DIG Range Aligarh (@rangealigarh) header
DIG Range Aligarh (@rangealigarh) profile picture

#Police~Official Twitter account of DIG Range Aligarh Police. Pls do not report crime here. Not Monitored 24/7. Dial 112 in case of emergency.

Aligarh, India
Joined May 2016
Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)Photo by DIG Range Aligarh (@rangealigarh)
उ0प्र0 पुलिस बल के मान और प्रतिष्ठा के प्रतीक पुलिस 'झंडा दिवस' के अवसर पर #DIGRangeAligarh द्वारा कार्यालय पर पुलिस ध्वज को सलामी दी गई तथा पुलिस महानिदेशक, महोदय के संदेश को पढ़कर सुनाया एवं अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस ध्वज की गरिमा बनाये रखने हेतु प्रेरित किया।
1
1
1
212
#DIGRangeAligarh के निर्देशन में आज दि0 23.11.2026 को परिक्षेत्रीय जनपदों में पुलिस टीमो द्वारा मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। #MissionShakti6
2
326
#DIGRangeAligarh द्वारा आज दि0 23.11.2026 को परिक्षेत्रीय कार्यालय पर आए हुए समस्त फरियादियों की शिकायतों को सुना गया तथा शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही/निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। #UPPolice #जनसुनवाई
2
2
4
581
23-11-2026 परिक्षेत्र अलीगढ़ के जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #UPPInNews #GoodWorkUPP
1
1
393
DIG Range Aligarh retweeted
आज वामा खेलोत्सव-2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पुलिस परिवार के नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह, आत्मविश्वास और अद्भुत खेल प्रतिभा देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा। पिछले एक वर्ष में वामा सारथी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद, महिला सशक्तीकरण और परिवार कल्याण के क्षेत्र में अनेक सराहनीय पहल करते हुए एक उल्लेखनीय यात्रा तय की है। वामा खेलोत्सव 2026 इस यात्रा की एक खूबसूरत उपलब्धि है, जिसने हमारे बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी है। मेरा विश्वास है कि आज इन खेल मैदानों में अपनी प्रतिभा दिखाने वाले बच्चे कल राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का गौरव बढ़ाएंगे। इनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं कोचिंग के अवसर उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होगी। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को मेरा स्नेह एवं हार्दिक बधाई। वामा सारथी की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और उनकी पूरी टीम को इस शानदार आयोजन तथा एक वर्ष की प्रेरणादायी यात्रा के लिए विशेष बधाई! #VaamaKhelotsav2026 #UPPolice
23
51
1
79
7,102
DIG Range Aligarh retweeted
Zero Tolerance Towards Narcotics— मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों को @amethipolice द्वारा गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार पहिया वाहन में रखा 20 किलोग्राम गांजा, टैंकर की टंकी से 234 किलोग्राम गांजा एवं 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्त आपस में पार्टनर हैं, वह मिलकर पार्टनरशिप में रुपये लगाकर उड़ीसा राज्य से गांजा खरीदकर ला रहे थे। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP
4
66
73
19,975
DIG Range Aligarh retweeted
Zero tolerance Against Narcotics— मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 सक्रिय तस्करों को #ANTFUP ऑपरेशनल यूनिट मेरठ एवं @Etahpolice द्वारा संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 145 किलो 610 ग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा उड़ीसा से टाटा कैंटर गाड़ी में अवैध गांजा भरकर दिल्ली/नोएडा/एनसीआर में बेचने हेतु ले जाया जा रहा था। गांजे को बताए गए स्थान पर पहुंचाने के एवज में अभियुक्तगण को ₹50,000/- एवं डीजल आदि का पूरा खर्च दिया जाना था। #UPPNabsNarcos #GoodWorkUPP #ANTF
2
68
79
11,904
DIG Range Aligarh retweeted
उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ‘वामा सारथी’ की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में पुलिस परिवार के बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में दिनांक 21 नवंबर 2026 को 35वीं वाहिनी पीएसी, महानगर, लखनऊ में राज्य स्तरीय वामा सारथी खेल उत्सव-2026 का शुभारंभ किया गया। 21 एवं 22 नवंबर तक आयोजित इस दो दिवसीय आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के 433 बच्चों (313 बालक एवं 120 बालिकाओं) ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस खेल उत्सव में ऊंची कूद, भाला फेंक, 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर एवं 800 मीटर दौड़, विभिन्न रिले रेस तथा डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। अपने संबोधन में श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने खेलों को बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने पर विशेष बल दिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित करना उनकी मेहनत और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। वामा सारथी का विगत एक वर्ष का सफर पुलिस परिवारों के कल्याण, बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने तथा महिलाओं एवं परिवारों के सशक्तीकरण के प्रति समर्पित अनेक सराहनीय प्रयासों का अनुकरणीय उदाहरण रहा है। श्रीमती मीनाक्षी सिंह के नेतृत्व में वामा सारथी की यह पहल केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि पुलिस परिवार की नई पीढ़ी के सपनों, संभावनाओं और उज्ज्वल भविष्य को संवारने का एक सार्थक प्रयास है। प्रतिभा को अवसर मिले, तो हर सपना नई ऊंचाइयों को छू सकता है! #VamaSarathi #UPPolice #VamaKhelotsav26 #UPPCares
3
60
75
9,010
DIG Range Aligarh retweeted
रफ्तार, रोमांच और खेल भावना का शानदार संगम! उत्तर प्रदेश पुलिस वामा सारथी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय वामा खेलोत्सव-2026 का शुभारंभ 21 नवंबर को हुआ तथा 22 नवंबर को उत्साहपूर्ण माहौल में इसका समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित दौड़ एवं रिले रेस प्रतियोगिताओं में बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी गति, सहनशक्ति, समन्वय और अदम्य इच्छाशक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। हर कदम में हौसला, हर दौड़ में जुनून और हर प्रयास में जीत का जज़्बा! #VamaKhelotsav2026 #VamaSaarthi #UPPolice #Sportsmanship #racing
1
63
80
7,127
DIG Range Aligarh retweeted
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— @UPGovt की कुख्यात माफियाओं एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की नीति के क्रम में @sonbhadrapolice द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी में संलिप्त NDPS Act से सम्बंधित अभियुक्त सुधीर की लगभग ₹87.04 लाख मूल्य की अवैध संपत्ति को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत फ्रीज/कुर्क किया गया है। NDPS Act की धारा 68E एवं 68F के तहत जनपद सोनभद्र में अब तक कुल 07 प्रकरणों में ₹6.48 करोड़ से अधिक मूल्य की सम्पत्ति जब्त/फ्रीज की जा चुकी है। #UPPAgainstCrime #UPPolice
3
58
1
71
25,998
#DIGRangeAligarh के निर्देशन में परिक्षेत्रीय जनपदों के पुलिस बल द्वारा अपराध नियंत्रण, कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भीडभाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों/चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। #FootPatrolling #UPPolice
2
1
381
परिक्षेत्रीय जनपद-एटा-थाना राजा का रामपुर तथा ए0एन0टी0एफ0 आप0 यूनिट मेरठ के संयुक्त प्रयास से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में 02 तस्करों को 145 किलो 610 ग्राम गांजा (अनु0 कीमत 75 लाख रू), 01 मोबाइल, 5,000 रू0 व घटना में प्रयुक्त केन्टर सहित किया गिरफ्तार। #GoodWorkUPP #WellDoneCops
1
1
310
22.11.2026 परिक्षेत्रीय जनपद एटा की पुलिस टीम एवं अभियोजन विभाग द्वारा मा0 न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने के सम्बन्ध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #OperationConviction #ConvictionUP #UPPInNews
736
22-11-2026 परिक्षेत्र अलीगढ़ के जनपदों की पुलिस टीमों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य, घटनाओं के अनावरण, बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें। #UPPInNews #GoodWorkUPP
3
3
380
परिक्षेत्रीय जनपद हाथरस,एटा व कासगंज की पुलिस टीमों द्वारा #ऑपरेशन_मुस्कान के तहत बिछड़ी मासूमों को उनके परिजनों से मिलाकर परिवारों की खुशियां लौटाईं। #UPPCares #UPPInNews
2
1
222
DIG Range Aligarh retweeted
तकनीक की ताकत, खाकी का समर्पण! पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा लगभग 05 वर्ष से लापता महिला की AI तकनीक की सहायता से पहचान एवं राजस्थान से सकुशल बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थाना बभनी, सोनभद्र में नियुक्त आरक्षी विजय पाण्डेय को उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5,000/- नकद पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी विजय पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं ₹2,100/- नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। आरक्षी विजय पाण्डेय ने महिला की बचपन की फोटो एवं परिजनों की तस्वीरों के आधार पर ChatGPT एवं Google Gemini AI की सहायता से उसकी वर्तमान उम्र के अनुरूप संभावित तस्वीर तैयार की, जिससे पहचान में महत्वपूर्ण मदद मिली। इसके आधार पर राजस्थान के जनपद चूरू स्थित थाना हमीरवास क्षेत्र से लगभग 05 वर्ष से लापता महिला को सकुशल बरामद किया गया। AI तकनीक का अभिनव उपयोग, पुलिस की संवेदनशीलता और संकल्प—गुमशुदा की तलाश को मिली नई दिशा। #UPPolice #AIinPolicing #UPPCares
5
96
146
19,550
DIG Range Aligarh retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— कंबोडिया से संचालित 'डिजिटल अरेस्ट' व फर्जी सिम-OTP सिंडिकेट का @muzafarnagarpol द्वारा पर्दाफाश कर 3,648 फर्जी सिम और OTP बेचने वाले 03 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा लोगों को राशन, बीमा, सरकारी योजनाओं एवं NGO के नाम पर सहायता दिलाने का लालच देकर उनकी KYC से सिमकार्ड जारी कराए जाते थे। इन सिमकार्डों को अलग-अलग मोबाइल फोन में एक्टिवेट कर आगे साइबर अपराधियों को बेचा जाता था। जांच में लगभग 49 IMEI में 8,223 सिमकार्ड का डाटा तथा कुल 3,648 यूनिक सिमकार्ड का इस्तेमाल पाया गया। इन सिमकार्डों के माध्यम से विभिन्न प्लेटफॉर्म के OTP प्राप्त कर लगभग ₹300 प्रति OTP की दर से साइबर अपराधियों को बेचे जाते थे। इसके लिए WhatsApp पर अलग-अलग ग्रुप बनाए गए थे। इन OTP का उपयोग डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन गेमिंग, हनी ट्रैप एवं इन्वेस्टमेंट फ्रॉड जैसी साइबर धोखाधड़ी में किया जाता था। इसके अतिरिक्त Amazon, Flipkart, Myntra, Blinkit, Zomato एवं Swiggy जैसी कंपनियों को भी फर्जी ऑर्डर कैंसिलेशन एवं रिफंड के माध्यम से निशाना बनाया जाता था। जांच में संबंधित WhatsApp नंबरों का संचालन कंबोडिया से तथा सिमकार्डों का उपयोग जनपद अमरोहा से होना पाया गया है। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
7
92
1
112
12,913
DIG Range Aligarh retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— अवैध शस्त्रों की तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को @bulandshahrpol द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। अभियुक्तगण द्वारा बिना वैध लाइसेंस एवं अनुमति के अवैध और प्रतिबंधित शस्त्रों एवं कारतूसों की खरीद-फरोख्त, तस्करी एवं अवैध परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता था। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
4
93
115
10,350
DIG Range Aligarh retweeted
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान। गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्यवाही के क्रम में @maharajganjpol द्वारा 101 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹25 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। विगत 08 माह में लगभग ₹2.31 करोड़ के कुल 844 मोबाइल फोन महराजगंज पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। यूपी पुलिस तकनीक, ट्रेसिंग और सतत प्रयासों के माध्यम से नागरिकों की संपत्ति को सुरक्षित लौटाने के लिए प्रतिबद्ध है। #RingReturn #GoodWorkUPP #TrustRecharged
3
94
108
10,325
DIG Range Aligarh retweeted
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस— थाना मंझनपुर अन्तर्गत जिला अस्पाताल परिसर स्थित चिकित्सक के आवास से हुई चोरी की घटना का @kaushambipolice द्वारा अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से ₹03 लाख नकद, आभूषण एवं अवैध शस्त्र बरामद किया गया है। अभियुक्तगण द्वारा संगठित होकर कार से विभिन्न कॉलोनियों एवं मकानों की रेकी की जाती थी। सुनसान एवं बंद मकानों को चिह्नित कर अगले दिन ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। दिनांक 13.11.2026 को जिला अस्पताल मंझनपुर, कौशाम्बी स्थित डॉक्टरों की सरकारी कॉलोनी के एक आवास से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। #UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
7
93
1
113
8,940