Newspe (@newspeup) header
Newspe (@newspeup) profile picture
Joined September 2026
#पीलीभीत - गंगा स्नान पर्व पर पीलीभीत को विकास की सौगात।ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्यों का हुआ लोकार्पण।पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल समेत भाजपा पदाधिकारियों ने किया उद्घाटन।मार्ग पर लगाए गए आकर्षक लाइट पोल से बढ़ी सुंदरता और रोशनी।श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को आवागमन में मिलेगी बेहतर सुविधा।नगर पालिका का धार्मिक स्थलों से जुड़े मार्गों के विकास पर विशेष जोर। #Pilibhit #पीलीभीत #NagarPalika #Development #UPNews #NEWSPE
1
5
#श्रावस्ती - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को गोंडा में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में श्रावस्ती जनपद के 1100 छात्र-छात्राएं भी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम मनोज कुमार राय ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। सीडीओ शिशिर कुमार सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। डीएम ने विद्यार्थियों के आवागमन के लिए सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रत्येक वाहन के साथ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के खानपान और पेयजल की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया है। डीएम ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा व सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। @dmshravasti @UPGovt #Shravasti #YogiAdityanath #TabletDistribution #Gonda #ManojKumarRai #UttarPradesh #NEWSPE
14
#जालौन - कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला। यहां यूपी की सबसे बड़ी चुनरी यात्रा निकाली गई। चमारी गांव से कालपी के पीलाघाट तक करीब 700 मीटर यानी 2300 फुट लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में प्रदेशभर से आए कलाकार शामिल हुए। डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। यात्रा के समापन पर यमुना नदी को चुनरी समर्पित की गई। वहीं यमुना घाट पर करीब 11 हजार लोगों ने दीपदान कर मां यमुना के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। समाजसेवी अभय देवी के संरक्षण में इस भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। #Jalaun #Kalpi #KartikPurnima #ChunriYatra #YamunaRiver #Deepdaan #UttarPradesh #NEWSPE
1
19
#मैनपुरी - जनगणना-2027 के स्व-गणना अभियान को गति देने के लिए मैनपुरी में विशेष पहल की गई। स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानपुर, भोगांव और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी समेत अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मियों की ऑनलाइन स्व-गणना कराई गई। मास्टर ट्रेनरों ने स्वास्थ्य कर्मियों को पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी दी।मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि वे आधिकारिक पोर्टल या ऐप के माध्यम से अपने और अपने परिवार का विवरण सही-सही दर्ज करें। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से आगामी घर-घर जनगणना प्रक्रिया आसान होगी और आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। @DmMainpuri @ECISVEEP #Mainpuri #Census2027 #जनगणना2027 #SelfEnumeration #UttarPradesh #NEWSPE
1
1
9
#मैनपुरी - सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 23 वाहनों का चालान किया गया। एआरटीओ सिद्धार्थ यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाने की अपील की। साथ ही कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की जिंदगी का भी ख्याल रखें। @mainpuripolice #Mainpuri #RoadSafety #TrafficRules #RoadSafetyFortnight #UttarPradesh #NEWSPE
1
1
6
#हमीरपुर - दर्दनाक सड़क हादसे में 11 वर्षीय मासूम अर्पित की मौत हो गई। साइकिल से सड़क पर जा रहा अर्पित ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिये की चपेट में आ गया। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग घायल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी में खड़ा कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पारा ओझी गांव के टिकरौली रोड की घटना। @hamirpurpolice #Hamirpur #RoadAccident #HamirpurPolice #UttarPradesh #NEWSPE
1
1
20
#श्रावस्ती - राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव। भिनगा के जूनियर हाईस्कूल में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा 7.0 के तहत मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। ब्लड प्रेशर, शुगर और ब्लड जांच के साथ मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान अपर्णा यादव ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का कमल खिलेगा और पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का सब कुछ समाप्त हो चुका है। वहीं, ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अपर्णा यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए वह पूरी तरह तैयार हैं। #Shravasti #AparnaYadav #BJP #UPPolitics #UPElection2027 #GorakhnathSwasthyaSevaYatra #NEWSPE
9
#हरदोई - फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को मिल रही रफ्तार, जागरूक नागरिकों की पहल बनी मिसाल। एमडीए अभियान के पहले दिन कैथीपुरवा की रीता वर्मा और नितिन कुमार ने परिवार के साथ फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया। दोनों ने अपने अनुभव साझा कर आसपास के लोगों को भी दवा खाने के लिए जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी जितेंद्र कुमार के मुताबिक, अहिरोरी, साण्डी, बिलग्राम और कोथावां ब्लॉक में अब तक 1.98 लाख लोग दवा का सेवन कर चुके हैं। इन ब्लॉकों में हाथीपांव के 680 और हाइड्रोसिल के 94 मरीज चिन्हित हैं। 680 मरीजों को रोग प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया है, जबकि 54 हाइड्रोसिल मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। सीएमओ डॉ. अरविंद सचान ने सभी पात्र लोगों से दवा सेवन की अपील की। @dmhardoi @UPGovt #Hardoi #Filariasis #MDA अभियान #HealthDepartment #UttarPradesh #NEWSPE
7
#हरदोई - युवा महोत्सव 2026 का भव्य समापन समापन समारोह में सपा नेता अखिलेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। आयोजक अंशु गुप्ता, रजत पाठक और पूरी टीम को सफल आयोजन की बधाई। #Hardoi #YuvaMahotsav2026 #AkhileshPathak #UttarPradesh #NEWSPE
4
#सोनभद्र - दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में 40 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान देवंती देवी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि पति रामकरण उर्फ पिंटू चेरो आए दिन उनके साथ मारपीट करता था। इसको लेकर पहले भी कई बार सुलह-समझौते की कोशिश की गई थी। मृतका के भाई दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ पिपरी हर्ष पांडेय के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। @sonbhadrapolice @adgzonevaranasi @Uppolice #Sonbhadra #Duddhi #CrimeNews #UPPolice #UPNews #NEWSPE
24
#उन्नाव - कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्लागंज के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पुण्य की डुबकी, हर-हर गंगे के जयकारों से गूंजे घाट। स्नान के बाद पूजा-अर्चना, सूर्य को अर्घ्य और दान-पुण्य किया गया। गंगा तट पर लगे मेले में भी दिनभर रही रौनक। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और गोताखोरों की टीमें तैनात रहीं। एसपी जय प्रकाश सिंह ने अधिकारियों के साथ घाटों का निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। @unnaopolice @Uppolice @adgzonekanpur #Unnao #Shuklaganj #KartikPurnima #GangaSnan #GangaGhat #UPNews #NEWSPE
17
#कानपुरदेहात - डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा-कांग्रेस पर निशाना साधा। मूसानगर में बोले– दोनों दल गठबंधन करें या न करें, बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मौर्य ने 2027 में बीजेपी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। अखिलेश यादव की साइकिल को जनता द्वारा पंक्चर किए जाने की बात कही। चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले– मैं 403 विधानसभा सीटों से लड़ूंगा। @BJP4India @BJP4UP @kpmaurya1 @SadhviNiranjan @narendramodi @myogiadityanath #KeshavPrasadMaurya #BJP #SP #Congress #UPPolitics #KanpurDehat #UPNews #NEWSPE
18
#कानपुर - महाराजपुर थाना क्षेत्र के करणखेड़ा गांव में तेंदुए के हमले से हड़कंप मच गया। खेतों में काम कर रहे लोगों पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना में 11 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। @kanpurnagarpol @adgzonekanpur @Uppolice #Kanpur #Maharajpur #LeopardAttack #Wildlife #ForestDepartment #KanpurNews #NEWSPE
1
38
#कानपुर - एक मासूम पपी के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। वीडियो में एक युवक को पपी के साथ बेरहमी करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो भूपेंद्र सिंह नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किया गया है। मामले को लेकर एनिमल लवर्स ने डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी से शिकायत की है। शिकायत के बाद डीसीपी ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया है। @kanpurnagarpol @adgzonekanpur @Uppolice #Kanpur #AnimalCruelty #AnimalRights #KanpurPolice #ViralVideo #NEWSPE
17
#कानपुर - मोतीझील गेट पर महिला और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहस हो गई। महिला बच्चे को गोद में लेकर पुलिसकर्मियों से बहस करती और जोर-जोर से चिल्लाती नजर आई। हंगामा बढ़ने पर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले में आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है। @kanpurnagarpol @adgzonekanpur @Uppolice #Kanpur #MotiJheel #TrafficPolice #ViralVideo #KanpurNews #NEWSPE
14
#मैनपुरी - सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह और सीओ यातायात दीपशिखा सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। साथ ही ट्रैक्टरों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर लगाए गए। पुलिस के मुताबिक, अभियान में कुल 551 वाहनों के चालान किए गए और 6 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। @mainpuripolice @Uppolice @adgzoneagra #MainpuriPolice #TrafficPolice #RoadSafety #यातायातनियम #सड़कसुरक्षा #MainpuriNews #NEWSPE
1
1
77
#कानपुर - बर्रा थाना पुलिस को चोरी के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आरोपियों शेखर और प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल और टैबलेट बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। @kanpurnagarpol @adgzonekanpur @Uppolice #KanpurPolice #KanpurNews #CrimeNews #बर्रा #चोरी #NEWSPE
16
#श्रावस्ती - कार्तिक पूर्णिमा पर लखराव मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्राली हादसे का शिकार हो गई। सोनवा थाना क्षेत्र के फतुहापुर गांव से श्रद्धालु ट्राली में सवार होकर मेले के लिए जा रहे थे। इसी दौरान भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बनघुसरा मोड़ के पास ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। एक श्रद्धालु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। @shravastipolice @AdgGkr @Uppolice #श्रावस्ती #कार्तिकपूर्णिमा #सड़कहादसा #लखरावमेला #BreakingNews #NEWSPE
34
#बहराइच - सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के पीपल चौराहा स्थित गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। शबद कीर्तन से पूरा गुरुद्वारा परिसर भक्तिमय हो गया। शाहाबाद मारकंडे से आए रागी जत्था भाई गुरजोत सिंह और हजूरी रागी फतेह सिंह ने शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं ऐतिहासिक गुरुद्वारा याहियागंज से आए ज्ञानी गुरमीत सिंह ने गुरु महिमा का वर्णन किया। कार्यक्रम में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर सेवा की। खास बात यह रही कि विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर गुरु का लंगर ग्रहण किया। इस अवसर पर मनदीप सिंह वालिया ने गुरु नानक देव जी के मानवता, समानता, भाईचारे और सेवा के संदेश को याद किया। संदेश – सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानन होया। #Bahraich #GuruNanakJayanti #GuruNanakDevJi #PrakashParv #Gurudwara #LangarSeva #SikhCommunity #NEWSPE
1
60
#बांदा - मेला देखकर लौट रहे तीन बाइक सवारों और टेंपो की हुई जोरदार टक्कर | तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल, राहगीरों ने देखा तो पुलिस को दिया सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एंबुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल में किया भर्ती, इलाज के दौरान दो युवकों की हुई मौत एक घायल का इलाज शुरू, मध्यप्रदेश के गौरहियार क्षेत्र के रहने वाले थे दोनों युवक, मध्यप्रदेश के भद्रकाली का कार्तिक मेला देखकर लौट रहे थे तीनों युवक| @bandapolice @ADGZonPrayagraj @Uppolice
1
1
33