Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) header
Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree) profile picture

Tech की जड़ तक 🌱 AI, Phone, Innovations: हर हफ़्ते हक़ीक़त 🎙 Host #TechAajkal 🫆26+ yrs: TV9 · Aaj Tak · Zee 🔍 News × Poetry × Future

India
Joined May 2009
Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)Photo by Siddharth Tripathi / SidTree (@sidtree)
टेक आजकल का नया एपिसोड आ गया है 🎬 🚗 Tesla की "उड़ने वाली" कार उड़ी या कूदी? उसकी हवाबाज़ी का सच 📱 ₹3 लाख का iPhone Duo गिरा, तो अंदर की स्क्रीन बनवाने में ₹1.5 लाख 🤖 ₹2,000 महीने वाला AI बनाम मुफ़्त वाला: दो असली काम, नतीजा चौंकाने वाला 🥛 6 मिनट में अपना ऐप, बिना कोडिंग, सिर्फ़ हिंदी में लिखकर बना दिया, आप भी बना सकते हैं। देखिए, और परिवार के ग्रुप में भेजिए 👇 हाइप नहीं, हक़ीक़त। #TechAajkal
148
iPhone Duo की टूटी स्क्रीन वाली तस्वीरें हर तरफ़ हैं। कुछ सच्ची, कुछ अधूरी, कुछ किसी और कहानी की। 🔍 Apple ने दिक़्क़त मानी है, फ़ोन बदलने की बात कही है। पर कितने फ़ोन, और क्यों टूट रहे हैं, ये अब भी नहीं बताया। मेरा Duo पाँच दिन से ठीक है। पर एक ठीक फ़ोन, किसी का टूटा फ़ोन झुठला नहीं सकता। हिंज अटके या चटकने की आवाज़ आए, तो ज़ोर मत लगाइए, सीधे Apple सपोर्ट से बात कीजिए। आपको क्या लगता है, पहली पीढ़ी का फ़ोल्डेबल ख़रीदना जल्दबाज़ी है? कमेंट में बताइए 👇 #iPhoneDuo #Apple #झोल #sidtreetech
88
टेक आजकल का नया एपिसोड आ गया है 🎬 ये रोबोट बचाएगा… या नौकरी खाएगा? कंपनी इसे बॉडीगार्ड रोबोट बता रही है, पर वीडियो के कोने में छोटे अक्षरों में कुछ और लिखा है। वहीं तमिलनाडु के करूर में मज़दूर रोबोट को अपना ही काम सिखा रहे हैं। नौकरियों का नाश करने कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस एपिसोड में और क्या है: 🛒 AI से दिवाली की ख़रीदारी करवाई, देखिए वो कहाँ रुका 🔐 CERT-In का अलर्ट, और पासवर्ड से छुट्टी कैसे पाएँ 🍎 Apple का 28 अक्टूबर वाला इवेंट 💻 ₹44 लाख तक का AI कंप्यूटर 📚 छात्रों के लिए अपनी किताब का AI क्विज़ हाइप नहीं, हक़ीक़त। ▶️ पूरा एपिसोड देखिए: Yt link comment में है काम का लगे तो परिवार और दोस्तों के ग्रुप में भेजिए।
3
288
Nagraj aur super commando dhruv 90s wala superhit duo Pure Nostalgia !! Exploring real life scenarios with #iphoneduo #sidtree #duolife #iphoneduo #comics
1
138
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
रोबोट बॉडीगार्ड ? AI से ख़रीदारी, Password से छुट्टी कैसे ? #TechAajkal | #AI | #Chrome | #GeminiNotebook | #Apple | #TechNews | @sidtree
1
1
647
तीन लाख का iPhone Duo भारत में बिक रहा है। दुनिया भर के रिव्यू छानकर निकाले 4 झोल और 4 ख़ूबियाँ 👇 ❌ Face ID नहीं, अनलॉक Touch ID से ✅ हिंज दमदार, 32,000 बार मोड़ने के बाद भी पहले दिन जैसा ❌ बाहर की स्क्रीन सिर्फ़ 5.4 इंच की ✅ अंदर 7.6 इंच की मैट स्क्रीन, क्रीज़ मुश्किल से दिखती है ❌ सिम कार्ड नहीं लगता, सिर्फ़ eSIM ✅ आम दिन में बैटरी आराम से चल जाती है ❌ बाएँ हाथ वालों के लिए मुश्किल ✅ आधा खोलो तो लैपटॉप बन जाता है फ़ैसला: बनावट शानदार है, पर पहली पीढ़ी के झोल भी साथ आते हैं। आप लेंगे या अगली पीढ़ी का इंतज़ार करेंगे? कमेंट में बताइए। #iPhoneDuo #झोल #sidtreetech #Apple
1
2
179
आज गाड़ी चलाते-चलाते दशहरे वाली reel बन गई थी। इसमें मैंने 2017 में लिखी अपनी कविता “दैनिक दशानन” सुनाई है। आप भी सुनिए और बताइए कि आप इससे relate कर पाते हैं या नहीं। --- जलकर, भस्म होकर फिर से खड़ा हो जाता है नाभि में तुम्हारे तीर का स्वागत करने के लिए दशानन थक नहीं रहा इसलिए तुम्हें भी मर्यादाओं की प्रत्यंचा बार बार चढ़ानी होगी बार बार भेदना होगा लक्ष्य कि तुम भी थक नहीं सकते अब हर रोज़ नये रावण हैं नयी विजयादशमी है हर रोज़ — सिद्धार्थ • SidTree
1
102
Clocks are locks ! घड़ी की सुई को पकड़कर लटके हुए लोग एक गोलाकार रास्ते पर चलते हुए जीवन जी रहे हैं जो घड़ी की रफ़्तार है वही इन लोगों की रफ़्तार है जो घड़ी की सुइयों की दिशा है वही इन लोगों की दिशा है इस सफ़र में घड़ी की सुइयों से लम्हे कटते जाते हैं छोटे होते जाते हैं फिसलते जाते हैं क्या वाकई वक़्त हम लोगों की मुठ्ठी में रहता है ? या फिर घड़ी एक ताला बन जाती है ? — सिद्धार्थ • SidTree कैसी लगी? Comment में बताइएगा।
2
179
Tesla की गुलाटी में 4 झोल कार उड़ी नहीं, छलाँग लगा रही है, कूद रही है #TeslaRoadster
2
203
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
Tesla की 'हवाबाज़ी' का सच, iPhone Duo का झटका, ChatGPT vs Gemini | Tech Aajkal #TeslaRoadster #ChatGPT #GeminiAI #iPhoneDuo #TechAajkal #TeslaRoadster #Tesla | @sidtree
1
4
856
iPhone Duo की स्क्रीन टूटी तो डेढ़ लाख रुपये का बिल
2
327
Home View - घर की नई स्क्रीन - जिसे अभी हिंदी नहीं आती इसे एक नज़र में समझिए - बीज से जड़ तक 1/2 #SidTreeTech
1
1
105
Home View क्या है - एक नज़र में समझिए - बीज से फल तक 2/2 #SidTreeTech
14
Interesting for homes with a lot of apple devices
Welcome HomeView
51
ChatGPT से लिखवाया… तो क्या पकड़े जाएँगे? ईमेल, होमवर्क, ऑफ़िस रिपोर्ट, आजकल बहुत कुछ AI से लिखा जा रहा है। अब OpenAI ने एलान किया है कि यूरोप में ChatGPT के लिखे टेक्स्ट में एक अदृश्य निशान जोड़ा जाएगा। पर क्या ये भारत में लागू है? क्या टीचर या बॉस एक बटन दबाकर पकड़ लेंगे? और निशान न मिले, तो क्या ये साबित होता है कि इंसान ने लिखा? Tech आजकल के इस एपिसोड में पूरी हक़ीक़त। साथ में: 👓 चश्मा आपका… प्राइवेसी मेरी? नॉर्वे का प्रस्ताव 🎙️ आवाज़ का ट्रेडमार्क और कर्नाटक की पहल ⌨️ Google का घूमता कीबोर्ड ▶️ #TechAajkal आप AI से सबसे ज़्यादा क्या लिखवाते हैं? कमेंट में बताइए।
71
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
ChatGPT से लिखवाया… तो ऐसे पकड़े जाओगे | Tech Aajkal #TechAajkal #ChatGPT #OpenAI #AIWatermark #ArtificialIntelligence #AITechnology | @sidtree
3
22
2,004
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
AI की वजह से आपका Phone क्यों हो रहा महंगा ? #TechAajkal | #AI | #ArtificialIntelligence | #Smartphone | #SmartphonePrice | #PhonePrice | #TechNews | #Technology | @sidtree
1
1
795
नया फ़ोन लेने की सोच रहे हैं? तो पहले ये जान लीजिए। 📱 Apple के सबसे महँगे iPhone की स्क्रीन बना रहा है Samsung, और रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हर स्क्रीन पर करीब ₹24,000 कमा रहा है। 💸 AI की वजह से मेमोरी चिप साढ़े चार गुना महँगा हो गया है, और इसका बिल आपके अगले फ़ोन पर आ रहा है। 🤖 AI जवाब नहीं जानता, फिर भी गप्प मार देता है। कितनी बार? आँकड़े देखिए। 🔍 और सबसे काम की बात: सेकंड-हैंड फ़ोन चोरी का तो नहीं, 10 सेकंड में कैसे जाँचें। AI की वजह से फ़ोन क्यों हो रहे महँगे? टेक आजकल का नया एपिसोड 👇 #TechAajkal #AI
1
105
Siddharth Tripathi / SidTree retweeted
Bill Gates AI Warning : OpenAI Agent से AI Book तक बड़ा खतरा | AI News #BillGates #AI #AIWarning #ArtificialIntelligence #AIDanger #AIRegulation #AIThreat | @sidtree
1
3
933
नोट पर मुस्कुराते गाँधी जी को देख रही है #सिद्धार्थकीदूरबीन करेंसी नोट पर छपे हुए महात्मा गांधी क्या ख़ुद से जुड़े विरोधाभासों पर हँस रहे हैं ? क्योंकि.. हम इंसान स्वदेशी हैं.. पर हमारी ज़िंदगी को चलाने वाले ब्रांड विदेशी हैं, फ़ोन, लैपटॉप, कार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, सब में विदेशी ताक़तों का हाथ है। सामान्य भाषणों में गांधी जी की अहिंसा ट्रेंड करती है जबकि हुक्मरानों की नीतियां किसी न किसी हिंसा को जन्म देती हैं। चुनावी भाषणों में शाब्दिक हिंसा होती है.. तब महात्मा को साइड में बैठा दिया जाता है, बिलकुल उस मूर्ति की तरह जो चौराहे पर धीरे धीरे गंदी होती रहती है और राष्ट्रपिता के अपमान का कारण बनती है अपना घर साफ रखने वाले.. सारा कूड़ा सड़क पर फेंक देते हैं, मन पर भी यही फॉर्मूला लागू होता है.. मन मैला न रहे इसके लिए क्रोध और सारा कूड़ा किसी दूसरे पर (कमज़ोर पर) फेंक दिया जाता है अभिमान को नायकों का गुण मान लिया गया है, जितना ज़्यादा घमंड.. उतना ही बड़ा आदमी माना जाएगा सादगी को मूर्खता माना जाता है.. सार्वजनिक जीवन में कोई संपन्न हो और सादगी से रहे.. तो उसे नाटक घोषित कर देते हैं हम लोग कोई सहनशील या लिहाज़दार व्यक्ति होगा तो ये मान लिया जाएगा कि उसके पास कोई विकल्प नहीं है.. वर्ना वो भी दुनिया की छाती पर मूंग दलता.. चारों तरफ़ नरक मचाता सत्य के साथ सबसे बड़ा प्रयोग ये है कि अगर झूठ को आत्मविश्वास के साथ बार बार बोला जाए.. तो वो 50 फीसदी सच लगने लगता है.. बाकी जो कमी रह जाती है वो प्रचार और बाहुबल से पूरी की जाती है। भ्रष्टाचार को शक्ति और मौक़े का साइड इफ़ेक्ट मान लिया गया है, ये अधिकतर लोगों को बुरा नहीं लगता। भ्रष्टाचारियों के बारे में सुनकर लोग कहते हैं – देखो इसकी क़िस्मत है, हमारी ऐसी क़िस्मत कहाँ ! नेताओं को दांडी यात्रा का नाम सुनकर थकान होने लगती है.. आज की राजनीतिक पदयात्रा पर कैमरे की नज़र न पड़े तो सब मिथ्या है… अपने 78 वर्ष के जीवनकाल में 35 वर्षों के दौरान महात्मा गांधी ने देशभर में क़रीब 79 हज़ार किलोमीटर की पैदल यात्राएँ की थीं। ये दूरी पृथ्वी के दो चक्कर लगाने के बराबर है। बिना कैमरे के इतना जनसंपर्क करना आज के किसी नेता के बस की बात नहीं है। विरोधाभास ये भी है कि सारे संसार को अहिंसा का सूत्र देने वाले महात्मा के देश में हमें सबसे ज़्यादा पैसा डिफेंस/हथियारों पर खर्च करना पड़ता है। और जो भजन गांधी जी को पसंद था.. आज की पीढ़ी उसका रीमिक्स भी नहीं सुनना चाहती.. बच्चे कहते हैं ये बड़ा धीमा है.. हालांकि कोई भी गांधी जैसी तेज़ गति से दस मिनट चलने में हाँफ जाएगा। कुल मिलाकर इस दौर पर कटाक्ष ये है कि गाँधी जी की मुस्कान से सुसज्जित नोट तो खूब चलते हैं लेकिन उनके वो उसूल, वो आदर्श, इस दौर में कम चलते हैं #Doorbeen
1
3
204