Rohit Saval (@SavalRohit) header
Rohit Saval (@SavalRohit) profile picture

Journalist | Views are personal. building @zingabad and @NewsLeaderLive

New Delhi, India
Joined February 2016
शुरू हो रहा है उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ग्राउंड सर्वे और हम आ रहे हैं आपके शहर… आपके गाँव! चुनाव से पहले सुनेंगे जनता के असली मुद्दे खुद जनता से. पूछेंगे उन नेताओं और उम्मीदवारों का विजन भी जिन्हें चाहिए आपके वोट. छूटेगा कुछ नहीं और गारंटी के साथ पूछे जाएंगे सारे सवाल. तो चलिए मेरे साथ विजय तिलक एक्सप्रेस पर यूपी के हर कोने तक.... सिर्फ @NewsLeaderLive पर, कल 21 नवंबर शाम 6 बजे से। तो जल्दी टाइमर सेट कर लीजिए। #VijayTilakExpress #UPElections2027 #NewsLeader
3
14
1
53
1,762
Replying to @NewsLeaderLive
@NewsLeaderLive की विजयतिलक एक्सप्रेस में देश के जाने माने पत्रकार @SavalRohit साथ मौजूदा राजनैतिक हालत पर चर्चा!! @yadavakhilesh @samajwadiparty @mediacellsp
1
2
3
128
बेटी की शादी में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन! हेलिकॉप्टर से पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह, बोले- आपका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। बिहार के मोकामा में अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में यूपी के कई नेता पहुंचे। बृजभूषण के अलावा BJP विधायक सुशील सिंह और सैयद राजा से भी नेता इस समारोह में शामिल हुए। मौका बेटी की शादी का था, लेकिन जुटी भीड़ और नेताओं की मौजूदगी ने सियासी चर्चाएं तेज कर दीं। देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #AnantSingh #BrijBhushanSharanSingh #BiharPolitics #UPPolitics
1
141
योगी का नाम लेने से फिर बचे केशव मौर्य! दो दिन में दूसरी बार बोले- BJP का चेहरा ‘कमल का फूल’ होगा। जालौन के बाद जौनपुर में भी केशव प्रसाद मौर्य ने यही जवाब दोहराया। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे या कोई और। इधर, योगी आदित्यनाथ भी कह चुके हैं कि कमल का फूल ही सबकुछ है और वह भी उसी चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ेंगे। अब सवाल यही है कि BJP में CM फेस पर इतनी चर्चा क्यों हो रही है? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #KeshavMaurya #YogiAdityanath #BJP #UPPolitics #UPElection2027
1
4
322
यूपी में सपा-कांग्रेस की सीटों पर खींचतान चल रही है और अब उत्तराखंड में भी नया मोर्चा खुल गया! उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में सपा ने कांग्रेस से 30 सीटें मांगी हैं। बात नहीं बनी तो सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी का दावा भी किया जा रहा है। जवाब में कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में सपा का कोई खास वजूद नहीं है और पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। अब सवाल है- क्या सपा उत्तराखंड का दबाव बनाकर यूपी में कांग्रेस से ज्यादा सीटें हासिल करना चाहती है? या दोनों राज्यों में गठबंधन की राह और मुश्किल होने वाली है? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #SPCongress #UttarakhandPolitics #UPPolitics #AkhileshYadav #Congress
2
4
262
सपा का ‘जनमन का मैनिफेस्टो’ कल होगा जारी, लेकिन चर्चा घोषणापत्र से ज्यादा आजम खान की मौजूदगी की है! 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर अखिलेश यादव लखनऊ में सपा का चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। इसमें महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये, घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली और स्वरोजगार के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद जैसे वादे शामिल होने की चर्चा है। गन्ना किसानों के भुगतान को 24 से 48 घंटे में कराने का वादा भी अहम है। लेकिन सबसे बड़ा आकर्षण आजम खान होंगे। जेल से बाहर आने के बाद पहली बार वह लखनऊ पहुंच रहे हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर है कि अखिलेश के कार्यक्रम में आजम की मौजूदगी कैसी रहती है और सियासी संदेश क्या निकलता है? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #SamajwadiParty #AkhileshYadav #AzamKhan #UPPolitics #UPElection2027
77
सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान क्या शुरू हुई, BJP को तंज कसने का मौका मिल गया! पंकज चौधरी ने गठबंधन को ‘चैप्टर क्लोज’ बता दिया, तो केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी निशाना साधने में पीछे नहीं रहे। BJP नेता सपा-कांग्रेस के गठबंधन को कभी ‘ठगबंधन’ तो कभी तुष्टिकरण की राजनीति बता रहे हैं। ओमप्रकाश राजभर ने भी सपा पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का आरोप लगाया। लेकिन कहानी का दूसरा पहलू भी है। सपा-कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि बातचीत जारी है और गठबंधन मजबूत रहेगा। कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भी दोनों दलों के नेताओं से बयानबाजी बंद कर आपसी तालमेल बनाने की अपील की है। साफ है, गठबंधन की खींचतान में BJP को हमला करने का मौका मिल गया है। अब देखना है कि सपा-कांग्रेस इस डैमेज को कंट्रोल कर पाती हैं या नहीं? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #SPCongress #BJP #UPPolitics #AkhileshYadav #UPElection2027
79
अखिलेश यादव की 5 टिकटों वाली लिस्ट से कांग्रेस में खलबली! सहारनपुर में तो इमरान मसूद की सियासी दुखती रग पर हाथ पड़ गया। सपा ने बेहट से उमर अली खान और सहारनपुर देहात से आशु मलिक को टिकट दिया। खास बात ये है कि आशु मलिक और इमरान मसूद के बीच पहले से ही अदावत है। इमरान मसूद ने नाराजगी जताई, तो इमरान प्रतापगढ़ी ने भी इशारों में अखिलेश पर तंज कस दिया। अब सवाल है- सीटों के बंटवारे से पहले ही उम्मीदवारों का ऐलान, क्या सपा-कांग्रेस गठबंधन में दरार बढ़ा देगा? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #SPCongress #ImranMasood #AkhileshYadav #Saharanpur #UPPolitics
2
146
सपा ने 5 टिकट घोषित किए और कांग्रेस को लग गया झटका! गठबंधन की बातचीत के बीच ही छिड़ गई जुबानी जंग। सीट बंटवारे पर कई घंटे चर्चा हुई, लेकिन रात होते-होते अखिलेश यादव ने 5 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सहारनपुर की बेहट और सहारनपुर देहात सीट भी शामिल हैं। इन दोनों सीटों पर उम्मीदवार घोषित होने से इमरान मसूद भड़क गए। बोले- “हमने 26 सीटें मांगी कब हैं?” उधर, सपा का जवाब है कि जिन सीटों पर उसके विधायक हैं, वहां उम्मीदवार घोषित करने में दिक्कत क्या है? सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने तो कांग्रेस को उसकी राजनीतिक हैसियत भी याद दिला दी। अब सवाल ये है कि गठबंधन की गाड़ी पटरी पर चलेगी या सीटों की खींचतान में ही फंस जाएगी? देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #SPCongressAlliance #ImranMasood #AkhileshYadav #UPPolitics #UPElection2027
69
सपा-कांग्रेस के बीच दो दिन की बैठक के बाद भी सीटों का पेंच नहीं सुलझा। उधर, सपा ने अपने 5 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। क्या गठबंधन में सब कुछ ठीक है या अंदरखाने कुछ और चल रहा है? इसके साथ ही अखिलेश यादव का आजम खान को लेकर बड़ा संदेश, और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बार-बार BJP के चेहरे को लेकर बयान क्यों दे रहे हैं? इन तमाम सवालों का जवाब और सियासी हलचल का पूरा विश्लेषण देखिए आज 'सवाल तो चुभेगा' में। देखिए सवाल तो चुभेगा मेरे साथ सिर्फ @NewsLeaderLive पर #UPPolitics #SPCongressAlliance #AkhileshYadav #AzamKhan #KeshavPrasadMaurya #NewsLeader
78
#VijaytilakExpress | नगीना में चंद्रशेखर आजाद की जीत पर हाजी फजलुर्रहमान का बड़ा खुलासा! विजयतिलक एक्सप्रेस में सवार हुए सपा के पूर्व सांसद हाजी फजलुर्रहमान। नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद की जीत के पीछे का पूरा सियासी गणित बताया। आखिर क्या है उनका दावा? देखिए खास बातचीत सिर्फ @NewsLeaderLive पर। #VijaytilakExpress #Nagina #ChandrashekharAzad #HajiFazlurRahman #NewsLeader
1
171
"चंद्रशेखर मेरा दोस्त है! चंद्रशेखर मेरा छोटा भाई है..." कांग्रेस नेता इमरान मसूद से जब मैंने पूछा कि क्या चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश है, तो उन्होंने कहा- "बहुत सारी चीजें होती हैं, जो बताई नहीं जातीं।" यानी रिश्तों को लेकर इमरान मसूद ने खुलकर बात की, लेकिन गठबंधन के सवाल पर सस्पेंस बनाए रखा। #ImranMasood #ChandrashekharAzad #Congress #UPPolitics #UPElection2027
12
1,169
"बिना शक बहनजी बहुत बड़ी नेता हैं, लेकिन बहनजी ने उस मिशन मूवमेंट को कमरे में बैठकर खत्म कर दिया है... बाहर तो निकलना पड़ेगा।" कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मायावती को लेकर ये बात कही। साथ ही एक नई बात भी बताई कि कांग्रेस BSP के साथ भी गठबंधन करना चाहती थी, लेकिन उनके मुताबिक, वहां से बातचीत के दरवाजे पूरी तरह बंद हैं। यानी कांग्रेस की नजर सपा के साथ-साथ BSP पर भी थी, लेकिन मायावती की तरफ से गठबंधन को लेकर कोई रास्ता खुलता नहीं दिख रहा। #ImranMasood #Mayawati #BSP #Congress #UPPolitics #UPElection2027
1
5
768
"मैंने एक भी बयान कोई कंट्रोवर्शियल दिया हो तो बता दीजिए। मैं तो सच्चाई बोलता हूं, दिल से बोलता हूं।" ये जवाब कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मेरे उस सवाल पर दिया, जब उनसे पूछा कि वो ऐसे बयान क्यों देते हैं जो विवाद का विषय बन जाते हैं। लेकिन जिस बात को वो सच कहते हैं, वही विवाद की वजह क्यों बन जाती है? #ImranMasood #Saharanpur #Congress #UPPolitics #UPElection2027
1
106
"देश के अंदर जो लड़ाई चल रही है, उसका सबसे ज्यादा शिकार मुसलमान और दलित हुए हैं... दोनों कम्युनिटी चाहती हैं कि BJP को हराने का काम करें।" कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने मेरे उस सवाल के जवाब में ये बात कही, जिसमें मैंने उनसे आजम खान की रिहाई को लेकर सवाल किया था। यानी इमरान मसूद के मुताबिक, मुसलमान और दलित दोनों BJP के खिलाफ एकजुट होना चाहते हैं। #ImranMasood #Saharanpur #Owaisi #ChandrashekharAzad #UPPolitics #UPElection2027
3
8
503
"जो बात मैंने कही, वही बात सुनील गावस्कर ने भी कही है। वो तो क्रिकेट के भगवान हैं।" मोहम्मद सिराज को टीम से बाहर किए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कुछ यूं जवाब दिया है। अंत में उनका यह सवाल भी बेहद दिलचस्प है कि अगर परफ़ोर्मेंस अच्छी है, तो मोहम्मद सिराज को क्यों बाहर रखा गया है? #ImranMasood #MohammedSiraj #SunilGavaskar #Cricket #Saharanpur
67
"पहले इन्होंने रामजी के बारे में बोला कि ये राम को लेकर आए हैं, तो रामजी नाराज हो गए और राम जी ने इन्हें अयोध्या ही हरा दी... अब ये भगवान कृष्ण जी के बारे में बातें कर रहे हैं... देखिए, मथुरा भी हारेंगे।" ये जवाब था कांग्रेस नेता इमरान मसूद का, जब मैंने उनसे पूछा कि BJP के 'राधे-राधे, कमल खिला दे' वाले नारे को वो कैसे देखते हैं? #Saharanpur #Mathura #UPPolitics #BJP #UPElection2027
69
सहारनपुर में BJP की बढ़त या इमरान मसूद का अपना वोट बैंक? यहां मुकाबला सिर्फ गठबंधन का नहीं, वोटों के गणित का भी है! वरिष्ठ पत्रकार महेश भार्गव बताते है कि सहारनपुर में कांग्रेस का अलग से कोई बड़ा वोट बैंक नहीं है। यहां इमरान मसूद का अपना जनाधार है। उनका तर्क है कि 2022 में सपा और कांग्रेस अलग-अलग लड़ी थीं, इसलिए दोनों के साथ आने से बहुत बड़ा बदलाव होना तय नहीं है। लेकिन कहानी में एक नया ट्विस्ट भी है! ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाकर 2027 में सभी 403 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है। जानकार के मुताबिक, इसका नुकसान INDIA गठबंधन को हो सकता है। यानी सवाल सिर्फ यह नहीं कि BJP और सपा में कौन आगे है, सवाल यह भी है कि तीसरा मोर्चा किसके वोट काटेगा? #Saharanpur #UPPolitics #ImranMasood #BJP #SamajwadiParty #UPElection2027
84
सहारनपुर में RLD के पाला बदलने से BJP को कितना फायदा मिलेगा? याद कीजिए यहां तो 315 वोटों ने भी खेल कर दिया था! 2022 में सहारनपुर की 7 विधानसभा सीटों में BJP ने 5 और सपा ने 2 सीटें जीती थीं। लेकिन नकुड़ में BJP की जीत सिर्फ 315 वोटों से हुई थी। सहारनपुर नगर में 7,434 और देवबंद में 7,104 वोटों का अंतर था। वरिष्ठ पत्रकार राजेश जैन का मानना है कि इस बदलाव से सहारनपुर में BJP को बहुत बड़ा फायदा या नुकसान नहीं होगा। लेकिन असली सवाल है कि क्या RLD का वोट बैंक इस बार NDA के खाते में भी जाएगा? क्योंकि गठबंधन का गणित और वोटों का ट्रांसफर, दोनों अलग-अलग चीजें हैं! #Saharanpur #RLD #BJP #UPPolitics #UPElection2027
4
718