकिनगर में ही रूका था । वाल्मीकिनगर आने की इच्छा तो सदैव होती है परंतु इस बार अचानक आगमन रतवल निवासी गुडलक राॅव जी के दुःखद निधन के पश्चात उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत हुआ था । बगहा में अपराध के विरुद्ध अभियान में उन्होंने अपने परिवार की परंपरा के अनुकूल अग्रणी भूमिका निभाई थी ।
बगहा आज पूर्णतः परिवर्तित है । जहाँ कभी अपराधियों के भय से आम नागरिक या पर्यटक तो क्या, सरकारी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी जाने में डरते थे, वहाँ आज सर्वत्र शांति स्थापित है और पर्यटन के साथ-साथ शैक्षणिक एवं आर्थिक विकास भी गतिमान है । अपराध पर अंकुश हेतु चले अभियान में तब अनेक व्यक्तियों का साथ मिला था और मन में उनके प्रति अत्यंत सम्मान के भाव हैं । उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु निस्वार्थ भाव से संकल्पित अभियान में जब निस्वार्थ लोगों का सहयोग मिलता है, तब बड़ा परिवर्तन निश्चित ही द्रष्टव्य होता है । आज की पीढ़ी के अनेक युवाओं को जिस परिवर्तन की कथा सुनकर आश्चर्य एवं रोमांच अनुभव हो सकता है, वाल्मीकिनगर में प्रवाहमान नारायणी के साथ-साथ मैंने भी उसे साक्षात अनुभव किया है ।
प्रातः काल नारायणी की धाराओं के समक्ष मन कहने लगा कि जब मैंने अपने संक्षिप्त जीवनकाल में ही ऐसे परिवर्तन के संभव होते देखा जिसे कभी सभी असंभव मानते थे तो भला चिरकाल से अपनी धाराओं समेत प्रवाहमान नारायणी ने क्या नहीं देखा होगा अथवा अनुभव किया होगा । उसने तो कभी गज-ग्राह युद्ध का प्रारंभ भी इसी त्रिवेणी संगम क्षेत्र से होते देखा होगा और कभी मुझे भी संपूर्ण क्षेत्र में अपराधियों की खोज में दिन-रात भटकते देखा होगा । इन सभी परिवर्तनों के मध्य भी जब मेरे मन का स्वरुप वास्तव में अपरिवर्तित ही था तो निश्चित ही नारायणी का भी प्रभाव, जिसकी धाराओं में परिवर्तन हो चुका था परंतु जिसका अंतःस्वरूप वही स्थिर एवं स्थितप्रज्ञ सा था, तो वही रहा होगा । इसी चिंतन में मन धाराओं के समक्ष प्रार्थनारत हुआ और कहने लगा कि जैसा अविश्वसनीय परिवर्तन बगहा में मेरे समक्ष हुआ था कुछ वैसे ही अविश्वसनीय परिवर्तन के लिए नारायणी की प्रेरणा से ही आज संपूर्ण बिहार में उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु संकल्पित #LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत गतिमान हूँ । नित्य-निरंतर हो रहे हर भौतिक परिवर्तन के क्रम में अपने अस्तित्व की सार्थकता हेतु प्रयासरत हूँ । अंतर्मन के शुद्ध, शास्वत भावों के साथ जब ध्यानपूर्वक प्रार्थना कर रहा था तब मानो नारायणी की धाराओं से प्रस्फुटित सूक्ष्म ध्वनि संदेशित कर रहीं थी कि तुम्हारा कार्य भी मेरी धाराओ॔ की भांति बस चलते जाना है और बस चलते ही जाना है ! लक्ष्य तक हर धारा निश्चित ही पहुंचेगी ! चरैवेति चरैवेति ! यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
#सारण जिले के मढ़ौरा में अनुमंडल के सभी 6 प्रखंडों से आए प्रमुख जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों, व्यवसाइयों एवं गणमान्य जनों के मध्य #LetsInspireBihar अभियान के संदेशों को साझा करते हुए मैंने सभी से #छपरा के राजेंद्र स्टेडियम में 8 दिसंबर, 2024 को निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रयास करने का आह्वान किया । हर व्यक्ति के सम्मिलित प्रयास से ही बदलेगा बिहार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#छपरा के सैंट्रल पब्लिक स्कूल में 8 दिसंबर, 2024 को राजेंद्र स्टेडियम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित #नमस्ते_बिहार चतुर्थ बृहत जन संवाद के आयोजन समिति की बैठक में सम्मिलित हुआ । अभियान के संदेशों को समझाते हुए मैंने बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण हेतु हर ग्राम-नगर के जन-जन तक उन्हें पहुंचाने का आह्वान किया । #यात्री_मन लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की भूमि में निर्धारित कार्यक्रम की सफलता के प्रति अत्यंत आशान्वित है ! यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
1 दिसंबर, 2024 को #सासाराम में #LetsInspireBihar के अंतर्गत निर्धारित #नमस्ते_बिहार तृतीय बृहत जन संवाद के निमित्त अभिनव कुमार नीरज जी का विद्यार्थियों को संदेश ! हो रहा है प्रेरणा का प्रसार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
Let's Inspire Bihar retweeted
#परिवर्तन संभव है ! आज #रोहतास के गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी में आयोजित 'मेटा 2.0' महोत्सव मे आमंत्रित था जहाँ बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों से एकत्रित छात्रों को संबोधित करते हुए मैंने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं है यदि इच्छा प्रबल हो, आधार स्पष्ट हो और प्रयास पूर्ण उर्जा, निष्ठा तथा दृढ़ संकल्प के साथ हो । मैंने बगहा और रोहतास में अपने कार्यकाल की चुनौतियों तथा समस्याओं के उन्मूलन हेतु किए गए प्रयासों को साझा करते हुए बताया कि बृहत दृष्टि और ऐसे सांस्कृतिक आधार जो विरासत में अंतर्निहित संदेशों से प्रेरित थे, के कारण ही अल्पावधि में तब वैसा अद्भुत परिवर्तन संभव हो सका, जिसे कभी सभी असंभव मानते थे । ऐसे असंभव माने जाने वाले परिवर्तनों को साकार होते देखने के कारण ही मेरे मन में इस प्रबल भाव की जागृति हुई कि संपूर्ण बिहार में भी एक व्यापक परिवर्तन संभव है और यदि हमने अपने ही पूर्वजों की बृहत दृष्टि को धारण करते हुए शिक्षा, समता और उद्यमिता के मंत्रों के साथ हर भेदभाव से परे उठकर संगठित योगदान किया तो निश्चित ही हम 2047 तक विकसित भारत में एक ऐसे बिहार को निर्मित कर देंगे जिसमें शिक्षा, रोजगार अथवा स्वास्थ्य के लिए किसी को अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी । इसी उद्देश्य के साथ वर्ष 2021 के 22 मार्च से प्रारंभ #LetsInspireBihar अभियान आज 1,05,000+ सहयात्रियों के साथ गतिमान है ।
मैने सभी को यह भी बताया कि नव बिहार के स्वप्न को जब भी देखता हूँ तब प्रतिकूल परिस्थितियों में गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी की स्थापना और तत्पश्चात उसकी निरंतर अभिवृद्धि भी निश्चित ही मुझे प्रेरित करती है । जब नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हास्पिटल के रूप में संस्थान की स्थापना हुई थी, तब मैं पुलिस अधीक्षक, रोहतास के रूप में पदस्थापित था और सभी गतिविधियों को निकटता से देख रहा था । 2010 में आयोजित प्रथम वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में भी उपस्थित रहा था और अन्यत्र पदस्थापित होने के पश्चात भी संस्थान से निरंतर जुड़ा रहा और नित्य हो रही प्रगति से अवगत होकर प्रसन्न होता रहा । मैंने सभी को बताया कि प्रतिकूल परिस्थितियों में ऐसे संस्थान की स्थापना का कार्य आसान नहीं था और महान संस्थापक गोपाल नारायण सिंह जी की दूरदर्शिता और उनके अथक प्रयासों के कारण ही आज हम दक्षिण बिहार में ऐसे विश्वविद्यालय को स्थापित देख पा रहे हैं जो बिहार के सभी जिलों के शिक्षाविदों, नेतृत्वकर्ताओं एवं समाजसेवियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है । आज बिहार के हर प्रखंड में ऐसे उच्च स्तरीय संस्थानों की आवश्यकता है ताकि अपनी बड़ी जनसंख्या को हम शिक्षित एवं स्किल्ड कर सकें ।
आगे अभियान के संदेशों को समझाते हुए मैंने सभी को बताया कि प्राचीन काल में यदि हमारे पूर्वज अखंड भारत के साम्राज्य के साथ-साथ ऐसे विश्वविद्यालय स्थापित कर सके जहाँ पहुंचने के लिए विश्व भर के विद्वान लालायित रहते थे तो उसका कारण केवल और केवल उनकी बृहत दृष्टि ही थी जो वेदांत के प्रभाव के कारण हर भेदभाव से परे सोचती थी और नए अपवादों को प्रस्तुत करते हुए नव सर्जन हेतु सदैव तत्पर रहती थी । वंशज तो हम उन्हीं यशस्वी पूर्वजों के हैं परंतु जाति-संप्रदाय आदि लघुवादों से ग्रसित होने पर हमारी उर्जा परस्पर संघर्ष में व्यर्थ हो रही है और जिस क्षेत्र ने कभी पूरे राष्ट्र का नेतृत्व करते हुए संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन किया था, आज अत्यंत पिछड़ चुका है और अनेक चुनौतियों के चक्रों में उलझ सा गया है । आज आवश्यकता एक इमानदार प्रयास की है जो समाज की दृष्टि में व्यापक परिवर्तन लाकर उसे उद्यमिता की ओर बृहत स्तर पर अग्रसर कर सके ।
मैंने सभी को बताया कि हर ग्राम-नगर के जन-जन तक अभियान के संदेशों को पहुंचाने के उद्देश्य से ही #नमस्ते_बिहार बृहत जन संवाद की श्रृंखला का प्रारंभ बीते 10 दिसंबर, 2023 को बेगूसराय से किया गया था और 21 जनवरी, 2024 को आरा में आयोजन के पश्चात अब 1 दिसंबर, 2024 को सासाराम में भी कार्यक्रम निर्धारित है जिसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है । मैंने सभी से अभियान से जुड़कर बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य निर्माण में योगदान समर्पित करने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !
Let's Inspire Bihar retweeted
#बिहार के सभी मेडिकल कॉलेजों से #रोहतास के गोपाल नारायण सिंह यूनिवर्सिटी में एकत्रित छात्रों ने भी किया गुंजायमान "मैं बदलूंगा बिहार ! मैं करूंगा अपने पूर्वजों की भूमि का पुनरुद्धार ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !" यात्रा गतिमान है ! #LetsInspireBihar
Let's Inspire Bihar retweeted
#रोहतास के डिहरी-ऑन-सोन नगर में #LetsInspireBihar के अंतर्गत गठित #रोहतास_अध्याय से स्वैच्छिक रूप से जुड़े सदस्यों द्वारा समन्वयक संतोष सिंह जी, लवकुश कुमार जी, आदित्य पटेल जी, अंकुश कुमार जी, सत्यम कुमार जी एवं यश उपाध्याय जी के नेतृत्व में अभियान के संदेशों को डिहरी अनुमंडल क्षेत्र में जन-जन तक प्रसारित करने के उद्देश्य से कार्यालय की स्थापना की गई है । रोहतास भ्रमण के क्रम में इस कार्यालय में उपस्थित होकर मैंने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा सभी से आगामी 1 दिसंबर, 2024 को #सासाराम में निर्धारित #नमस्ते_बिहार तृतीय बृहत जन संवाद में अधिकाधिक सहभागिता हेतु प्रयास करने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !































