Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) header
Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick) profile picture

Architect | Writer | Heritage Activist | Vocal on Politics of Representation

Joined April 2014
Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)Photo by Aeshvarya Thakur (@mayamatchstick)
Aeshvarya Thakur retweeted
नाजोगी क़ौम ऐसी होती है, जो अपने ही हाथों अपनी ताक़त और अपने रहबरों को कमज़ोर करती है। एक तरफ़ बहुजन समाज में अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमियों के लोग साझा हितों के लिए एकजुट हो रहे हैं, वहीं राजपूत समाज आज भी आपसी रस्साकशी से बाहर नहीं निकल पाया है। "छोटे राजपूत" बनाम "बड़े राजपूत" की बहस से लेकर "आम राजपूत बनाम रजवाड़े" की बहस आज भी यहाँ प्रासंगिक है। यहाँ किसी की सामाजिक हैसियत, खानदान और पुश्तैनी पहचान उसके योगदान से ज़्यादा अहम हो जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने दिवाली पर गुजराती घरचोला साड़ी क्या पहन ली कि कुछ राजपूत ट्रोल्स ने उन्हें नकली राजपूत घोषित करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें राणावत मानने को तैयार नहीं, तो कोई उन्हें ख़स बताने लगा। यानी किसी की पहचान और उसके सामाजिक जुड़ाव का फ़ैसला भी अब सोशल मीडिया के वो स्वयंभू ठेकेदार करेंगे जिनकी अभी ठीक से दाढ़ी-मूँछ तक नहीं उगी है! यह भी कैसे भूला जाए कि यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने जीवनभर क्षत्रिय समाज के हितों और भविष्य के लिए चिंतन करने वाले पूज्य तनसिंहजी तक को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विडंबना देखिए कि समाज के कुछ छिछोरे नेता अपनी ही समाज की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाकर, उन पर तंज़ कसकर और उन्हें बदनाम करके राजनीतिक अटेंशन बटोरने की कोशिश करते हैं। दिया कुमारीजी पर अनावश्यक टिप्पणियाँ करने वाले ऐसे लोगों को शायद समाज के सम्मान और अपनी राजनीतिक हैसियत के बीच का फ़र्क़ ही समझ नहीं आता। यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने समाज और देश के रत्न ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंहजी तक का राजपूत सभा से बहिष्कार करवाया था। और उदाहरण देखिए कि कैसे लोकेंद्र सिंह कालवी जैसे समाज के रहबर ने जब राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने के लिए कई कोशिशें कीं तो अपने ही समाज का अपेक्षित साथ उन्हें नहीं मिला। 1993 में नागौर से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 1998 में भाजपा के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका राजनीतिक मोर्चा राजस्थान सामाजिक न्याय मंच के रूप में एक पार्टी बना और 60 उम्मीदवार मैदान में उतारे, मगर जीत केवल एक दावेदार को मिली जिसके बाद इनकी पार्टी भी धीरे-धीरे बिखर गई। विडंबना यह है कि कालवी साब के जीवित रहते जिन लोगों ने उनके राजनीतिक रास्ते में साथ देने के बजाय मुश्किलें खड़ी कीं, वही उनके जाने के बाद उनके कसीदे पढ़ते नहीं थकते। जीते-जी नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना और मृत्यु के बाद गुणगान करना हमारी इसी सामूहिक विडंबना का हिस्सा है। वी.पी. सिंह जैसे न्यायशील और दूरदर्शी नेताओं को भी मंडल कमीशन लागू करने के लिए समाज द्वारा मन-मन भर गालियाँ दी जाती हैं। जसवंत सिंह जसोल जैसे क़द्दावर नेता तक को आपसी खींचतान, अंदरूनी जोड़-तोड़ और गुटबाज़ी के चलते चुनाव हरवा दिया गया। आज हालत यह है कि दर्जन भर करणी सेनाएँ समाज के साझा मुद्दों पर एक मंच पर आने के बजाय एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने और एक-दूसरे की मिट्टी पलीत करने में लगी दिखाई देती हैं। एकता का अभाव केवल संगठनों तक सीमित नहीं है, यह हमारी क्षेत्रीय सोच में भी गहरे तक बैठा है। पहाड़ी राजपूतों को मैदानी राजपूत दिन-रात कोसते हैं, पहाड़ी राजपूत यूपी-बिहार वालों को गरियाते हैं, रेगिस्तान वाले हरियाणा के राजपूतों को दब्बू बताते हैं, जालौर और बाड़मेर वालों की अपनी खींचतान है, तो ढूँढाड़ और मेवाड़ के बीच अलग ही छत्तीस का आँकड़ा है। आख़िर हम कब समझेंगे कि क्षेत्र, ठिकाने, गोत्र और उपाधियाँ हमारी विविध पहचान हो सकती हैं, लेकिन हमारी सामूहिक ताक़त को बाँटने का आधार नहीं? विडंबना यह भी है कि समाज के हित में कभी चूँ तक न करने वाले बाहुबलियों के आगे यही लोग बिछ-बिछ जाते हैं, उनकी जी-हुज़ूरी करते हैं, लेकिन समाज में क्षात्रवृत्ति, जागरूकता और आत्मसम्मान जगाने के लिए दिन-रात एक करने वाले जुझारू लोगों को नीचे खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यानी जो समाज के लिए कुछ करना चाहता है, उसे ही पहले अपने लोगों से लड़ना पड़ता है। और फिर मुकाबला इन्हें करना है जाट समाज से, जो इतना dedicated है अपनी क़ौम के लिए कि एक साझा आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब तक का जाट एक मंच पर इकट्ठा हो जाता है। सवाल यह नहीं कि राजपूतों के पास गौरवशाली इतिहास है या नहीं। सवाल यह है कि क्या हम उस इतिहास से कोई सबक भी लेते हैं? जिस समाज के पास नेतृत्व, प्रतिभा, संसाधन, संख्या और संघर्ष की परंपरा सब कुछ हो, लेकिन वह अपने ही लोगों को काटने में लगा रहे, उससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
5
5
1
15
1,261
"हमारे समाज में हनुमान तो बहुत कम हुए हैं, विभीषणों की संख्या अधिक रही है। उन विभीषणों ने अनेक कपट वेष धारण कर समाज की पीठ में छुरे भोंके हैं। उनके कृत्यों की समाज को अगणित कीमतें चुकानी पड़ी हैं। इतनी कीमतें चुकाई गई हैं, कि अब उसके पास चुकाने की शक्ति ही शिथिल पड़ गई।" 1/2
1
20
55
601
Aeshvarya Thakur retweeted
Edmund Blair Leighton - Till Death Us Do Part (1878)
3
22
3
266
18,333
Aeshvarya Thakur retweeted
Soviet peasants experience the cinema for the first time:
76
528
223
6,839
1,140,333
वर्णसंकर परम्परा को छोड़ें, हमारे ग्रंथों में दर्ज इतिहास में तो inter species विवाहों तक का उल्लेख मिलता है। भगवान श्रीकृष्ण और जाम्बवती का विवाह एक प्रकार से Inter-species विवाह था, क्योंकि जाम्बवती ऋक्ष (भालू) जाति के राजा जाम्बवंत की पुत्री थीं, जबकि श्रीकृष्ण यदुवंश के क्षत्रिय थे। महाभारत के पाण्डव भीम और राक्षसी हिडिंबा (हिडिम्बी) का विवाह पारंपरिक रूप से दो अलग-अलग प्रजातियों का विवाह ही माना जाता है, क्योंकि भीम एक क्षत्रिय राजकुमार थे, जबकि हिडिंबा एक 'राक्षस कुल' (वनवासी/असुर समुदाय) से थीं। इसी संयोग से उत्पन्न घटोत्कच माता और पिता दोनों के गुण होने के कारण वे मानव और राक्षस (असुर) की मिश्र संतान थे, जिस वजह से उनमें असीम बल और मायावी शक्तियां थीं। इसी प्रकार अर्जुन और उलूपी का विवाह एक अंतर्प्रजातीय विवाह था। अर्जुन कुरु वंश के क्षत्रिय राजकुमार थे जबकि उलूपी नागराज कौरव्य की पुत्री थीं और वे एक नागकन्या थीं (नाग जाति से संबंध रखती थीं)। इस प्रकार, एक मानव क्षत्रिय योद्धा और नाग कन्या का यह मिलन दो अलग-अलग जातियों और प्रजातियों के बीच हुआ था। क्षत्रिय से ब्रह्मर्षि बने विश्वामित्र और अप्सरा मेनका के संबंध को पौराणिक कथाओं के अनुसार "गंधर्व संबंध" माना जाता है जिससे उत्पन्न पुत्री थी शकुंतला। शकुंतला का पालन-पोषण महर्षि कण्व (जो एक ब्राह्मण थे) के आश्रम में हुआ और विवाह हुआ राजा दुष्यंत से। उनके पुत्र "भरत" को किस श्रेणी में रखा जाएगा, आप स्वयं ठीक ठीक लगा लें।
आप के अधिकांश तर्कों व तथ्यों से सहमत हूँ.. कदाचित एक समय तो वह भी रहा होगा जब आदिम मानव में पाशविक प्रवृत्तियाँ रही होंगी व अपक्व मांस भक्षण कर हो सकता हो कि अपनी ही माता- भगिनी संग सहवास भी करता होगा - after all, man has always been a social "animal".. फिर किसी कालखंड में +++
3
2
2
5
1,101
भारतीय इतिहास और प्राचीन ग्रंथों में क्षत्रिय राजवंशों में 'पुत्रकामेष्टि यज्ञ' और 'नियोग' परंपरा के कई उदाहरण मिलते हैं। रामायण में राजा दशरथ के चारों पुत्रों (राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न) का जन्म ऋषि ऋष्यशृंग द्वारा कराए गए "पुत्रकामेष्टि यज्ञ" से हुआ। महाभारत में कुरु वंश को आगे बढ़ाने के लिए महर्षि वेदव्यास के "नियोग" से धृतराष्ट्र, पांडु और विदुर का जन्म हुआ, जबकि कुंती और माद्री ने "देवताओं के आह्वान" से पांडवों को जन्म दिया। मध्यकालीन राजपूत इतिहास की बात करें तो खुद खजुराहो के ASI sponsored 'लाइट एंड साउंड शो' में कहा जा रहा है कि बुंदेलखंड के चंदेल वंश की उत्पत्ति चंद्रमा और पुरोहित पुत्री हेमवती के "संयोग" से मानी जाती है, जबकि अग्निकुंड की कथा में ऋषि वशिष्ठ के यज्ञ से चार प्रमुख राजपूत वंशों के उदय का ज़िक्र है और बिजोलिया जैसे शिलालेखों में शुरुआती चौहान व गुहिल शासकों को विप्र (ब्राह्मण) वंश से जोड़ा गया है। इतिहासकारों के अनुसार, ये सभी प्रसंग दिखाते हैं कि प्राचीन और मध्यकालीन भारत के राजकुलों की विरासत में "आपसी मिलन" हमेशा होता रहा है। यानि वर्णसंकरता हमारी परम्परा का हिस्सा रही है। यूं भी आधुनिक जीनोमिक रिसर्च (जैसे Reich Lab और Narasimhan et al. 2019 की स्टडीज़) से यह साफ़ साबित होता है कि राजपूत किसी एक ही कबीले या एकसमान (homogenous) नस्ल से नहीं बने हैं, बल्कि वे अलग-अलग समुदायों के ऐतिहासिक मेल (admixture) का नतीजा हैं। उनके ऑटोज़ोमल डीएनए (autosomal DNA) में लगभग 20% से 30% Steppe मूल के जीन्स (जो कांस्य युग यानी 2000–1500 ईसा पूर्व के प्रवासियों से आए), करीब 35% प्राचीन ईरानी किसानों के जीन्स और बाकी भारत के मूल निवासियों (AASI) का मिश्रण मिलता है। पितृवंश (Y-DNA) की बात करें तो लगभग 35% से 48% राजपूत पुरुषों में R1a (खासकर R1a-Z93) हैप्लोग्रुप मिलता है, जबकि बाकी में J2 और L जैसे अलग-अलग वंश भी मौजूद हैं। यानि भारी मिलावट। Harry Potter की दुनिया में एक शब्द इस्तेमाल किया गया है : ‘Mudblood’ (मडब्लड)। कहानी में ड्रेको मैल्फॉय और वोल्डेमॉर्ट जैसे कट्टरपंथी इस शब्द का इस्तेमाल उन जादूगरों को नीचा दिखाने के लिए करते हैं, जिनके माता-पिता जादुई दुनिया से "बाहर के" (Muggle) होते हैं। उनके हिसाब से ऐसे लोगों का खून "मिलावटी" और "अशुद्ध" है। आज के समाज में जब कुछ कीपैड कट्टरपंथी ‘वर्णसंकर’ शब्द को उछालते हैं, तो उनकी मानसिकता हूबहू वोल्डेमॉर्ट और मैल्फॉय जैसी ही होती है। Harry Potter में तो यह खलनायकों की सोच थी, फिर हम असल ज़िंदगी में इसे अपनी 'शान' कैसे मान सकते हैं, जबकि विज्ञान, इतिहास और मिथक इस रक्तिक शुद्धता को पहले ही नकार चुके हैं?
यहाँ विषय छोटे या बड़े राजपूत का नहीं है, यद्यपि जागीरदार व ठिकानेदार सामान्य क्षत्रियों के विषय में कुछ ऐसे विचार रख सकते हैं.. किंतु यहाँ वर्णसंकर हुए, धर्म त्यागे हुए, पूर्व क्षत्रियों की बात है.. और उन से किसी प्रकार का सामाजिक या राजनीतिक गठबंधन रखने में कोई समस्या नहीं +++
8
6
8
4,235
अखिलेश यादव का उत्तराखंड वासियों को "उत्तर प्रदेश में घुसपैठिये" बताना सिर्फ़ शर्मनाक ही नहीं है बल्कि उनकी पहाड़द्वेषी सोच को भी उजागर करता है जो उन्हें अपने वालिद सा'ब से विरासत में मिली है। इनके दमन का कर्मफल यही है कि आज उत्तरप्रदेश का मुख्यमंत्री एक पहाड़ी है। 🙌🏼
'एक व्यक्ति' उत्तराखण्ड वासियों को घुसपैठिए कह रहा है...
3
1
21
671
नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूज़ियम ‘युगे युगीन भारत संग्रहालय’ बनाने की सरकार की योजना एक अहम पहल है। इसके लिए 3,230 करोड़ रुपये का बजट भी मंज़ूर किया गया है। लेकिन इसी के साथ मेरा एक सुझाव यह भी है कि दिल्ली में एक ‘राष्ट्रीय राजपूत विरासत संग्रहालय’ (National Rajput Heritage Museum) की स्थापना पर भी गंभीरता से विचार होना चाहिए। आनंदपुर साहिब में सिख इतिहास और विरासत को समर्पित ‘खालसा हेरिटेज मेमोरियल’ जैसी संस्थाएँ हैं, वहीं मुग़ल इतिहास और स्थापत्य को सामने रखने के लिए हुमायूँ के मक़बरे में भी संग्रहालय बनाया गया है। मगर भारतीय इतिहास में राजपूत रियासतों, उनके शासन, संस्कृति और कला के योगदान को एक साथ सामने रखने वाला कोई राष्ट्रीय स्तर का संस्थान आज भी नहीं है। यह एक बड़ा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक खालीपन है। मेरे विचार से "युगे युगीन भारत संग्रहालय" के साथ-साथ, या उसके एक स्वतंत्र संस्थान के रूप में, दिल्ली में राष्ट्रीय राजपूत विरासत संग्रहालय स्थापित किया जाना चाहिए। यह केवल राजपूतों के शौर्य, युद्धों और वीर गाथाओं तक सीमित न हो, बल्कि उनके संपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक योगदान को दर्ज करे। इसमें राजपूत रियासतों की शासन व्यवस्था, कूटनीति, प्रशासनिक परंपराओं, मंदिर स्थापत्य, दुर्ग निर्माण, बावड़ियों और जल प्रबंधन प्रणालियों, पांडुलिपियों, चित्रकला, विशेषकर लघु चित्रशैली, साहित्य, शस्त्र परंपरा और ज्ञान-विज्ञान के संरक्षण व प्रोत्साहन से जुड़े इतिहास को भी जगह मिले। एक आर्किटेक्ट, लेखक और विरासत में दिलचस्पी रखने वाले स्वतंत्र शोधकर्ता के रूप में मुझे लंबे समय से महसूस होता रहा है कि राजपूत इतिहास को देखने का नज़रिया अक्सर कुछ युद्धों, शासकों और वीरता की कहानियों तक सिमट जाता है, जबकि इसका सामाजिक, सांस्कृतिक, स्थापत्य और प्रशासनिक पक्ष भी उतना ही व्यापक और महत्त्वपूर्ण है। देशभर में फैले किले, महल, मंदिर और ऐतिहासिक स्मारक इस विरासत की गवाही देते हैं, लेकिन इन सबको एक व्यापक राष्ट्रीय ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में जोड़ने वाला कोई केंद्रीय मंच नहीं है। ऐसा संग्रहालय केवल ऐतिहासिक वस्तुओं को प्रदर्शित करने की जगह न हो, बल्कि पांडुलिपियों, शाही फरमानों, अभिलेखों, दस्तावेज़ों, शस्त्रों और कलाकृतियों के संरक्षण का आधुनिक केंद्र भी बने। यहाँ शोध आधारित प्रदर्शनियाँ, डिजिटल और इमर्सिव अनुभव, अभिलेखागार, एपिग्राफी यानी अभिलेख अध्ययन, संरक्षण विज्ञान और विश्वविद्यालयों के साथ अकादमिक सहयोग की व्यवस्था हो। नई पीढ़ी को भी यह समझने का अवसर मिले कि राजपूत इतिहास केवल अतीत की वीर गाथा नहीं, बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक यात्रा का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। यह संग्रहालय किसी एक क्षेत्र या राज्य तक सीमित नहीं होना चाहिए। राजस्थान से लेकर गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और देश के दूसरे हिस्सों तक फैली राजपूत रियासतों और उनसे जुड़ी ऐतिहासिक परंपराओं को इसमें स्थान मिले। इसका स्वरूप क्षेत्रीय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय होना चाहिए। जब हम भारत की सभ्यतागत विरासत को एक ही छत के नीचे लाने की बात कर रहे हैं, तो उस इतिहास के उन महत्त्वपूर्ण अध्यायों को भी उनका उचित स्थान मिलना चाहिए, जिन्हें अब तक एक समग्र राष्ट्रीय मंच नहीं मिला है। इसलिए युगे युगीन भारत संग्रहालय की परिकल्पना के साथ दिल्ली में एक "राष्ट्रीय राजपूत विरासत संग्रहालय" की स्थापना का प्रस्ताव भी सरकार के सामने रखा जाना चाहिए। यह किसी समुदाय को विशेष महत्त्व देने भर का मामला नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के एक व्यापक और महत्त्वपूर्ण हिस्से का दस्तावेज़ीकरण, संरक्षण और संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की पहल होगी। @tourismgoi @MinOfCultureGoI @rajnathsingh @ranashersingh17 @rumitsinghthaku @puraansingh @KumariDiya @SukhuSukhvinder @VikramadityaINC @myogiadityanath @myogioffice
The Union Cabinet, chaired by Hon’ble PM shri @narendramodi ji, has approved the development of the Yuge Yugeen Bharat Museum at the historic North and South Block Complex in New Delhi, with an estimated investment of ₹3,230 crore. Envisioned as the world’s largest museum in terms of display area, it will showcase India’s extraordinary civilizational journey through its rich heritage, knowledge traditions, art, architecture and cultural diversity. The adaptive reuse of these iconic buildings will preserve their architectural legacy while giving them a new purpose as a world-class cultural institution. This landmark initiative reflects our commitment to preserving, celebrating and presenting Bharat’s timeless civilizational heritage to the world, in the spirit of Vikas Bhi, Virasat Bhi. pib.gov.in/PressReleaseDetai…
2
5
17
458
Even if you are a non-Muslim, you must read Allama Iqbal's "Shiqwa" and "Jawaab-e-Shiqwa" to understand what sorcery his poetry was !
Allama Iqbal's Masterstroke (Jawab-e-shikwa)
2
1
6
486
Aeshvarya Thakur retweeted
Diljit Dosanjh ਨੇ X (Twitter) ਤੋਂ ਦੂਰੀ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਫ਼ੈਸਲਾ ਕਿਉਂ ਲਿਆ? #ptcpunjabi #diljitdosanjh #twitters
11
8
10
109
32,611
Aeshvarya Thakur retweeted
पंजाब के किसान पराली से कमाइ कर रहे हैं.❤️
6
64
4
136
1,922
नाजोगी क़ौम ऐसी होती है, जो अपने ही हाथों अपनी ताक़त और अपने रहबरों को कमज़ोर करती है। एक तरफ़ बहुजन समाज में अलग-अलग सामाजिक पृष्ठभूमियों के लोग साझा हितों के लिए एकजुट हो रहे हैं, वहीं राजपूत समाज आज भी आपसी रस्साकशी से बाहर नहीं निकल पाया है। "छोटे राजपूत" बनाम "बड़े राजपूत" की बहस से लेकर "आम राजपूत बनाम रजवाड़े" की बहस आज भी यहाँ प्रासंगिक है। यहाँ किसी की सामाजिक हैसियत, खानदान और पुश्तैनी पहचान उसके योगदान से ज़्यादा अहम हो जाती है। हाल ही में कंगना रनौत ने दिवाली पर गुजराती घरचोला साड़ी क्या पहन ली कि कुछ राजपूत ट्रोल्स ने उन्हें नकली राजपूत घोषित करना शुरू कर दिया। कोई उन्हें राणावत मानने को तैयार नहीं, तो कोई उन्हें ख़स बताने लगा। यानी किसी की पहचान और उसके सामाजिक जुड़ाव का फ़ैसला भी अब सोशल मीडिया के वो स्वयंभू ठेकेदार करेंगे जिनकी अभी ठीक से दाढ़ी-मूँछ तक नहीं उगी है! यह भी कैसे भूला जाए कि यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने जीवनभर क्षत्रिय समाज के हितों और भविष्य के लिए चिंतन करने वाले पूज्य तनसिंहजी तक को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विडंबना देखिए कि समाज के कुछ छिछोरे नेता अपनी ही समाज की महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निशाना बनाकर, उन पर तंज़ कसकर और उन्हें बदनाम करके राजनीतिक अटेंशन बटोरने की कोशिश करते हैं। दिया कुमारीजी पर अनावश्यक टिप्पणियाँ करने वाले ऐसे लोगों को शायद समाज के सम्मान और अपनी राजनीतिक हैसियत के बीच का फ़र्क़ ही समझ नहीं आता। यह वही नाशुक्रा समाज है जिसने समाज और देश के रत्न ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंहजी तक का राजपूत सभा से बहिष्कार करवाया था। और उदाहरण देखिए कि कैसे लोकेंद्र सिंह कालवी जैसे समाज के रहबर ने जब राजनीतिक नेतृत्व खड़ा करने के लिए कई कोशिशें कीं तो अपने ही समाज का अपेक्षित साथ उन्हें नहीं मिला। 1993 में नागौर से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए। 1998 में भाजपा के टिकट पर बाड़मेर-जैसलमेर से लोकसभा चुनाव लड़े, लेकिन जीत नहीं सके। 2003 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका राजनीतिक मोर्चा राजस्थान सामाजिक न्याय मंच के रूप में एक पार्टी बना और 60 उम्मीदवार मैदान में उतारे, मगर जीत केवल एक दावेदार को मिली जिसके बाद इनकी पार्टी भी धीरे-धीरे बिखर गई। विडंबना यह है कि कालवी साब के जीवित रहते जिन लोगों ने उनके राजनीतिक रास्ते में साथ देने के बजाय मुश्किलें खड़ी कीं, वही उनके जाने के बाद उनके कसीदे पढ़ते नहीं थकते। जीते-जी नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना और मृत्यु के बाद गुणगान करना हमारी इसी सामूहिक विडंबना का हिस्सा है। वी.पी. सिंह जैसे न्यायशील और दूरदर्शी नेताओं को भी मंडल कमीशन लागू करने के लिए समाज द्वारा मन-मन भर गालियाँ दी जाती हैं। जसवंत सिंह जसोल जैसे क़द्दावर नेता तक को आपसी खींचतान, अंदरूनी जोड़-तोड़ और गुटबाज़ी के चलते चुनाव हरवा दिया गया। आज हालत यह है कि दर्जन भर करणी सेनाएँ समाज के साझा मुद्दों पर एक मंच पर आने के बजाय एक-दूसरे के ख़िलाफ़ बयानबाज़ी करने और एक-दूसरे की मिट्टी पलीत करने में लगी दिखाई देती हैं। एकता का अभाव केवल संगठनों तक सीमित नहीं है, यह हमारी क्षेत्रीय सोच में भी गहरे तक बैठा है। पहाड़ी राजपूतों को मैदानी राजपूत दिन-रात कोसते हैं, पहाड़ी राजपूत यूपी-बिहार वालों को गरियाते हैं, रेगिस्तान वाले हरियाणा के राजपूतों को दब्बू बताते हैं, जालौर और बाड़मेर वालों की अपनी खींचतान है, तो ढूँढाड़ और मेवाड़ के बीच अलग ही छत्तीस का आँकड़ा है। आख़िर हम कब समझेंगे कि क्षेत्र, ठिकाने, गोत्र और उपाधियाँ हमारी विविध पहचान हो सकती हैं, लेकिन हमारी सामूहिक ताक़त को बाँटने का आधार नहीं? विडंबना यह भी है कि समाज के हित में कभी चूँ तक न करने वाले बाहुबलियों के आगे यही लोग बिछ-बिछ जाते हैं, उनकी जी-हुज़ूरी करते हैं, लेकिन समाज में क्षात्रवृत्ति, जागरूकता और आत्मसम्मान जगाने के लिए दिन-रात एक करने वाले जुझारू लोगों को नीचे खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ते। यानी जो समाज के लिए कुछ करना चाहता है, उसे ही पहले अपने लोगों से लड़ना पड़ता है। और फिर मुकाबला इन्हें करना है जाट समाज से, जो इतना dedicated है अपनी क़ौम के लिए कि एक साझा आह्वान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब तक का जाट एक मंच पर इकट्ठा हो जाता है। सवाल यह नहीं कि राजपूतों के पास गौरवशाली इतिहास है या नहीं। सवाल यह है कि क्या हम उस इतिहास से कोई सबक भी लेते हैं? जिस समाज के पास नेतृत्व, प्रतिभा, संसाधन, संख्या और संघर्ष की परंपरा सब कुछ हो, लेकिन वह अपने ही लोगों को काटने में लगा रहे, उससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?
5
5
1
15
1,261
ہر قوم کے پاس ایک علامہ اقبال ہونا چاہیے جو اُسے نیند سے اٹھائے
Allama Iqbal was not merely a poet, he was a civilisational consciousness. His verses awakened dormant souls, challenged intellectual servitude and gave the Muslim world a language of selfhood, dignity and resurgence #AllamaIqbalDay
5
307
Aeshvarya Thakur retweeted
Old Mayawati was a different beast🥶
8
87
6
697
58,738
Aeshvarya Thakur retweeted
Before Iqbal, much of Urdu poetry revolved around being an incel. Gangu poetry, for instance, was all about boozing, whining, and endless rejections. In the words of Patras Bokhari: اقبال نے اردو شاعری کو مردانگی عطا کی۔ Happy Iqbal day!!
28
56
34
475
62,269
ब्राह्मण समाज भाग्यशाली हैं कि आज उनके पास एक ऐसा नेता है जो उनकी खुशफहमियों और कुरीतियों को बढ़ावा नहीं देता बल्कि अपने समाज को एक reality check देता है, वो भी unfiltered. सुना है प्रशांत किशोर को खूब ट्रोल भी किया जा रहा है इस वक्तव्य के लिए, मगर लिख कर ले लो, ऐसे कड़वे बोल ही दवा हैं सामाजिक पतन के इलाज के लिए।
Do listen to @PrashantKishor addressing the Brahmin community of Mithila region of Bihar.
2
10
625
Aeshvarya Thakur retweeted
Watch my latest vlog on the historic city of "Samarkand", where I explore some of its most fascinating architectural and cultural landmarks, discovering the stories behind a city that once stood at the crossroads of civilisations. youtu.be/btlRL3yy0w0?si=iRmA…
2
5
238

A tribute to the bravery and legacy of Raja Porus! The Deputy Commissioner has discussed plans to install a statue of Raja Porus in Jhelum, honouring a great warrior who courageously defended his land in 326 BC. A proud piece of our history, coming soon to Jhelum! #RajaPorus #jhelum #vekhpunjab #punjab #pinjabi
15
24
7
135
16,406