चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर कांग्रस की हार, शाह ने कसा तंज
चार राज्यों की 28 MLC सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी. इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पोस्ट में लिखा, '28 में से कितनी सीटें जीतीं... 0' और तंज कसते हुए कहा, 'Ballot Box इस्तीफा दो...'
#amitshah #rahulgandhi #congressvsbjp
करवा चौथ के लिए ऑस्ट्रेलिया से भारत आई महिला
ऑस्ट्रेलिया की एक महिला अपना चौथा करवा चौथ मनाने खास तौर पर भारत आई हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें भारत के त्योहार बहुत पसंद हैं और पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला यह व्रत वह हमेशा करती रहेंगी.
#karwachauth #indianfestival #australia
हरदीप पुरी की उम्मीदवारी पर पवन खेड़ा ने उठाए सवाल
मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि कार्यकाल खत्म होने के बाद हरदीप पुरी को दोबारा नामित करने में देरी क्यों हुई. साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर अमेरिका और इजराइल के दबाव में काम करने का आरोप लगाया.
#pawkhera #hardeepsinghpuri #bjp
राजनाथ सिंह ने सिंगापुर के रक्षा मंत्री से की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने फिलीपींस के सेबू में आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान सिंगापुर के रक्षा मंत्री चान चुन सिंग के साथ द्विपक्षीय बातचीत की.
#rajnathsingh #india #singapore
'सड़क पर उतरना सरकार का हक नहीं', पवन खेड़ा का BJP पर तंज
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की पदयात्रा पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब विपक्ष सड़कों पर उतरता है, तो बीजेपी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाती, लेकिन खुद सड़क पर उतरकर दूसरों को ऐसा न करने की बात कहती है.
#pawankhera #bjp #congress
करवा चौथ से पहले चंडीगढ़ में महिलाओं ने लगाई मेहंदी, की खरीदारी
चंडीगढ़ में करवा चौथ से एक दिन पहले महिलाएं त्योहार की तैयारियों में जुटी नजर आईं. महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी लगवाई और त्योहार के लिए बाजारों में खरीदारी की.
#karvachauth
वैष्णवी शर्मा ने पहली बार झटके 5 विकेट
भारत की युवा गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे महिला ODI में 5 विकेट लिए. यह उनके करियर का पहला 5 विकेट हॉल है. इसके साथ ही वह ऐसा करने वाली दूसरी सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं.
#vaishnavisharma #indw #womenscric
दिल्ली में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने निकाली पदयात्रा
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिल्ली में पार्टी की पदयात्रा का नेतृत्व किया.
@NitinNabin
#BJPProtest
गया एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 110 ग्राम का संदिग्ध सोना मिला
बिहार के गया एयरपोर्ट पर 28 अक्टूबर को कोलकाता जा रही इंडिगो की घरेलू फ्लाइट के एक यात्री के बैग की जांच के दौरान करीब 110 ग्राम का सोने के रंग का धातु का टुकड़ा मिला. CISF की एक्स-रे स्क्रीनिंग में संदिग्ध धातु दिखने के बाद बैग की तलाशी ली गई. यात्री के पास धातु से जुड़े दस्तावेज नहीं थे. CISF ने गया और पटना के इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी. कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचने पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने यात्री को आगे की जांच के लिए अपने कब्जे में लिया.
@CISFHQrs @GAYAPOLICEBIHAR @CISFAirport
#Gaya #Crime
हैदराबाद में मिठाई की 5 यूनिट बंद, 5 के FSSAI लाइसेंस सस्पेंड
तेलंगाना स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी फॉर फूड एंड एसेंशियल ड्रग्स (TG SAFE) ने मिठाई बनाने और बेचने वाली यूनिट्स के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया. 13 टीमों ने 16 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिसमें गंदगी, कीड़े-मकोड़े, एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ और FSSAI लाइसेंस से जुड़ी अनियमितताएं मिलीं.
@hydcitypolice @Tukaram_IndIAS
#Hyderabad
ED से पूछताछ के बाद पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. ईडी की कई घंटों की पूछताछ के बाद जैसे ही वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स से बाहर निकले, पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
#WestBengal #ED
भारतीय सेना के लिए BVS 10 सिंधु ATV का प्रोडक्शन शुरू
गुजरात के हजीरा, सूरत में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और BAE सिस्टम्स ने भारतीय सेना के लिए BVS 10 सिंधु ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. सेना ने ऐसे 18 वाहनों का ऑर्डर दिया है. इन्हें लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 55 डिग्री सेल्सियस तक की ठंड और बर्फीले हालात में ऑपरेशन के लिए तैनात किया जाएगा. वहीं, कच्छ क्षेत्र में इनका इस्तेमाल 55 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में दलदली इलाकों, रेगिस्तान और कच्छ के रण में पेट्रोलिंग के लिए किया जा सकेगा.
@adgpi
#Gujarat #BAESystem
इलाहाबाद हाई कोर्ट में तोड़फोड़ और नारेबाजी पर वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बुधवार को कोर्टरूम में तोड़फोड़ और नारेबाजी करने वाले वकीलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई और अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की बात कही. वकील जस्टिस अजय भनोट पर एक वकील के साथ कथित दुर्व्यवहार के आरोप को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. कोर्ट ने रजिस्ट्रार (प्रोटोकॉल) को सीसीटीवी फुटेज की जांच कर नारेबाजी में शामिल वकीलों की पहचान करने का निर्देश दिया है. मामले की अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी.
#AllahabadHighCourt
करवा चौथ से पहले अयोध्या में खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचीं महिलाएं
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में करवा चौथ के त्योहार से एक दिन पहले महिलाएं खरीदारी करती नजर आईं. महिलाएं त्योहार की तैयारियों के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं.
#karvachauth
साइक्लोन अर्नब को लेकर ओडिशा के सीएम ने की हाई-लेवल मीटिंग
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने भुवनेश्वर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (SEOC) का दौरा किया और साइक्लोन अर्नब के मद्देनजर हालात का जायजा लेने के लिए हाई-लेवल मीटिंग की. बैठक में राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरबिंद पाढ़ी, स्पेशल रिलीफ कमिश्नर राजेश प्रभाकर पाटिल और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एहतियाती उपायों की समीक्षा की गई.
@MohanMOdisha
#Odisha
जामिया में 24 नवंबर तक ऑनलाइन क्लासेज, ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन होंगी
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने सुरक्षा चिंताओं के बीच ऑनलाइन क्लासेज 24 नवंबर तक बढ़ा दी हैं. यूनिवर्सिटी ने ऑड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन कराने का फैसला लिया है. नए एकेडमिक शेड्यूल के मुताबिक, 25 दिसंबर से 12 जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेगा और 13 जनवरी से ईवन सेमेस्टर की क्लासेज शुरू होंगी. हालांकि, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद फिजिकल क्लासेज शुरू करने पर फैसला लिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन क्लासेज आगे भी जारी रह सकती हैं.
@jmiu_official
#jamiamilliaislamia #delhi #students
प्रमोद तिवारी की पीएम मोदी को चुनौती, बैलेट पेपर से कराएं चुनाव
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकसभा और उत्तराखंड, पंजाब और यूपी के आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी से इसकी घोषणा करने की चुनौती दी.
#pramodtiwari #pmmodi #congress
Cockroach Janta Party (CJP) ने 1 नवंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ग्यानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है.
@Cockroachisback @INCIndia
#cjp #indiabloc #gyaneshkumar
स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 64 लोगों की मौत हो गई. हादसे में कई डिब्बे पटरी से उतर गए, जबकि राहतकर्मी मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं. दुर्घटना के बाद मैड्रिड और अंदालूसिया के बीच रेल सेवाएं रोक दी गई हैं.
#spain #trainaccident #railwayaccident







