suresh mahapatra (@sureshmpatra) header
suresh mahapatra (@sureshmpatra) profile picture

पेशे से विशुद्ध पत्रकार… वैचारिक तौर पर किसी भी गुट का सदस्य नहीं… सारे ट्वीट अवैतनिक हैं किसी का लेना देना नहीं…

Chhattisgarh, India
Joined July 2011
Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)Photo by suresh mahapatra (@sureshmpatra)
Replying to @WhirlpoolCorp
@WhirlpoolCorp हमने 24 November 2017 को आपकी कंपनी का डबल डोर फ़्रीज़ लिया था। 21 September 2026 को वह बंद हो गया। हमने कंपनी में कॉल किया आपके सर्विस सेंटर से मैकेनिक पहुँचा और उसने बताया कि कंप्रेसर काम नहीं कर रहा है। कंपनी ने कंप्रेसर पर 10 साल की गारंटी दी है। हमने सर्विस पर्सन को बिल प्रोवाइड कर दिया। वे कह रहे हैं कि बारकोड विजिबल नहीं है कंप्रेसर का भुगतान करना होगा। हमने जो दिया है वह अटैच कर रहे हैं… देखें यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि आप अपने वचन का पालन नहीं करना चाहते हैं। कृपया आपको दी जा रही जानकारी को गंभीरता से लें और वादा के अनुसार काम पूरा करवाने का कष्ट करें।
1
1
40
हमने जिनसे परचेस किया था उन्हें बताया कि सीरियल नंबर का उल्लेख करें तो उन्होंने यह बिल उपलब्ध करवाया है। कृपया संज्ञान लें @WhirlpoolCorp
6
झीरम घाटी हत्याकांड: क्या दस नक्सलियों की सजा के पीछे छिप गया ‘बड़ा षड्यंत्र’? cgimpact.org/jhiram-ghati-ma…
2
50
"ईद मिलाद-उन-नबी के पावन अवसर पर आपको एवं आपके समस्त परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व हम सभी के जीवन में आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे की भावना को और सुदृढ़ करे।" ⁠#EidMiladUnNabi #EidMiladUnNabiMubarak #MiladUnNabi #MawlidMubarak #JashneEidMiladUnNabi #Blessings #Mawlid2026
44
इस तस्वीर को जेहन में बसा लीजिए और समझिए कि हम किस ओर लगातार ढकेले जा रहे हैं... टीवी न्यूज चैनल का मोनो साफ बता रहा है​ कि यह भारत सरकार के खर्चे से चलने वाले दूरदर्शन का ही है। हमने कई तरह के पतन देखे हैं पर यह उसकी पराकाष्ठा है। इस तस्वीर के साथ दर्ज क्लिप में जिस तरह की गंदी, भद्दी गालियां प्रयोग में लाई गई हैं। उसे सार्वजनिक तौर पर शेयर करने सुना पाने में खुद को असमर्थ पा रहा हूं। इस चैनल डिबेट में दो महिला एंकर इसका संचालन कर रही है। दिन भर की पूरी खबर सुनाने और बताने के लिए... दुर्भाग्य है कि इस तस्वीर में साधु के वेश में जिस व्यक्ति को शामिल किया गया है उसी ने सारी अभद्रता की सीमाएं लांघीं हैं। मैं सोच रहा हूं कि यदि य​ही भाषा किसी दूसरे पक्ष की ओर से सामने आती तो क्या हम इसे बर्दाश्त कर पाते? अब आप कह रहे हैं कि जेन जी बच्चे गालियां कहां से सीख रहे हैं? तो इससे भी जाहिर है कि हमारा समाज ही इस अभद्र भाषा का पोषक हो गया है। इसमें हर वेश में अपने को श्रेष्ठ बताने के लिए खुलेआम गाली—गलौच अब आम बात है। दूरदर्शन पर भरोसा था कि इसमें कम से कम मर्यादाएं तार—तार नहीं होंगी... यहां भी सब कुछ पूरे नंगेपन के साथ तैर रहा है। आपको क्या लगता है
1
46
असली दिक्कत यही है कि नई पीढ़ी को समझाएं कैसे कि हमने यह काम किया है... सुरेश महापात्र। हिंदुस्तान में इस समय पूरा पॉलिटिकल सिस्टम करवट ले रहा है। जंतर—मंतर में प्रदर्शन के बाद दो दशकों तक चले नरैटिव गेम की बुनियाद ढहती दिखाई दे रही है। एक ऐसी पीढ़ी को साधने की चुनौती है जिसने अपने बचपन से जिसे देखा है वही सत्ता में है। यह पीढ़ी पूरी तरह बदली हुई है। यह परंपरागत भाषण की जगह कुछ और तरीके से सुनने, देखने और समझने में अपनी दिलचस्पी दिखाती है।  इस पीढ़ी को इस बात से कोई मतलब ही नहीं है कि आज से 80 साल पहले क्या हुआ? क्यों हुआ? इसे अब यह लग रहा है कि उसके सामने मिल रही सुविधाएं और समस्याओं की जिम्मेदारी किसकी है? यह स्पष्ट ही है कि बीते एक दशक में देश के भीतर भष्मासुर बने न्यूज चैनलों के दर्शकों का दायरा तेजी से सिमट रहा है। हर चैनल के लिए उसका अपना दर्शक वर्ग पहले से सेट है जो उसके अलावा किसी पर भरोसा नहीं करता है। पर यह संख्या भी सिमट रही है।  देश में इस समय 60 बरस से उपर के करीब 65 प्रतिशत लोगों के माइंडसेट में दक्षिणपंथी सोच का दबदबा है। वहीं 45 से 60 बरस वाले लोगों में यह आंकड़ा बिल्कुल उलट है। यही वह पीढ़ी है जो अब टीवी न्यूज चैनलों की पकड़ से लगातार बाहर होती जा रही है। बीते 12 बरस में भारतीय न्यूज चैनलों की दशा और दिशा पूरी तरह बदल चुकी है। सभी तरफ प्राइम टाइम और उसी पैटर्न पर टीवी डिबेट का मंच तैयार हो गया है।  राज्यों में प्रभावशाली न्यूज चैनलों से लेकर देश के करीब—करीब सभी न्यूज चैनलों में अब एंकर सुपर स्टार की तरह अपना बर्ताव कर रहे हैं। बहुत से लोगों को यह प्रभावित कर रहा है और बहुत से लोगों को अब इसमें नीरसता का भाव है। रही बात 35 से 45 वर्ष के युवाओं में तो यह मामला बहुत बड़ी बेचैनी का कारण है। चूंकि यही आयु वर्ग है जिसने 2010 के बाद देश में बदलाव को लेकर अपना रूख स्पष्ट किया था। अब वह अपने हासिल को लेकर देख रहा है। इसी वर्ग के मन में तब के सत्ता के प्रति विद्रोह की भावना थी और परिवर्तन का जज्बा था। अन्ना आंदोलन से पहले ही यह तैयारी शुरू हो चुकी थी। वह भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, कालाधन जैसे मुद्दों को लेकर उद्वेलित था। यही वह पीढ़ी थी जिसे अपने आस—पास की बुनियादी जरूरतों को लेकर मन में बेचैनी थी। निर्भया बलात्कार की घटना के बाद जिस तरह से पूरा देश आक्रोश में सड़क पर उतर गया था ऐसा इससे पहले कभी देखा ही नहीं गया। हर घटना को लेकर आक्रोश सरकार के खिलाफ ही खड़ा हो रहा था।  यही वह दौर था जब टीवी न्यूज चैनलों ने प्राइम टाइम डिबेट का मंच सजाना शुरू किया था। यकायक सारे एंकर सुपर स्टार की तरह दिखाई देने लगे। ये वही एंकर थे जिन्होंने जनता के आक्रोश को मंच देना शुरू किया और पूरा देश किसी ना किसी चैनल के डिबेट में खुद को खड़ा पाने लगा था। आम जनता की ओर से सीधे चैनलों में आ रही प्रतिक्रियाओं ने पूरे देश का नरैटिव बदला था। अखबारों के पन्नें पर काले अक्षरों पर भरोसा बहुत ज्यादा था। यह सब कुछ अब ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है। जंतर—मंतर के आंदोलन के बाद जिस तरह से सोशल मीडिया में विडियो तैरने लगे इसे देखकर तो यही लग रहा है कि नरैटिव ध्वस्त होने की प्रक्रिया से बहुत आगे निकल चुकी है। अब तक चैनल भी यही सोच रहे थे कि उनका अपना दर्शक वर्ग पूरे मसले को संभाल लेगा चैनल यहीं पर भूल कर बैठे कि जिन दर्शकों के भरोसे चैनल प्राइम टाइम का गेम खेल रहे थे उन दर्शक वर्ग का ही नियंत्रण जंतर—मंतर की भीड़ पर नहीं रहा है। दरअसल हम सभी वैचारिक तौर पर बदलाव के नए दौर में प्रवेश कर चुके हैं। जिसमें अब हमे भी बहुत कुछ सीखने और बदलने की जरूरत है। नई युवा पीढ़ी को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ता की कौन वंदे मातरम को लेकर क्या सोच रहा है? इसके दो स्टेंजा गाए जाएं या पूरे छह!  इस पीढ़ी ने अपने ही घर पर इससे पहले वंदे मातरम को लेकर इस तरह की कोई बहस अपने परिवार के भीतर कभी सुनी ही नहीं थी तो उनके जेहन में यह बात आए भी क्यों? ऐसा पहली बार देखने को मिला कि वंदे मातरम को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा एएनआई की विडियो के बाद भी देश में किसी तरह की प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इस मसले को लेकर सारे न्यूज चैनल लगातार डिबेट करवाते रहे और लगातार करवा रहे हैं पर उसमें किसी तरह की रूचि तैयार ही नहीं हो रही है। मैनें टीवी चैनलों के कंटेट के कमेंट बाक्स में देखने की कोशिश की तो उसमें भी सवाल सरकार से ही किए जा रहे हैं। किसी समय सरकार के पक्ष में एक साथ मुखर होकर खड़ी होने वाली भीड़ तेजी से छंटती दिखाई दे रही है। यह मौजूदा सरकार के लिए भी सबसे बड़ा चिंतन का विषय है।  क्रमश 2
1
1
61
यही वजह है कि देश की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी ने युवा मतदाताओं और नई पीढ़ी Gen Z के मुद्दों पर संवाद साधने के लिए एक अलग आंतरिक टीम के द्वारा एक अभियान पर काम शुरू करने की बात की है। इससे क्या यह नहीं लगता कि यदि सरकार की आवाज पर प्रतिक्रियाएं शून्य होने लगेंगी तो किसी नरैटिव के सहारे सभी को साध पाना कठिन हो जाएगा? जंतर—मंतर का प्रोटेस्ट कई मायनों में भारत की वैचारिकी में हो रहे बदलाव का सबसे बड़ा प्रतीक बनकर उभरा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब 2014 के बाद किसी भीड़ के दबाव में किसी मंत्री का त्यागपत्र लिया गया हो। इससे पहले तीन किसान कानून को वापस लेने की नौबत आई थी। तब केवल किसान ही इस प्रदर्शन का हिस्सा थे। देश के लोगों को भी यह प्रदर्शन समझ में नहीं आ रहा था।  तब भी टीवी चैनलों ने किसानों को लेकर नरैटिव गेम खेला उसके बाद भी सरकार को बैकफुट पर आना ही पड़ा। पर जंतर—मंतर का प्रदर्शन इससे कई कदम आगे निकल गया है। यह स्वीकार करना होगा कि 20 जुलाई 2026 को लाठी चार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल के बाद पूरा दशकों की मेहनत से बनाया गया नरैटिव बदल गया है। टीवी न्यूज चैनलों के प्रति स्पष्ट भाव जगजाहिर हो चुका है। इससे यह भी साफ है कि अब केवल टीवी चैनलों के सहारे नरैटिव रीबिल्ड नहीं किया जा सकेगा। हमे यह समझना होगा कि इस समय करीब 35 प्रतिशत ऐसी युवा पीढ़ी है जिसकी अपनी सोच पर किसी का नियंत्रण नहीं है। इस पीढ़ी को साधने के लिए उनके माहौल में रचना बसना भी हर किसी के लिए संभव नहीं है। यह पीढ़ी इंस्टा रील, स्नेप चैट समेत सोशल मीडिया के ऐसे प्लेटफार्म पर एक्टिव है जिसमें दूसरा वर्ग चाह कर भी अपनी जगह नहीं बना पा रहा है।  ऐसे में कांग्रेस यदि छात्रों की गूंज कार्यक्रम के सहारे इस पीढ़ी को साधने की कोशिश कर रही है तो निश्चित मानिए कि भाजपा भी बहुत तेजी के साथ इस दिशा में आगे बढ़ेगी। सवाल यही उठता है कि इस युवा की भीड़ को कन्विंस कैसे किया जाए? आप इन्हें डराकर, धमकाकर, चुप कराकर या मार—पीटकर नहीं समझा सकते इसके लिए मोदी ने एक मंत्र भाजपा के नए संगठन को दिया है।  आने वाले दिनों में मोदी मंत्र के सहारे नए तरीके से पॉलिटिकल खेल शुरू होगा क्योंकि मौजूदा सरकार की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि वह तेजी के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार दिखाई देती है। उसे पता है यदि समय रहते समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो पूरी विचारधारा के लिए ही बड़ा खतरा हो जाएगा जिसे खड़ा करने के लिए क्या—क्या नहीं किया गया?  मौजूदा मोदी सरकार की असली दिक्कत यही है कि नई पीढ़ी को समझाएं कैसे कि हमने यह काम किया है... क्या लगता है आपको
🤖 Made with AI
1
20
बीते 12 बरस से न्यूज़रूम से चलाए जा रहे एक तरफ़ा प्राइम डिबेट के बाद, जो भी यह मान रहे हैं कि न्यूज़ चैनल और एंकर ग़लत हैं, वे गोदी हैं! ऐसा सोचने वाले सारे दिमाग़ी नक्सल हैं… #dimaginaxal
1
64
"सवाल" पूछने और "जवाब" पाने की लालसा "दिमागी नक्सलवाद" नहीं हो सकता... वैचारिकी। सुरेश महापात्र। आजादी का पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित किया। करीब 75 मिनट के संबोधन में बहुत सारे विषयों पर बात की गई। राष्ट्र के लिए लक्ष्य तय करने का उल्लेख किया गया। उपलब्धियों पर बात की गई। चिंताओं पर बात की गई। बहुत सारे विषयों पर पिछले कई वर्षों से बात होती रही है पर उन सभी बातों का एक बार फिर जिक्र लाल किले की प्राचीर से किया गया। भारत में 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री का संबोधन केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव नहीं होता, बल्कि यह देश की भावी दिशा और प्राथमिकताओं को तय करने वाला एक ऐतिहासिक मंच रहा है। आजादी के बाद से ही विभिन्न प्रधानमंत्रियों ने इस मंच का उपयोग राष्ट्र-निर्माण की नीतिगत घोषणाओं के लिए किया है। हम उस पीढ़ी के हैं जिसने 15 अगस्त के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनते हुए यह जानने को उत्सुक रहते थे कि इस बार किस नई योजना को लेकर प्रधानमंत्री की घोषणा होगी? यह बड़ा विषय हुआ करता था। मसलन अटलजी के दौर में गांव—गांव तक पहुंचने वाली सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की घोषणा हो या पीवी नरसिम्हाराव के कार्यकाल में मध्यान्ह भोजन योजना हो को कैसे भुलाया जा सकता है कि इसकी शुरूआत कैसे हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वें संबोधन में युवा और बच्चों के लिए मुफ्त डिजिटल शिक्षा की घोषणा की है। 2026 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए 'मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग योजना' की घोषणा की। यह बड़ा कदम है। दरअसल हिंदुस्तान में चाहे प्रतियोगी परीक्षा हो या हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी की परीक्षाएं इसके लिए आन लाइन शिक्षा के लिए यूट्यूब एक बड़ा माध्यम बना है। इसमें सब्सक्रिप्शन लेने के लिए युवा और बच्चों को कीमत चुकानी पड़ती है। यदि यह देखा जाए तो यह एक प्रकार से अरबों रुपए का कारोबार है। नीट के यूजी, पीजी का पाठ्यक्रम हो या जेईई अथवा कोई भी ऐसी परीक्षा जिसमें अभ्यर्थी को उसकी योग्यता साबित करने के लिए सवालों के जवाब देने होते हैं। उसके लिए हर किसी के पास दूर कहीं जाकर कोचिंग लेना संभव नहीं हो पाता है। वे ऐसे में आन लाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से भी अपनी तैयारी करते हैं और सफल भी होते रहे हैं। दरअसल हाल ही में दिल्ली के जंतर—मंतर में जिस तरह से युवाओं का आंदोलन जोर पकड़ा। सरकार को अपनी ही शिक्षा व परीक्षा व्यवस्था के भीतर खामियों की जानकारी मिली। यह उसका ही परिणाम है कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह घोषणा की है। यह जमीन पर कितना प्रभावी रहेगा यह देखना होगा। हमारे देश में एक और खामी है कि यदि किसी योजना को जब शुरू किया जाता है तो उसके सरकारीकरण के चक्कर में योजना सरकार के प्रचार के माध्यम बन कर रह जाता है। संभव है यह खामी आनलाइन शिक्षा की इस योजना को क्रियान्वित करने के दौरान ना हो। पता चल रहा है कि आन लाइन शिक्षा ले रहे बच्चे हर दस मिनट में प्रधानमंत्री के सरकारी प्रचार को भी देखने के लिए बाध्य किए जाएं। सच मानिए इससे बच्चों और अभ्यर्थियों के लिए व्यवधान ही उत्पन्न होगा। इस बार जब स्वतंत्रता दिवस की बेला आई तो नक्सलमुक्त भारत की तस्वीर भी साथ खड़ी थी। बस्तर में जहां अतिमाओवाद प्रभावित क्षेत्र हुआ करता था इस बार किसी भी जगह से माओवादियों के द्वारा काला झंडा फहराने की सूचना नहीं आई बल्कि हर उस जगह पर जहां बीते वर्ष पहुंचना संभव नहीं था वहां भी शान से तिरंगा लहराता देखा गया। कितनी शानदार बात है कि जिन महिला माओवादियों ने अपने हाथों में बंदूके थाम रखीं थी वे कितनी भयावह रही होंगी जब गोलियां चलाती होंगी। इस बार रैम्प पर फैशन वॉक के दृश्य रोमांचित कर रहे थे। वे भी सोच रही होंगी कि हम इस दुनिया से कितनी दूर रह गए थे जहां तालियां मिल रही हैं। हर कदम पर भरोसा और विश्ववास मिल रहा है। नई सुबह की तहर इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर बस्तर की ये आदिवासी बालाएं नए दौर की जिंदगी का हिस्सा बनती दिखीं। इसी बस्तर में एक ऐसा इलाका कर्रेगुट्टा की पहाड़ी श्रृंखला का ब्लैक फारेस्ट इलाका भी रहा जहां आजादी के बाद पहली बार किसी दूसरे ने कदम ताल करने की कोशिश की। बीते बरस इसी पहाड़ी पर करीब 40 दिनों के संघर्ष के बाद माओवादियों के सबसे कोर एरिया को फोर्स ने कब्जे में लिया था। इस इलाके में तिरंगा पहराकर अपनी मौजूदगी और लोकतंत्र की रक्षा का स्तंभ तैयार किया गया था। क्रमशः 2
1
2
67
इस स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप समेत सैकड़ों युवाओं ने अपनी मौजूदगी से रोमांचित कर दिया। यह दृश्य सदैव के लिए अविस्मरणीय रहेगा। 31 मार्च 2026 को हिंदुस्तान से सशस्त्र माओवाद की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से एक गहरा सवाल उठाया है जिसके कई निहितार्थ तलाशे जा रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि देश से सशस्त्र नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद 'दिमागी नक्सलवाद' एक बड़ा खतरा है। अब सवाल यह उठ रहा है कि दिमागी नक्सलवाद के नाम पर निशाने पर कौन हैं? और किनके लिए यह शब्द राष्ट्र के संबोधन का हिस्सा बना? क्या यह संकेत उस युवा पीढ़ी के लिए है जिन्होंने जंतर—मंतर से लेकर अनेक राज्यों तक में अपने हक के लिए सरकार की जवाबदेही को तय करने के लिए सड़क पर खड़े होकर सवाल उठाने की हिम्मत दिखाई है। क्या हर वह व्यक्ति इस दिमागी नक्सवाद का हिस्सा है जिसके जेहन में सरकार को लेकर सवाल हैं और जवाबदेही की मांग है। क्या हर वह समूह जो अपने वाजिब हक के लिए सड़क पर संघर्ष की राह चुनना चाह रहा है? सवाल तो बहुत हैं। 'दिमागी नक्सलवाद' विशेषण का उपयोग 'अर्बन नक्सल' के विकल्प से बहुत बड़ा है। पहले से यह माना जाता रहा है कि जंगल में हथियार बंद माओवादियों के हिस्से की पैरवी करने वाले वे, लोग जो सफेदपोश होकर बिना किसी हथियार के माओवादियों की हिंसक करतूत के पैरोकार हुआ करते थे। वे अर्बन नक्सल की श्रेणी में आते थे। वे भी जो शहरों में रहकर जंगल में खूनी लड़ाई कर रहे हिंसक नक्सलियों के लिए सहयोगी की भूमिका निभाते थे। अब जब जंगल की लड़ाई पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। हथियार समाप्त हो चुका है। बस्तर के चप्पे—चप्पे पर हर किसी की पहुंच आसान हो गई है। तो ऐसे में 'दिमागी नक्सलवाद' का जिक्र सवाल खड़ा करता है। प्रधानमंत्री का लाल किले की प्राचीर से यह कहना वास्तव में बेहद चिंताजनक है कि उन्हें नक्सवाल के खात्मे को लेकर अभी भी संशय है। ऐसे में सरकार के हाथ तो खुले ही हैं कि वह आत्मसमर्पित माओवादियों से ही पूछे कि उनके पैरोकार, सलाहकार, सुविधा मुहैया करवाने वाले कौन हैं? और ऐसे सारे चेहरों को तलब किया जाए! उनकी धरपकड़ की जाए। नक्सलवाद का समूल नाश किया जाए। पर ऐसा ना करते हुए पूरे देश के सामने वैचारिक मतभेद की स्थिति में हर सवाल उठाने वाले को निशाने पर लेना चिंताजनक ही माना जाना चाहिए। यह सबको जान लेना चाहिए कि हिंदुस्तान बहुत बड़ा है। यहां हर राज्य की भाषा, बोली, खान, पान, रहन—सहन, भौगोलिक स्थिति, परंपरा, रिवाज, पहनावा सब कुछ भिन्न है। हमें यह समझना होगा कि ऐसे में हर किसी को किसी एक विचारधारा से बांधकर रखने की कोशिश करना समस्या ही पैदा करेगा। क्योंकि हमें यह समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद हर वह व्यक्ति जिसके आपस में वैचारिक मतभेद की स्थितियां है वह दूसरे को दिमागी नक्सली कहते हुए निशाने पर लेने की कोशिश करेगा ही। ऐसे में समस्या बड़ी होगी जिसका समाधान करना और भी कठिन हो जाएगा! यह समझना आवश्यक है कि "सवाल" पूछने और "जवाब" पाने की लालसा "दिमागी नक्सलवाद" नहीं हो सकता...
16
हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (BCI) ने राज्य बार काउंसिलों को निर्देश दिया है कि “अगले आदेश तक NALSAR के 2026 बैच के किसी भी ग्रेजुएट का वकील के रूप में नामांकन (Enrollment) न किया जाए।” इसके साथ ही, CJI के दीक्षांत समारोह में आमंत्रण का शांतिपूर्ण विरोध करने वाले छात्रों की पहचान करने के भी आदेश दिए गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ बेहद गंभीर और संवैधानिक सवाल खड़े होते हैं: 📷 संवैधानिक अधिकार: भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अपनी असहमति (Dissent) दर्ज कराने का लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त है। क्या अपनी राय व्यक्त करना अब अपराध है? 📷 कानूनी अधिकार क्षेत्र: Advocatets Act या BCI के किन नियमों के तहत किसी विश्वविद्यालय के पूरे बैच के नामांकन पर रोक लगाने का अधिकार मिलता है? 📷 छात्रों के भविष्य पर संकट: सालों की मेहनत के बाद लॉ की डिग्री पूरी करने वाले युवाओं के भविष्य और करियर को इस तरह दांव पर लगाना कितना न्यायसंगत है? 📷 जवाबदेही और लोकतंत्र: क्या कोई भी संवैधानिक पद आलोचना या जन-समीक्षा से परे हो सकता है? लोकतंत्र संस्थाओं के सम्मान से चलता है, लेकिन असहमति की आवाजों को दबाकर या युवाओं के करियर को निशाना बनाकर लोकतंत्र मजबूत नहीं हो सकता। आपकी इस विषय पर क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं।📷 #NALSAR #BarCouncilOfIndia #StudentRights #LegalEducation #FreeSpeech #Democracy #LawStudents #IndiaLegal
100
मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को लोकसभा की कार्यवाही एक मिनट ही चली। स्पीकर ओम बिरला ने वंदे मातरम गान कराया और इसके बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा में मोदी-शाह समेत पूरी कैबिनेट और विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। मानसून सत्र में लोकसभा की 19 बैठकें हुईं। लोकसभा के नियमों के मुताबिक सदन की सामान्य बैठक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होती है, जिसमें दोपहर 1 से 2 बजे तक एक घंटे का लंच ब्रेक रहता है। यानी सामान्य तौर पर एक दिन में करीब 6 घंटे कार्यवाही का समय होता है। इस हिसाब से 19 बैठकों में करीब 114 घंटे कार्यवाही होनी थी। लेकिन उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा की कार्यवाही करीब 17 घंटे 30 मिनट ही चली। यानी सामान्य निर्धारित समय की तुलना में करीब 96 घंटे 30 मिनट कम कार्यवाही हुई। वहीं, 2025 का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त 2025 तक चला था। इसमें लोकसभा और राज्यसभा की 21-21 बैठकें हुईं। लोकसभा में सिर्फ 37 घंटे काम हुआ था। #SansadBhawan #loksabha
87
छत्तीसगढ़ में भारतनेट से ग्रामीण डिजिटल क्रांति: 9,681 ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ीं… cgimpact.org/rural-digital-r…
37
आज संसद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सत्ता पक्ष ने खुलकर प्रदर्शन किया। उनके नाम लिखे बैनर, पोस्टर और तख्तियां लेकर भगोड़ा कहा गया। एक तस्वीर में प्रियंका गांधी वाड्रा एनडीए सांसदों को तख्तियां लिए नारे बाजी करते देखते हुए मुस्कुराती दिखीं। यह मुस्कुराहट कांग्रेस के आत्मविश्वास को प्रदर्शित करता दिखाई दे रहा है। दरअसल डेढ़ दशकों तक राहुल गांधी को पप्पू साबित करने में पूरी ताकत लगाने के बाद अब सत्ता पक्ष ने सीधे राहुल गांधी को निशाना बनाकर बनी बनाई छवि को खुद ही तोड़ दिया है। लोकतंत्र में संसद के भीतर और बाहर होने वाले वाले सांसदों के प्रदर्शन का मतलब ही है कि लोकतंत्र जिंदा है। ऐसा कम ही हुआ है जब सत्ता पक्ष ने नेता विपक्ष के खिलाफ चर्चा से भागने, भगोड़ा साबित करने के लिए सेंट्रल हॉल के बाहर इस तरह का प्रदर्शन किया हो... इस प्रदर्शन के बाद एक बात तो साफ हो गया है कि अब प्रतिपक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होता दिखाई दे रहा है... जंतर—मंतर कांड के बाद बैकफुट पर आई सत्ता को रांची के घटनाक्रम से राहत मिली है। अपने एक केंद्रीय मंत्री को पद से मुक्त करने के बोझ से दबी केंद्र सरकार के लिए आज का दिन वाकई खुद को युवाओं के मोर्चे पर खड़ा करने के लिए मौका के तौर मिला... झारखंड में कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है। पर रांची में युवाओं पर लाठी चार्ज के बाद राहुल ने इसकी निंदा की और संवाद पर जोर दिया था। उम्मीद थी कि आज लोकसभा में दिल्ली के घटनाक्रम पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सिलसिलेवार जवाब देंगे... विपक्ष जवाब देने के लिए दबाव भी बना रही है और जवाब देने का मौका भी नहीं देना चाह रही है... ऐसे में बीते 12 बरसों में यह पहला सत्र है जो आने वाले समय में याद रखा जाएगा... सरकार के खजाने के करोड़ों खर्च के बाद भी सरकारी कामकाज नहीं होने से जो नुकसान हो रहा है। भले ही इसके लिए कोई भी पक्ष दोषी क्यों ना हो? क्या लगता है आपको? @RahulGandhi @INCIndia #NDAalliance #indiaalliance2024 #LoksabhaSession
88