लगता है पंचायत चुनावों में करारी हार के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जी का राजस्थान भाजपा से मोहभंग हो गया है...शायद इसीलिए अब राजस्थान भाजपा की बजाय मध्य प्रदेश भाजपा को पट्टा पहनाकर अपना प्रेम जता रहे हैं...!! 😂😆
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्य सभा व लोकसभा के पूर्व सदस्य श्री अहमद पटेल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
4
163
मकराना के ग्राम इंदौखा में लोछब परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में अपनों के बीच उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर लोछब परिवार से मिले आत्मीय स्नेह, मान-सम्मान एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
18
275
मेड़ता की ग्राम पंचायत टुंकलिया की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती शैलू कंवर जी राजपुरोहित के संदिग्ध परिस्थितियों में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्ध करने वाला है।
मौत की जो वजह बताई जा रही है, वह कई सवाल खड़े करती है और समझ से परे है। ऐसे में पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच बेहद ज़रूरी है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी तरह की आशंका की गुंजाइश न रहे।
इस दुःखद घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏🏻
@RajCMO @NagaurPolice
36
1,137
राजस्थान सरकार द्वारा 15 जिलों की 92 तहसीलों के लिए घोषित 9,321 करोड़ रुपये के इस सूखा राहत पैकेज की रिपोर्ट वातानुकूलित कमरों में बैठकर तैयार की गई है। इसमें सूखे का आकलन खेतों की हकीकत देखकर नहीं, बल्कि दफ्तरों में बैठकर आंकड़ों की बाजीगरी से किया गया है।
पूरा नागौर जिला और डीडवाना-कुचामन की कई तहसीलें सूखे की मार झेल रही हैं, लेकिन सरकारी रिपोर्ट में नागौर से केवल खींवसर को शामिल किया गया है और वह भी मध्यम सूखाग्रस्त श्रेणी में।
विडंबना देखिए कि राज्य कृषि आयोग के अध्यक्ष भी नागौर जिले से ही आते हैं, लेकिन अपने ही जिले के किसानों की बदहाली और उनके साथ हो रही इस नाइंसाफी पर सरकार के सामने आवाज उठाने वाला कोई नहीं है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, मैं पिछले कई दिनों से लगातार जमीनी हालात आपके सामने रख रहा हूं, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता और अफसरशाही की आंकड़ों वाली बाजीगरी बदस्तूर जारी है।
मेरी आपसे पुनः मांग है कि नागौर और डीडवाना-कुचामन के सूखाग्रस्त क्षेत्रों का तत्काल पुनः सर्वे करवाकर उन्हें सूखा राहत पैकेज में शामिल किया जाए।
किसानों और ग्रामीणों को आंकड़ों का मायाजाल नहीं बल्कि संकट की इस घड़ी में वास्तविक राहत चाहिए।
@RajCMO @RajGovOfficial @INCIndia @INCRajasthan
सत्य, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने वाले सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी की जयंती पर सादर नमन ।
108
मकराना के गच्छीपुरा में कुकणां परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में अपनों के बीच उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर कुकणां परिवार से मिले आत्मीय स्नेह, मान-सम्मान एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
जायल में टाक परिवार के वैवाहिक कार्यक्रम में अपनों के बीच उपस्थित होकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर टाक परिवार से मिले आत्मीय स्नेह, मान-सम्मान एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
32
437
हाल ही में डेगाना के ग्राम बिखरनिया कलां निवासी भारतीय वायुसेना सार्जेंट श्री भूराराम जी जाजड़ा का कर्तव्य निर्वहन के दौरान असामयिक निधन हो गया था। आज उनके निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों को ढाढस बंधाया।
साथ ही बिखरनिया कलां में ही श्री चिमन सिंह जी भाटी और बिखरनिया खुर्द में श्रीमती भंवरी देवी जी भाम्बू की शोकसभाओं में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें।
14
391
जहां-जहां 'पर्चीलाल' जी हुए प्रकट,
वहां-वहां भाजपा गई निपट...!! 😂
और केवल उस वार्ड में ही नहीं, पूरी-पूरी पंचायत समितियों में ही 'पर्चीलाल' जी ने भाजपा का सूपड़ा साफ करा दिया...!! 🤣
अब निनाण करयोड़ा खेत में कस्सी चलाओ अर किसानां ने मूर्ख बणाओ, तो टीन-टप्पड़ तो भेळा होणा ही है...!! 😆
@INCIndia @INCRajasthan
तालाब-नाडियां सूखे हैं, पशु प्यासे हैं, किसान बेहाल हैं...लेकिन सरकारी फाइलों में सब कुछ खुशहाल है...आखिर ये कैसा सुशासन है, जहां प्यास धरातल पर है और राहत सिर्फ कागजों पर...??
मूंडवा, डेह, नागौर, जायल-सांजू के बाद अब मेड़ता और रियांबड़ी की ग्राउंड रिपोर्ट भी सामने है। तस्वीरें विचलित करने वाली हैं। कहीं सूखे तालाबों में पानी की तलाश में भटकते पशु हैं, तो कहीं प्यास बुझाने के लिए कीचड़ में गले तक धंसी गाय को जेसीबी से बाहर निकालना पड़ रहा है। ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है और दैनिक भास्कर की लगातार सामने आ रही ये ग्राउंड रिपोर्ट सरकारी दावों की पोल खोल रही हैं।
सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि धरातल पर सूखे के ऐसे भयावह हालात हैं, लेकिन सरकारी फाइलों में सब कुछ हरा-भरा बताया जा रहा है। बारिश के आंकड़ों की बाजीगरी करके ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों की वास्तविक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
माननीय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, आखिर आपकी सरकार कब तक फाइलों में सूखा मिटाकर धरातल पर ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को उनके हाल पर छोड़ती रहेगी...??
सरकार को आंकड़ों के आधार पर नहीं, धरातल की वास्तविक स्थिति के आधार पर सूखा राहत का फैसला करना चाहिए।
@RajCMO @RajGovOfficial @INCIndia @INCRajasthan
जब दोनों पति-पत्नी मज़े में हैं और अपनी मर्ज़ी से भाजपा के साथ गए हैं, तो फिर दोनों ही वीडियो में इतने कट क्यों हैं...?? 🤔
सब कुछ ठीक है तो बात पूरी और बिना कट के भी कही जा सकती है ना...!! 😃
कहा था ना...ये भाजपाई अपने प्रमुख-प्रधान बनाने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे...!!
अब देखिए चित्तौड़ पंचायत समिति के वार्ड संख्या 24 से RLP के टिकट पर चुनाव जीतीं श्रीमती शंकरी देवी जी का कमाल...टिकट RLP से लिया, जनता का जनादेश RLP के नाम पर मिला और जीतने के बाद इन्हें 'भाजपा' का 'विकास' भाने लगा...!!
वैसे...वीडियो में बार-बार किए गए कट खुद बहुत कुछ बयां कर रहे हैं...!! पूरा घटनाक्रम देखकर तो यही प्रतीत होता है कि यह भाजपा के प्रति स्वेच्छा से जताया गया समर्थन नहीं, बल्कि दबाव में दिलवाया गया बयान लगता है...!!
किसी गलतफहमी में ना रहें...!!
कुचेरा में हम हाल ही में इनके 'जनादेश स्वीकारने' का दंश झेल चुके हैं...!! ये भाजपाई जनादेश को स्वीकार करने में कभी विश्वास नहीं रखते और ना ही पंचायत चुनावों के जनादेश को आसानी से स्वीकार करेंगे। अपने प्रमुख और प्रधान बनाने के लिए साम, दाम, दण्ड, भेद—हर हथकंडा आजमाया जाएगा।
चुनाव नतीजों और प्रमुख-प्रधान के चुनावों के बीच एक सप्ताह का अंतराल क्यों रखा गया है, इसके पीछे की मंशा समझने की जरूरत है। इस दौरान जोड़-तोड़, दबाव और सत्ता के दुरुपयोग का खेल खेला जाएगा।
इसलिए भाजपा को छोड़कर सभी राजनीतिक दल अपने जीते हुए प्रत्याशियों की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करें। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्षता और सुरक्षा की अपेक्षा बिल्कुल ना रखें, और अपने जीते हुए प्रत्याशियों की सुरक्षा में कोई कोताही ना बरतें। राजनीतिक दबाव और जोड़-तोड़ का खेल शुरू हो चुका है।
यात्री अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें...और पूरी मुस्तैदी से करें...!!


































