पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में करारिया चौराहा पुलिस ने महिला की संदिग्ध मृत्यु के मामले में हत्या का खुलासा करते हुए मर्ग जांच एवं भौतिक-तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतिका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
#MPPolice #VidishaPolice
#CrimeNews #PoliceAction
पुलिस अधीक्षक विदिशा ने थाना कोतवाली क्षेत्र में बच्चों को मिठाई एवं नए वस्त्र वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने की यह पहल त्योहार के सच्चे आनंद और मानवीय संवेदनाओं का संदेश बनी।
#MPPolice #VidishaPolice #DiwaliCelebration
शमशाबाद पुलिस की प्रभावी कार्रवाई में 16 किलो #अवैध_विस्फोटक_पदार्थ (गंधक-पोटाश), कीमत ₹16,000, जप्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अवैध विस्फोटक पदार्थों के विरुद्ध #विदिशा_पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी है।
#MPPolice #VidishaPolice
174
🏅#रुस्तमजी_पुरस्कार–2025 के लिए विशिष्ट श्रेणी में चयनित उप निरीक्षक श्री मकसूद अली को पुलिस अधीक्षक विदिशा ने सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। #विदिशा_पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह उपलब्धि पुलिस परिवार के लिए गौरव का विषय है।
2
146
पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में थाना कुरवाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सीहोरा पंचायत के बोर से 250 फीट बिजली केबल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर ₹50 हजार कीमत की चोरी गई केबल बरामद की।
#MPPolice #VidishaPolice #PoliceAction #CrimeControl
अवैध नशे के कारोबार पर #विदिशा_पुलिस की कार्रवाई! थाना शमशाबाद पुलिस ने 29.94 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ब्राउन शुगर, स्कूटी, नकदी एवं 03 मोबाइल सहित कुल ₹4,44,250 की सामग्री जप्त।
#MPPolice #VidishaPolice #AntiDrugCampaign
2
95
त्योंदा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई:ग्राम रसूलपुर पटाखा बाजार के पास लोडिंग ऑटो से 92.600 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री(गंधक-पोटाश) एवं 85 गचकुण्डियाँ जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार। आरोपियों के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम एवं BNS के तहत प्रकरण दर्ज।
#MPPolice #VidishaPolice #PoliceAction
109
दीपावली के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विदिशा द्वारा थाना स्तर के विवेचकों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को बैग, विवेचना एवं कार्यालयीन कार्यों हेतु आवश्यक सामग्री तथा मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।
#MPPolice #VidishaPolice
#ऑपरेशन_क्लीन_स्वीप के तहत बासौदा शहर पुलिस ने नशे एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 12 पेटी देशी शराब (108 लीटर) कुल अनुमानित कीमत ₹2.10 लाख
जप्त कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
#MPPolice #VidishaPolice #OperationCleanSweep #SayNoToDrugs
4
99
#अवैध_शराब के विरुद्ध #विदिशा_पुलिस एवं #आबकारी_विभाग की संयुक्त कार्रवाई में थाना देहात बासौदा पुलिस एवं आबकारी विभाग की टीम ने कंजर टपरा में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त 3,200 लीटर लहान (कीमत लगभग ₹3.20 लाख) नष्ट किया तथा 40 लीटर कच्ची देशी शराब जप्त की।
#MPPolice
1
82
पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में #ऑपरेशन_क्लीन_स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने
#NDPS_एक्ट के 05 प्रकरणों में फरार 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के पास से 250 ग्राम गांजा एवं तौल कांटा जप्त किया।
#MPPolice #VidishaPolice #OperationCleanSweep #DrugFreeIndia #SayNoToDrugs
कुरवाई पुलिस की कार्रवाई : हनुमान गंज स्थित चाय की दुकान से करीब 05 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री (गंधक-पोटाश) जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार। बिना वैध लाइसेंस के विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने पर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
#जनसुनवाई में एसपी विदिशा ने 25 से अधिक आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। मारपीट, पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न मामलों में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक शिकायत के समयबद्ध निराकरण एवं नियमित समीक्षा पर दिया जोर।
1
106
नटेरन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी के तीन आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, ₹5,000 नगद एवं मोटरसाइकिल जप्त की। साथ ही आगजनी एवं एससी/एसटी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया।
#MPPolice #VidishaPolice
1
121
#ऑपरेशन_क्लीन_स्वीप के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 ग्राम ब्राउन शुगर, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल एवं दो एंड्राइड मोबाइल सहित ₹1.50 लाख का मशरूका जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी #NDPS_एक्ट के एक अन्य प्रकरण में भी फरार चल रहा था।
#MPPolice #VidishaPolice
2
87
नटेरन पुलिस ने ग्राम घटवाई में जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई में ₹22,570 नगद, ताश के 52 पत्ते, 07 मोबाइल एवं 02 मोटरसाइकिल सहित कुल ₹1,80,570 का मशरूका जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट एवं बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
5
303
#राष्ट्रीय_एकता_दिवस पर #विदिशा_पुलिस द्वारा 5 किमी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाकर मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 200 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, अनुशासन एवं फिटनेस का संदेश दिया।
#RunForUnity
4
149
अवैध #नशीले_पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में #विदिशा_पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए युवक की मृत्यु के मामले में साक्ष्यों के आधार पर 03 आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। कार्रवाई में 230 एमएल एविल इंजेक्शन जप्त।
#MPPolice #AntiDrugCampaign
3
147
दीपावली से पहले #विदिशा_पुलिस का मेगा नाइट #कॉम्बिंग_ऑपरेशन, 350+ पुलिसकर्मियों ने 718 ठिकानों पर कार्रवाई कर 294 वारंटों का निष्पादन किया। 195 गुंडा-बदमाशों के ठिकानों पर दबिश, अवैध शराब के 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपी गिरफ्तार किए गए।
#MPPolice #VidishaPolice #SafeDiwali
एसपी विदिशा के निर्देशन में #विदिशा_पुलिस ने खुशी एग्रो सेल्स से कृषि उपकरण चोरी मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को अभिरक्षा में लिया।कोतवाली पुलिस ने थ्रेसर, चेक व्हील, कल्टीवेटर सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त किया, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹14 लाख है।
#MPPolice #VidishaPolice
3
125














































