जयपुर के हरमाड़ा क्षेत्र की सड़कों पर फिर एक ज़िंदगी कुचल दी गई!
एक महीने पहले हुआ डंपर हादसा अभी भूला भी नहीं था,
और आज फिर उसी ज़मीन पर किसी घर का चिराग बुझ गया।
आख़िर कब तक यूँ ही बेगुनाह जानें सड़कों पर बिखरती रहेंगी?
सरकार और पुलिस प्रशासन सो क्यों रहे हैं?
पिछले हादसे के बाद क्या सख़्त कार्यवाही हुई —
या सबकुछ फिर फाइलों में दबा दिया गया?
यह लापरवाही नहीं, जनजीवन के साथ खिलवाड़ है!
मुख्यमंत्री महोदय से आग्रह है —
प्रदेश में कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा की जवाबदेही तय की जाए।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति ।
#Rajasthan
2
65
मैं यही बात हर बार बोलता हूँ कि सब का अपना अपना सिस्टम है।
#corruption
10
वाकई क्या गहरी बात बोली है ।
परिवार इंसान रिश्तेदार धोखा दे सकते हैं पर जानवर धोखा नहीं देता ।
#puskar
#puskar_fair
#Emotion
1
26
विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल - आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक
शादियों के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स।
जयपुर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। विवाह-शादी के इस सीज़न में साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ई-निमंत्रण और गिफ्ट लिंक के बहाने एक खतरनाक जाल बिछा रहे हैं। इस चेतावनी का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।
उप महानिरीक्षक पुलिस साइबर क्राइम विकास शर्मा ने बताया कि अपराधी एक फर्जी एपीके फाइल जिसका नाम अक्सर आमंत्रण.apk होता है, साझा कर रहे हैं। उपयोगकर्ता जैसे ही शादी के आमंत्रण या लोकेशन लिंक समझकर इस पर क्लिक करते हैं, यह एप्लिकेशन मोबाइल में इंस्टॉल हो जाता है। यह कोई साधारण ऐप नहीं बल्कि एक बैकडोर मैलवेयर है, जो डिवाइस को हैक कर लेता है।
एक बार इंस्टॉल होने के बाद यह मैलवेयर चुपके से एसएमएस, संपर्क सूची, कैमरा और फाइल एक्सेस जैसी संवेदनशील अनुमतियां प्राप्त कर लेता है। इसके बाद यह गुप्त रूप से उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, ओटीपी और पासवर्ड को एकत्रित करना शुरू कर देता है। साइबर अपराधी इसी चोरी किए गए डेटा का उपयोग करके बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं, जिससे आमजन की गाढ़ी कमाई खतरे में पड़ रही है।
पुलिस ने दी ये 5 महत्वपूर्ण सुरक्षा सलाह:
साइबर क्राइम शाखा ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी संभावित नुकसान से बचने के लिए इन सुरक्षा उपायों का कड़ाई से पालन करें:
● किसी भी ई-निमंत्रण या गिफ्ट लिंक पर क्लिक करने से पहले भेजने वाले की पहचान सुनिश्चित करें।
◆ मोबाइल सेटिंग्स में Install from unknown sources विकल्प को तुरंत Disabled करें।
◆ हमेशा केवल गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर जैसे अधिकृत ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें।
◆ अपने मोबाइल में एक विश्वसनीय एंटीवायरस या मोबाइल सिक्योरिटी एप्लिकेशन का उपयोग करें।
शिकायत दर्ज करने के लिए संपर्क करें:
यदि आप इस प्रकार की धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सहायता के लिए साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस मुख्यालय के हेल्पडेस्क नंबर 9256001930 या 9257510100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
#CyberSafeMarriage
#साइबर_सावधान
#SafeOnlineCelebration
#OnlineFraudAlert
#साइबर_सुरक्षा
#सुरक्षित_शादी_सीजन
#RajasthanPolice
#CyberCrimeAwareness
2
26
बाबा श्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।
पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट द्वारा बनाए गए कलाकृति ।
#puskar_fair
1
16
दिखावा सब ईमानदार होने का करते है पर मौका मिलते ही सब भ्रष्टाचार करते है। सिर्फ मौका नहीं मिले तब तक ईमानदार।।।।
#corruption
1
11
बार बार जांच के आदेश हो गए फिर भी जांच हो नहीं पा रही है लगता है कोई VIP शामिल है। वैसे इस मामले की सही जांच होनी चाहिए ताकि उदाहरण के तौर पर पेश किया जा सके। वरना हर कोई नौकरी लगते ही ऐसा करने लग जाएगा।
साथ ही महिला कर्मचारी को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए और उसे भी उचित दंड देना चाहिए।
सरकार कर्मचारी की छवि धूमिल ना हो इस लिए ऐसा जरूरी है।
#RajasthanNews
2
27
✅✅✅
अपने आसपास व संबंधित पेंशनधारियों को इसके बारे में अवश्य बताएं । पेंशन सत्यापन 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक जरूर करवाए ताकि पेंशन से संबंधित कोई भी समस्या नहीं हो ।
1
19
🏏🇮🇳 महिला क्रिकेट विश्व कप 🇮🇳🏏
🎉 भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए हराया! 🇮🇳🔥
अब टीम इंडिया ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है! 🏆💪
💫 अब नजरें फाइनल मुकाबले पर — चलो मिलकर करें #CheerForIndia 🇮🇳💥
2
33








