स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra) header
स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra) profile picture

Extra Character !

Cheonchuk ☸
Joined October 2022
Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)Photo by स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ (@ExtraPaatra)
Wishing you a profound and happy Deep Daan Utsav! 🪔🪷🙏🏿
2
19
386
धरम बँटा जब जात में, बँट गई घर की रीत। पालकी ढोने वाले से, तुमने तोड़ी प्रीत॥ जड़ को कर के पराया, सींच रहे तुम पात। सुन्न पड़ी है देहरी, अँधियारी है रात॥ मूरत से सत्कार है, माटी से है बैर। नींव उखाड़ी महल की, कैसे होगी खैर॥ धनतेरस के बाज़ारों, पीतल चमके खूब। सोना उसके घर नहीं, जो माटी की दूब॥ कंधा जिनका धरम पर, उनके काटे पाँव। दीप जले चौपाल पर, रोए पूरा गाँव॥ आँगनों में दीप हैं, पर वो पुराना उजास नहीं। जिनपे पालकी टिकी थी, वो ही तेरे पास नहीं। जात और उपजात में, तुमने जो बाँटा है धरम, अब सजे इस जिस्म पर, माटी का कोई लिबास नहीं। धनतेरस की भीड़ में, मयस्सर हों वो भी तुम्हें, पर वो हाशिए से उठें, यह तो तुमको रास नहीं। नीतियों को कोस कर, तुमने दबाए हक़ उनके, पेड़ कैसे जी सकेगा, अगर जड़ में ही साँस नहीं। रौशनी के जश्न में तुम, पूजते हो मूरतें, जो खड़ा है हाशिए पर, क्या वो तेरा इतिहास नहीं?
1
2
24
416
देखिए... वैसे इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, क्योंकि यह धार्मिक विषय है। लेकिन सत्य यही है कि श्री अखिलेश यादव परिवार सहित राम मंदिर दर्शन करने जा रहे हैं, तो यह कहीं न कहीं रणनीति का हिस्सा है। वो कैसे...?? समझिए। यह कोई अचानक जागी आस्था नहीं है। यह सोचा समझा टास्क है, जो बीएसपी को चर्चा से बाहर करने के लिए रचा गया प्रपंच है। यह बात सबको पता है कि बहन जी की 6 दिसंबर की रैली ऐतिहासिक होगी। 6 दिसंबर को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर विशाल श्रद्धा सुमन समारोह होगा, जिसमें बहन मायावती खुद नेतृत्व करेंगी। रेली भी ऐसी जो लोगों के होश उड़ा दे। जिन्हें अंत तक लड़ाई से बाहर रखा था, वो अचानक पूरी ताकत के साथ शक्तिप्रदर्शन करें, तो लोगों में अलग ही संदेश जाएगा। ऐसे में बीएसपी कम से कम एक महीने के लिए ट्रेंड रहेगी। लेकिन कहते हैं न, बीएसपी से नुकसान सिर्फ भाजपा को नहीं होगा, बल्कि समाजवादी पार्टी को भी होगा। बीएसपी बढ़ेगी तो समाजवादी पार्टी का अस्तित्व संकट में होना तय है। और ठीक इसके 6 दिन बाद, 12 दिसंबर को अखिलेश यादव परिवार सहित अयोध्या जा रहे हैं। यह जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनका पहला दर्शन होगा। पहले हनुमानगढ़ी, फिर रामलला के दर्शन का कार्यक्रम है, और यह 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहा है। सोचिए, अगर यह सिर्फ आस्था थी तो जनवरी 2024 से दिसंबर 2026 तक, लगभग तीन साल तक इंतज़ार क्यों? नवंबर में कोई अच्छी तारीख देखकर क्यों नहीं गए? क्योंकि ऐसे में रैली समाप्त होने के पश्चात चारों ओर बीएसपी की चर्चा को खत्म करने के लिए अखिलेश यादव ने धर्म की पिच पर लड़ना शुरू कर दिया है। यह सत्य है कि राम मंदिर जाएंगे तो पूरा विरोधी, आईटी सेल, यहां तक कि मुस्लिम समाज का एक हिस्सा भी उनके विरोध में ही लिखेगा, बोलेगा, कहेगा। ऐलान होते ही योगी आदित्यनाथ ने कह भी दिया कि पहले राम भक्तों से माफी मांगें। ऐसे में एकाएक... नेगेटिव ही सही, लेकिन समाजवादी पार्टी को फुटेज तो मिलेगी। और बीएसपी को कैसे भी करके ट्रेंड से बाहर कर दिया जाएगा। 99% यही प्लान है। अखिलेश यादव का राम मंदिर जाना आस्था से ज्यादा रणनीति का हिस्सा है। वैसे भाजपा को धर्म की पिच पर नहीं हराया जा सकता, यह तो शाश्वत सत्य है। लेकिन उनकी नज़र में एक बार भाजपा फिर से आ जाए, लेकिन बीएसपी नहीं। अगर मेरा अनुमान गलत हो तो अखिलेश यादव जी को नवंबर में ही कोई अच्छी तारीख देखकर वहां दर्शन के लिए जाना चाहिए था। एकाएक... रैली के ठीक बाद नहीं। क्या लगता है… ऐसा कर पाएंगे?
3
12
39
719
हम ऋणी रहेंगे... ब्राह्मण विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी जी के। शायद यही ऋण था... शायद यही भाई-बहन का रिश्ता था... जिसने वर्ष 2007 में इतिहास रच दिया। वर्ष 2007 में आदरणीय बहन जी ने दलित-ब्राह्मण गठजोड़ बनाया था। आदरणीय बहन जी ने उस समय ब्राह्मणों को उत्तर प्रदेश में एक साथ सबसे अधिक टिकट दिए थे, अन्य पार्टियों की अपेक्षा। एक साथ 86 ब्राह्मणों को टिकट! किसी अन्य पार्टी ने उस समय ब्राह्मण समाज पर इतना बड़ा भरोसा नहीं जताया था। और ब्राह्मण समाज ने भी उस भरोसे को टूटने नहीं दिया।
Replying to @ExtraPaatra
इसमें आपने ये बताना भूल गए कि जब मायावती को समाजवादी पार्टी के विधायक नंगा करने की कोशिश गैस्ट हाउस में कर रहे थे तब एक ब्राह्मण विधायक ने ही उनकी जान के साथ इज्जत भी बचाई थी। ये होता है ब्राह्मण का परोपकार।
7
1
39
719
सोचिए... वो महिला कितनी बोल्ड होगी? आज वही राजा भैया, जो समाजवादी पार्टी के समर्थकों को आड़े हाथों ले रहे हैं, उन्हीं को सपा समर्थक ये कहकर चिढ़ा रहे हैं - "मायावती का नाम भूल गए क्या? तुम्हारा ट्रीटमेंट कैसे किया था?" बस इसी एक लाइन से बहन मायावती जी के शासन का अंदाज़ा लगा लीजिए। जहाँ भू-माफिया से लेकर बड़े-बड़े बाहुबली तक, सबको कानून के दायरे में लाकर सीधा कर दिया गया था। और अब वो किस्सा जो लोग भूल गए... 2 जून 1995 की रात। लखनऊ का स्टेट गेस्ट हाउस। बहन जी ने मुलायम सरकार से समर्थन वापस लिया था, तो सपा के गुंडे गेस्ट हाउस में घुस गए। बहन जी को एक कमरे में बंद करके जान से मारने की कोशिश हुई। वो रात एक अकेली दलित महिला ने मौत के सामने गुज़ारी। और अगले ही दिन वही महिला उत्तर प्रदेश की पहली दलित महिला मुख्यमंत्री बनकर शपथ ले रही थी। ये होती है बोल्डनेस। ये कुर्सी से नहीं, कलेजे से आती है। फिर आया 2002-2003 वाला दौर... बहन जी की सरकार ने रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को POTA में जेल भेजा। उनके पिता और भाई समेत। फिर मुलायम सिंह की सरकार आई, तो शपथ के आधे घंटे के अंदर ही उन पर से POTA हटाया गया और उन्हें सीधे कैबिनेट मंत्री बना दिया गया। अब बताइए... ये सिर्फ वोट के लिए था? नहीं। ये इसलिए था क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव को एक स्वतंत्र, स्वाभिमानी दलित महिला का नेतृत्व कभी रास ही नहीं आया। वो एक अडिग, साहसी महिला को डराना चाहते थे, उसे नीचा दिखाना चाहते थे। और 2007 में बहन जी ने जवाब दिया, बिना किसी से डरे... बिना किसी गठबंधन के, अकेले दम पर 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। और आते ही पहला काम क्या किया? अपराधियों को दी गई सरकारी सुरक्षा वापस ली। फिर कानून से ऐसा शिकंजा कसा कि इतिहास बन गया: UPCOCA कानून लाया - संगठित अपराध, भू-माफिया, अपहरण, सुपारी किलर के लिए मौत तक की सज़ा वाला कानून। पट्टा ज़मीन वापस दिलाई - दलितों-गरीबों की छीनी हुई ज़मीनों के लिए 21,000 FIRs हुईं, 7,200 से ज़्यादा कब्ज़ा करने वाले जेल गए। अतीक अहमद को मोस्ट वांटेड घोषित किया - जिसके नाम से प्रयागराज कांपता था, उसे बहन जी के राज में भागना पड़ा। ददुआ जैसे डकैत का आतंक खत्म किया, मोती गोयल जैसे भू-माफिया को 3-4 साल जेल में रखा - जो सपा राज में बाहुबली कहलाता था, वो बहन जी के राज में भीगी बिल्ली बन गया। और सबसे बड़ी बात - बहन जी ने ये सब बुलडोज़र से नहीं, एनकाउंटर से नहीं, कानून से किया। अपराधी को जेल भेजा, यही उसकी सही जगह है। अब सोचिए... कितना कुछ सहा होगा आदरणीय बहन जी ने? जो लड़की IAS की तैयारी कर रही थी, कांशीराम जी ने उससे कहा था - "तुम एक ज़िले की कलेक्टर बनकर एक ज़िला बदलोगी, मेरे साथ आओ, पूरा समाज बदलो।" उसने अपना करियर, अपना घर, अपना परिवार सब छोड़ दिया। ना पति, ना बेटा, ना अपनी संपत्ति का मोह। सिर्फ एक मिशन - अंबेडकरवाद। जहाँ सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक ही घेरे में खड़े हों, और अकेली एक महिला अंबेडकरवाद पर अडिग खड़ी हो... वो डर किसे कहते हैं, जानती ही नहीं। और आज कुछ लोग कहते हैं कि मायावती जी भाजपा से डरती हैं? अरे, जो महिला गुंडों के बीच गेस्ट हाउस में मौत से नहीं डरी, जो बाहुबलियों को जेल में डालकर भी नहीं डरी, जो सत्ता में रहते हुए भी किसी माफिया, किसी बड़े नेता के सामने नहीं झुकी... वो किसी सरकार से क्या डरेगी?
17
94
3
299
16,912
स्वतंत्र लेखनी 𓂃✍︎ retweeted
05-11-2026-BSP UP REVIEW MEETING PHOTOS
92
834
16
2,239
46,906
पूरा चुनाव ही बसपा बनाम भाजपा हो गया है! अब अगर आगामी समय में कोई बड़ा हिंदू-मुस्लिम मुद्दा हो तो चौंकिएगा मत।
39
155
1,184
Just wow!! Without Akash Anand and without Vishwanath Pal, such a massive Jansabha just on the candidate's face value - and what a crowd. What a craze! This time I'm pretty sure BSP is gonna be in govt.. "2027 me 2007 dohrayenge" 🔥
34
159
1,066
सीखो विपक्ष, कुछ सीखो! उस युवा नेता से ही कुछ सीख लो! कोई एक शब्द ही बता दो जो आपत्तिजनक हो...!! अब तक विपक्ष होता तो पहले धर्म पर अपनी वैचारिक गोली तान देता। धर्म के चोले पहन लेता, कोई हिंदू बन जाता तो कोई नगमें पढ़ने लग जाता। कोई जय श्री राम बोलता तो कोई कुछ और। मुद्दे की बात फिर बाद में करता। लेकिन आकाश आनंद ने भाजपा की धज्जियां उड़ा दीं, पर राजनीति में न तो धर्म की बात का सहारा लिया, न ही जाति के दंभ का! उनके एक-एक शब्द में वो जान और तथ्य है जो चीख-चीख कर भाजपा की व्यवस्था पर प्रहार कर रहे हैं। आकाश आनंद बहुत आगे जाएंगे! जिस तरीके की उनकी स्पीच हैं, वो वाकई धमाकेदार एवं ब्लॉकबस्टर है।
2
19
58
645
आकाश आनंद को ऐसा कहने से बचना चाहिए था! वैसे भी ये कौम दरी बिछाने के लिए ही है। ऐसे में इनके हक-अधिकार की बात क्यों करना, जब आखिर में ये बी टीम का तमगा ही थमा देंगे। आकाश आनंद को हिंदुओं और बहुजन समाज का वोट साधना चाहिए। बाकी मुस्लिम आए तो स्वागत, नहीं आए तो भी कोई दिक्कत नहीं। क्योंकि वैसे भी ये समाज अलग से कन्फ्यूजन में हैं, ओवैसी को चुनें, रावण को चुनें, या अखिलेश को या कांग्रेस को। इसलिए इन पर एनर्जी वेस्ट मत कीजिए। उल्टा इनकी आवाज उठाने पर मुस्लिम नेता होने का टैग अलग से लग जाता है। अब इसका दर्द कितना भयानक होता है, वो अखिलेश भैया से पूछिए। मुस्लिम नेता टैग के चक्कर में बेचारे को यादव से लोग “यदमुल्ला” बोलने लग गए। इहां तक कि अखिलेश यादव ने इससे बचने के लिए इटावा में मंदिर तक बनवा दिया।।
आज BSP राष्ट्रीय कन्वेनर आकाश आनंद ने सपा को कठघरे में खड़ा कर दिया। आकाश ने बोला "बीजेपी के अरब पति सांसद के बेटे को आपने राज्यसभा भेजा। और बीएसपी को बोलते हो BJP की B टीम? सबसे बड़ी बात की आकाश ने अल्पसंख्यक नहीं "मुस्लिम" शब्द भी इस्तेमाल किया।
5
21
115
1,614
कुछ दिन पहले ही मेरे एक ब्राह्मण मित्र ने कहा, "यार! तुम लोग भी गजब हो। अगर मायावती जी हमारे समाज से होतीं तो अब तक उन्हें राष्ट्रनायिका की उपाधि दे दी गई होती। मतलब, इतनी ब्रेव लेडी कैसे हो सकती है? उस महिला में यह खासियत है कि उन्होंने कभी तुच्छ राजनीति नहीं की और कभी जाति या धर्म को लेकर उस पर रणनीति नहीं की।" पता है, यह सुनकर मैं मन ही मन कितना प्रसन्न हुआ होऊँगा? ज़रा अंदाज़ा लगाओ।
2
124
2
562
5,534
इस खाली भीड़ से एक बात तो बिल्कुल साफ हो गई है, इन्हें देश की नहीं बल्कि अपनी खत्म हो चुकी राजनीति को वापस दौड़ में लाने की पड़ी है। लोकतंत्र बचाने का सिर्फ मुखौटा पहन रखा है, और जनता ने ये मुखौटा पहचान लिया है इसलिए कोई आया ही नहीं। पूरा विपक्ष मिलकर एक रामलीला मैदान नहीं भर पाया। इनको दावा 10 लाख का था और हकीकत ये कि 40% मैदान खाली पड़ा था, 28000 कुर्सियों में से 5000 से 7000 कुर्सियां खाली थीं। इंडी गठबंधन के एक नेता अखिलेश यादव की दादरी वाली रैली फ्लॉप शो हुई, कन्नौज में PDA सम्मेलन इतना पिट गया कि पूरी जिला कार्यकारिणी ही भंग करनी पड़ गई। इससे क्या समझें? जनता ने इन्हें नकार दिया है या ये खुद ही नकारा हो चुके हैं? आखिर लोचा कहां हो रहा है? कहने को ये संविधान बचाने और लोकतंत्र बचाने निकले हैं। एक बार मनन करो, अगर सच में संविधान खत्म हो गया और देश तानाशाही में बदल गया तो सबसे पहला वार किस पर होगा? गरीब पर, शोषित पर, पीड़ित पर, वंचित पर, SC ST OBC समाज पर। यही कार्ड तुमने 2024 लोकसभा में खेला और फायदा भी लिया, पर एक सवाल का जवाब दो - संसद में SC ST OBC का एक भी मुद्दा बताओ जिस पर तुमने दो दिन तक बहस कराई हो? खोजने पर भी नहीं मिलेगा, क्योंकि तुमने सिर्फ जनता को मूर्ख बनाया है। अगर लोकतंत्र वाकई खतरे में है तो तुम्हें वो सिर्फ चुनाव के टाइम ही क्यों याद आता है? लोकतंत्र बचाने के इस ढोंग से बेहतर है कि दलित, आदिवासी, OBC के असली मुद्दों पर बोलो। मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण 27% से सीधा 14% कर दिया गया, हाईकोर्ट ने 9 अक्टूबर को 159 पन्नों के फैसले में इसे असंवैधानिक कहकर रद्द कर दिया। तुम लोगों के मुंह से एक शब्द फूटा? नहीं फूटा। तुमने आज तक किसी गरीब, किसी मजदूर को राज्यसभा भेजा? नहीं भेजा। तुम PDA का वोट लेते हो और टिकट अपने चाचा रामगोपाल यादव और रिलायंस के पूंजीपति धनराज नाथवानी जैसे लोगों को देते हो। जबकि BSP का मॉडल बिल्कुल अलग है, वो गरीब और मध्यम वर्ग के मेहनती अंबेडकरवादी कार्यकर्ता को टिकट देती है, पूंजीपतियों को नहीं। 2007 याद करो, जब BSP 206 सीटों पर थी तो BJP 51 पर सिमट गई थी, BSP ने BJP की 44 जीती हुई सीटें छीन ली थीं। यही सोशल इंजीनियरिंग थी। और जैसे-जैसे BSP 30.43% से गिरकर 12.88% और फिर 9.39% पर आई, BJP 312 और 255 पर पहुंच गई। 2024 में तो 16 सीटों पर BSP को मिला वोट BJP की जीत के अंतर से ज्यादा था। मैं पहले भी कहता था और अब भी कह रहा हूं, इस देश में अगर किसी में भाजपा को धूल चटाने की ताकत है तो वो सिर्फ मायावती में है। लेकिन तुम चाहते ही नहीं कि दलित लीडरशिप आगे बढ़े। और फिर एक्सपेक्ट करते हो कि देश तुम्हारा साथ देगा? अजी घंटा देगा! BSP बढ़ेगी तो ही BJP घटेगी और खत्म होगी।
1
22
62
589
सभी पढ़िए…
Replying to @ExtraPaatra
*उत्तर प्रदेश की राजनीति: 'अनुकूल विपक्ष' का खेल और बसपा के रणनीतिक चक्रव्यूह का विश्लेषण* उत्तर प्रदेश की राजनीति को सतह से देखना अक्सर भ्रामक हो सकता है। चुनावी मंचों पर दिखने वाली तीव्र *प्रतिद्वंद्विता* के पीछे कई बार ऐसे गहरे रणनीतिक समीकरण काम कर रहे होते हैं, जो सीधे तौर पर दिखाई नहीं देते। राजनीतिक विश्लेषकों का एक वर्ग मानता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच का चुनावी संघर्ष महज एक पारंपरिक मुकाबला नहीं है, *बल्कि यह पारस्परिक लाभ (Mutual Benefit) पर आधारित एक सूक्ष्म रणनीतिक अंतर्संबंध है।* इसके विपरीत, सत्ता पक्ष के लिए सबसे बड़ी रणनीतिक चुनौती बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का संभावित उभार है। *1. कृत्रिम द्विध्रुवीय विमर्श और सपा को 'मुख्य विपक्ष' बनाने की मजबूरी* इस राजनीतिक बिसात का पहला स्तंभ है चुनावी विमर्श को पूरी तरह से 'भाजपा बनाम सपा' के दायरे में सीमित रखना। आलोचकों का तर्क है कि मुख्यधारा के विमर्श में *जानबूझकर समाजवादी पार्टी को ही एकमात्र मुख्य प्रतिद्वंद्वी* के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। इसके पीछे सत्ता पक्ष की गहरी रणनीति काम करती है। सत्ता पक्ष को अच्छी तरह मालूम है कि विपक्ष का एक ध्रुव (सपा) जितना मजबूत दिखेगा, बाकी विकल्प उतने ही हाशिए पर चले जाएंगे। सपा को मुख्य विपक्ष के रूप में सामने रखकर सत्ता पक्ष एक ऐसा राजनीतिक दांव खेलता है, जिससे विपक्ष का बिखराव और मतदाताओं का अनुकूल ध्रुवीकरण दोनों एक साथ सध जाते हैं। *2. 'यादव-मुस्लिम' बनाम 'दलित-मुस्लिम': समीकरणों का रणनीतिक अंतर* सत्ता पक्ष के रणनीतिक थिंक-टैंक इस गणित को भली-भांति समझते हैं कि 'यादव-मुस्लिम' (Y-M) समीकरण की एक निश्चित सीमा (Ceiling) है। इस गठबंधन की मजबूती बहुसंख्यक समाज के अन्य वर्गों में स्वाभाविक रूप से एक 'प्रतिक्रिया' (Counter-Polarization) पैदा करती है। *2017 और 2022 के चुनावों ने यह सिद्ध किया कि मुस्लिम मतों का सपा के पक्ष में एकतरफा लामबंद होना भी उसे सत्ता तक नहीं पहुंचा सका।* इसके विपरीत, सत्ता पक्ष के लिए असली रणनीतिक चिंता बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का ' *दलित-मुस्लिम' (D-M)* समीकरण है। राजनीतिक गणित के अनुसार, दलित-मुस्लिम समीकरण सामाजिक और संख्यात्मक रूप से यादव-मुस्लिम गठबंधन से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत है। दलितों का आधारभूत वोट बैंक (Core Vote Bank) और मुस्लिम मतदाताओं का यह संयोजन किसी भी दल के लिए एक अभेद्य चुनौती बन सकता है। *3. बसपा से भय का मूल कारण: 'स्वीकार्यता' और सामाजिक विस्तार* सत्ता पक्ष को केवल सपा से नहीं, बल्कि बसपा के संभावित पुनरुत्थान से वास्तविक खतरा महसूस होता है। इसके पीछे दो बेहद ठोस कारण हैं: • *नाराज वर्गों के लिए आसान विकल्प: यदि अल्पसंख्यक (मुस्लिम) मतों का झुकाव बसपा की तरफ होता है, तो सत्ता *पक्ष से किसी भी कारणवश नाराज* *चल रहे पिछड़े (OBC) और सवर्ण मतदाता भी बेहद आसानी से और बिना किसी सामाजिक संकोच के बसपा के पाले में आ सकते हैं।** • सामाजिक स्वीकार्यता (Social Acceptability): सपा के विपरीत, बसपा के सत्ता में आने की संभावना से गैर-यादव पिछड़ों या सवर्णों में वह तीखी सामाजिक प्रतिक्रिया या 'वर्चस्व का डर' पैदा नहीं होता, जो सपा के उभार के वक्त देखने को मिलता है। यही कारण है कि बसपा का सामाजिक गठबंधन अधिक समावेशी और सत्ता पक्ष को आसानी से बेदखल करने की क्षमता रखता है। *4. 'यादव-बनाम-अन्य': धार्मिक से बढ़कर जातिगत ध्रुवीकरण* सपा को विपक्ष के केंद्र में रखने का सबसे बड़ा लाभ सत्ता पक्ष को बहुसंख्यक समाज के भीतर मिलता है। सपा के सत्ता में आने की संभावना को एक 'मनोवैज्ञानिक डर' (Psychological Deterrent) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। यह ध्रुवीकरण धार्मिक से ज्यादा सामाजिक और जातिगत स्तर पर 'गैर-यादव बनाम यादव' के रूप में रूपांतरित हो जाता है। सत्ता पक्ष अत्यंत पिछड़ों (Non-Yadav OBC) और गैर-जाटव दलितों के भीतर यह संदेश संप्रेषित करने में सफल रहता है कि सपा के आने का अर्थ एक विशिष्ट जाति विशेष का सामाजिक वर्चस्व होगा। परिणामस्वरूप, यह डर अन्य उपजातियों को सत्ता पक्ष के पाले में एकजुट रखता है। *निष्कर्ष: चक्रव्यूह की वास्तविक कमान* संक्षेप में कहा जाए तो, उत्तर प्रदेश के इस जटिल चुनावी चक्रव्यूह में सपा जितनी मजबूती से मुख्य विपक्ष के रूप में खड़ी रहती है, *सत्ता पक्ष का सुरक्षा कवच उतना ही अभेद्य हो जाता है। सत्ता पक्ष के लिए सपा एक 'अनुकूल विपक्ष' (Convenient Opposition) है,* क्योंकि उसकी मौजूदगी बसपा के उस खतरनाक समीकरण को दबाए रखती है जो सत्ता परिवर्तन की वास्तविक क्षमता रखता है।
3
18
313
आकाश आनंद 🔥🔥 गज़ब क्रेज़ है बंदे में। मुझे लगता है अब धीरे-धीरे आकाश आनंद की एक बेहतरीन पहचान बनने लगी है। लोगों का जुड़ाव भी काफी देखने को मिल रहा है। ये वाकई आश्चर्यजनक है कि पार्टी से इतने निष्कासन के बाद भी उन्होंने धैर्य के साथ बीएसपी से जुड़े रहने का फैसला लिया। और समाज ने भी उनको पलकों पर बैठा कर रखा। जहाँ अन्य दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की सभाओं में भी भीड़ नहीं जुटती, वहाँ आकाश आनंद की सभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहते हैं। 2027 की चुनावी रणनीति बदलने का हौसला आकाश आनंद रखते हैं। बहन जी ने इस बार काफी बेहतरीन रणनीति रची है।
2
64
245
1,448
कांग्रेस को तो बड़ा मज़ा आएगा अगर बसपा भी वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) की तरह उनके सामने गिड़गिड़ाए और मिन्नतें करे कि “प्लीज़ हमें भी शामिल कर लो।” लेकिन बीएसपी है कि झुकने को तैयार नहीं।
4
19
1
89
863
यह शिउली का पौधा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह बहुत खूबसूरत दिखता है। बेहद शानदार, सफेद, मनोरम और थोड़ा उदास भी। क्योंकि इसके फूल दिन में नहीं, रात में खिलते हैं और सूर्योदय से पहले ही जमीन पर गिर जाते हैं। इसीलिए इसे 'रात की रानी' और 'दुखी वृक्ष' भी कहा जाता हैं। अक्टूबर इसके फूलों के यौवन का महीना होता है। जैसे ही अक्टूबर खत्म, फूल भी खत्म। देखने में तो यह सिर्फ एक पौधा है, लेकिन बहुत कुछ सिखा कर चला जाता है।
1
8
244
आज़म खान को भी अच्छी तरह पता है कि वह सिर्फ एक मोहरा है! ताकि उत्तर प्रदेश की रणनीति को फिर से हिंदू-मुस्लिम बनाया जा सके। कोई बच्चा भी समझ जाएगा कि जैसे ही मुसलमानों का भरोसा अखिलेश पर से उड़ता हुआ दिखता है, वैसे ही अखिलेश से ज़्यादा भाजपा चिंतन में पड़ जाती है। क्योंकि धर्म की पिच पर भाजपा अमर है। तो ऐसे में आज़म को मोहरा बनाकर फिर से हिंदू-मुस्लिम की रणनीति बनाई जाएगी। वे कतई नहीं चाहेंगे कि लड़ाई बसपा बनाम भाजपा हो, जहाँ बसपा जन-मुद्दों पर रणनीति करे, लोगों के हक़-अधिकारों पर करे। यदि धर्म की रणनीति पर ही चुनाव हुआ, तो योगी जी को पुनः बहुमत की सरकार मुबारक।।
1
5
27
449
ये कौन बुड़बक एकाएक चुनावी समय में ये खबर फैला रहा है कि बहन मायावती जल्दी ही बुद्ध धम्म की शरण में जाएँगी? अर्थात हिन्दू धर्म त्याग कर बुद्ध धम्म अपनाएँगी। आखिर क्यों? बाबा साहब ने भी शुरुआत में बौद्ध धम्म नहीं अपनाया था। 1935 में येवला में उन्होंने कहा था - मैं हिन्दू पैदा हुआ हूँ पर हिन्दू मरूँगा नहीं - और उसके बाद 21 साल तक हिन्दू धर्म को सुधारने की कोशिश की। उसकी कुरीतियाँ, उसकी परम्पराएँ जो सभ्य समाज के लिए घातक थीं, उन सबको खत्म कर एक बेहतरीन समाज की कल्पना की। उन्होंने सिर्फ कल्पना नहीं की, हिन्दू कोड बिल लाकर आधे कचरे की सफाई तो बाबा साहब ने खुद की थी। और जब लगा कि एक अकेला व्यक्ति क्या कर सकता है, समाज नहीं सुधरा, तब 14 अक्टूबर 1956 को दीक्षाभूमि, नागपुर में 4 लाख से ज्यादा लोगों के साथ 22 प्रतिज्ञाएँ लेकर बौद्ध धम्म की दीक्षा ली। अर्थात उन्होंने पहले सुधारने की कोशिश की, बाद में त्यागा। अब बात बहन मायावती की, तो उन्हें बौद्ध धम्म की दीक्षा का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने अपने कार्यकाल में अशोक मॉडल को सिर्फ बोला नहीं, धरातल पर उतारा! BSP की सरकारों ने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय जो कि बुद्ध का ही सिद्धांत है, उस पर काम किया। 511 एकड़ में वर्ल्ड क्लास गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी बनवाई, लखनऊ में बुद्ध विहार शांति उपवन, कपिलवस्तु में हवाई पट्टी, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, 47 करोड़ का गौतम बुद्ध पार्क जिसमें 18 फीट ऊँची बुद्ध की मूर्ति है, और तो और उद्घाटन तक बौद्ध मंत्रोच्चार और फूल बरसाकर किया। नोएडा का नाम बदलकर गौतम बुद्ध नगर, संभल को भीम नगर, कासगंज को कांशीराम नगर, साथ में महामाया नगर, प्रबुद्ध नगर, पंचशील नगर - ये सब नाम किसने रखे थे? बहन जी ने। जिसे बाद में अखिलेश यादव ने आते ही बदल दिया। किसी की औकात है जो आज तथागत भगवान बुद्ध का नाम भी ले ले? नहीं। क्योंकि सबको पता है भारत में बौद्ध आबादी 1% से भी कम है, इससे वोट नहीं मिलेगा। फिर भी बहन जी ने बिना वोटबैंक की परवाह किए ये सब किया। और सच सुनो - बहन जी ने शादी क्यों नहीं की? खुद कहा है कि दलित, पिछड़े और गरीब ही उनका परिवार हैं। और कांशीराम साहब ने 2002 में ही ऐलान किया था कि बाबा साहब के धम्म परिवर्तन की 50वीं सालगिरह यानी 14 अक्टूबर 2006 को वो 2 करोड़ लोगों के साथ बौद्ध बनेंगे। 9 अक्टूबर 2006 को वो चले गए, 5 दिन पहले। उनकी वसीयत के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार हिन्दू रीति से नहीं, बौद्ध रीति से हुआ, और चिता किसी बेटे ने नहीं, खुद बहन जी ने जलाई। ये हिन्दू पितृसत्ता और जातिवाद दोनों पर थप्पड़ था। उनकी अस्थियाँ गंगा में नहीं बहाई गईं, बौद्ध परम्परा से कलश में रखकर आज भी नोएडा के प्रेरणा स्थल में रखी हैं। उसी दिन बहन जी ने कहा था कि वो और कांशीराम दोनों बौद्ध परम्पराओं को मानते रहे हैं, और वो औपचारिक रूप से बौद्ध तब बनेंगी जब सेंटर में पूर्ण बहुमत आएगा, जब वो प्रधानमंत्री बनने लायक होंगी। BSP का निशान हाथी भी यूँ ही नहीं है। बुद्ध के जन्म से पहले उनकी माँ महामाया ने सपने में सफेद हाथी देखा था। बुद्धिस्ट ग्रंथों में हाथी ज्ञान का प्रतीक है। बाकी SC-ST समाज को चूतिया कैसे बनाना है, ये तो किसी भी समाज से पूछ लो! अब उस समय बहन मायावती ने बिना वोटबैंक की परवाह किए ये सब किया, तो उसके लिए भी अब बौद्ध धम्म की दीक्षा लेने का सर्टिफिकेट लेना होगा? कोई एक काम बताओ जिसमें बहन मायावती ने बौद्ध धम्म के रीति-रिवाज के खिलाफ काम किया हो? चाहे महापुरुषों की जयंती हो या पुण्यतिथि, सब बुद्धिस्ट तरीके से। मैं ये तो नहीं कहूँगा कि बहन जी ने पूरा हिन्दू धर्म बदल दिया, लेकिन उन्होंने काफी परिवर्तन कर दिए। अरे भाई! मैंने पहले ही कहा था कि आने वाले समय में बहन मायावती ही एकमात्र नेता होंगी जो हिन्दू धर्म को टूटने से बचाएंगी। थोड़ा इंतजार करिए। वो पूरी सामाजिक रूढ़ियों को ही बदलने वाली हैं, जो मानवता के खिलाफ हैं। लेकिन एकाएक ऐसे मैसेज आ रहे हैं कि बहन जी ये करेंगी, वो धर्म धारण करेंगी। ये सब विरोधी लोगों की जालसाजी है। पहले जब BSP से सवर्ण वर्ग, खासकर ब्राह्मण समाज के लोग सतीश मिश्रा के जरिए फिर जुड़ रहे हैं, तो ठीक चुनाव से पहले ये अफवाह प्लांट की जा रही है ताकि सवर्ण डर जाए। ये नया नहीं है, 2025 में भी जब बहन जी ने योगी सरकार को घेरा था तब यही खबर उड़ाई गई थी कि "Mayawati threatens to embrace Buddhism"। 1/2 पूरा पढ़िए -👇🏿
4
15
3
46
2,226
अभी वो एक नालायक कंटेंट क्रिएटर को देख लीजिए। दीपक नाम से है। वो ट्विटर पर बहन जी को बुढ़िया, पार्टी बेच खाने वाली कहता है और सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर "आदरणीया बहन मायावती जब बुद्ध धम्म धारण करेंगी तो हिन्दू धर्म के लिए बड़ा धक्का होगा" - अब बताओ इन दोगलों के मन में क्या चल रहा होगा? अतः इनसे बचिए। बहन जी को पता है वो क्या करेंगी। लेकिन आप चुनावी समय में इन रणनीतियों से बचिए। बहन जी हिन्दू धर्म में व्याप्त पूरे जातिवादी ढाँचे को ही बदल रही हैं! आपको क्या लग रहा है, एकाएक यूँ UGC में सवर्णों को भी शामिल करने के पक्ष में, पहले मायावती जी मनुवाद बोलती थीं अब जातिवाद बोलती हैं, क्यों? क्योंकि वो समय के साथ चल रही हैं। उन्हें दोनों समाजों में द्वेष नहीं फैलाना, जैसे कुछ लफंदर फैला रहे हैं। भाई! बहन जी की तस्वीर अंदर से और बाहर से बुद्धिस्ट ही है। सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है! समझे? 2/2
1
4
110