Pinned Tweet
आदरणीय पायलट साहब आपका प्यार, स्नेह, आशीर्वाद हमेशा बना रहे। जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएँ प्रेषित करने व निवास पहुँचकर आशीर्वाद प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार, मैं आपका हमेशा आभारी रहूँगा। @SachinPilot ♥️
हनुमानगढ़ में पीसीसी सदस्य श्री विनोद गोठवाल जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके परिवारजनों से भी मुलाकात की।
मैं गोठवाल जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
@vinodgothwalINC
Vinod Gothwal retweeted
महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। तमाम तरह के भेदभाव एवं चुनौतियों की परवाह किए बगैर उन्होंने शिक्षा और समानता के लिए संघर्ष किया। उनके विचारों से समाज में क्रांतिकारी परिवर्तन आया और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव हुए। हम सदैव उनके ऋणी रहेंगे।
Vinod Gothwal retweeted
पंचायत समितियों के प्रधान पदों के चुनाव में कांग्रेस के 255 नवनिर्वाचित प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे विश्वास है कि आप सभी नवनिर्वाचित प्रधान ग्रामीण राजस्थान के विकास, किसान, मजदूर और आमजन के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। राजस्थान पंचायती राज व्यवस्था में अग्रणी राज्य रहा है। इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
Vinod Gothwal retweeted
पंचायत समिति प्रधान के चुनाव में कांग्रेस पार्टी से नवनिर्वाचित सभी प्रधानों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।
इस जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता और दिन-रात मेहनत करने वाले कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का हृदय से आभार। राजस्थान की जनता-जनार्दन ने BJP के अहंकार, जनविरोधी नीतियों, सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाहीपूर्ण रवैये को करारा जवाब दिया है।
पंचायत समिति प्रधान के चुनावों में सीकर, बूंदी, हनुमानगढ़, नागौर, फलोदी और सवाई माधोपुर इन 6 जिलों में भाजपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई।
37 जिलों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की प्रचंड जीत एवं जनता के भरोसे का प्रतीक है। 419 प्रधानों में से कांग्रेस के 255 (60.86%) प्रधान निर्वाचित हुए, जबकि भाजपा महज 105 (25.06%) सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस ने जनता का विश्वास जीतते हुए भाजपा से 150 अधिक प्रधान पदों पर जीत दर्ज की। वोट शेयर में कांग्रेस को 39.15% और भाजपा को 33.78% वोट मिले। यानी कांग्रेस को भाजपा से 5.37% अधिक वोट हासिल हुए। कुल 7,542 पंचायत समिति सदस्यों में कांग्रेस के 3,773 (50.02%) और भाजपा के 2,218 (29.40%) पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए।
ये ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अथक संघर्ष का परिणाम है।
जनता द्वारा जताए गए इस विश्वास और सौंपी गई जिम्मेदारी को हम विनम्रता, पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे एवं ग्रामीण विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेंगे।🙏
Vinod Gothwal retweeted
हनुमानगढ़ ने रचा इतिहास,
कांग्रेस पर जताया अटूट विश्वास !
जय कांग्रेस, विजयी कांग्रेस।
@kharge
@RahulGandhi
@ShayarImran
@Sukhjinder_INC
@ashokgehlot51
@SachinPilot
@GovindDotasra
@TikaRamJullyINC
@ManishMakkasar
@KuldipIndoraINC
@Amitchachan2
@vinodgothwalINC
@AbhimanyuP00NIA
@INCIndia
@INCRajasthan
@INCMinority
Vinod Gothwal retweeted
पंचायती राज चुनाव 2026 के अंतर्गत मेरे प्रभार क्षेत्र हनुमानगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ़।
जिला प्रमुख से लेकर उप जिला प्रमुख तक और अब जिले की 8 पंचायत समितियों में कांग्रेस और 2 में माकपा की ऐतिहासिक जीत।
भाजपा हुई क्लीन बोल्ड।
जय कांग्रेस, विजय कांग्रेस!✋
@kharge
@RahulGandhi
@ShayarImran
@Sukhjinder_INC
@ashokgehlot51
@SachinPilot
@GovindDotasra
@TikaRamJullyINC
@ManishMakkasar
@KuldipIndoraINC
@Amitchachan2
@vinodgothwalINC
@AbhimanyuP00NIA
@INCIndia
@INCRajasthan
@INCMinority
Vinod Gothwal retweeted
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी से नव निर्वाचित सभी 25 उप जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Vinod Gothwal retweeted
भाजपा सत्ता के दम पर जनादेश को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष न दबा है, न झुका है, और न कभी झुकेगा।
बूंदी के नैनवां में कांग्रेस के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों एवं हिंडोली विधायक @AshokChandnaINC को पुलिस द्वारा रोकना अलोकतांत्रिक और तानाशाही रवैया है।
मैं राजस्थान पुलिस-प्रशासन से कहना चाहता हूं..सत्ता स्थायी नहीं होती, लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। पुलिस और प्रशासन सत्ता के दबाव में नियमविरूद्ध काम न करें।
कांग्रेस पार्टी और @RahulGandhi जी के बब्बर शेर अन्याय के खिलाफ आखिरी सांस तक लड़ेंगे और अपने हक की लड़ाई जीतकर रहेंगे।
Vinod Gothwal retweeted
सवाल : लेकिन प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती करके मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है, जबकि बाबासाहेब इसके खिलाफ थे।
जवाब : बिल्कुल गलत कह रहे हैं। वो तो ओबीसी का जो आरक्षण का जो वादा किया, सेंसस का... जातिगत जनगणना जो है, वो आप देख लीजिए। जो जातिगत जनगणना राहुल जी ने कहा था कि "मैं इसी हाउस में खड़ा हो के अनाउंस करूँगा, जातिगत जनगणना करा के रहेंगे।" मोदी जी ने उस वक्त क्या-क्या कहा था ये क्या नक्सल हैं, पता नहीं क्या, शहरी नक्सल हैं...
पत्रकार: दिमागी नक्सल...
जवाब : हाँ, दिमागी नक्सल। वही पूरा कैबिनेट जो है, जब फैसला किया उन्होंने कि जातिगत जनगणना हम कराने का फैसला आज हम करते हैं तो क्या मानें कि वो सब दिमागी नक्सल की तरह उन्होंने काम किया उस दिन? जिसके लिए विपक्ष को कहा गया था। इससे अंदाजा लगा लीजिए उनकी मंशा जो है, अब सामने आ गई है। अब जो सेंसस हो रही है, कॉलम लिखना था उनको जातियों का। 1931 के बाद में पहली बार जातिगत जनगणना ढंग की हो जाती। उसके आधार पर नीतियाँ बनतीं देश की, चाहे केंद्र हो, चाहे राज्य हो। समाज को फायदा मिलता, ओबीसी को फायदा मिलता, बल्कि ओबीसी के अलावा चाहे जनरल कास्ट हो, चाहे ओबीसी हो, चाहे वो एससी-एसटी हो, माइनॉरिटी कोई हो सबकी क्लियर पिक्चर हो जाती।
पर जानबूझकर के इन्होंने कॉलम रखा नहीं। इसका मतलब है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने एक प्रयास किया था एसईसीसी सर्वे का। आज जो आपकी योजना चल रही है ये जो केंद्र सरकार और राज्य की, क्या कहलाती है वो हेल्थ की स्कीम?
पत्रकार: आयुष्मान भारत।
जवाब : आयुष्मान भारत! आयुष्मान भारत का फायदा एक वर्ग को मिल रहा है। देशवासी समझ नहीं पा रहे हैं...
ये जो नाम अभी आपने लिया, क्या नाम लिया है अभी आपने? आयुष्मान भारत? मैं तो नाम इसलिए याद नहीं रखता हूँ क्योंकि मुझे तो केवल चिरंजीवी योजना याद रहती है, आरजीएचएस याद रहता है। उन दोनों को बर्बाद कर दिया इन लोगों ने, मालूम है आपको?
ये जो मैं बात इसलिए कह रहा हूँ, एसईसीसी का सर्वे करवाया। पूरे देश के अंदर आयुष्मान भारत से उन्हीं तक फायदा पहुँच रहा है। पर सबसे बड़ी बात है, जो एसईसीसी का सर्वे हुआ था, उनमें जातियों की संख्या कितनी है, मालूम है आपको? 4 लाख! इस देश में 4 लाख जातियाँ आ गईं उसके अंदर। हर जगह गाँव में अलग-अलग नाम, अलग-अलग काम , जाति, उपजाति, गोत्र, उपगोत्र, 4 लाख। उन्हें वो सर्वे बंद करना पड़ा, वो आँकड़े आज तक बाहर नहीं आए हैं। तो आप चाहते हो वापस वैसे सर्वे हों? वो सर्वे की शुरुआत हो सेंसस के अंदर। अलग कॉलम होना चाहिए ओबीसी का, आज हमारी मांग है। उस ढंग से पूरा जो है सर्वे, 1931 के बाद में जो हुआ था, उसी पैटर्न में एक बार सर्वे पूरा होना चाहिए।
सवाल : पंचायत चुनाव में जो कांग्रेस का परिणाम रहा, यूपी में इसका क्या इम्पैक्ट होगा और वहाँ पर सीटों का बंटवारा सब कांग्रेस में कैसे होगा?
जवाब : देखिए, पूरे देश में कहीं भी उपचुनाव होते हैं चाहे असेंबली के हों, बाय-इलेक्शन हों, पार्लियामेंट का बाय-इलेक्शन हो या लोकल चुनाव हों, पंचायतों के हों एक मैसेज पूरे कंट्री में जाता है कि जनता का मूड क्या है। उसके अकॉर्डिंग लोग अपना माइंड बनाते हैं। मुझे ज्यादा कमेंट नहीं करना है। इतना कह सकता हूँ, राजस्थान में जो माहौल बन गया है, ऐसा कुशासन किसी ने देखा नहीं।
राजस्थान भर में बिल्डिंग खड़ी है। महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस आपके सामने कॉमर्स कॉलेज के सामने है। बड़े-बड़े अस्पताल खड़े हैं। दूदू में गया तो 50 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी है वहाँ पर 3 साल से। ये क्यों नहीं चालू कर रहे उसको? चालू क्यों नहीं कर रहे हैं? ये समझ के परे है। सब जगह जो हमारे वक्त के काम थे 2021-22 के, 22-23 के उनको गिना करके कह रहे हैं, "हमने 1 साल बनाम 5 साल। हमने एक साल में इतने काम कर दिए।" आँकड़े कौन से हैं? हमारे वक्त के जो बजट अनाउंसमेंट थे, हमारे वक्त की जो सैंक्शन निकल गई थी, टेंडर हो गए थे, काम शुरू हो गए थे, काम पूरे हुए होंगे उनको गिन लिया उन्होंने। ये तमाम आँकड़े वो आ रहे हैं। इनकी पोल खुल चुकी है। जनता भी समझदार है, सब्र किया उन्होंने 3 साल तक। अवसर आने पर अच्छा जवाब, करारा जवाब दे दिया। मैं जनता को, मतदाताओं को बधाई देना चाहता हूँ।
Vinod Gothwal retweeted
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी से नव निर्वाचित सभी 25 उप जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
राजस्थान पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी से नव निर्वाचित सभी 25 उप जिला प्रमुखों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Vinod Gothwal retweeted
मैं राजस्थान की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी को इतना भारी जनसमर्थन और बहुमत देकर भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया।
जनता ने अपने जनादेश से बता दिया है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। मोदी जी, अमित शाह जी और भाजपा के बड़े नेताओं के थोथे भाषणों और झूठे वादों के बहकावे में आकर राजस्थान की जनता ने भाजपा को मौका दिया था, लेकिन उस जनादेश का सम्मान करने के बजाय भाजपा हाईकमान ने गुजरात का #पर्ची मॉडल राजस्थान पर थोपने की कोशिश की। आज उसी का जवाब प्रदेश की जनता ने अपने वोट की ताकत से दिया है।
मुख्यमंत्री भजनलाल जी इन चुनावों को सेमीफाइनल बता रहे थे। अब जब सेमीफाइनल में इतनी करारी शिकस्त मिली है, तो चार-पांच दिन से पुरानी तस्वीरों और वीडियो के सहारे राजनीति चल रही है, मुख्यमंत्री जी खुद जनता के सामने आने से बच रहे हैं। भाजपा के भीतर ही मुख्यमंत्री को हटाने और दूसरे को लाने की चर्चाएं चल रही हैं। इनके नेताओं और मंत्रियों के बयानों से साफ है कि भाजपा को जनता के मुद्दों और प्रदेश के विकास की नहीं, बल्कि कुर्सी बचाने और कुर्सी बदलने की चिंता है।
राजस्थान की जनता ने साफ संदेश दे दिया है.. कि #पर्ची_मॉडल नहीं चलेगा, झूठे भाषण नहीं चलेंगे, सत्ता का अहंकार नहीं चलेगा। जनता को काम चाहिए, जवाबदेही चाहिए और लोकतंत्र का सम्मान चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता के इस विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानकर और अधिक जिम्मेदारी के साथ संघर्ष करेगी।
Vinod Gothwal retweeted
भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं - देश की आत्मा है।
ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है - न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक।
यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार।
संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ - हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।
जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
श्री रामकुमार स्वामी जी को हनुमानगढ़ उप-जिला प्रमुख निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आशा है कि आप जनहित एवं आमजन की आवाज को मजबूती से बुलंद करेंगे। @INCIndia @INCRajasthan





















