बहुत ही दुखद समाचार, #UKD पूर्व विधायक नैनीताल, नारायण सिंह जन्तवाल जी आज हमारे बीच नहीं रहे.
1
5
192
Uttarakhand Kranti Dal (UKD) retweeted
उत्तराखंड पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग! Rahul Negi (UK Badshah) के खिलाफ मेरे द्वारा विधिवत शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत की हस्ताक्षरित प्रति भी इस ट्वीट के साथ संलग्न है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
मैं उत्तराखंड पुलिस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहता हूं कि आखिर कार्रवाई के लिए और कितना इंतजार करना होगा?
यदि समय रहते निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो हमारी कार्यकर्ता अपने स्तर पर लोकतांत्रिक एवं कानूनी तरीके से आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगी।
इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति की प्रशासनिक और नैतिक जिम्मेदारी उत्तराखंड पुलिस की होगी।
हम न्याय मांग रहे हैं, किसी की कृपा नहीं! अब कार्रवाई चाहिए।
@uttarakhandcops @pushkardhami @BJP4India @DIPR_UK @cmo_uttarakhand @nainitalpolice_
#UttarakhandPolice #Justice #ActionRequired #nainitalpolice #haldwanipolice
Uttarakhand Kranti Dal (UKD) retweeted
#JusticeforAnkitaFamily #Justiceforankitabhandari Why Delhi Police, आपसे अपने officers संभल नहीं रहे हैं और जब पहाड़ से एक परिवार न्याय की गुहार लगाने दिल्ली आता है ऐसे पहाड़ से आए पहाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार करना कहा तक सही है
#delhipolice #bjp #ankitabhandari
उत्तराखंड क्रांति दल ने जारी की पहली लिस्ट अपने विधानसभा प्रत्याशियों की ।
राष्ट्रीय दलों की होगी हार
इस बार सिर्फ अपना दल अपनी सरकार
यानी उत्तराखंड में यूकेडी सरकार
#यूकेडी #UKD #UKD2027 #Uttarakhand #उत्तराखंड #uttarakhandnews
महेन्द्र भट्ट जी,
UKD पर मुँह फाड़ने से पहले BJP की काली करतूतों को तो याद कर लो!
जिस पार्टी ने उत्तराखण्ड को लुटेरों के हवाले कर दिया, पहाड़ों को बेचा, नदियों को नीलाम किया और युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेला — उसी BJP की गोद में बैठकर सत्ता का मलाई खाने वाले "मुड़ चुके" नेताओं की लिस्ट तो आपकी पार्टी से भरी पड़ी है!
UKD सत्ता की गुलामी नहीं करता। हम हिमालय की आन-बान-शान के लिए लड़ते हैं।
आप लोग तो सत्ता के लिए कुछ भी बेच सकते हो — जमीन, जंगल, नदी और अब लोकतंत्र भी!
अब बस बहुत हुआ! UKD अब सत्ता में आएगा, BJP को सड़क पर भेजेगा!
#UKD_Zindabad #BJP_Hatao #UttarakhandKranti
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को रात को 11बजे सोशल मीडिया पर यह पोस्ट करना पड़ रहा है तो इससे यह तो स्पष्ट हो गया कि बीजेपी के आंतरिक सर्वे ने नींद तो उड़ाई है भाजपा की, और उत्तराखंडी भाजपाई कप्तान गुजराती कोचों की लताड़ झेल कर इस यूकेडी को निशाने पर ले रहे हैं।
अब आते हैं जवाब पर तो श्री @mahendrabhatbjp जी, जो ये आप बात “गोद में बैठने” की कर रहे हैं तो थोड़ा अपना राजनीतिक इतिहास भी देख लीजिए।
2015 में Bharatiya Janata Party ने People's Democratic Party के साथ सरकार बनाई—वही पार्टी जिसे पहले राष्ट्रविरोधी बताया जाता था।
2017 में बिहार में Janata Dal (United) रातों-रात “भ्रष्टाचार” से “विकास” में बदल गई। महाराष्ट्र में Shiv Sena के साथ सालों तक साथ, फिर अलग, फिर परिस्थितियों के हिसाब से समीकरण।
तमिलनाडु में All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam के साथ गठबंधन—जहाँ विचारधारा नहीं, सिर्फ विस्तार दिखा।
पंजाब में Shiromani Akali Dal के साथ दशकों की दोस्ती, और जैसे ही माहौल बदला, दूरी बना ली।
अब फर्क बस इतना है—जब बीजेपी विरोधियों से हाथ मिलाए तो उसे “रणनीति” कहा जाता है, और जब कोई दूसरा करे तो “समर्पण”। सच्चाई ये है कि राजनीति में गठबंधन करना गलत नहीं, लेकिन दूसरों पर उंगली उठाने से पहले आईना देखना ज़रूरी है। क्योंकि यहां सिद्धांत नहीं, सुविधानुसार बदलती राजनीति चलती है—और इस खेल में सबसे आगे कौन है, ये देश और प्रदेश अच्छी तरह जानता है।
NEET पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच हो।
#UKD #यूकेडी #उत्तराखंड #uttarakhand #uttarakhandnews #ourukd #UKD2027 #PMO #narendramodi #Education #NEET #ANI #PTI #highlights #ashishnegiukd #jagouttarakhand
सभी सम्मानित साथियों, उक्रांद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार सूचित किया जाता है कि कल से सोशल मीडिया पर उक्रांद के चुनाव चिन्ह को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है।
अतः सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि अपने सोशल मीडिया हैंडल से चुनाव चिन्ह संबंधी भ्रामक पोस्ट एवं जानकारी को तत्काल हटाने का कष्ट करें, जिससे राज्य निर्माता आंदोलनकारी संगठन उत्तराखंड क्रांति दल की छवि धूमिल न हो।
क्रान्तिकारी अभिवादन सहित।
आपका
सुरेन्द्र कुकरेती
केंद्रीय अध्यक्ष
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद)
#UKD #यूकेडी #उत्तराखंड #uttarakhand #uttarakhandnews #ourukd #यूकेडी2027 #jagouttarakhand
उक्रांद लौट रहा है। अब उत्तराखंड को पिछले 26 सालों से बारी बारी से लूटने वाले बीजेपी और कांग्रेस वालों की विदाई 2027 में तय है।
जय उत्तराखंड जय यूकेडी
जय यूकेडी तय यूकेडी
#यूकेडी #UKD #highlights #उत्तराखंड #uttarakhand #uttarakhandnews #ourukd #यूकेडी2027 #jagouttarakhand #ashishnegiukd #उत्तराखंडक्रान्तिदल
शब्द निशब्द हैं। सांसों में आग है। आंखों में खून उतर आया है, सत्ता और शासन की इस महाबेशर्मी पर।
एक और अंकिता, एक और भाजपाई VIP की देह लोलुपता, एक और बड़े आदमी द्वारा पुलिस के दुरुपयोग से अपराधों पर लीपापोती।
उत्तराखंडी जनता के आक्रोश का लावा अब फूटने ही वाला है। सत्ता के ऐसे ठेकेदार सावधान हो जाएं, उनका अंत बहुत बुरा होगा।
#यूकेडी #UKD #उत्तराखंड #Uttarakhand #uttarakhandnews #उत्तराखंडक्रांतिदल #ourukd #यूकेडी2027 #highlights #jagouttarakhand #ankitabhandari #अंकिता #ashishnegiukd
उत्तराखंड की धामी सरकार, इस देश की सबसे बुरी राज्य सरकार है। जब लक्ष्य जनता की रक्षा और सेवा की जगह माफियाओं और गुंडों से सिर्फ और सिर्फ वसूली हो और अपने पास defend करने को कुछ भी न हो, तो भाजपाई प्रवक्ता ऐसे ही चिल्लाते हैं।
महिलाओं की सुरक्षा में ये सरकार बिल्कुल निकम्मी साबित हुई है।
इसलिए अब की बार, सिर्फ यूकेडी सरकार
#यूकेडी #उत्तराखंड #उत्तराखंडक्रांतिदल #UKD #uttarakhand #uttarakhandnews #highlights #jagouttarakhand
आज उत्तराखण्ड क्रांति दल के केंद्रीय सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती जी ने की।
इस अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं जागरूक महान हस्तियों सहित लगभग 100 लोगों ने उत्तराखण्ड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन देव चंद उत्तराखंडी द्वारा किया गया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नाम रहे—
श्री यू.एस. रावत (पूर्व कुलपति), प्रो. जे.पी. पंवारी (पूर्व कुलपति), कर्नल शक्ति बजाज, डॉ. बी.एस. रावत (से.नि. CMO, ESI), डॉ. रघुवीर सिंह (से.नि. CMO, रेलवे), डॉ. एम.एस. राणा (से.नि. CMO, CGHS), श्री जी.एस. राणा (से.नि. GM, IOB), इ. एन.एस. रावत (मुख्य अभियंता, MDDA), डॉ. हरिश जुगरान (वरिष्ठ वैज्ञानिक, BSI), इ. वी.एस. मेहता (से.नि. HAL), श्री एम.एस. पाल (से.नि. IFS), श्री के.एस. पाल (से.नि. बैंक प्रबंधक), श्री एल.एस. बुटोला (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री मुकेश पुरोहित (से.नि. प्रबंधक, रेलवे), श्री बी.एस. रावत (से.नि. मुख्य प्रबंधक, SBI) आदि शामिल रहे।
माननीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती जी ने कहा कि दल में लगातार बुद्धिजीवी, ईमानदार, स्वच्छ छवि और कर्मठ लोगों का जुड़ना उत्तराखण्ड के विकास के लिए शुभ संकेत है।
कार्यक्रम में दल के वरिष्ठ नेता सुनील कोटनाला, महामंत्री कर्नल कैलाश देवरानी, सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी कर्नल सुनील चौहान, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबेदार मेजर महिपाल सिंह पुंडीर, उपाध्यक्ष श्रीमती प्रमिला रावत, केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गदिया, केंदीय प्रवक्ता प्रमोद काला, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संतोष भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ, वीर सिंह पंवार, राजेंद्र रावत, हरेंद्र सिंह भंडारी, हीरा सिंह फर्सवान सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#यूकेडी #UKD #उत्तराखंड #uttarakhand #uttarakhandnews #PTI
पेशावर कांड की बरसी पर वीरता, साहस और इंसानियत की मिसाल वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली जी को कोटिश नमन 🇮🇳
जब अन्याय के खिलाफ खड़े होने की सबसे बड़ी परीक्षा आई, तब उन्होंने निहत्थे भारतीयों पर गोली चलाने से इंकार कर मानवता को सर्वोपरि रखा। उनका यह साहसिक निर्णय सिर्फ एक विद्रोह नहीं था, बल्कि आज़ादी की लड़ाई में नैतिकता और असली देशभक्ति का प्रतीक बन गया।
पेशावर मेन गढ़वाली जी का यह अदम्य साहस से भरा कदम हमें याद दिलाता है कि सच्ची वीरता सिर्फ युद्ध जीतने में नहीं, बल्कि सही के साथ खड़े होने में होती है।
आइए, उनके आदर्शों को आत्मसात कर एक न्यायपूर्ण और जागरूक समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#VeerChandraSinghGarhwali #PeshawarKand #RealHero #UttarakhandPride #FreedomFighter #Inspiration
🤖 Made with AI
उत्तराखंड की पावन धरती के अमर वीर सपूत गबर सिंह नेगी जी की जयंती पर शत-शत नमन। प्रथम विश्व युद्ध में आपने जिस अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
आपका पराक्रम केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के गौरव और स्वाभिमान की अमिट गाथा है।
जय हिंद 🇮🇳
#GabbarSinghNegi #VeerSapoot #Uttarakhand #IndianArmy #ShauryaBalidan
🤖 Made with AI
आज विधानसभा क्षेत्र के तल्लानागपुर–चोपता में ऊर्जावान युवाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर युवाओं ने उत्तराखण्ड क्रांति दल की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
बैठक में उत्तराखण्ड के भविष्य, युवाओं के रोजगार, मूलनिवास, भू-कानून, स्थायी राजधानी गैरसैंण तथा हमारी पहचान “उत्तराखण्डियत” को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं गंभीर चर्चा हुई। युवाओं का उत्साह और प्रदेश के प्रति समर्पण यह स्पष्ट करता है कि उत्तराखण्ड का भविष्य जागरूक और प्रतिबद्ध हाथों में है।
इस अवसर पर जिला संरक्षक माननीय सुरत सिंह जिंखवान जी, माननीय मनवेन्द्र बर्तवाल जी, अगस्त्यमुनि ब्लॉक अध्यक्ष उक्रांद श्री राजकिशोर बिष्ट जी, युवा नेता शुभम बिष्ट जी, दिगम्बर जी तथा चोपता से युवा प्रकोष्ठ के हरीश बुटोला जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उत्तराखण्ड की अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाने का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
जय उत्तराखण्ड।
पिछले 25 सालों से बारी बारी से कांग्रेस बीजेपी आई, पर क्या पलायन रोक पाई,
जनता त्रस्त है और अब बदलाव चाहती है।
#UKD #यूकेडी #उत्तराखंड #uttatkhandnews #ourukd #उक्रांद
विद्यार्थी कॉलेज में पढ़ने जाते हैं अपने वैयक्तिक विकास के लिए जाते हैं या इन नमूनों की गालियां सुनने। और यह भी देखने वाली बात है कितनी निर्लज्जता के साथ हमारे नेता इस गालीबाज के समर्थन में स्टेज शेयर कर रहे हैं। @DehradunPolice तमाशा देख रही है, सार्वजनिक जगह पर गाली गलौच करने वाले इस कथित स्टार और उसके आयोजकों को थकाने नहीं लगा पा रही हैं, क्योंकि साहिब जो शाबाशी दे आये हैं इस "शरमा" रहे "मासूम" को।
@uttarakhandcops @pushkardhami



















