The Pressmark (@thepressmark) profile picture

The Pressmark is an independent news media organisation. any queries? [email protected].

India
Joined May 2020
पीलीभीत में गड़बड़ी सामने आने के बाद यूपी के 806 कंप्यूटर सहायकों की ECINET आईडी बंद करने का आदेश जारी।
5
566
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि आदरणीय आज़म ख़ान साहब के साथ मुक़दमों की जो साज़िश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। किसी उम्र दराज़ को इस तरह के बेमानी मुक़दमों में फँसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है।
5
29
823
अब कहने को क्या है? मुसलमान होने की सजा मिली; जेल के बाहर आज़म खान का पहला बयान वायरल।
39
116
895
उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामनगर के पूछड़ी गांव में 31 अक्टूबर को आरक्षित वन क्षेत्र की सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण बताते हुए प्रशासन ने 14 बुलडोजरों की मदद से मुस्लिम बस्ती के 86 मकानों को ध्वस्त कर दिया।
1
3
7
655
मनीषा भानवाला ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। मनीषा भानवाला ने अमेरिका की अबीगेल नेट को 8-6 से हराकर 59 किग्रा फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीता और भारत की पहली महिला सीनियर विश्व चैंपियन बनीं। महिला टीम ने कुल चार पदक हासिल किए।
10
675
झारखंड के जमशेदपुर में 20 दिनों से लापता मुस्लिम युवती के परिजनों ने आदित्य कुमार तिवारी और उसके परिवार पर अपहरण, धमकी देने और जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। झारखंड के जमशेदपुर में 23-24 वर्षीय एक मुस्लिम युवती पिछले करीब 20 दिनों से लापता है। युवती के परिजनों ने आदित्य कुमार तिवारी नामक युवक और उसके परिवार पर अपहरण, डराने-धमकाने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास के आरोप लगाए हैं। परिजनों के मुताबिक, युवती शिक्षित है और उसने वर्ष 2025 में चाईबासा स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी। वह जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में नौकरी कर रही थी। परिवार का आरोप है कि आदित्य कुमार तिवारी युवती को बहला-फुसलाकर या दबाव बनाकर किसी अज्ञात स्थान पर ले गया है। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती पर शादी करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा था। परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
49
1
96
1,600
मध्य प्रदेश: खरगोन में गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोभाराम चौहान, रविंद्र सिंदे और विक्की सिंदे को किया गिरफ्तार, कब्जे से 8 गौवंश हुए बरामद।
5
23
762
UP ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से जुड़े आतंकी गगनदीप सिंह, रजत कुमार, क्रिश और एक नाबालिग को सेना-पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया।
13
2
54
1,107
अल-जज़ीरा ने 2021 में गाजा युद्धविराम की घोषणा के वक्त हमास के तत्कालीन नेता याह्या सिनवार और सैन्य प्रमुख मोहम्मद अल-दीफ के बीच हुई फोन बातचीत की एक्सक्लूसिव रिकॉर्डिंग हासिल की है। इस बातचीत के दौरान याह्या सिनवार भावुक नजर आ रहे थे। यह बातचीत इजरायल और हमास के बीच 11 दिनों तक चले संघर्ष के बाद युद्धविराम की घोषणा के समय हुई थी।
1
79
306
8,979
Human Rights Watch की रिपोर्ट ने भारत में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में 13 करोड़ से अधिक नाम मतदाता सूची से हटाए गए। HRW के अनुसार, बिहार में हटाए गए नामों में करीब 60% महिलाएं थीं, जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा 60% से अधिक रहा। दक्षिण 24 परगना के पाथरप्रतिमा में हटाए गए नामों में 92% से अधिक मुस्लिम मतदाताओं के थे, जबकि क्षेत्र की आबादी में उनकी हिस्सेदारी करीब 9% है। रिपोर्ट में दिल्ली के नौ मतदान केंद्रों पर घरों के ध्वस्तीकरण के बाद करीब 87% मतदाताओं के नाम हटाए जाने और SIR से जुड़े आंकड़ों के कारण राशन, छात्रवृत्ति व अन्य सुविधाओं पर असर पड़ने का भी उल्लेख है। HRW ने प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी बताते हुए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने और स्वतंत्र जांच की मांग की है।
2
151
5
278
2,643
सुप्रीम कोर्ट ने कथित आतंकी फंडिंग से जुड़े UAPA मामले में सामाजिक कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ NIA की याचिका खारिज की। सुप्रीम कोर्ट ने 30 अक्टूबर को कश्मीरी सामाजिक कार्यकर्ता खुर्रम परवेज को कथित आतंकी फंडिंग से जुड़े UAPA मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली जमानत के खिलाफ NIA की याचिका खारिज कर दी। जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस पीबी वराले की पीठ ने लंबी हिरासत को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट के आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।
23
99
1,598
UCC के खिलाफ मुंबई की मिनारा मस्जिद में Raza Academy और All India Sunni Jamiatul Ulama की अपील पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
2
18
96
1,468
Muslim IT Cell का X अकाउंट भारत में विथहेल्ड, अल्पसंख्यकों के मुद्दों पर अक्सर उठाता रहा है आवाज़।
1
4
33
994
मध्य प्रदेश: दमोह में दो मुस्लिम भैंस व्यापारियों और ड्राइवर की भीड़ ने की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भैंसों को वाहन में ले जा रहे दो मुस्लिम व्यापारियों और एक ड्राइवर पर कथित तौर पर हिंदुत्ववादी संगठनों से जुड़े लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। घटना 26 अक्टूबर की शाम हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव की है। हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें भीड़ पीड़ितों को रस्सियों से बांधकर खेत में घसीटते और लाठियों से पीटते दिखाई दे रही है। पीड़ितों की पहचान स्थानीय भैंस व्यापारी आबिद कुरैशी और हसन कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वे एक वाहन में भैंसों को लेकर जा रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। भीड़ को शक था कि व्यापारी चोरी की भैंसों को ले जा रहे हैं।
21
43
822
उज्जैन में शाही मस्जिद के बाद अब फलादिया मस्जिद को नगर निगम का नोटिस, 224 वर्ग मीटर हिस्से को फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बताया।
3
109
210
2,450
सौरव दास की पहचान और पृष्ठभूमि की होगी जांच, मद्रास हाईकोर्ट ने याचिका पर जारी किया नोटिस। मद्रास हाईकोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। याचिका में उनके माता-पिता की जानकारी की भी जांच करने की मांग की गई है। साथ ही, आरोप साबित होने की स्थिति में उनका पासपोर्ट और आधार कार्ड रद्द करने की मांग भी की गई है।
2
17
740