लखनऊ में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्याएं और पुलिस हिरासत में मौत के मामले बढ़ रहे हैं.
अखिलेश ने गोरखपुर जेल में हुई मौत का जिक्र करते हुए भी सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि राजधानी लखनऊ में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं.
#IndianExpressHindi
लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
इस दौरान अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता सपा में शामिल हुए.
फोटोज: विशाल श्रीवास्तव/इंडियन एक्सप्रेस
कांग्रेस और INDIA गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे के साथ रैली करेंगे. कांग्रेस के मुताबिक, रैली में 10 लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य है.
तीन प्रमुख मांगें हैं:
🔹 मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और उनके फैसलों की समीक्षा
🔹 SIR और कथित वोट चोरी पर रोक
🔹 EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव
कांग्रेस ने कहा है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेगा.
#IndianExpressHindi
खरगे की टिप्पणी पर BJP का देशभर में विरोध प्रदर्शन
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर टिप्पणी के बाद BJP ने विरोध जताया.
आज यानी सोमवार, 26 अक्टूबर को पार्टी देशभर में प्रदर्शन कर रही है.
#IndianExpressHindi
पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘मोदी नहीं जाएगा’ की आवाज़ के जवाब में कहा, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’
खरगे के इस बयान पर केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गलती मानने के बजाय बयान का बचाव कर रही है.
#IndianExpressHindi
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पिकअप के गुप्त चेंबर से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए.
पुलिस ने रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी को डबरापारा में रोका था. मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. नकदी के स्रोत की जांच जारी है. आयकर विभाग को भी सूचना दी गई है.
#IndianExpressHindi
सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने 2018 के मानहानि मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बरी कर दिया.
मामला तत्कालीन BJP अध्यक्ष अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़ा था. 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान बेंगलुरु में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने अमित शाह को हत्या के मामले का आरोपी बताया था.
राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी टिप्पणी को संदर्भ से अलग करके पेश किया गया है.
26 अक्टूबर 2026 को अदालत ने राहुल गांधी को इस मामले में बरी कर दिया. फैसले के समय वो अदालत में मौजूद थे.
#IndianExpressHindi
पटना में खरगे के कार्यक्रम में ‘मोदी नहीं जाएगा’ कहने वाले शख्स को बीजेपी समर्थक समझकर पीट दिया था.
खरगे ने जवाब दिया था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा.’
बाद में पता चला कि जिस शख्स को बीजेपी समर्थक समझकर पीटा गया, वो कांग्रेस का समर्थक है.
#IndianExpressHindi
गोल्डी बराड़ से अलग होने के बाद अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग में नंबर 2 कौन है?
इंडियन एक्सप्रेस के महेंद्र सिंह मनराल ने साम दाम दंड भेद में बताया कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के बीच लड़ाई के बाद गैंग में नंबर 2 की जगह किसने ली है. साथ ही उन्होंने बताया कि लॉरेंस के जेल में रहते हुए अब यह गैंग बाहर से किस तरह चलाया जा रहा है.
देखिए 'साम-दाम-दंड-भेद' का पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
कौन हैं हैरी बॉक्सर और अनिल पंडित, जो चलाते हैं लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
जानिए साम दाम दंड भेद' के नए एपिसोड में
देखिए पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के Youtube चैनल पर.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी पर एक बयान दिया. जिसपर विवाद हो गया है. खरगे पटना में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जयंती के मौके पर बोल रहे थे.
कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने जब जोर से कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे, तो खरगे ने जवाब दिया "मोदी का बाप भी जाएगा"
खरगे के बयान पर BJP की प्रतिक्रिया भी आई. पार्टी ने X पर लिखा, "कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं"
पीलीभीत के बाद अब आजमगढ़ की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन हुआ है. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने शनिवार को आजमगढ़ के ERO और दो AERO के खिलाफ चार्जशीट जारी करने का आदेश दिया है, ताकि उन पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो सके. ये आदेश शुरुआती जांच के बाद आया है, जिसमें आजमगढ़ जिले की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों की पुष्टि हुई.
बीएल संतोष का भविष्य: क्या RSS की बैठक में होगा फैसला? BJP-RSS रिश्ते पर सवाल
देखिए 'साम दाम दंड भेद' का नया एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
RSS के 6 उत्सव कौन से हैं? विजयादशमी उत्सव और संघ की परंपरा
देखिए 'साम दाम दंड भेद' का नया एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
@RTIExpress
हर एनकाउंटर की एक ही कहानी?
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर और पुलिस की थ्योरी
जानिए 'साम दाम दंड भेद' के नए एपिसोड में
देखिए पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
क्या लॉरेंस बिश्नोई जेल से बाहर नहीं आना चाहता? 73 केस और साबरमती जेल
जानिए 'साम दाम दंड भेद' के नए एपिसोड में
देखिए पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
"लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ 2010 से 2025 के बीच 47 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें 9 हत्या के मामले हैं. इनमें से 19 मामलों में वह बरी, डिस्चार्ज या दोषमुक्त हो चुका है"
'साम दाम दंड भेद' में बोले इंडियन एक्सप्रेस के रेजिडेंट एडिटर वरिंदर भाटिया
देखिए पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के Youtube चैनल पर
पंजाब की जेलें गैंगस्टर्स की फेवरेट? लॉरेंस बिश्नोई, बठिंडा जेल और मोबाइल
जानिए 'साम दाम दंड भेद' के नए एपिसोड में
देखिए पूरा एपिसोड इंडियन एक्सप्रेस हिंदी के यूट्यूब चैनल पर.
स्पेन के बार्सिलोना में सरकार के विरोध में रैली निकाली गई. इस दौरान नकाब पहने प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की और सड़क पर रखे सामान में आग लगा दी.
रॉयटर्स के मुताबिक 100 लोगों को गिरफ्तार किया है और सड़कों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं.






