पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तिलैया थाना पुलिस ने सुभाष चौक के समीप वाहन जांच के दौरान 06 ट्रकों से क्रूरतापूर्वक लदे कुल 77 पशु (48 भैंस एवं 29 भैंस के बच्चे) बरामद किए। मौके से 05 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध पशु परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोडरमा थाना पुलिस ने बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान 14 चक्का ट्रक से 08 भैंस एवं 06 भैंस के बच्चे बरामद किया गया तथा 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बजरंगबली मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान अवैध रूप से पशुओं का परिवहन कर रहे एक 14 चक्का ट्रक को जब्त किया गया। ट्रक से 08 भैंस एवं 06 भैंस के बच्चे बरामद किए गए तथा 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु विशेष अभियान जारी है। इसी क्रम में जयनगर थाना पुलिस द्वारा ग्राम कटिया में अवैध बालू परिवहन करते हुए 01 ट्रैक्टर जब्त किया गया। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नवलशाही थाना पुलिस द्वारा ग्राम मसमोहना-निमाडीह मुख्य मार्ग पर अवैध बालू परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर जब्त किए गए।@JharkhandPolice
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा अन्य पदाधिकारियों के साथ कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का जायजा लिया गया, साफ- सफाई व सुरक्षा को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया।@DigHazaribagh @JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध बालू के उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनियाडीह में अवैध बालू परिवहन करते हुए 02 ट्रैक्टर जब्त किए गए। मामले में विधि-सम्मत अग्रिम कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर चंदवारा थाना क्षेत्र के मदनगुंडी टोल प्लाजा के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर क्रूरतापूर्वक लदे 27 पशुओं (17 भैंस एवं 10 बच्चे) को मुक्त कराया गया। पशु तस्करी के संगठित नेटवर्क की जांच जारी है।@JharkhandPolice @DigHazaribagh
चंदवारा थाना कांड संख्या 91/26 में पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान तथा गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद किया। घटना में संलिप्त एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
एस०पी० ऑफिस का कर्मी बताकर सोने के आभूषणों की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश। तिलैया थाना कांड सं० 297/2026 में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के एक शातिर सदस्य को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त टी-शर्ट, जूते, मोबाइल, मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद।
डोमचांच थाना क्षेत्र में चोरी के प्रयास की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से भाग रहे 02 संदिग्धों को खदेड़कर गिरफ्तार किया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी गए मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर सतगावां थाना क्षेत्र के कानिकेद्र जंगल में छापेमारी कर करीब 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर विनष्ट किया गया तथा अवैध शराब निर्माण की भट्टी ध्वस्त की गई। @JharkhandPolice @DigHazaribagh
नवलशाही थाना क्षेत्र के ग्राम नौवाडीह जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण के विरुद्ध छापेमारी कर करीब 250 किलोग्राम जावा महुआ एवं अवैध शराब निर्माण की भट्टी को विनष्ट किया गया। @JharkhandPolice @DigHazaribagh
तिलैया थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बच्ची को कोडरमा पुलिस ने त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई करते हुए महज 02 घंटे में सकुशल बरामद किया। बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जा रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।@DigHazaribagh @JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार तिलैया थाना पुलिस की विशेष छापामारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी कांड का उद्भेदन किया। बिहार के गया जिले के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर 03 चोरी की स्प्लेन्डर मोटरसाइकिलें विधिवत् बरामद की गई।
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करी, महुआ भट्टी आदि के विरूद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया गया।
6,937 किलोग्राम महुआ विनष्ट, 575 लीटर अवैध देशी महुआ शराब नष्ट, अवैध महुआ भट्ठियां एवं शराब बनाने के उपकरण ध्वस्त किया गया
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार जलवाबाद जामा मस्जिद के पास छापेमारी कर बिना वैध दस्तावेज के सफेद पत्थर का परिवहन करते हुए DCM 6 चक्का वाहन (OD14AH-8387) जब्त किया गया तथा 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देशानुसार अवैध उत्खनन एवं खनिज संपदा के अवैध परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तिलैया थाना क्षेत्र के जरगा-गझंडी में छापेमारी कर अवैध रूप से क्वार्ट्ज पत्थर का परिवहन करते 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।@JharkhandPolice
पुलिस लाइन, चंदवारा में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में समर्पित वीर जवानों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
नवलशाही थाना क्षेत्र में अज्ञात शव बरामदगी मामले का 48 घंटे के अंदर सफल उद्भेदन। मृतक की पहचान नरेश ठाकुर के रूप में हुई। हत्याकांड में संलिप्त 02 अभियुक्त गिरफ्तार। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं मृतक के दस्तावेज बरामद।@DigHazaribagh
















































