DPRO, Ranchi (@DproRanchi) header
DPRO, Ranchi (@DproRanchi) profile picture

District Information and Public Relations Office, Ranchi. Stay in touch, We will keep you updated about works of Ranchi District Administration.

Ranchi, India
Joined March 2019
Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)Photo by DPRO, Ranchi (@DproRanchi)
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) के पावन अवसर पर आज गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड, रांची के सभागार में एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) के पावन अवसर पर आज गुरुनानक स्कूल, पीपी कंपाउंड, रांची के सभागार में एक भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री तथा वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राकेश रंजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी के भजन-कीर्तन एवं अरदास के साथ हुई। इस अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें यह सिखाता है कि सभी मनुष्य समान हैं। उन्होंने एक ईश्वर (इक ओंकार), सत्य, निष्पक्षता और मानवता की सेवा का संदेश दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। उन्होंने सत्य, ईमानदारी और सेवाभाव को अपनाने पर बल दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है, और गुरु नानक देव जी का संदेश इसमें मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में सिख समुदाय के प्रतिनिधि एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @mbhajantri
4
84
Replying to @prdjharkhand
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏✨🌕 “एक ओंकार सत्य नाम” 🕉️ उनकी वाणी हमेशा हमें सत्य, सेवा और एकता का मार्ग दिखाती रहे 💛 वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह 🪔✨ @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
45
Replying to @prdjharkhand
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित पखवाड़े के अंतर्गत राँची जिले में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति और कृषि विकास को समर्पित विविध कार्यक्रमों की एक जीवंत श्रृंखला सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है। इससे सम्बंधित खबरों की विभिन्न अख़बारो में प्रकाशित खबरें। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
52
Replying to @prdjharkhand
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन चरणों में निबंध प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर एवं जिला स्तर पर उन विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में आयोजित की गई, जहां इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ELC) गठित हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 18200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में दिनाँक 18.11.2026 को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, शहीद चौक, रांची में जिला स्तरीय निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 140 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण के साथ जिला अंतर्गत सभी सात विधानसभा क्षेत्र के EROs, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों पर किया गया। प्रथम चरण में संस्थान स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रत्येक संस्थान से दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। दूसरे चरण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से शीर्ष 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके पश्चात जिला स्तर पर अंतिम प्रतियोगिता आयोजित की गई। 🌟निबंध प्रतियोगिता के विजेता🌟 🔆DISTRICT LEVEL ELC ESSAY COMPETITION TOP 10 Students LIST🔆 (1) TANNU KUMARIRSMS +2 HS BUNDU12TAMAR (2) ROHIT KUMARMARWARI +2 HS RANCHI12RANCHI (3) KHUSHBOO KUMARIGUHS PALI10HATIA (4) SURAJ MUKHIYARGHS BANTA HAZAM SILLI9SILLI (5) PRIYANSHI KUMARIGOVT +2 HS LANDHUPDIH12SILLI (6) SHIFA PARWEENGOVT +2 HS KANKE12KANKE (7) ASHISH KOIRIGRAM VIKAS HS SILLI9SILLI (8) MANSI KUMARIAPJSVM KUDLUM NAGRI9HATIA (9) SHAKUNTALA KUMARISAINT JOHNS HS DODEYA 10TAMAR (10) KRISH KUMARCN RAJ +2 HS RATU9HATIA 🌟प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता🌟 🔆DISTRICT LEVEL ELC QUIZ COMPETITION WINNER 3 Teams LIST🔆 (1)1st PositionROHIT KARJIGOVT UPG HS JAMUDAG10SILLI (2) 1st PositionGHASIRAM KOIRIAHS PATRAHATU9SILLI (3)1st PositionKRITI KUMARIGOVT +2 HS LANDHUPDIH10SILLI (4) 2nd PositionSHRITI RAJ KESHRIAPJSVM KUDLUM NAGRI10HATIA (5)2nd PositionCHAHAT PARWEENMPMPG HS RATU RANCHI9HATIA (6) 2nd PositionRESHMI KUMARIGOVT HS PANDRA10HATIA (7) 3rd PositionRITU KUMARIPMSHRI +2 HS LAPUNG9MANDAR (8)3rd PositionLAIBA AFRINGOVT HS SONS9MANDAR (9) 3rd PositionANUSKA KACHHAPPROJECT GIRLS +2 HS TANGAR BASLI11MANDAR कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनमें रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं सामान्य ज्ञान की क्षमता को प्रोत्साहित किया गया। #ELCCompetition2026 @ceojharkhand @ECISVEEP
41
Replying to @prdjharkhand
झारखंड के मतदाताओं के लिए आखिरी मौका! 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर’ कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पात्र नागरिक जो SIR के तहत मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा पाए, वे जरूर पहुंचें। @ceojharkhand @ECISVEEP @prdjharkhand @mbhajantri
50
Replying to @prdjharkhand
🌟 झारखण्ड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 🌟 एक और अवसर कैंप (1) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जिनका नाम किसी कारणवश ASDD सूची में चिह्नित हो गया था। (2) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जो दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए हैं। (3) वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जो 01 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं। कोई भी विदेशी नागरिक SIR की प्रक्रिया में भाग न लें। सभी BLA-2 से अनुरोध कृपया 'एक और अवसर' कैंप में पहुंचे तथा अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में निवास कर रहे वैसे पात्र भारतीय नागरिक जो 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, की सूची BLO को उपलब्ध कराएं। 🔆दिनांक 18 नवम्बर 2026 समयः 11:00 से 4:00 बजे तक 🔆 🔆 स्थानः सभी मतदान केंद्र🔆 इस अवसर का लाभ अवश्य उठाएँ! 'एक और अवसर' कैंप में आईए और SIR की अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवाने की प्रक्रिया पूरी करें। @prdjharkhand @ceojharkhand @ECISVEEP @mbhajantri
1
62
Replying to @prdjharkhand
झारखंड के 26 वें स्थापना दिवस पर रांची की सड़कों पर एक अलग ही ऊर्जा दौड़ी। बापू वाटिका (मोरहाबादी) से शुरू हुई ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँची, और साथ में ले आई एक साफ संदेश— स्वच्छ परिवेश = स्वस्थ झारखंड। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
52
Replying to @prdjharkhand
छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं सूर्य देव और छठी मैया की असीम कृपा सभी पर बनी रहे। इस पावन पर्व पर सभी के घर खुशियों से भरा रहे, स्वास्थ्य बना रहे और हर मनोकामना पूर्ण हो। 🙏🏻 जय छठी मैया ☀️जय सूर्य देव @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
25
Replying to @prdjharkhand
झारखंड राज्य के 26वें स्थापना दिवस (15 नवंबर 2026) के अवसर पर स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं आम नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य रांची में ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ (Run for Cleanliness) का आयोजन किया गया। रांची में आयोजित इस दौड़ का शुभारंभ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुआ। दौड़ में शामिल प्रतिभागियों ने बापू वाटिका से अल्बर्ट एक्का चौक तक दौड़ लगाकर स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को माननीय मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर, वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग, माननीय मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग, माननीय मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माजी एवं रांची विधायक माननीय श्री सी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
15
Replying to @prdjharkhand
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया । भगवान बिरसा मुंडा की महान कुर्बानी और संघर्ष को नमन। उनके आदर्श हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे । @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
32
Replying to @prdjharkhand
जहाँ लाल मिट्टी में सोना छुपा है, जहाँ अरुण की किरणें नये स्वप्न जगाती हैं— वहीँ हमारा झारखण्ड खड़ा है। आज फिर एक संकल्प लें, कि इस धरती को बनाएँ सोना-झारखण्ड। जहाँ हर बूँद पसीने की मोती बने, जहाँ हर युवा की आँखों में उजास हो, जहाँ प्रगति और स्वाभिमान साथ-साथ चलें। लाल मिट्टी से सोना निकले, और सोने से चमक उठे पूरा झारखण्ड। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
12
Replying to @prdjharkhand
🏹 झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस 15 नवम्बर की हार्दिक शुभकामनाऐं 🏹 सुनहरे सपनों का राज्य नए संकल्पों का झारखण्ड आज हम फिर से वादा करते हैं — एक सोना झारखण्ड का निर्माण। समृद्धि, स्वाभिमान और विकास की राह पर हर नागरिक के साथ आगे बढ़ेंगे। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
47
राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
झारखंड के वीर सपूतों को नमन... जिनकी कुर्बानी और संघर्ष से जन्मा ये राज्य। राज्य स्थापना दिवस पर सभी झारखंड वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ! हरी-भरी पहाड़ियाँ, घने जंगल, खनिज संपदा और आदिवासी संस्कृति का गौरव... यही है हमारा झारखंड। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
1
75
Replying to @prdjharkhand
जिसने जल-जंगल-जमीन की लड़ाई लड़ी, जिसने आदिवासी अस्मिता को जगाया, उसी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर और झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक नमन। आइए, उनके आदर्शों को जीकर ‘सोना झारखण्ड’ बनाएं। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @mbhajantri
46
Replying to @prdjharkhand
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर 🇮🇳 एक कदम स्वच्छता की ओर, एक कदम प्रगति की ओर ✨ RUN FOR CLEANLINESS 🏃‍♂️💨 में शामिल हों और बनें प्रगतिशील झारखण्ड का हिस्सा 💪🌿 📅 दिनांक: 15 नवंबर 2026 🕖 समय: सुबह 7:00 बजे से 📍 रूट: बापू वाटिका, मोरहाबादी → अल्बर्ट एक्का चौक, रांची। स्वच्छता हमारा संकल्प 🧹, विकास हमारा लक्ष्य 🚀 आइए, दौड़ें… साफ़-सुथरे झारखण्ड के लिए! 🌟 #RunForCleanliness #JharkhandFoundationDay #प्रगतिशीलझारखण्ड #SwachhJharkhand #RanchiRun @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
72
Replying to @prdjharkhand
झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन रांची द्वारा “रन फॉर क्लीनलीनेस” विशेष स्वच्छता दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। 🌟 झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम 🌟 यह दौड़ सिर्फ एक शारीरिक गतिविधि नहीं है, बल्कि झारखण्ड की मिट्टी से जुड़ने, स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प लेने और राज्य के प्रति प्रेम एवं जिम्मेदारी को व्यक्त करने का माध्यम है। राज्य स्थापना दिवस पर नागरिकों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने तथा “स्वच्छ झारखण्ड-स्वस्थ झारखण्ड” की भावना को मजबूत करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 🔆 कार्यक्रम विवरण 🔆 - दिनांक: 15 नवंबर 2026 (रविवार) - समय: सुबह 7:00 बजे - मार्ग: बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची सभी वर्गों के नागरिकों — युवा, परिवार, छात्र-छात्राएँ, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम जनता — को इस दौड़ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है। सभी प्रतिभागियों से अनुरोध हैं कि वे समय से पहले पहुँचकर दौड़ में शामिल हों और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। “आइए, झारखण्ड की मिट्टी से जुड़े, दौड़ें और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि हमारे राज्य के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। एक साथ दौड़ें, एक साथ स्वच्छ बनाएँ।” 🌟 स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव🌟 स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनसहभागिता से ही संभव है। राज्य स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह दौड़ नागरिकों को स्वच्छता के प्रति सक्रिय रूप से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगी। सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर बापू वाटिका, मोरहाबादी पहुँचें और इस ऐतिहासिक अवसर पर स्वच्छता के संकल्प के साथ दौड़ में शामिल हों। @prdjharkhand @HemantSorenJMM @JharkhandCMO @mbhajantri
71
Replying to @prdjharkhand
🏃‍♂️ RUN FOR CLEANLINESS 🏃‍♂️ झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संकल्प लें! दिनांक: 15 नवंबर 2026 समय: सुबह 7:00 बजे मार्ग: बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची आइए, झारखण्ड की मिट्टी से जुड़े, दौड़ें और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि हमारे राज्य के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी को आमंत्रित हैं — युवा, परिवार, अधिकारी, सभी! एक साथ दौड़ें, एक साथ स्वच्छ बनाएँ। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
22
Replying to @prdjharkhand
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🙏🌅 🌞सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहे। 🌺✨ @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @rmccommissioner @mbhajantri
52
Replying to @prdjharkhand
कल छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया एवं डोरंडा स्थित मां काली पूजा समिति के पूजा पंडाल पहुंचकर मां काली के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे सम्बंधित खबरों की विभिन्न अखबरों में प्रकाशित खबरों की प्रेस कतरन। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
54
Replying to @prdjharkhand
दीपावली के पावन अवसर पर समस्त झारखंडवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं जोहार। प्रकाश, उमंग और उल्लास का यह महापर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। आइए, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाकर झारखंड को और उज्ज्वल एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लें। आप सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
56