Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) header
Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp) profile picture
New Delhi, India
Joined March 2013
Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)Photo by Surendra Sharma Shivpuri (@surendraGmp)
🌅 नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏 सूर्यदेव की उपासना और लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम दिन ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। स्नान, शुद्धता और सात्त्विक आहार के साथ आरंभ होने वाला यह पावन अनुष्ठान हमें संयम, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता की प्रेरणा देता है। छठी मैया और भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी व्रतियों का अनुष्ठान सकुशल संपन्न हो। उनकी कृपा से हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे तथा सभी को उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली का आशीर्वाद मिले। जय छठी मैया! जय सूर्यदेव! 🙏🌞 #नहाय_खाय #छठ_पूजा #जय_छठी_मैया
27
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
करतारपुर कॉरिडोर गेट खोले जाते समय पाकिस्तान साइड में इमरान खान अपने कुछ मंत्रियों के साथ बैठे थे शायद किसी का कैमरा चालू था जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री इमरान खान और उनके मंत्रियों के बीच हो रही पूरी वार्तालाप रिकॉर्ड हो गई इमरान खान:- मनमोहन आ गया क्या ? महिला (जो इमरान खान की मुख्य सलाहकार है ) :- हां मनमोहन आ गया लेकिन वो सिद्धू को रोक रहे थे इमरान खान:- उसे ( सिद्धू) को हम हीरो बनाएंगे सलाहकार:- हाँ वह सारे चैनल की हैडलाइन बनेगी
44
951
8
3,569
350,786
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
मनमोहन सिंह की सरकार के समय एक National Advisory Council बनी। एक नई National Advisory Council, यानी एक Extra-Constitutional Forum खड़ा किया गया, जो देश के कानून बनाता था। सोनिया जी इसकी अध्यक्ष थी, हर्ष मंदर इसके सदस्य थे। उनके NGO 'अमन वेदिका' में शीर्ष नक्सली नेता की पत्नी को जिम्मेदारी दी गई थी और रिकॉर्ड है कि वह उन नक्सलियों में शामिल थीं, जिन्होंने अर्बन एरिया में अपहरण के केस किए थे। और यह NAC देश का नीति निर्धारण करती थी। •⁠ ⁠श्री @AmitShah UPA काल में चुनी हुई सरकार को 'रिमोट-कंट्रोल' (NAC) से चलाना और नक्सल समर्थकों को पॉलिसी मेकर बनाना कोई मामूली भूल नहीं, बल्कि एक डार्क लेगेसी थी। जितनी मर्जी whitewashing कर ले, कांग्रेस अपने इस अतीत से भाग नहीं सकती।📖
113
1,420
20
3,753
80,842
🙏🌹*Jai Shree Mahakal*🌹🙏 *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *12-11-2026 कण-कण में महादेव*
1
5
76
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
2003 में सिम्मी ग्रेवाल को दिए गए इस इंटरव्यू में मेनका गांधी ने खुलासा किया था कि जून 1980 में संजय गांधी की अचानक मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट गई थीं। संजय केवल उनके बेटे ही नहीं थे, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार भी थे और कई मायनों में उनके लिए एक ‘हीरो’ की तरह थे। इस त्रासदी के बाद इंदिरा गांधी बेहद असुरक्षित महसूस करने लगीं और अपने राजनीतिक परिवार की विरासत को बचाए रखने के प्रति उनकी चिंता बढ़ती चली गई। उन्हें लगने लगा कि उनके पास ऐसा कोई उत्तराधिकारी नहीं है, जो उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सके। संजय गांधी की मृत्यु के बाद इंदिरा गांधी को एक बार फिर राजीव गांधी की ओर रुख करना पड़ा, जबकि पिछले तीन वर्षों से उन दोनों के बीच बातचीत तक नहीं हुई थी। राजीव गांधी को राजनीति में लाने और परिवार की राजनीतिक विरासत से दोबारा जोड़ने के लिए इंदिरा गांधी को राजीव और उनकी पत्नी सोनिया गांधी की शर्तें माननी पड़ीं। मेनका गांधी के अनुसार, उनकी प्रमुख शर्तों में से एक थी कि “मेनका गांधी को हर हाल में घर से बाहर कर दिया जाए।” यह एक सीधा-सा सौदा था कि अगर मेनका घर से नहीं निकाली गईं, तो राजीव और सोनिया परिवार छोड़कर चले जाएंगे। उस नाजुक राजनीतिक परिस्थिति में इंदिरा गांधी राजीव और सोनिया को खोने का जोखिम नहीं उठा सकती थीं। इसलिए उन्हें उनकी मांगें स्वीकार करनी पड़ीं। मेनका गांधी ने परिवार के भीतर अपने साथ किए गए अजीब व्यवहार का भी जिक्र किया। उन पर कई तरह की पाबंदियां लगाई गई थीं। बताया जाता है कि जब घर में मेहमान आते थे, तब उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एक ही मेज पर बैठकर खाना खाने की अनुमति तक नहीं थी। इसके बजाय उन्हें अलग मेज पर बैठाया जाता था। मेनका को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि इंदिरा गांधी भी उनकी तरह ही बेबस और लाचार थीं। उन दोनों को एक ऐसे ‘तीसरे व्यक्ति’ के फैसलों का शिकार बनाया जा रहा था, जिसे मेनका गांधी ने सोनिया गांधी बताया। मेनका गांधी के अनुसार, इस इंटरव्यू का सबसे बड़ा खुलासा यह था कि पूरा विवाद वास्तव में इस बात को लेकर नहीं था कि परिवार में कौन उन्हें पसंद करता है और कौन नहीं। अपनी देवरानी सोनिया गांधी के स्वभाव को समझने के आधार पर मेनका ने दावा किया कि इस पूरे विवाद की असली वजह संपत्ति और विरासत थी। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी चाहती थीं कि मेनका को परिवार और उसकी संपत्ति से पूरी तरह अलग रखा जाए। उन्हें संपत्ति में कुछ भी न मिले और वे अपने सभी कानूनी अधिकार लिखित रूप में छोड़ दें। मेनका गांधी का दावा था कि उन्होंने उनसे कही गई हर बात मान ली और उनकी सभी शर्तें स्वीकार कर लीं। लेकिन अंत में उनसे साफ शब्दों में कह दिया गया: “अब बस, इस घर को छोड़कर चली जाओ।”
17
354
14
880
40,652
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
मेनका गांधी ने 2003 के इस वीडियो में बताया था कि जून 1980 में संजय गांधी के आकस्मिक निधन के बाद इंदिरा गांधी पूरी तरह टूट चुकी थीं। संजय उनके लिए केवल बेटे नहीं, बल्कि उनके राजनीतिक सलाहकार और एक 'हीरो' की तरह थे। इस हादसे के बाद इंदिरा गांधी खुद को बेहद असुरक्षित महसूस करने लगी थीं और वे अपने वंश(Dynasty) को लेकर काफी जुनूनी(Obsessive) हो गईं। उन्हें अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए एक नए वारिस की कमी महसूस होने लगी थी। संजय की मौत के बाद इंदिरा गांधी को मजबूरी में राजीव गांधी के पास वापस जाना पड़ा, जबकि पिछले तीन सालों से उन दोनों के बीच बातचीत भी नहीं हो रही थी। राजीव को राजनीति में लाने और उनका पुनर्वास करने के लिए इंदिरा गांधी को उनकी और उनके परिवार(सोनिया गांधी) की मांगों और शर्तों के आगे झुकना पड़ा। मेनका गांधी के अनुसार, उनकी एक मुख्य मांग यह थी कि "मेनका गांधी को हर हाल में इस घर से बाहर का रास्ता देखना होगा।" यह एक सीधा सा समझौता(Barter) था कि यदि मेनका नहीं जाएंगी, तो राजीव और सोनिया यह परिवार छोड़कर चले जाएंगे। इंदिरा गांधी उस समय यह नुकसान बर्दाश्त नहीं कर सकती थीं, इसलिए वे इन मांगों को मानने के लिए विवश हो गईं। मेनका गांधी ने बताया कि घर के अंदर उनके साथ अजीब तरह का बर्ताव किया जाने लगा था। उनके बाहर जाने पर पाबंदियां लगाई गईं और यहाँ तक कि मेहमानों के आने पर उन्हें सबके साथ एक टेबल पर बैठकर खाना खाने की भी इजाजत नहीं थी, बल्कि अलग टेबल पर बिठाया जाता था। मेनका को समझ आ गया था कि इंदिरा गांधी खुद भी उतनी ही बेबस और लाचार थीं जितनी वे खुद थीं और वे दोनों ही एक 'तीसरे व्यक्ति'(सोनिया गांधी) के फैसलों का शिकार बन रही थीं। इंटरव्यू में सबसे बड़ा खुलासा करते हुए मेनका गांधी ने कहा कि यह लड़ाई कभी इस बात की थी ही नहीं कि उन्हें कौन पसंद करता है या कौन नापसंद करता है। अपनी भाभी(सोनिया गांधी) की फितरत को जानने के आधार पर मेनका ने साफ कहा कि यह पूरा विवाद पूरी तरह से प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ था। सोनिया गांधी यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि मेनका इस परिवार या संपत्ति का हिस्सा न रहें, उन्हें कुछ भी न मिले और वे अपने सारे कानूनी अधिकार लिखकर छोड़ दें। मेनका ने कहा कि उन्होंने वह सब किया, जिसके बाद अंत में उनसे साफ कह दिया गया कि "बस अब तुम यहाँ से चली जाओ।" इंटरव्यू का हिंदी अनुवाद है ये।
64
1,807
55
4,390
209,911
"नमो धर्माय महायमाय मृत्यवे चान्तकाय च। वैवस्वताय कालाय सर्वभूतक्षयाय च॥ न्यायनिष्ठाय शान्ताय भीतिनाशकराय च। यमाय नम नमस्तुभ्यं यमीभ्रातृ नमोऽस्तु ते॥ नमोऽस्तु ते देवि यमुने पुण्यदायिनि पापहे। तव तोयस्पृशो नित्यं पापं नश्यति तत्क्षणात्॥" भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अनमोल रिश्ते को समर्पित पर्व भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएँ। भाई दूज का त्योहार हमें परिवार के रिश्तों की आत्मीयता और एक-दूसरे के प्रति स्नेह, सम्मान एवं जिम्मेदारी के भाव का स्मरण कराता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि हर भाई-बहन का रिश्ता प्रेम और विश्वास से सदैव मजबूत बना रहे तथा उनके जीवन में सुख, स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि का संचार हो। #भाई_दूज #BhaiDooj #BhaiDooj2026
42
🙏🌹*Jai Shree Mahakal*🌹🙏 *श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन* *11-11-2026 कण-कण में महादेव*
2
57
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
बिना पर्ची के हमारे देश के राज्यों के नाम तक नहीं बता सकतीं कांग्रेस की नेता! मोदी जी ने तो किताब का रिव्यू 27 साल पहले ही दे दिया था। 😂
28
645
6
1,652
24,815
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
सोनिया गांधी जी का बयान आ रहा है कि 1984 के सिख कत्लेआम के बाद राजीव गांधी बड़े उदास थे, ये सब झूठ है। सच्चाई ये है कि राजीव गांधी ने उन लोगों को मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया जिन्होंने सिखों का कत्लेआम किया था।
86
1,780
24
5,097
44,698
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
सोनिया गांधी जी की जो किताब आई है, उसमें उन्होंने सिखों के कत्लेआम के मामले में अपने परिवार को Self Clean Chit देने की कोशिश की है। किताब में उन्होंने लिखा है कि 31 अक्टूबर की रात को राजीव गांधी ने आर्मी चीफ जनरल वैद्य से कहा कि सेना को बुलाया जाए। इस पर जनरल वैद्य ने खुद यह फैसला लिया कि दिल्ली के आसपास जो सेना तैनात है, वह सिख रेजिमेंट है, इसलिए सिख सेना को नहीं बुलाया जाना चाहिए। उन्होंने दिल्ली से दूर देहरादून और अन्य जगहों से सेना को बुलाया। सोनिया गांधी के अनुसार, यह जनरल वैद्य का अपना निर्णय था और सेना के आने में देरी होने के कारण ही उसकी तैनाती में विलंब हुआ। यह दावा वास्तविक तथ्यों के बिल्कुल खिलाफ है। पहली बात तो यह है कि मिश्रा आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में 6,100 सैनिक उपलब्ध थे, मगर उन्हें समय पर तैनात नहीं किया गया। आयोग ने यह भी लिखा है कि यदि इनमें से 5,000 सैनिकों को 1 नवंबर की सुबह दिल्ली की सड़कों पर मार्च करवाया जाता, तो कम से कम 2,000 सिखों की जान बचाई जा सकती थी। मिश्रा आयोग और नानावती आयोग, दोनों ने अपनी रिपोर्टों में यही बात लिखी है। जनरल वैद्य ने भी अपना बयान दिया और कहा कि उन्होंने कहीं नहीं कहा कि राजीव गांधी या प्रधानमंत्री ने उन्हें ऐसा करने को कहा था। मिश्रा आयोग का कहना है कि भले ही राजीव गांधी ने जनरल वैद्य को सतर्क कर दिया हो, लेकिन सेना प्रमुख का काम केवल सेना को जुटाकर रखना होता है, जबकि सेना को बुलाकर मैदान में तैनात करने की जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की होती है। प्रशासनिक तंत्र ने न तो सेना को समय पर बुलाया और न ही उसकी तैनाती की। राजीव गांधी उस समय देश के प्रधानमंत्री थे। अगर वे खुद इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार नहीं थे, तो सिखों के इन कातिलों को शरण देने वालों और 1 नवंबर की सुबह दिल्ली में मौजूद सेना को सक्रिय न करने वालों के खिलाफ उन्होंने क्या कार्रवाई की? इसके विपरीत, राजीव गांधी ने अपनी पहली जनसभा में यह बयान दिया था कि, 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, तो धरती थोड़ी हिलती है।' इस तरह उन्होंने पूरे नरसंहार को सही ठहराने की कोशिश की। सोनिया गांधी द्वारा अपनी पुस्तक में राजीव गांधी और अपने परिवार को इस मामले में क्लीन चिट देना आधिकारिक रिकॉर्ड के पूरी तरह खिलाफ और एक सफेद झूठ है। - सरदार @hsphoolka
204
2,824
76
8,662
332,970
जब किताबें दूसरों से लिखवाई जाती हैं तो अक्सर ऐसा ही होता है। सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा में तथ्यात्मक चूक हैरान करती है। पृष्ठ 401: अहमद पटेल का निधन 2020 में हुआ, लिखा 2022। पृष्ठ 461: अन्ना आंदोलन 2011 में शुरू हुआ, लिखा 2012। पृष्ठ 338: RSS की स्थापना 1925 में हुई, लिखा 1921। राजनीतिक घटनाओं की व्याख्या अपनी जगह, लेकिन इतिहास की तारीखें तो सही होनी चाहिए! 1963 में भारत की बहु बनने के बाद 2026 तक अगर भारत की राष्ट्रभाषा (हिंदी) सोनिया जी को पूरी तरह से पढ़ना और समझना नहीं आया तो यह आश्चर्य का विषय है??? काश सोनिया जी ने स्वामी विवेकानंद जी की शिष्या भगिनी निवेदिता की तरह भारत और भारत की संस्कृति को पूरी तरह आत्मसात किया होता..
1
2
4
116
सिनेमा जगत को वो सितारा जिसके अभिनय ने भारतीय दर्शकों के हृदय पर अमिट छाप छोड़ी है,मित्रवर आशुतोष राणा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।। पूज्य दद्दा जी की कृपा सदैव बनी रहे।। @ranaashutosh10 #AshutoshRana
1
4
147
बधाई, मध्यप्रदेश! 💐 स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदेश के नौ शहर आमंत्रित स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बुधनी, देपालपुर, देवास, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर और उज्जैन के नागरिकों, सफाई मित्रों और नगरीय निकायों की टीमों को हार्दिक बधाई! 11 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी विजेता शहरों को सम्मानित करेंगी। हर दिन हमारी गलियों और मोहल्लों को स्वच्छ रखने वाले सफाई मित्रों का विशेष अभिनंदन। घर पर गीला और सूखा कचरा अलग करने से लेकर सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तक, नागरिकों की रोज़मर्रा की भागीदारी से ही स्वच्छता की यह उपलब्धि संभव हुई है। सभी नौ शहरों को आत्मीय बधाई। जय मध्यप्रदेश! @DrMohanYadav51 @KailashOnline
2
115
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दिवाली को ईद बताने से लेकर अब कांग्रेस नेता द्वारा दिवाली को ‘मानव निर्मित बीमारी’ कहे जाने तक, ऐसे बयान कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति और हिंदू आस्था के प्रति उसकी सोच पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं। यह घटनाक्रम एक बार फिर कांग्रेस की सनातन विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।
1
18
26
2,081
🙏💐 श्रमिकों और किसानों की सशक्त आवाज़, स्वदेशी चिंतन के प्रखर प्रवक्ता श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ठेंगड़ी जी ने श्रमिकों और किसानों को संगठित किया और उनके हितों को राष्ट्रीय विमर्श में स्थान दिलाने के लिए जीवनभर कार्य किया। उनका स्वदेशी चिंतन हमें अपने किसानों, श्रमिकों, कारीगरों और उद्यमियों के सामर्थ्य पर भरोसा करना सिखाता है। स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर और उन्हें बनाने वाले हाथों के श्रम का सम्मान करके हम उस विचार को अपने दैनिक जीवन में उतार सकते हैं। श्रम की गरिमा, किसान के सम्मान और भारत की आत्मनिर्भरता के लिए समर्पित उनके जीवन को सादर नमन। 🙏 #दत्तोपंत_ठेंगड़ी #स्वदेशी #श्रम_का_सम्मान
1
6
71
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
दीपावली एक प्रदूषण जनित मानव जनित रोग है दीपावली कोई त्यौहार नहीं है :- कांग्रेस सांसद और प्रियंका वाड्रा के सलाहकार मोदी जी की बोटी बोटी काटने वाले इमरान मसूद
52
123
20
204
5,243
#वंदेभारत 10 नवंबर *अमर हुतात्मा भाई मतिदास, भाई सतिदास एवं भाई दयाला बलिदान दिवस है। - गुरु तेगबहादुर के पास जब कश्मीर से हिन्दू औरंगजेब के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना करने आये, तो वे उससे मिलने दिल्ली चल दिये। मार्ग में आगरा में ही उनके साथ भाई मतिदास, भाई सतिदास तथा भाई दयाला को बन्दी बना लिया गया। इनमें से पहले दो सगे भाई थे। *औरंगजेब चाहता था कि गुरुजी मुसलमान बन जायें। उन्हें डराने के लिए इन तीनों को तड़पा-तड़पा कर मारा गया; पर गुरुजी विचलित नहीं हुए । औरंगजेब ने सबसे पहले 9 नवम्बर, 1675 को भाई मतिदास को आरे से दो भागों में चीरने को कहा। लकड़ी के दो बड़े तख्तों में जकड़कर उनके सिर पर आरा चलाया जाने लगा। जब आरा दो तीन इंच तक सिर में धंस गया, तो काजी ने उनसे कहा - मतिदास, अब भी इस्लाम स्वीकार कर ले। शाही जर्राह तेरे घाव ठीक कर देगा। तुझे दरबार में ऊँचा पद दिया जाएगा और तेरी पाँच शादियाँ कर दी जायेंगी। *भाई मतिदास ने व्यंग्यपूर्वक पूछा - काजी, यदि मैं इस्लाम मान लूँ, तो क्या मेरी कभी मृत्यु नहीं होगी ? काजी ने कहा कि यह कैसे सम्भव है। जो धरती पर आया है, उसे मरना तो है ही। भाई जी ने हँसकर कहा - यदि तुम्हारा इस्लाम मजहब मुझे मौत से नहीं बचा सकता, तो फिर मैं अपने पवित्र हिन्दू धर्म में रहकर ही मृत्यु का वरण क्यों न करूँ ? *उन्होंने जल्लाद से कहा कि अपना आरा तेज चलाओ, जिससे मैं शीघ्र अपने प्रभु के धाम पहुँच सकूँ। यह कहकर वे ठहाका मार कर हँसने लगे। काजी ने कहा कि वह मृत्यु के भय पागल हो गया है। भाई जी ने कहा - मैं डरा नहीं हूँ। मुझे प्रसन्नता है कि मैं धर्म पर स्थिर हूँ। जो धर्म पर अडिग रहता है, उसके मुख पर लाली रहती है; पर जो धर्म से विमुख हो जाता है, उसका मुँह काला हो जाता है। कुछ ही देर में उनके शरीर के दो टुकड़े हो गये। *अगले दिन 10 नवम्बर को उनके छोटे भाई सतिदास को रुई में लपेटकर जला दिया गया। भाई दयाला को पानी में उबालकर मारा गया। 11 नवम्बर को चाँदनी चौक में गुरु तेगबहादुर का भी शीश काट दिया गया। - ग्राम करयाला, जिला झेलम (वर्त्तमान पाकिस्तान) निवासी भाई मतिदास एवं सतिदास के पूर्वजों का सिख इतिहास में विशेष स्थान है। उनके परदादा भाई परागा जी छठे गुरु हरगोविन्द के सेनापति थे। उन्होंने मुगलों के विरुद्ध युद्ध में ही अपने प्राण त्यागे थे। उनके समर्पण को देखकर गुरुओं ने उनके परिवार को ‘भाई’ की उपाधि दी थी। भाई मतिदास के एकमात्र पुत्र मुकुन्द राय का भी चमकौर के युद्ध में बलिदान हुआ था। - भाई मतिदास के भतीजे साहबचन्द और धर्मचन्द गुरु गोविन्दसिंह के दीवान थे। साहबचन्द ने व्यास नदी पर हुए युद्ध में तथा उनके पुत्र गुरुबख्श सिंह ने अहमदशाह अब्दाली के अमृतसर में हरिमन्दिर पर हुए हमले के समय उसकी रक्षार्थ प्राण दिये थे। इसी वंश के क्रान्तिकारी भाई बालमुकुन्द ने 8 मई, 1915 को केवल 26 वर्ष की आयु में फाँसी पायी थी। उनकी साध्वी पत्नी रामरखी ने पति की फाँसी के समय घर पर ही देह त्याग दी। *लाहौर में भगतसिंह आदि सैकड़ों क्रान्तिकारियों को प्रेरणा देने वाले भाई परमानन्द भी इसी वंश के तेजस्वी नक्षत्र थे। किसी ने ठीक ही कहा है - ** सूरा सो पहचानिये, जो लड़े दीन के हेत पुरजा-पुरजा कट मरे, तऊँ न छाड़त खेत।।
1
63
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
"दीपावली एक मानव निर्मित बीमारी है" : इमरान मसूद, कांग्रेस सांसद
377
709
114
1,238
61,682
Surendra Sharma Shivpuri retweeted
Congress parivar ka fuski rocket 😂
61
568
34
1,556
107,244