pushyamitra (@pushymitr) header
pushyamitra (@pushymitr) profile picture

लेखक-पत्रकार

Patna, Bihar
Joined July 2010
Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)Photo by pushyamitra (@pushymitr)
VIP शादी में जुटे सैकड़ों कैमरों का रुख क्या मोकामा के डूबे खेतों की तरफ भी होगा? किसानों ने तो चल दिया है अपना दांव ------------ इन दिनों बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी की खूब चर्चा है। शादी में कितने मेहमान आएंगे, उनके खाने के लिए कितने तरह के पकवान बनेंगे और मनोरंजन के क्या इंतजाम होंगे, इन सबकी खबरें लाइक और व्यूज बटोर रही हैं। मीडिया भी इन खबरों को लेकर पागल है। लेकिन इसी मोकामा में एक दूसरी कहानी है, जो इस शोर में दबकर रह गई है। टाल क्षेत्र के किसान अपनी रबी की फसल के लिए परेशान हैं। खेतों में पानी भर गया है और किसानों को डर है कि समय रहते निकासी नहीं हुई तो उनकी खेती बर्बाद हो जाएगी। किसानों ने अब अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने के लिए 25 नवंबर को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल जाम करने का फैसला किया है। यह वही दिन है, जब विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी होनी है। किसानों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात सामने आती है कि वे चाहते हैं कि जिस दिन शादी की खबरें देशभर में चर्चा में रहें, उसी दिन उनके आंदोलन की भी चर्चा हो। इस जाम से उत्तर बिहार की ओर से शादी में आने वाले मेहमानों की आवाजाही पर भी असर पड़ सकता है। औंटा लखनचंद कृषि विकास समिति के बैनर तले 20 नवंबर को गांव के किसान भवन में बैठक और आमसभा हुई। इसमें 25 नवंबर को औंटा-सिमरिया सिक्स लेन जाम करने का फैसला लिया गया। किसान अमित कुमार और मंटून सिंह के मुताबिक, टाल क्षेत्र में जलजमाव लगातार बढ़ रहा है। खेतों में पानी जमा होने से किसानों की मेहनत और खेती में लगी पूंजी, दोनों पर संकट है। यह समस्या पहले हाथीदह टाल में सामने आई थी। वहां के किसानों ने 30 अक्टूबर को बैठक कर प्रशासन को दस दिन का समय दिया था। चेतावनी दी गई थी कि इस दौरान पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो 10 नवंबर को सड़क जाम किया जाएगा। हालांकि छठ पूजा को देखते हुए किसानों ने उस समय आंदोलन टाल दिया। अब पानी का फैलाव औंटा टाल तक पहुंच गया है। इसी के बाद किसानों ने फिर सड़क जाम करने का फैसला किया है। अमित कुमार के मुताबिक, हाथीदह के पास सिक्स लेन सड़क और रेल परियोजना के निर्माण के दौरान पानी निकलने का प्राकृतिक रास्ता, जिसे स्थानीय लोग सोता कहते हैं, बंद हो गया। इससे हाथीदह के ऊपरी और निचले टाल में जमा पानी की निकासी रुक गई। अब यह पानी फैलकर औंटा टाल तक पहुंच रहा है। किसानों को आशंका है कि यही स्थिति रही तो अगले दस दिनों में लखनचंद और चिंतामणि चक टाल के खेत भी पानी में डूब सकते हैं। STP का पानी भी पहुंच रहा है टाल में किसानों की शिकायत का दूसरा बड़ा सिरा मोकामा नगर परिषद के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट यानी STP से जुड़ा है। नमामि गंगे योजना के तहत इस प्लांट को गंगा किनारे बनाया जाना था, लेकिन निर्माण में देरी और जगह बदलने के बाद इसे टाल क्षेत्र के किनारे बना दिया गया। इसकी क्षमता आठ एमएलडी यानी रोजाना 80 लाख लीटर पानी के शोधन की है। 20 जून 2025 को इसका उद्घाटन हुआ था। किसानों का आरोप है कि प्लांट से निकलने वाले पानी के साथ नगर परिषद के नालों और बोरिंग से निकलने वाले पानी की निकासी का भी ठीक इंतजाम नहीं है। यह पानी टाल की तरफ जा रहा है। पहले से ही प्राकृतिक जलनिकासी के रास्ते बाधित हैं। ऐसे में बाहर से आ रहा अतिरिक्त पानी खेतों में जमा हो रहा है और परेशानी बढ़ा रहा है। किसानों की शिकायत के बाद BUIDCO के परियोजना निदेशक और नगर परिषद के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। किसानों के आक्रोश के कारण उस दिन एसडीएम मौके पर नहीं पहुंच सकीं। अधिकारियों ने तत्काल राहत के लिए पंप और मोटर लगाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन किसान इसे स्थायी समाधान नहीं मान रहे। उनका कहना है कि पंप लगाकर कुछ समय के लिए पानी निकाला जा सकता है, लेकिन जब तक पानी आने और निकलने के रास्ते ठीक नहीं होंगे, समस्या बनी रहेगी। अभी 500 एकड़ जमीन प्रभावित, बढ़ सकता है दायरा अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल करीब 500 एकड़ जमीन जलजमाव से प्रभावित है। उनका अनुमान है कि अगले 15 दिनों में यह रकबा एक हजार एकड़ से अधिक हो सकता है। किसानों का कहना है कि पानी लगातार फैल रहा है। अगर इसकी निकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो रबी की फसल को भारी नुकसान होगा। टाल क्षेत्र में रबी की खेती किसानों की आजीविका का बड़ा आधार है। यहां मसूर, खेसारी, चना और सरसों की खेती होती है। वहां अभी कुछ इलाकों में बुआई हुई है , कुछ जलजमाव के कारण खाली हैं। ऐसे में खेतों में लंबे समय तक पानी जमा रहा तो किसानों को इस मौसम की फसल से हाथ धोना पड़ सकता है। किसानों की चिंता सिर्फ इस साल के नुकसान की नहीं है। उनका कहना है कि समस्या का स्थायी हल नहीं निकला तो हर साल खेती इसी तरह प्रभावित होगी।
4
8
30
5,464
विधायक की बेटी की शादी के दिन ही जाम किसानों ने आंदोलन के लिए 25 नवंबर की तारीख चुनी है। इसी दिन मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी उनके पैतृक गांव नदवां में होनी है। शादी को लेकर देशभर में चर्चा है और बड़ी संख्या में मेहमानों के पहुंचने की संभावना है। उत्तर बिहार से आने वाले लोगों के लिए औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल एक महत्वपूर्ण रास्ता है। ऐसे में किसानों का जाम लगा तो शादी में शामिल होने आने वाले मेहमानों को भी परेशानी हो सकती है। लेकिन सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि शादी के दिन सड़क जाम होने से किसे कितनी परेशानी होगी। यह भी पूछा जाना चाहिए कि मोकामा के विधायक के रूप में अनंत सिंह ने अपने क्षेत्र के किसानों की इस समस्या को लेकर क्या पहल की है। STP नगर परिषद और BUIDCO से जुड़ा मामला है। सड़क और रेल परियोजनाओं की भी अलग-अलग प्रशासनिक व्यवस्थाएं हैं। लेकिन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि की भूमिका इन विभागों के बीच समन्वय कराने और किसानों की शिकायत सरकार तक पहुंचाने में हो सकती है। क्या इस समस्या को लेकर विधायक ने संबंधित विभागों से बात की है? क्या किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए कोई पहल हुई है? आंदोलन की घोषणा के बाद क्या वे किसानों से बात करेंगे? इन सवालों के जवाब भी सामने आने चाहिए। एक ही मोकामा की दो तस्वीरें मोकामा में इस समय दो अलग-अलग तस्वीरें हैं। एक तरफ विधायक के घर शादी की तैयारियां हैं। मेहमानों के स्वागत, खाने-पीने और मनोरंजन के इंतजाम हो रहे हैं। दूसरी तरफ टाल क्षेत्र के किसान अपने खेतों से पानी निकलवाने के लिए प्रशासन के चक्कर लगा रहे हैं और अब सड़क जाम करने की तैयारी में हैं। शादी से जुड़ी खबरें दूर-दूर तक पहुंच रही हैं, जबकि खेतों में पानी भरने से परेशान किसानों की बात अभी अपने इलाके से बाहर नहीं निकल पाई है। यहां सवाल किसी के घर होने वाली शादी या निजी आयोजन का नहीं है। सवाल यह है कि जब किसी बड़े आयोजन की छोटी-छोटी बातें भी चर्चा का विषय बन जाती हैं, तब उसी इलाके के किसानों की आजीविका पर आए संकट को उतनी तवज्जो क्यों नहीं मिलती? जिन खेतों में पानी भरा है, उनके लिए यह सिर्फ खेत में जमा पानी नहीं, पूरे साल की कमाई का सवाल है। 23 नवंबर को एसडीएम और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों की कृषि विकास समिति के साथ गांव में बैठक प्रस्तावित है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि इसमें पानी निकासी का कोई ठोस रास्ता निकलेगा। वे पंप और मोटर लगाने जैसे अस्थायी उपायों के बजाय स्थायी जलनिकासी व्यवस्था चाहते हैं। 25 नवंबर को शादी की तैयारियों के बीच औंटा-सिमरिया सिक्स लेन पर किसानों का आंदोलन होगा या बैठक के बाद कोई समाधान निकल आएगा, यह अभी साफ नहीं है।
1
102
पुल का नाम गुरु गोविंद सिंह सेतु रखा जाता तो बेहतर होता। सरकार को कम से कम अपने संकल्प का मान रखना चाहिए था। नीतीश के नाम पर नामकरण का वक्त अभी आया नहीं है। यह पॉलिटिकल हड़बड़ी लगती है। कुछ हद तक पॉलिटिकल प्रपंच भी।
2
12
50
1,242
रेलवे का काम स्टेशन पर छठ गीत बजाना नहीं है, उसका काम पर्व पर घर लौटने वालों के लिए गरिमापूर्ण यात्रा की सुविधा प्रदान करना है। सरकार का काम पोस्टर लगाना और लेजर शो चलाना नहीं है, घाटों पर बेसिक सुविधाएं देना है। साफ सफाई, थोड़ी रौशनी और कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम। आप सरकार हैं आपको व्यवस्था करना है, छठ मनाने का काम पब्लिक पर छोड़ दीजिए। मगर आप बेसिक व्यवस्था तो कर नहीं पाते, पब्लिसिटी में लगे रहते हैं। इस बार सुना है कि पूरे राज्य में छोटे छोटे घाटों के लिए भी पैसे बांटे गए हैं, मगर वहां बेसिक सुविधा नहीं है, पोस्टर, रौशनी और लेजर शो भले चल रहे हैं। {तस्वीर पांच साल पुरानी है। तब हमारे पारिवारिक पोखर का छठ घाट इतना सुंदर हुआ करता था। इसकी सफाई हमलोग खुद करते थे। न गाने, न झालर, न चमक दमक। बहुत बेसिक सुविधाओं में भी बहुत आनंद आता था। छठ की खूबसूरती ही इसकी सादगी, सरलता और सहजता में है। इसे ऐसा ही रहने दीजिए। अब इस पर खतरा है, इसलिए दुखी मन से यह सब लिख रहा हूं। }
3
27
1
103
2,693
pushyamitra retweeted
सूर्य उपासना पर्व छठ जैव विविधता का संगम भी है, पूजा और प्रसाद की टोकरी को ध्यान से देखिए जिमीकंद, सुथनी, आंवला, अमरख, शरीफा, गाजर, नींबू, सिंघाड़ा, अल्हुआ जैसे कंद-मूलों भरी होती है। कच्ची हल्दी, अदरक, केला, नारियल और गन्ना ये सब पोषण से भरपूर हैं। सर्दियों से पहले शरीर को ऊर्जा से भरते हैं। किसान इस त्योहार का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं, कई फ़सलों को ऐसे तैयार करते हैं छठ पर उनकी हार्वेस्टिंग हो सके. रिपोर्ट: @pushymitr newspotli.com/article/chhath…
1
6
255
संतन को कहा सीकरी काम --------------- अकबर अपने दौर में दुनिया के सबसे महान शासकों में से एक था। उसका साम्राज्य 25 लाख वर्ग किमी में फैला था। दुनिया भर के हर पांच में से इंसान उसके साम्राज्य का हिस्सा था। दुनिया भर की जीडीपी का लगभग 23 फीसदी उसके राज्य में था। उस वक्त अकबर ने उस जमाने में संत कवि कुम्भनदास से मिलने की इच्छा जाहिर की। अकबर के दरबारी यह संदेशा लेकर कुम्भनदास से मिलने पर पहुंचे। तब उस कवि ने यह कहा था। आज के दौर में पत्रकार को कुम्भनदास की तरह ही सत्ता के प्रति निर्लिप्त होना चाहिए था। वह जाए तो सवाल पूछने जाए। ऐसे में यह दृश्य कितना अश्लील है, यह आप समझ सकते हैं। एक सेल्फी के लिए मर मर जाना। कुम्भनदास इसी मुल्क में हुए थे।
4
16
1
51
2,575
मिस्टर बीन जैसा भोला चेहरा, मजेदार जवाब और बेबाक अंदाज। अनंत सिंह के इंटरव्यू देखकर हंसी आती है। उनके बयानों पर मीम बनते हैं, उनकी नकल करने वाले कलाकार लोकप्रिय होते हैं। उनकी बेटी की शादी भी मीडिया के लिए एक बड़ा उत्सव बन गई है। लेकिन क्या आपको याद है कि ये वही अनंत सिंह हैं, जिनके हलफनामे में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं? जिन पर हत्या के चार और हत्या के प्रयास के छह आरोप हैं? जिनकी जमानत हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है? आखिर मीडिया ने एक बाहुबली को कॉमिक कैरेक्टर में कैसे बदल दिया? और इस बदलाव में उन लोगों की कहानियां कहां खो गईं, जो उनके आपराधिक मामलों से प्रभावित हुए हैं? मीडिया के इस दिलचस्प, लेकिन गंभीर खेल की पड़ताल बिहार क्रोनिकल के इस आलेख में। पढ़ने के लिए इस लिंक पर जाएं biharchronicle.com/how-anant…
10
75
4
195
69,152
आज के कई अखबारों में यह विज्ञापन छपा है। कम से कम पांच अखबारों में। मुझे मालूम नहीं कि इसमें बिहार सरकार का कितना पैसा खर्च हुआ होगा। मगर कम से कम दस लाख तो जरूर हुआ होगा। इसके बदले सरकार क्या चाहती है? 2100 रुपए की दर से रोजाना छह लोगों के लिए एक हफ्ते तक की ग्राहक सेवा। यानी इस दौरान कुल कमाई होगी, 88,200 रूपये। कोई व्यापारी 88 हजार की कमाई के लिए दस लाख की राशि विज्ञापन में खर्च करेगा? क्या यह बिहार सरकार नहीं समझती?
8
13
4
79
17,363
खरीफ के समापन का उत्सव भरा हफ्ता .............................. खरीफ भारतीय महाद्वीप का सबसे सफल खेती का चक्र माना जाता है. बारिश के बाद धान बोये जाते हैं और कार्तिक महीने में तैयार फसल कटकर घर आती है. यह ऐसा कृषि का मौसम है, जिसमें लगभग हर किसान खेती करता है, जिन इलाकों में एक फसल भी होती है, वह भी. इसलिए भारतीय महाद्वीप में हाल-हाल तक धन का मतलब धान ही होता था. कुछ दशक पहले तक जब रुपया गांव में बहुत प्रचलित नहीं था, तब किसान धान देकर ही अपनी जरूरत की चीजें खरीदते थे. और गांव के यजमानों को जिनमें पुरोहित से लेकर नाई, कुम्हार, बढ़ई जैसे कई पेशेवर होते थे, उन्हें इसी मौसम में साल भर का धान दिया जाता था. जब धान कटकर घर आता था तो त्योहारों का सिलसिला शुरू होता था. चीजें खरीदी जाती थी(धनतेरस), पूर्वजों को रोशनी दिखाकर उन्हें शुक्रिया अदा किया जाता था(दीपावली), कृषि कार्य से जुड़े पशुओं को उल्लास में शामिल किया जाता था(गोवर्धन पूजा), फिर भाई तोहफे लेकर बहन के घर जाता था(भाईदूज). देश में अलग-अलग इलाकों में इसी तरह के दूसरे त्योहार होते रहे हैं. दीपावली से पहले साफ-सफाई भी इसलिए होती थी कि लक्ष्मी यानी धान घर आये तो उसके रखने की जगह बेहतर हो. दक्षिण भारत में नरकासुर वध होता है. पितरों की याद में. पश्चिमी भारत में अन्नकूट. वे मानते हैं कि नया साल शुरू हो रहा है. खेती के नये सत्र के साथ. बंगाल और मिथिला के क्षेत्र में इन दिनों लक्ष्मी के साथ काली और दुर्गा की भी पूजा होती है. समृद्धि आती है तो देवता भी याद आते हैं. इन्हीं मौसम में कई तीर्थ स्थलों के पुरोहित गांव-गांव घूमते हैं, अपनी यजमानी लेने. इसके बाद गांवों में यज्ञ और अष्टयाम जैसे धार्मिक उत्सव शुरू होते हैं. फिर जिनकी फसल बेहतर हुई वह जमीन के अनसुलझे मामले को लेकर झगड़ा फसाद भी शुरू करता है, वह कोर्ट कचहरी तक जाने के लिए तैयार रहता है. इन्हीं दिनों गांवों में सबसे अधिक ठग घूमते हैं. खैर, यह अलग बात है. फिर इसके बाद बिहार और पूर्वांचल के इलाकों में शुरू होती है, ठंड के दिनों के मुकाबले की फिकर. सूरज देव अब कम दिखेंगे. उन्हें मनाना है कि अपनी कृपा बनाये रखें. इसलिए छठ मनाया जाता है. इस पर्व में ऐसे प्रसाद खाये जाते हैं जो ठंड का मुकाबला करने में लोगों को सक्षम बनायें और शरीर में फुर्ती बनाये रखें. सब खेती के त्योहार हैं. यह सिर्फ रोशनी और पटाखों का त्योहार नहीं है. गृहस्थों के घर में धन और समृद्ध के आने और उसे सेलिब्रेट करने के त्योहारों का पैकेज है.
1
8
27
682
दोनों ही स्थितियों में वह मनुष्य पीछे छूट जाता है जो अपने प्रयोगों में जोखिम उठाता था और अपने समय की नैतिक चुनौतियों से भागता नहीं था. @pushymitr की 'गांधी का सैंतालीस' हमें उसी मनुष्य के पास ले जाती है. 2/2 @manojkjhadu की पूरी पुस्तक समीक्षा: thewirehindi.com/340728/book…
1
2
2
9
2,611
सूरत के एंब्रायोडरी कामगारों के आंदोलन को कवर करने के लिये पिछले दिनों मैं वहां था. वहां मुझे समझ आया कि वहां की दिक्कत दरअसल यह है कि सूरत के कारोबारी कानूनी सिस्टम में आना ही नहीं चाहते. उनके बिजनेस करने का तरीका पुराने गुजराती-मारवाड़ी सेठों वाला है, वे मजदूरों को अपना परिवार बतायेंगे, मौका पड़ने पर एडवांस देंगे, रहने की जगह दे दें, संकट में मदद करते हुए अहसान भी जतायेंगे, मगर उन्हें उनका अधिकार नहीं देंगे. वहां फैक्ट्री मालिक कहते हैं, हमारा और मजदूरों का रिश्ता परिवार वाला है, लेकिन मजदूर कह रहे, हमें कानून का अधिकार दीजिये, सिस्टम में आने दीजिये, छुट्टी दीजिये, ईएसआई की सुविधा दीजिये, दूसरे अधिकार दीजिये, मगर तकरीबन 25 लाख कामगारों की वहां की इंडस्ट्री बदलने के लिए तैयार नहीं. ऐसा क्यों है? क्या इसकी वजह वहां की सामाजिक सरंचना में है? वहां के इतिहास में है? क्या प्रवासी मजदूरों का संगठित न हो पाना एक वजह है? लेबर डिपार्टमेंट क्या कहता है? इन तमाम सवालों को लेकर एक लंबी स्टोरी की है. इसमें फैक्ट्री मालिकों, मजदूरी, यूनियन लीडरों, जानकारों और लेबर विभाग के अधिकारी से बातचीत है. लिंक यह रहा biharchronicle.com/why-does-… एक जरूरी सूचना - जो पहले बतानी थी। मेरी सूरत यात्रा के प्रायोजक कुछ ऐसे पाठक हैं, जिन्हें लगा था कि मुझे वहां जाकर रिपोर्ट करना चाहिए। यह एक तरह से पीपल funded journalism है।
6
13
636
दो खबरें हैं। पहली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर आधारित है, जो उन्होंने कल एक रैली में दिया कि SIR में तीन करोड़ घुसपैठियों का नाम काटा गया। दूसरी खबर हिंदुस्तान टाइम्स ने की, पटना के अखबार में यह 30 अक्टूबर, 2026 को छपी कि छह राज्यों में हुए SIR में अब तक सिर्फ 1600 विदेशी नागरिक मिले, जिनमें ज्यादातर नेपाल वासी हैं। किसे सच माना जाए? क्या गृह मंत्री के इस बयान को अधिकारिक बयान के तौर पर देखा जाए? अगर उनकी यह सूचना सही है तो यह भी बताया जाना चाहिए कि सरकार ने इनमें से कितने लोगों को डिपोर्ट किया? यह भी कि इतने घुसपैठिए आए कैसे? हमारा सीमा सुरक्षा बल क्या कर रहा था? या फिर जैसा वे कहते हैं, यह भी एक पॉलिटिकल जुमलेबाजी है?
5
19
541
“कैटरिंग कोई तिजोरी भरने का धंधा नहीं है, बल्कि यह यात्रियों के लिये आवश्यक सेवा है. IRCTC का ध्यान सिर्फ कमाई बढ़ाने पर हो गया है.” यह बयान ममता बनर्जी का है. उन्होंने 2010 में यह तब कहा था, जब वे रेलमंत्री थीं. यह ममता बनर्जी ही थीं, जिनके रेलमंत्री रहते हुए 1999 में IRCTC(इंडियन रेलवे कैटरिन एंड टूरिज्म कारपोरेशन) की स्थापना हुई थी. मगर मगर 10 सालों में वे इसकी शिकायतों से इतनी परेशान हो गईं कि 2010 के बजट में उन्होंने इससे सारे अधिकार छीनकर जोनल रेलवे को दे दिये. वह व्यवस्था क्यों नहीं चली और क्यों फिर से IRCTC को सारे अधिकार देने पड़े, इसकी कहानी आगे. रेलवे के खान-पान पर लिखे पिछले पोस्ट में जब बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अनुभव बताये तो मुझे लगा कि इस व्यवस्था के बारे में मुझे थोड़ा शोध करके विस्तार से लिखना चाहिए. ऐसे में जब शोध के दौरान मुझे ममता बनर्जी की यह सटीक उक्ति मिली. IRCTC और रेलवे के खान-पान की पूरी कहानी इस रिपोर्ट पर. तसवीर IRCTC के एक बेस किचेन की. 2017 से रेल का खाना इन्हीं बेस किचेनों में तैयार होता है. biharchronicle.com/irctc-has…
1
10
1
39
2,733
पिछले कुछ महीनों से अचानक मेरी रेल यात्रा काफी बढ़ गई है। 23 अक्टूबर से आज तक तो मैं लगभग 80 घंटे की रेल यात्रा कर चुका हूं। इन यात्राओं के दौरान एक बार फिर समझ आया कि भारतीय रेल आज भी अपने यात्रियों को स्वच्छ और सुस्वादु भोजन उपलब्ध कराने में विफल है। सरकार के तमाम प्रयोग कर लिए। IRCTC के नाम से सिर्फ इस काम के लिए एक कंपनी भी खड़ी कर ली। अब तो मेन्यू में भी विविधता आ गए। मगर जितनी तरह के बेस्वाद व्यंजन रेलवे कैटरीन वाले बनाते हैं, इसके लिए उन्हें अलग से अवॉर्ड दिया जा सकता है। यह हाल राजधानी, तेजस और वंदे भारत तक है। जिनमें खाने के नाम पर अच्छी खासी रकम वसूली जाती है। रेल यात्री आज भी भोजन को लेकर निश्चिंत नहीं हैं। ज्यादातर यात्री 40 फीसदी, घर से खाना पैक करके चलते हैं। मगर इसकी भी लिमिट है। आप एक तरफ का खाना और नाश्ता तो पैक करके चल सकते हैं, मगर दूसरी तरफ का क्या करेंगे। फिर मेरे जैसे यात्री रेलवे स्टेशन से कम से कम पांच किमी दूर के किसी होटल से खाना, नाश्ता पैक करवाते हैं। क्योंकि रेलवे स्टेशन के पास वाले होटल भी बेस्वाद और खराब गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराना अपना अधिकार समझते हैं। क्योंकि उन्हें मालूम है कि उनका ग्राहक वन टाइम कंज्यूमर है, शिकायत करने आयेगा नहीं। दुबारा आयेगा इसकी भी गारंटी नहीं। इसलिए ग्राहकों की संतुष्टि उनके एजेंडे में नहीं। सड़े गले समान से कुछ भी रंगीन पका लेना है। अब एक नया विकल्प खुला है। ऑनलाइन डिलीवरी का। यह भी आजमा कर देख लिया। वे भी रेलवे यात्रियों को इसी तरफ ट्रीट करते हैं। दो दिन पहले सड़े हुए अंडे की करी भेज दी, पूरा फेंकना पड़ा। अब किससे शिकायत करें। लिहाजा हर लंबी रेल यात्रा से पहले मैं खाने का सामान जुटाने की जद्दोजहद में जुट जाता हूं। फल, ब्रेड बटर, भुजा मिक्सचर जैसी चीजें, गर्मी में सत्तू, कुछ खाना जिसे पैक कराया जा सके। कोशिश रहती है कि ट्रेन में पानी और चाय के सिवा कुछ खरीदना न पड़े। इसके बावजूद कई बार ट्रेन का खाना लेना ही पड़ता है। क्या किया जाए। मगर मेरा अनुमान है कि रेल यात्रा करने वाले बमुश्किल 20 फीसदी यात्री ही रेलवे का खाना खाते होंगे। 80 फीसदी अपना इंतजाम खुद करते हैं। क्या IRCTC जैसी संस्था कभी इस मसले में सोचती है। क्या रेलवे इस बारे में विचार करती है कि एक पेंट्री कार और इतने स्टाफ के बावजूद ये लोग अच्छा खाना क्यों दे नहीं पाते? इनसे लाख गुना बेहतर पिछली सदी में स्टेशन पर पूरी सब्जी, चूड़ा दही या ऐसा ही भोजन उपलब्ध कराने वाले पारंपरिक वेंडर थे। आज भी लोग बरौनी, मुगलसराय, इटारसी या दूसरे स्टेशनों के पुराने वक्त के भोजन को याद करते हैं। उनके स्वाद की तारीफ करते हैं। अब तो पूरी रेल यात्रा में एक ही चीज हुलस कर खाने लायक मिलती है, वह है झालमूडी।
11
30
2
138
7,125
मोदी के खिलाफ तीखी और विवादित क्यों करते हैं खड़गे? ---------------------- पटना में श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के खिलाफ तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, मोदी का बाप भी जाएगा। इस टिप्पणी के बाद ऐसा लगा कि बीजेपी इसे अपने पक्ष में भुनाने की भरपूर कोशिश करेगी जिससे उसे मौजूदा परीक्षा, युवा और चुनाव संबंधी विवादों के झमेले से छुटकारा मिल सके। यह बीजेपी का जांचा परखा दाव रहा है, मोदी के खिलाफ हर विवादास्पद टिप्पणी को वे अपने पक्ष में भावनात्मक माहौल बनाने में इस्तेमाल कर लेते हैं। इस बार भी पटना में बीजेपी नेता सड़कों पर उतरे मगर दिखा कि लगातार सत्ता की आदत ने उन्हें लड़ने भिड़ने के मामले में कमजोर कर दिया है। लोग कम आए, प्रतीकात्मक विरोध हुआ और माहौल बना नहीं। यह भारत की राजनीति का एक पॉपुलर मुहावरा बन गया है कि अपनी तरफ फेंके गए पत्थरों को अपना हथियार बनाने में मोदी उस्ताद हैं। फिर चाहे गुजरात चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी ने मौत का सौदागर कहा हो या 2014 के चुनाव के वक्त मणिशंकर अय्यर ने उन्हें नींच कहा। दोनों बातों का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया। मगर अब सत्ता के तीसरे टर्म के आसपास वह मामला घिसने लगा है, इसलिए खड़गे लगातार बेहिचक मोदी पर तीखे हमले करते हैं। यह उनका पहला हमला नहीं है। उदाहरणों से समझें इसी साल अप्रैल महीने में खड़गे ने मोदी को तमिलनाडु चुनाव के पहले 'आतंकवादी' कहा। बीजेपी मामले को चुनाव आयोग में तो ले गई, मगर कांग्रेस को इस बयान का कोई नुकसान या बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ। मई, 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान खड़गे ने हरियाणा में मोदी को 'झूठो का सरदार' कहा। बीजेपी ने इसे चुनाव में लाभ उठाने का मौका समझा। मगर पार्टी 240 सीटों पर अटक गई। अप्रैल, 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में खड़गे ने मोदी को 'जहरीला सांप' कहा था। मुद्दा खूब उछला। बीजेपी ने परसेप्शन बनाने की कोशिश की। मगर कांग्रेस को अच्छी जीत मिली। नवंबर, 2022 में खड़गे ने गुजरात चुनाव में मोदी की तुलना रावण से की थी। गुजरात चुनाव बीजेपी जीतती रही है। ऐसा नहीं कह सकते कि खड़गे के इस बयान से बीजेपी को कोई खास लाभ मिला। इसलिए ऐसा लगता है कि अपने ऊपर फेंके गए पत्थर को हथियार बनाने का मोदी और बीजेपी का कौशल अब चूकने लगा है और खड़गे इस बात को समझ गए हैं। बाकी यह कौशल बीजेपी को प्रशांत किशोर ने सिखाया था, अब उनसे पूछना चाहिए कि यह दांव अब क्यों काम नहीं कर रहा!
2
1
5
864
यात्रा करो, मगर किसी को बताओ नहीं --------------- आपने यह स्लोगन इन दिनों खूब सुना होगा। मोबाइल और सेल्फी के युग में इंसान आज अपने हर अनुभव को तस्वीरों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर डाल देता है। हर टूरिस्ट प्लेस पर लोग मोबाइल उठाए वीडियो बनाते नजर आते हैं, देखते कम हैं, दिखाते अधिक। ऐसे में यह सूक्ति वाक्य अब कहा जाता है कि यात्रा कुछ इस तरह कीजिए कि उसका ढिंढोरा पीटने की जरूरत न हो। आज एक रेल यात्रा में ऐसे ही एक दंपति मिले। महाराष्ट्र के कल्याण के नारायण (75 साल) और उषा (70 साल) जो हिमालय की 15 हजार फुट ऊंची चढ़ाई करके लौट रहे थे। यह दंपति लगभग पिछले पचास साल से यात्रा कर रहा है। जब नौकरी चाकरी और घर परिवार के चक्कर थे तो साल में दो या तीन यात्राएँ करता था, अब हर दो महीने में एक ट्रिप। इन्होंने लगभग पूरा देश घूम लिया है। इनके किस्सों में एलेप्पी से लेकर हिमालय तक के किस्से हैं। महाराष्ट्र के आदिवासी गांवों की कहानियां हैं। मगर कोई बड़ा टूरिस्ट स्पॉट नहीं। ज्यादातर अल्पज्ञात टूरिस्ट स्टेशन। जिनके बारे में कम लोगों को पता है। जहां भीड़ कम होती है। जहां पहुंचना मुश्किल है। जहां सड़क नहीं जाती। जहां ठहरने के लिए होटल कम हैं। अपने बैग पैक में पोर्टेबल स्टोव, चावल, दाल और टेंट लेकर चलने वाला यह दम्पति बाहर का खाना पंसद नहीं करता। चाय से लेकर खिचड़ी तक खुद पकाता है। गांवों में किसी के घर ठहर जाता है और उन्हें इसका किराया देता है। ऊषा बताती हैं कि आदिवासी बस्तियों में आज भी लोग 150 रुपए में खाना खिला देते हैं। रहने की जगह मिल जाती है। नारायण बताते हैं कि उन्होंने कई बार स्टेशन पर रात गुजारी है। ज्यादातर यात्राएं ट्रेन से की हैं, पहले स्लीपर क्लास में जाते थे और अब थर्ड एसी या इकॉनमी क्लास। घूमते हैं, मगर पैसे नहीं उड़ाते। कम खर्च में घूमने की कला विकसित की है। इस उम्र में जहां ज्यादातर बुजुर्गों की रुचि तीर्थाटन की तरफ हो गई है, इसकी प्राथमिकता अभी भी प्रकृति और गुमनाम इलाकों की तलाश है। भारत में ही घूमते हैं, विदेश भ्रमण की ललक नहीं है। आजकल हिमालय उनकी प्राथमिकता में है। बहुत सहज लोग हैं। मुश्किल से खुलते हैं मगर एक बार आदमी जम जाए तो सारे अनुभव बताते हैं। मैंने पूछा, आप अपने अनुभव लिखते नहीं। तो कहा 2000 से पहले डायरी में लिखता था, अब बंद कर दिया। न यात्रा वृत्तांत लिखते, न सोशल मीडिया पोस्ट करते। बस घूमते हैं और खुश होते हैं। सफ़र का और नज़ारों का अपनी आंखों से आनंद लेते हैं। मैंने बहुत झिझकते हुए कहा कि आप दोनों की तस्वीर ले लूं। नारायण ने तो मना कर दिया मगर उषा तैयार हो गईं। फिर बात बन गई।
2
10
416
यात्रा करो, मगर किसी को बताओ नहीं --------------- आपने यह स्लोगन इन दिनों खूब सुना होगा। मोबाइल और सेल्फी के युग में इंसान आज अपने हर अनुभव को तस्वीरों और वीडियो के जरिए सोशल मीडिया पर डाल देता है। हर टूरिस्ट प्लेस पर लोग मोबाइल उठाए वीडियो बनाते नजर आते हैं, देखते कम हैं, दिखाते अधिक। ऐसे में यह सूक्ति वाक्य अब कहा जाता है कि यात्रा कुछ इस तरह कीजिए कि उसका ढिंढोरा पीटने की जरूरत न हो। आज एक रेल यात्रा में ऐसे ही एक दंपति मिले। महाराष्ट्र के कल्याण के नारायण (75 साल) और उषा (70 साल) जो हिमालय की 15 हजार फुट ऊंची चढ़ाई करके लौट रहे थे। यह दंपति लगभग पिछले पचास साल से यात्रा कर रहा है। जब नौकरी चाकरी और घर परिवार के चक्कर थे तो साल में दो या तीन यात्राएँ करता था, अब हर दो महीने में एक ट्रिप। इन्होंने लगभग पूरा देश घूम लिया है। इनके किस्सों में एलेप्पी से लेकर हिमालय तक के किस्से हैं। महाराष्ट्र के आदिवासी गांवों की कहानियां हैं। मगर कोई बड़ा टूरिस्ट स्पॉट नहीं। ज्यादातर अल्पज्ञात टूरिस्ट स्टेशन। जिनके बारे में कम लोगों को पता है। जहां भीड़ कम होती है। जहां पहुंचना मुश्किल है। जहां सड़क नहीं जाती। जहां ठहरने के लिए होटल कम हैं। अपने बैग पैक में पोर्टेबल स्टोव, चावल, दाल और टेंट लेकर चलने वाला यह दम्पति बाहर का खाना पंसद नहीं करता। चाय से लेकर खिचड़ी तक खुद पकाता है। गांवों में किसी के घर ठहर जाता है और उन्हें इसका किराया देता है। ऊषा बताती हैं कि आदिवासी बस्तियों में आज भी लोग 150 रुपए में खाना खिला देते हैं। रहने की जगह मिल जाती है। नारायण बताते हैं कि उन्होंने कई बार स्टेशन पर रात गुजारी है। ज्यादातर यात्राएं ट्रेन से की हैं, पहले स्लीपर क्लास में जाते थे और अब थर्ड एसी या इकॉनमी क्लास। घूमते हैं, मगर पैसे नहीं उड़ाते। कम खर्च में घूमने की कला विकसित की है। इस उम्र में जहां ज्यादातर बुजुर्गों की रुचि तीर्थाटन की तरफ हो गई है, इसकी प्राथमिकता अभी भी प्रकृति और गुमनाम इलाकों की तलाश है। भारत में ही घूमते हैं, विदेश भ्रमण की ललक नहीं है। आजकल हिमालय उनकी प्राथमिकता में है। बहुत सहज लोग हैं। मुश्किल से खुलते हैं मगर एक बार आदमी जम जाए तो सारे अनुभव बताते हैं। मैंने पूछा, आप अपने अनुभव लिखते नहीं। तो कहा 2000 से पहले डायरी में लिखता था, अब बंद कर दिया। न यात्रा वृत्तांत लिखते, न सोशल मीडिया पोस्ट करते। बस घूमते हैं और खुश होते हैं। सफ़र का और नज़ारों का अपनी आंखों से आनंद लेते हैं। मैंने बहुत झिझकते हुए कहा कि आप दोनों की तस्वीर ले लूं। नारायण ने तो मना कर दिया मगर उषा तैयार हो गईं। फिर बात बन गई।
1
13
1
66
1,754
पिछले 21-22 साल से सक्रिय राजनीति में रहे अनंत सिंह को उनके राजनीतिक जीवन में पहली बार किसी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाया है। वह भी इस आरोप में कि उन्होंने जेडीयू के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अपमानजक टिप्पणियां की और चुनाव में विरोधी उम्मीदवार की मदद की। यानी पार्टी विरोधी गतिविधि में। उन्हें कभी उनके आपराधिक मामलों की वजह से किसी पार्टी ने बाहर का रास्ता नहीं दिखाया। जबकि लगभग हर दौर में उनपर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे रहे, कुछ गंभीर किस्म के आरोप भी रहे। बीते विधानसभा चुनाव में तो उन पर हत्या का गंभीर आरोप था, मगर पार्टी ने उनकी भरपूर मदद की। नीतीश कुमार तो हमेशा अनंत सिंह के प्रति नरम रहे। अब तमाम सुचिता के दावों के बावजूद। जदयू ही नहीं राजद भी उन्हें अपने यहां जगह देने में बाहें पसारे दिखता है। इस बार तो जनसुराज को भी अनंत सिंह की मदद लेने से गुरेज नहीं रहा। यह हमारे देश की राजनीति की विचित्र विडंबना है। यहां हत्या से बड़ा अपराध पार्टी विरोधी गतिविधि है।
3
4
1
70
9,408
भारत में ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में पिछले चार हजार साल से सिंह के साथ दिखाई देने वाली ऐसी कई शक्ति की देवियों की पूजा होती रही है? वे हथियारों से लैस हैं. वे युद्ध करती हैं, शत्रुओं का संहार करती हैं. हमारे यहां भारत माता की कल्पना भी कभी अस्त्र-शस्त्र धारण करने वाली देवी के रूप में की गई. देवी की यह शक्तिशाली छवि समाज की कल्पना में तो मौजूद है, मगर जब कोई वास्तविक स्त्री अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरती है, सत्ता से सवाल पूछती है और अपने संघर्ष का नेतृत्व करती है, तो समाज का एक हिस्सा आज भी सहज नहीं रह पाता. मिथकों से इतिहास तक और वहां से आज की आंदोलनकारी युवतियों तक, इसी सवाल की पड़ताल करते हुए मैंने यह आलेख लिखा है. इस लिंक पर पढ़ सकते हैं— biharchronicle.com/from-godd…
4
14
391
बिहार में अवैध वेतन निकासी के नाम पर एक बड़े घोटाले की आहट है। इस घोटाले ने राज्य की वेतन भुगतान समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरे राज्य से वेतन से अधिक भुगतान, दोहरे भुगतान, कई गुना अधिक HRA के भुगतान की शिकायतें मिल रही हैं। भले इसकी चर्चा कम हो रही है, मगर सरकार में इसको लेकर अफरा तफरी का माहौल है। राज्य में शिक्षा विभाग और गृह विभाग के 10.30 लाख कर्मियों का वेतन रोककर एक एक कर्मी के कागजात मिलाए जा रहे हैं। जगह जगह से मामले सामने आ रहे हैं। क्या है यह पूरा मामला? डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने कर्मियों और अफसरों से मिलकर कैसे दिया इसे अंजाम? सरकार किन बिंदुओं पर जांच करा रही है? क्या जांच पर्याप्त है? क्यों हमारे वेतन भुगतान का डिजिटल सिस्टम भी लीक प्रूफ नहीं है? इन तमाम मसलों पर एक विस्तृत रिपोर्ट Bihar Chronicle के लिए लिखी है। पढ़े और ठीक लगे तो आगे बढ़ाएं। रिपोर्ट का लिंक biharchronicle.com/signs-of-…
1
6
31
1,113