शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad) header
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad) profile picture

सोसियल मीडिया लोकतंत्र का पाँचवा स्तम्भ है। निडर व निष्पक्ष रहें और सच को ईमानदारी से लिखें। मेरे 𝕏 (एक्स) व्यक्तिगत हैं, रिपोस्ट मेरे द्वारा समर्थित नहीं हैं।

Joined June 2011
Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)Photo by शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) (@sankhlasharad)
सोसियल मीडिया लोकतंत्र का पाँचवा स्तम्भ है। निडर व निष्पक्ष रहें और सच को ईमानदारी से लिखें।
2
5
21
वाह @RebornManish जी।
तो मुर्दन माहौल था। राजा निर्मल सिंह मृत्यु शय्या पर पड़े थे। चार बीवियां और चालीस बच्चे सुबक रहे थे। दिल में लड्डू सबके फूट रहे थे। मरते ही गद्दी राज हथियाने के सपना सबकी आंखों में थे। मगर बाहर झर झर आंसू बह रहे थे। सभी शय्या के गिर्द हाथ बांधकर खड़े थे। उधर पंडित आ गया था, उसने गंगाजल हाथ में लिए मंत्रोच्चार के बाद, तुलसी और गंगाजल मुख में डाला। तब महाराज निर्बलसिंह के होंठ फड़फड़ाये। ••• मुंह से अस्फुट से शब्द निकले, समझना कठिन था। शायद कोई अंतिम सन्देश देना चाह रहे हों। पंडित जरा पीछे हटा, और मुख्य अमात्य ने मरणशील राजा के होठों के पास कान लगाए। फुसफुसाहट को समझने की कोशिश की। आखिरकार बड़ी मुश्किल से समझ सके। राजा कह रहे थे- "शादी करूँगा.." राजकुमारी नागफनी से शादी करूँगा। •••• कहानी हरिशंकर परसाई के मजेदार उपन्यास, "रानी नागफनी की कहानी" का एक अंश है। जिन्होंने नहीं पढ़ा, वे जरूर पढ़ें। परंतु जिन्हे ने पढ़ने लिखने में कोई रुचि नहीं, वे शरद पवार जैसों को देखकर, इस कथा का निर्वचन कर सकते हैं। आगे शब्द अनुरोध शर्मा के है। कहते हैं.. परिसीमन का समर्थन करने वाला एक बूढ़ा मुंह टेढ़ा किए अस्पताल के बिस्तर पर पड़ा आखिरी साँसें गिन रहा है। मुंह से लार निकले तो खुद उसे पोंछ भी नहीं सकता, बोलता है तो उसके शब्द समझ में नहीं आते.. लेकिन उसे सैकड़ों करोड़ चाहियें। राज्यसभा की सदस्यता चाहिए। अपनी औलाद के लिए गद्दी चाहिए। गुलज़ार ने पचास बरस पहले लिख दिया था, “बुड्ढी भूख मरती नहीं, ज़िंदा है अभी कोई इन बुज़ुर्गों से कैसे लड़े?” ••• ये देश जिसकी परंपरा सिखाती है कि जैसे ही अपने बच्चों का ब्याह कर दो उनके हाथ में चाबी सौंप कर अब गृहस्थ आश्रम त्याग दो। निजी तौर पर तुम्हारी भूख, तुम्हारी लिप्तता, तुम्हारी चाहतें - अब ख़त्म हो जानी चाहिएँ। अब तुम वानप्रस्थ में हो और वानप्रस्थ का अर्थ ही यही है कि तुम निजी लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के कल्याण के लिए काम करोगे। •••• उस परंपरा में भी, ऐसे बूढ़े अपने परिवार में दखल देना कभी नहीं छोड़ते। उनकी चाहत ये बनी रहती है कि अगली सात पीढ़ियों का इंतजाम कर जाएँ। उनकी चाहत ये भी रहती है कि परिवार उनके रहते उनके मुताबिक ही चले। अपनी निजी आर्थिक सुरक्षा का इंतजाम करने के बाद, हाथ में मोबाइल लिए, इस देश के मूर्ख और स्वार्थी बूढों ने इसको जितना बर्बाद किया है उसका परिणाम ये होगा कि इनकी आने वाली पीढियां इनका नाम ले लेकर गालियाँ देंगी, इनके नाम से खुद को अलग कर लेंगी। •••• हवस केवल शरीर की ही नहीं होती, हर वो चीज़ जो ज़रूरत से ज़्यादा अर्जित की जा रही है वो इंसानी हवस है। बुड्ढों की हवस सर्वोपरि है। उन्हें मृत्युशैया पर पड़े-पड़े भी शरीर चाहिए, सोना चाहिए, ज़मीन चाहिए... चार लोग सहारा देकर बिठा सकें, ऐसी कुर्सी भी चाहिए।
8
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
परिसीमन विधेयक का मतलब है 272 और सांसद पिछले सत्र में लोकसभा ने अपने कुल समय का केवल 15% ही काम किया। उसमें भी नौ सांसद तो पांच साल में एक बार भी नहीं बोले। और सांसद बढ़ाने से पहले, मौजूदा 543 सांसदों की स्थिति तो ठीक कर लें। 🤦😖
12
40
3
97
942
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
जे बात!!!!!
1
6
18
464
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
#3rd_grade_transfer जब माननीयों महोदय को 4 -4 पुरानी पेंशन मिल सकती है, तो देश की सुरक्षा करते हुए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले अर्धसैनिक बल के जवानों को और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन क्यों नहीं ? #OPS #OPS_लागू_करो @PMOIndia @vijaykbandhu @SuryawaSingh @ABPNews @BBCHindi
5
8
340
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
एक पूरा का पूरा हरा-भरा पहाड़ 4 साल में गायब हो गया... और खनिज विभाग को भनक तक नहीं लगी! मध्य प्रदेश के नेपानगर (बुरहानपुर) में खनन माफिया ने ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास स्थित विशाल पहाड़ी को खोद-खोदकर समतल मैदान बना दिया है। कभी यह पहाड़ी इतनी ऊंची थी कि सड़क के दोनों ओर का नजारा तक नहीं दिखता था। आज बिना किसी अनुमति के दिनदहाड़े डंपरों से मुरम की ढुलाई हो रही है। धूल लोगों के घरों तक पहुंच रही है और भारी वाहनों से सड़कें बर्बाद हो चुकी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात? CM हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। और अब जब पहाड़ खत्म होने की कगार पर है, तो अधिकारी कह रहे हैं- "मामला संज्ञान में लाया गया है, निरीक्षण करेंगे!" क्या वाकई किसी को बिना भनक लगे एक पूरे पहाड़ को दिनदहाड़े गायब कर देना संभव है? कमेंट में अपनी राय बताएं! #IllegalMining #MadhyaPradesh
1
6
10
1,465
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
₹4,146 करोड़ की भारतमाला सड़क खुलने से पहले धंसी, अब फिर खुदाई। अगस्त में भास्कर ने धंसता बेस दिखाया था। तीन महीने बाद रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर पर NHAI ने आवाजाही रोकी। कुरुद में 2 फीट तक सड़क खोदी जा रही है। देखिए भास्कर की इन्वेस्टिगेशन- dainik.bhaskar.com/mcafereYq… #Bharatmala #Highways #Infrastructure #Accountability | By- @swarnber
144
1,261
129
2,460
172,202
क्या लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ाना एक राष्ट्रीय आवश्यकता है?
1
13
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
Which virus most likely causes this oral lesion? A. EBV B. HIV C. HBV D. HPV
54
32
4
200
159,111
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
जयंत जिज्ञासु विचारशील विद्यार्थी और सरोकार वाली राजनीति के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनका यह यूट्यूब संवाद सुनने के लायक़ है। बहुत ही सार्थक और प्रेरणादायक बातचीत है। सुनिए : @jayantjigyasu शानदार Political Spokesperson कैसा होता है? RJD के National Spokesperson... youtu.be/Kpp1QBEp-0w?si=VHNB… via @YouTube
2
3
1
13
1,888
एक असफल मुख्यमंत्री जिसे सिर्फ ये कहने के लिए बैठक की आवश्यकता हुई !!!!!!!!
1
18
शरद सिंह साँखला (Sharad Singh Sankhla) retweeted
Which drink, when consumed excessively, may increase the risk of GALLSTONES? A. Plain water B. Sugary Coke C. Unsweetened tea D. Black coffee – at Sukkur, Pakistan
675
481
136
4,949
6,967,965
सौ बात की एक बात।
सौ बात की एक बात ये कि अभी पब्लिक का इस बात पर ध्यान नहीं जा रहा कि महिला आरक्षण बिल पास होने से होगा क्या। नेताओं को तो अंदाज़ा है लेकिन वो ख़ुद खुल कर इस पर बोलेंगे नहीं क्योंकि महिला विरोधी होने का आरोप तो कोई अपने ऊपर लगवाना नहीं चाहेगा। सदन में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए हो जाएंगी उससे ऐतराज़ होने की बात नहीं है। लेकिन धुकधुकी तो इस बात की है ना कि कौनसी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो जाएंगी? राय बरेली हो गई तो फिर राहुल गांधी तो वहां से नहीं लड़ सकते। लखनऊ हो गई तो? वाराणसी हो गई तो? संसद की ही बात नहीं है, विधान सभाओं में भी यही सवाल खड़ा होगा। हर तीन में एक सीट महिलाओं के लिए आरक्षित होनी है। चलो ये तो बड़े नेताओं की सीटें हैं तो पार्टियां उनके लिए कोई और सीट का इंतज़ाम कर देंगी। कई नेता तो ऐसा होते हैं जिनकी ताक़त ही इस वजह से होती है क्योंकि उनका अपने क्षेत्र में दबदबा ऐसा होता है कि उनकी जीत पक्का मानी जाती है। दूसरे की हो जाए तो हो जाए लेकिन ख़ुद की हो गई तो आगे की पॉलिटिक्स की रणनीति फिर क्या होगी ये भी तो सब को सोचना है। और ये चिंता सिर्फ़ पुरुष सांसदों या विधायकों को हो ऐसा भी नहीं है। क्योंकि अगर किसी सीट से कोई महिला सांसद है या महिला MLA है और वो सीट महिलाओं के लिए आरक्षित नहीं हुई, यानी वो जनरल सीट हो गई तो कोई पार्टी क्या जनरल सीट से भी महिला को टिकट देना अफ़ोर्ड कर पाएगी जब कई पुरुष नेताओं को अपनी सीटें छोड़नी पड़ेंगी। तो ये इतने सारे पेच हैं जिनको समझने के लिए ये समझना ज़रूरी है कि ये सब तय कैसे होगा? अभी तक तो SC और ST का ही आरक्षण होता था। तो वो सीटें कैसे तय होती हैं कि कौनसी सीट SC के लिए आरक्षित होगी और कौनसी सीट ST के लिए आरक्षित होगी? वो भी परमनेंट नहीं होतीं। वो भी बदलती रहती हैं। कौन तय करता है? चुनाव आयोग? नहीं, ये सब चुनाव आयोग नहीं तय करता। अब तो SC-ST सीटों में भी महिला आरक्षण होगा। तो अगर समझो राय बरेली महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई तो आप कहोगे कि चलो राहुल गांधी नहीं वहां से प्रियंका गांधी लड़ लेंगी। लेकिन अगर राय बरेली सीट SC महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई तो? शिड्यूल्ड कास्ट महिलाओं के लिए भी तो आरक्षण होगा। वहां तक अभी पब्लिक सोच नहीं पा रही है, पब्लिक तो यही देख रही है कि सरकार बिल लाना चाह रही है और उसके लिए सांसदों का समर्थन जुटा रही है और विपक्ष सरकार के विरोध में एकजुट होने की कोशिश कर रहा है तो देखते हैं कि गणित क्या बैठता है। पब्लिक को अभी आगे का अंदाज़ा नहीं हो रहा। लेकिन नेता लोग सब समझ रहे हैं, क्योंकि उनके लिए तो असली चुनौती तो वो वाली है कि उनकी सीटों का क्या होगा। ऊपर से अब ये 543 सीटों की भी बात नहीं रहेगी संसद में अगर परिसीमन हो गया तो। क्योंकि बताया जा रहा है कि परिसीमन के साथ ही महिला आरक्षण होगा। और उसमें हर राज्य की सीटें डेढ गुणा हो जाएंगी। यानी यूपी की लोक सभा सीटें 80 से बढ़ करल 120 हो जाएंगी। लेकिन यूपी तो उतना ही रहेगा। यानी ये 120 उसी नक़्शे से कटेंगी जहां अभी 80 हैं। यानी सीटों का एरिया ही अलग हो जाएगा। एरिया भी अलग हो जाएगा और फिर ये भी तय होगा कि उनमें कौनसी रिज़र्व सीटें होनी हैं यानी कि चुनाव का तो पूरा नक़्शा ही बदल जाएगा। और ये सब चुनाव आयोग नहीं तय करता। ये तो परिसीमन आयोग तय करता है। वो क्या होता है? और अभी तक SC-ST सीटें कैसे तय होती आई हैं, ये सब समझने की ज़रूरत है तभी समझ में आएगा कि नेता लोगों की चुनौती क्या बनने वाली है जिस पर इतनी हाय-तौबा मची हुई है। तो संविधान में तो ये है कि हर 10 साल में सेंसस होगा, जनगणना होगी। गिनती की जाएगी पूरे देश के लोगों की। ये हर 10 साल में करना होता है। अग्रेज़ों के ज़माने से चला आ रहा है। आज़ादी के बाद 1951, 1961, 1971 ऐसे करते-करते 2001, 2011 तक हुआ लेकिन 2021 में कोरोना का टाइम था तो नहीं हुआ। वो अब हो रहा है। तो ये जो सेंसस होता है, जनगणना होती है, उसके बाद लोक सभा और विधान सभा की सीटें तय होनी होती हैं ऐसा संविधान में कहा गया था। क्योंकि जनसंख्या के हिसाब से ही सांसद विधायक चुने जाने हैं तो जैसे जैसे लोगों की संख्या चेंज होगी उस हिसाब से सीटें भी घटेंगी बढ़ेंगी ये कहा गया था। उसके लिए हर सेंसस के बाद संसद को एक डीलिमिटेशन कमिशन बनाना होता है, परिसीमन आयोग बनाना होता है। ये परिसीमन आयोग तय करता है कि सीटों का एरिया कैसे बदलेगा जनसंख्या के हिसाब से और कौनसी सीटें आरक्षित होंगी। इस आयोग में कौन होता है? सुप्रीम कोर्ट के जज होते हैं और चुनाव आयुक्त भी होते हैं और कुछ सांसद विधायक भी होते हैं। यानी हर 10 साल में ये होना होता है, तो 1951 के सेंसस के बाद 1952 में बना, 1961 के सेंसस के बाद 1963 में बना, 1971 के सेंसस के बाद 1973 में बना। लेकिन फिर ये विरोध शुरू हो गया कि ऐसे तो जिस राज्य की जनसंख्या ज़्यादा होती जाएगी उसकी सीटें ज़्यादा होती जाएंगी तो फिर तो उस राज्य के नेताओं के ताक़त ज़्यादा हो जाएगी देश में। तो कोई राज्य जनसंख्या कम क्यों करना चाहेगा? पॉपुलेशन बड़ी प्रॉब्लम मानी जाने लगी थी। तो फिर 1976 में ये तय हुआ कि 25 साल तक हर राज्य की कुल सीटें उतनी ही बनी रहेंगी। और 1981 और 1991 की जनगणना के बाद डीलिमिटेशन हुआ ही नही, परिसीमन आयोग बना ही नहीं। 2001 के सेंसस के बाद फिर वही सवाल आया तो तय हुआ कि परिसीमन तो कर देते हैं लेकिन हर राज्य की टोटल सीटें उतनी ही रहेंगी फिर 25 साल तक। यानी 2026 तक। तो 2002 में परिसीमन आयोग बना और परिसीमन पूरा हुआ 2008 में और 2009 के लोक सभा चुनावों में सीटों का एरिया चेंज हुआ था और SC-ST सीटें नए सिरे से रिज़र्व हुई थीं। 2011 के सेंसस के बाद परिसीमन नहीं हुआ। 2021 में सेंसस ही नहीं हुआ। वो अब हो रहा है और फिर वही झगड़ा है कि दक्षिण के राज्य कह रहे हैं कि उनकी जनसंख्या कंट्रोल में रही तो उनको इसका नुक़सान क्यों हो। तो ये कहा जा रहा है कि सभी राज्यों की लोक सभा सीटें डेढ गुणा कर देंगे। यानी सब का हिस्सा उतना ही रहेगा, बस सीटें बढ़ जाएंगी। तो यूपी की अगर 80 से बढ़ कर 120 हो जाएंगी तो केरल की भी 20 से बढ़कर 30 हो जाएंगी लोक सभा में। और ये भी अगले 25 साल तक के लिए फ़्रीज़ कर दी जाएंगी। अब आ जाइए आरक्षित सीटों पर। तो वो ऐसे तय होता है कि देखा जाता है कि किस राज्य में SC की जनसंख्या कितनी है औऱ ST की कितनी है। तो अगर किसी राज्य में समझ लो कि SC जनसंख्या 10% है, तो उस राज्य की 10% सीटें SC के लिए रिज़र्व कर देते हैं। और ST की संख्या अगर 5% है तो 5% सीटें उस राज्य की ST के लिए रिज़र्व कर देते हैं। यानी ये हर राज्य के लिए अलग-अलग होता है। कई राज्यों में ST जनसंख्या होती ही नहीं तो वहां ST नहीं होतीं, जैसे दिल्ली में कोई ST सीच नहीं है। ऐसे ही कई पूर्वोत्तर राज्यों में SC सीटें नहीं हैं। लेकिन SC और ST सीटें तय करने में एक फ़र्क़ ये होता है कि ST सीटें तो राज्या के उस इलाक़े में रखी जाती हैं जहां पर ST जनसंख्या बाक़ी जगहों से ज़्यादा होती है। तो ये बिलकुल हो सकता है कि किसी राज्य के ख़ास इलाक़े में आस-पास की सीटें ST के लिए आरक्षित हों। लेकिन SC सीटों में ये कोशिश कि जाती है कि ऐसा ना हो कि राज्य के एक हिस्से में ही सारी SC सीटें हो जाएं। उनको पूरे राज्य में फैलाने की कोशिश होती है क्योंकि SC जनसंख्या अमूमन हर इलाक़े में होती है किसी एक इलाक़े में सीमित नहीं होती। तो हर बार जब परिसीमन होता है तो SC सीटें ज़्यादा रोटेट होती हैं। ST जनसंख्या क्योंकि कुछ इलाक़ों में ही ख़ास तौर ज़्यादा होती है तो ST सीटों में उतना रोटेशन नहीं होता है। अब इस सब में आने वाला महिला सीटों का पेच भी। और वो होंगी एक-तिहाई। और SC-ST सीटों में भी एक-तिहाई महिलाओं की होने वाली है। यानी पूरे देश की सीटों में हर तीन सीटों में एक सीट आरक्षित हो जाएगी महिलाओं के लिए। और महिलाओं का तो ऐसा है नहीं कि किसी ख़ास इलाक़े में ज़्यादा होंगीं। तो महिला सीटें तो पूरे राज्य के हर इलाक़े में तीन में एक के हिसाब से ही फैलानी पड़ेंगी। और ये भी रोटेट होंगी। यानी पर्मनेंट कोई सीट महिला सीट नहीं होने वाली। बदलना तो हर 10 साल में है, लेकिन वो तभी होगा जब परिसीमन आयोग बनाया जाएगा। अब तो परिसीमन आयोग हर 10 साल में बनाया नहीं जा रहा, हर सेंसस के बाद बनाया नहीं जा रहा। अभी तो सरकार इस कोशिश में है कि ये जो सेंसस हो रहा है, जो जनगणना हो रही है इसी के आधार पर परिसीमन करवा दिया जाए और जल्दी से रिपोर्ट जारी कर दी जाए ताकि 2029 के लोक सभा चुनावों से पहले सीटें डेढ गुणा भी हो जाएं और एक-तिहाई महिलाएं भी हो जाएं। अगर ये हो गया तो असली सवाल तो उसके बाद आएगा कि कौनसी सीट गई महिलाओं को? सौ बात की एक बात। hindi.news18.com/news/nation…
1
13
"अंधा बाँटे रेवड़ी, फिर-फिर अपनों को दे" एक प्रसिद्ध हिंदी लोकोक्ति (कहावत) है, जिसका अर्थ है अधिकार या सत्ता मिलने पर न्याय और योग्यता की अनदेखी करके केवल अपने रिश्तेदारों, मित्रों या करीबी लोगों को ही लाभ पहुँचाना (पक्षपात या भाई-भतीजावाद करना)।इसलिए महिला आरक्षण हो भी गया तो योग्य को कगाह नहीं मिलेगी , ये अभी हाल ही के निकाय और पंचायत चुनाव में सार्थक हुआ है ।
और बात महिलाओं के राजनीतिक आरक्षण की तो मौका तो स्थापित नेताओं के परिवार की महिलाओं को ही मिलेगा... क्या आम परिवार की महिलाओं को टिकट मिल जाएंगे आसानी से....
10
किसी के चेहरे की मुस्कान देखकर यह मत मान लीजिए कि उसके जीवन में सब कुछ ठीक है। हर मुस्कुराता हुआ चेहरा खुश हो, यह जरूरी नहीं; कुछ लोग अपने दर्द को भी मुस्कान के पीछे छिपाकर जीते हैं। इसलिए किसी को परखने से पहले उसकी परिस्थितियों को समझिए, क्योंकि हमें नहीं मालूम कि वह किन अनकही लड़ाइयों से गुजर रहा है। याद रखिए, किसी के जीवन की मुश्किलें कम न कर सकें, तो कम से कम अपने शब्दों से उसका दर्द मत बढ़ाइए।
2
39
मौन तो मुर्दे होते हैं।
Replying to @bhanwarmegh
सवाल सीधा है कि जब सरकार पर नागरिकों के मताधिकार को कमजोर करने के गंभीर आरोप हों,तो क्या हम चुप रह सकते हैं? मेरी उंगली की स्याही सिर्फ वोट देने की निशानी नहीं,बल्कि यह संकल्प है कि मताधिकार पर कोई हमला स्वीकार नहीं होगा। वोट हमारा अधिकार है, इसकी रक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
1
14
मैंने वक़्त से पूछा मेरा कसूर क्या था, वो हंसा और बोला तूने हर किसी को अपना समझा।
1
9