Pinned Tweet
कोरोना से लड़ने और उसे हराने के लिए न कोई हिन्दू है न मुसलमान है. यह चीन,इटली,अमेरिका,ईरान,जापान,भारत आदि की जनता पर ही संकट नहीं है बल्कि पूरी मानव प्रजाति पर ही संकट है.सम्पूर्ण मानव प्रजाति को बचाने के लिए भारत ही नहीं विश्व के सभी इंसानों को एक हो कर कोरोना से लड़ना पड़ेगा.
ये कोई भीड़ है? मैं तो इस पर तब तक विश्वास नहीं करूंगा जब तक मेरे कोई प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार इस पर अपनी मोहर लगा के इसकी पुष्टि नहीं कर देते।
youtube.com/shorts/VmbgilrtZ… – at Kumhari, India
आज तो कुछ हट के ही हो रहा है और खास बात यह भी है कि अब कथित गोदी चैनल भी इस रैली को कवर कर रहे हैं।
youtu.be/Go4urEBe6rU?si=HXZF… – at Kumhari, India
कोई मीडिया इसे 5 हजार की भीड़ बता रहा है तो कोई 10 लाख की भीड़। हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों का क्या अनुमान है? मैं तो उसे ही सच मानूंगा।
youtube.com/live/IHwadFHMcqo… – at Kumhari, India
सब बातों को छोड़कर देखिये कि कितनी प्रखर वक्ता है यह लड़की।
youtu.be/uKwvbwUS1w4?si=aGIF…
जन संसद हो रही है क्योंकि संसद में कोई सुनता नहीं?
youtu.be/SSI5oE0DtGU?si=2eET… – at Kumhari, India
"Even if I died in the service of the nation, I would be proud of it. Every drop of my blood will contribute to the growth of this nation and to make it strong and dynamic.
Indira Gandhi"
Tributes to our former Prime Minister,Iron Lady Mrs.Indira Gandhi on her death anniversary.🙏🙏🙏 – at Kumhari, India
स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद टुकड़ों में बंटी विभिन्न रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर वर्तमान भारत राष्ट्र का निर्माण करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 151 वीं जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि व कोटिशः नमन .🙏🙏🙏 – at Kumhari, India
आखिर आ ही गयी मेरी मन पसंद कॉमेडी। मानना पड़ेगा इन कॉमेडियनों को जो किस तरह से तथ्यों को तोड़ मरोड़ के कॉमेडी बनाते हैं। अब देखिये हमारे विश्वगुरु और चाणक्य जी हमेशा कहते थे कि SIR का मुख्य उद्देश्य देश से घुसपैठियों को बाहर निकालना था जब कि विपक्ष उनके दावों को झूठा बताता था। आखिर इस कॉमेडी के अनुसार चुनाव आयोग के हवाले से बताया गया है कि 6 राज्यों में 1600 घुसपैठिये पाये गये। आखिर मिल गये ना। वैसे मुझे लगता है चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा 1600 हजार बताया होगा लेकिन कॉमेडी मेकर ने हज़ार उड़ा दिया होगा। दूसरी कॉमेडी दिमागी नक्सल की जानकारी NIL होने के बारे में बताई जा रही है। अरे भाई दिमागी नक्सल कोई डिग्री या नौकरी है जो उसका आंकड़ा RTI में मिलेगा। इसीलिये तो मैं अपने प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों की ही सच्ची खबरों पर विश्वास करता हूं जिन्हें इन कॉमेडियनों की तरह आंकड़ों में हेराफेरी करके अपनी TRP बढ़ाना नहीं आता।
youtu.be/Ykm3u-sN3jg?si=yePe… – at Kumhari, India
आज फिर से एक कॉमेडी मिल ही गई । मुझे तो लगा था अब कॉमेडी बनना बंद हो गईं हैं लेकिन मेरा अनुमान गलत निकला। अब जब सच्चे निष्पक्ष ज्ञानू चाचा को फँसाने में बड़े बड़े कॉमेडियन
फेल हो गये तो पता नहीं कहां से एक कथित खोजी पत्रकार को पकड़ कर उससे कुछ कहलाया जा रहा है। इस कॉमेडी की पोल तो तब ही खुल गई जब शुरू में ही कहा जा रहा है कि एक झूठ को छुपाने के लिये पांच झूठ बोलने पड़ते हैं जबकि सच्चाई यह है कि एक झूठ को छुपाने के लिये 100 झूठ बोलने पड़ते हैं।अगर 100 झूठ नहीं बोले गये हैं तो मतलब साफ है कि झूठ बोला ही कहां गया है? दूसरा कहते हैं कि RTI में जानकारी नहीं दी जा रही है। अब RTI
में क्या जानकारी देनी है या नहीं देनी है इसे कोई खोजी पत्रकार तय करेगा क्या?
अरे बात ही करनी थी तो किसी हमारे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकार का इंटरव्यू लेना था,वो सब सच्चाई खोल के रख देता। पकड़ लाये किसी ऐसे को जो कांग्रेस के जमाने में भी सरकार की पोल खोलती थी। मतलब इनकी पत्रकारिता का उद्देश्य ही ढोल की पोल खोलना है। हद हो गई।
youtu.be/yjWGsSO2qyo?si=SoZJ… – at Kumhari, India
Dr.M.M.Tiwari retweeted
तब सही था, अब ग़लत है
पता नहीं मिलोर्ड ने ये वीडियो देखा की नहीं
या तो उस समय के मिलोर्ड नियम और क़ानून का पालन नहीं करते थे
बहुत मजेदार कॉमेडी है।
youtu.be/vHu25KO00s8?si=XyZC… – at Kumhari, India
अब इन्हें देखिये। ये कॉमेडी वाले बाज नहीं आयेंगे। अरे अगर मोदी जी के गढ़ में एक सीट सपा जीत ही गई तो क्या हलचल पैदा हो गई? अच्छा हुआ जो मोदी जी चुनाव के पहले बनारस के दौरे पर चले गये और उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दे दिया था कोई गड़बड़ नहीं होनी चाहिये अन्यथा सपा तो अपनी जमानत भी न बचा पाती। इसके पीछे का खेल ये कॉमेडी वाले कहां समझ पाएंगे? अभी डीलिमिटेशन संसद से पास कराना है उसमें अखिलेश की सपा मदद दे सकती है। अगर एक एमएलसी की सीट सपा को जिताकर आने वाले 50 सालों का इंतजाम हो रहा हो तो क्या बुराई है। ये कॉमेडी वाले मोदी जी और चाणक्य की चाणक्यगिरी के बारे में क्या जानें? ये तो हमारे आमकाटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों को ही समझ आ पता है। बेचारे कॉमेडी वाले इतना भी न समझ सके और चले हैं कॉमेडी बनाने।
youtu.be/aiPAXLiDSVU?si=Vdzp… – at Kumhari, India
इसमें तो गजब ही कॉमेडी बना दी है। मैं इन कॉमेडी बनाने वालों से कई बार कह चुका हूं कि थोड़ा बहुत हमारे प्यारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से ही सीख लो कि कैसे क्या करना है। अरे उनसे न सीखना हो तो खुद ही आम काट के खाना और गुठली चूसना सीख लो।
इन्हें यही पता नहीं है कि किसको किसका अपमान करने की और किसके प्रति अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की छूट स्वनिर्मित संविधान ने दे रखी है और किसे नहीं दे रखी है। जो अधिकार जिसे संविधान और कानून ने दिया है उसके अलावा उन अधिकारों का कोई कैसे प्रयोग कर सकता है।वैसे भी अभी तो पूरे देश में कॉमन सिविल कोड लागू नहीं हुआ है तो सबै धान एक पंसेरी कैसे नापे जा सकते हैं। कुछ तो समझदारी दिखानी चाहिये,व्यर्थ अपना और कॉमेडी देखने वालों का समय बर्बाद करते हो।
youtu.be/62N0NCEzEfw?si=w8vb… – at Kumhari, India
अब इस कॉमेडी को ही देखिये। उन लोगों को आईना दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जिनके सामने आते ही आईना पूरी तरह क्रेक हो जाता है और उसमें कोई तस्वीर ही नहीं आती। अरे कुछ हमारे आम काटू गुठली चूसू गोदिये पत्तलकारों से ही सीख लेते किसको आइना दिखाना है।
youtu.be/HSayV8iy_oQ?si=0xAf… – at Kumhari, India
बहुत मजा आ रहा है।सब एक दूसरे को निवस्त्र कर रहे हैं। – at Kumhari, India
ये है हमारे देश के नेताओं का हाल। सब एक से बढ़कर एक हैं। कोई बाप को याद कर रहा तो कोई नाना नानी को। दूसरे ने कुछ बोला तो गलत और खुद बोलें तो सही। ये सब पर लागू होता है। – at Kumhari, India
हा हा हा। मरे हुए बाबा की आत्मा से बात करना आसान है क्या? कोई साधारण व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। ईश्वर का कोई अवतार ही ऐसा कर सकता है।
youtu.be/8UNWu2qos34?si=Sy4m… – at Kumhari, India



