लेख: वेदना और मौन
4 अप्रैल को #Delhi में जो हुआ, वह केवल एक प्रदर्शन नहीं था; वह उस वर्ग की मौन वेदना थी, जिसने हमेशा समाज को शब्द दिए, विचार दिए, दिशा दी — पर आज स्वयं अपनी बात सुनाए जाने के लिए खड़ा होना पड़ा। देश के विभिन्न राज्यों से, कश्मीर से कन्याकुमारी तक से आए लाखों शिक्षक, लंबी यात्राएँ तय करके, कई रातों की थकान साथ लेकर राजधानी पहुँचे। उद्देश्य केवल इतना था कि शासन तक यह निवेदन पहुँच सके कि उनकी आजीविका, उनका सम्मान और उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। Teachers Federation of India के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी के आह्वान पर एकत्रित यह जनसमूह किसी क्षणिक असंतोष का परिणाम नहीं था; यह वर्षों से संचित उस पीड़ा का स्वर था जिसे शिक्षक अपने दायित्वों के बीच चुपचाप सहते आए हैं।
किंतु सबसे अधिक पीड़ादायक यह है कि इतनी बड़ी संख्या में उठी यह आवाज़ आज तक सत्ता के गलियारों से किसी स्पष्ट उत्तर की प्रतीक्षा में है। सुनकर भी जैसे अनसुना कर दिया गया हो। और उससे भी अधिक चिंताजनक यह कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कही जाने वाली पत्रकारिता ने भी इस विषय को वह गंभीरता नहीं दी जिसकी यह अपेक्षा रखता था। जब लाखों लोग एक साथ खड़े हों और उनकी चिंता सार्वजनिक विमर्श का प्रमुख विषय न बन सके, तब प्रश्न केवल उपेक्षा का नहीं, व्यवस्था की संवेदनशीलता का भी बन जाता है।
लोकतंत्र की आत्मा संवाद में होती है। यह विश्वास लंबे समय तक हमारे भीतर रहा कि संख्या बल निर्णयों को प्रभावित करता है, कि शांतिपूर्ण उपस्थिति सत्ता को सोचने पर विवश करती है, कि दूर-दराज़ से आया जनसमूह केवल भीड़ नहीं बल्कि सामाजिक संदेश होता है। लेकिन जब 15 से 20 लाख लोग अपने घरों से दूर, थके हुए, जागी हुई रातों के साथ राजधानी पहुँचें और फिर भी उनकी व्यथा मुख्य विमर्श का हिस्सा न बन पाए, तो चिंता स्वाभाविक है।
शिक्षक जब सड़क पर उतरता है, तब वह केवल अपने लिए नहीं उतरता। वह उस व्यवस्था के लिए खड़ा होता है जिसमें आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्मित होना है। उसकी माँगें व्यक्तिगत कम और संस्थागत अधिक होती हैं, क्योंकि शिक्षा का आधार यदि असुरक्षित होगा तो राष्ट्र की बौद्धिक संरचना भी अस्थिर होगी।
निराशा शायद शिक्षक के स्वभाव में नहीं होती, क्योंकि वही हर कठिन समय में आशा का पाठ पढ़ाता है। पर चिंता अवश्य है — गहरी, गंभीर और विचारणीय। क्योंकि यदि राष्ट्र निर्माण करने वाला वर्ग बार-बार अपनी बात सुनाने के लिए संघर्षरत रहे, तो यह केवल एक वर्ग की समस्या नहीं रह जाती, यह लोकतांत्रिक संवेदनशीलता की परीक्षा बन जाती है।
शिक्षक की आवाज़ धीमी हो सकती है, पर उसका अर्थ बहुत दूर तक जाता है। इतिहास साक्षी है — "जब विचार उपेक्षित होते हैं, तब समय स्वयं उन्हें फिर केंद्र में लाता है।"
विपिन बिहारी उपाध्याय
@DrDCSHARMAUPPSS
@TFI4India
@UPPSS1921
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष @DrDCSHARMAUPPSS के आवाह्न पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन को दिया गया साथ ही शिक्षकों की जनपद स्तरीय समस्याओं से संबंधित ज्ञापन को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देकर उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया।
@UPPSS1921
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
शिक्षक एकता जिन्दाबाद ।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ज़िंदाबाद ।।
सभी साथी अपने अपने बीएसए कार्यालय पहुँचें ।@UPPSS1921
@TFI4India
सम्मानित शिक्षक- शिक्षिका भाई- बहनों से निवेदन के साथ अवगत कराना है कि आज 18 नवंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होकर अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर मजबूती से समर्थन दे।
@DrDCSHARMAUPPSS
@UPPSS1921
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद के जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह जी की सुपुत्री आयुष्मति अदिति के रिंग सेरेमनी में उपस्थित होकर शुभकामनाएँ दीं ।
डॉ दिनेश चंद्र शर्मा जी के नेतृत्व में UPPSS ही वह संगठन है जिसका एक एक सदस्य लगातार सरकार के सामने अपनी मांगों को धरना के द्वारा संज्ञान में लाया करता है।
इसीलिए पुनः 18 नवंबर को धरने के माध्यम से अपनी सरकार तक शिक्षकों की पीड़ा को पहुंचाएंगे।
@DrDCSHARMAUPPSS
@UPPSS1921
बहुत खूब प्रिंट मीडिया
जवाबदेही ऐसी ही हेडलाइन डिजर्व करती है।
@DrDCSHARMAUPPSS
@UPPSS1921
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी जी माननीय शिक्षक विधायक से अपने साथी पदाधिकारी श्री शिव शंकर पांडेय जी कोषाध्यक्ष,श्री राधे रमण त्रिपाठी जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं श्री अक्षत पांडेय जी के साथ मिलकर चौथी बार एम एल सी निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं ।
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
११ वर्षों बाद बेसिक शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हुई है जो कि स्वागत योग्य है लेकिन कुछ बीएसए इसमें भ्रष्टाचार करने की जुगत में हैं ।यह सिद्धार्थ नगर के बीएसए काउंसलिंग में कार्यरत ब्लॉक के १० विद्यालयों का विकल्प ले रहे हैं ।जब नियम विद्यमान है कि वरिष्ठता सूची से पहले दिव्यांग ,उसके बाद शिक्षिकाओं को बुलाया जायेगा ।उनके सम्मुख रिक्त विद्यालयों की सूची रखी होनी चाहिए जिसमें शिक्षक ऐच्छिक विद्यालय के सम्मुख हस्ताक्षर करके उस विद्यालय के विकल्प चुनेंगे तत्पश्चात वो सीट लॉक हो जाएगी,अगले क्रम के शिक्षक द्वारा अवशेष में से विकल्प चुना जाएगा,यही प्रक्रिया पूरी काउंसिलिंग में अपनाई जाएगी ।
लेकिन उपरोक्तानुसार न करके एक ही शिक्षक से १० विकल्प माँगना गलत है ।इसमें एक ही विद्यालय के एक से अधिक विकल्प लिए जाते हैं और शिक्षकों को दोषी ठहराया जाता है और भ्रष्टाचार करके विद्यालय आवंटित किये जाते हैं
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
यूपी में स्कूल पेयरिंग की मार कैसे पढ़ाई पर पड़ी है।
- @BBCHindi के लिए @shubhangi_misra की शानदार ग्राउंड रिपोर्ट @rupa_jha की टीम को बधाई
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
हमारे और माता प्रसाद पुस्तकालय के बच्चों की तरफ़ से आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ.
अपनों के स्नेह और आशीर्वाद के नाम, एक छोटी-सी आत्मीय चिट्ठी
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🪔
#Diwali2026
3
142
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
Happy birthday dear @vipinUPPSS
Vipin Upadhyay | विपिन उपाध्याय | -وپن اپادھیائے retweeted
Replying to @vipinUPPSS
@vipinUPPSS
राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित, आदर्श शिक्षक अनुज भ्राता विपिन उपाध्याय जी को जन्म दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
शिक्षक साथियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु सचिव बेसिक शिक्षा परिषद श्री सुरेन्द्र तिवारी जी से संगठन के अध्यक्ष @DrDCSHARMAUPPSS जी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल द्वारा वार्ता के अनुसार
१- पदोन्नति सभी सृजित पदों पर होगी अर्थात् छात्र संख्या मानक न होकर जिस विद्यालय में पूर्व में पद स्वीकृत है वहाँ पदोन्नति होगी ।
२- जिन जनपदों में ७ तक पदोन्नति नहीं होती पदोन्नति हेतु समय सीमा बढ़ाने की बात हुई ।
३- ग़ैर टेट शिक्षकों संख्या के सापेक्ष पद रिक्त रखे जायेंगे
लेकिन हमने माँग की कि उनको शर्त के साथ विद्यालय आवंटन किया जाये ।
४- सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जाँच का आदेश ग़लत इस पर रोक लगाई जाए ।
#uppss #teacher
Replying to @vipinUPPSS
टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा समस्त शिक्षक समुदाय के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और कई राज्यों के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
Replying to @vipinUPPSS
डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह संगठन कई राज्यों के शिक्षकों का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए वे समस्त शिक्षक समुदाय के प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में गिने जाते हैं।
समस्त शिक्षक समुदाय के सबसे बड़े नेता का नाम बताओ
@grok
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के सबसे बड़े नेता का नाम क्या है?
@grok बताओ




























