
Political enthusiast, Communications Professional, formerly with @ANI @timesofindia ; Curious soul; news junkie, 🔁 aren't Endorsement.
Ranchi / New Delhi
Joined December 2010
- Tweets7.2K
- Following741
- Followers458
- Likes7.5K
Gaurav Anand Pandey retweeted
राजनीति में केवल SC, ST और OBC ही आपके मतदाता नहीं हैं। अनारक्षित वर्ग भी आपका मतदाता है। आरक्षण का अर्थ यह नहीं कि शेष समाज की आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं की उपेक्षा कर दी जाए। सरकारी योजनाएँ और संसाधन सभी वर्गों के लिए न्यायसंगत होने चाहिए।
अब राजस्थान की चुनावी राजनीति और UGC के विषय पर कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में UGC जैसे राष्ट्रीय और शैक्षिक विषयों का कोई विशेष प्रभाव नहीं होता। चुनाव स्थानीय समस्याओं, जातीय समीकरणों और प्रत्याशी की छवि पर निर्भर करते हैं।
प्रश्न यह है कि ये विश्लेषक ग्रामीण मतदाताओं को इतना कम क्यों आँक रहे हैं? जरा धरातल से आई प्रतिक्रियाएँ देखिए। लोग बता रहे हैं कि UGC उनके वार्ड में चुनावी विषय बना। पश्चिमी राजस्थान में UGC के साथ ओरण, सौर ऊर्जा कंपनियों द्वारा भूमि अधिग्रहण, परिसीमन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति असंतोष भी बड़े विषय हैं।
क्या गाँव के युवा महाविद्यालयों में नहीं जाते? क्या उन्हें राष्ट्रीय नीतियों का प्रभाव समझ नहीं आता? क्या इंटरनेट और सामाजिक माध्यम केवल शहरों तक सीमित हैं?
मैं उत्तर प्रदेश के गाँवों और अपने गाँव को देखता हूँ। राजस्थान के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग मुझे लिखते हैं, प्रश्न पूछते हैं और राष्ट्रीय विषयों पर अपनी समझ व्यक्त करते हैं। उनकी भाषा भले ही टूटी-फूटी हो, लेकिन उनकी राजनीतिक समझ को कमतर नहीं आँका जा सकता।
समस्या ग्रामीण मतदाताओं की समझ में नहीं, बल्कि उन विश्लेषकों की सोच में है, जो आज भी उन्हें पुराने दृष्टिकोण से देखते हैं।
यही संवेदनहीनता है। आप सत्ता के आसपास बैठकर यह मानते रहिए कि सब अच्छा है और जनता को कोई अंतर नहीं पड़ता। लेकिन जनता क्या सोच रही है, इसका उत्तर चुनाव में मिलता है।
याद रखिए, गाँव अब राजनीतिक रूप से अनजान नहीं हैं। वहाँ भी राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा होती है, नीतियों का विश्लेषण होता है और सरकार के कामकाज का हिसाब माँगा जाता है।
आपको इन आवाजों की उपेक्षा करनी है तो करते रहिए। लेकिन सत्ता से दूरी अक्सर जनता के असंतोष को समझने में विफल रहने से ही शुरू होती है। ग्रामीण मतदाताओं को मूर्ख समझना बंद कीजिए। वे सब देख रहे हैं, समझ रहे हैं और समय आने पर उत्तर भी दे रहे हैं।
Gaurav Anand Pandey retweeted
इसी सप्ताह गुजरात को सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट मिला;
और इसी सप्ताह बिहार के लिए गमछा लहराया गया…
Gaurav Anand Pandey retweeted
V P Singh tried bringing in Mandal commission. But Modi beat his record by bringing in UGC, SC ST Act and breaking the 50% sealing and challenging in court in support of their 73% reservation. Sabash!!!
Gaurav Anand Pandey retweeted
BJP lost all SC ST seats in Rajasthan even after limitless pampering 😂😂
Gaurav Anand Pandey retweeted
कठिन समय है-
जिस पार्टी ने अनेकों क्षत्रिय-ब्राह्मण बेटों को एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमों में जेल में डलवा दिया, बेटियों पर अभद्र टिपण्णियाँ करने वाले अंबेडकरवादियों को प्रोत्साहन और सुरक्षा दी जो यूजीसी से क्षत्रिय-ब्राह्मण बच्चों का भविष्य बर्बाद करना चाहती है उसे वोट दें?
कठिन समय है -
समस्त क्षत्रिय समाज से निवेदन है सब कुछ भूलकर वो योगी आदित्यनाथ जी के साथ खड़े हो और ब्राह्मण इतना याद रखें के जब तक “क्षत्रिय समाज इस धरती पर जीवित है आपकी “शिखा ” को अगर कोई हाथ लगाएगा तो उसका हाल मुख़्तार अंसारी जैसा होगा …
Note ** क्षत्रिय समाज का मतलब किसी एक जाति तक नहीं सनातन समाज के रक्षकों से है **
यूपी में एक बार फिर से योगी सरकार बनाना ही एक मात्र हमारा लक्ष्य होना चाहिए ।
Gaurav Anand Pandey retweeted
प्रभु श्री राम के श्री चरणों में माँ को परम विश्राम प्राप्त हो।
यही प्रार्थना है।
ॐ शांति 🙏
Gaurav Anand Pandey retweeted
Sirf ek opinion rakhne par mujhe Congressi, Leftist aur pata nahi kya-kya label de diya gaya. 😂
Arre bhai, main pichhle 20+ saalon se BJP ko vote deti aayi hoon. Lekin iska matlab yeh nahi ki maine apni soch, apna dimaag aur sawaal poochhne ka haq bhi kisi party ko outsource kar diya hai!
Vote diya hai, gulaami ka contract sign nahi kiya aur na hi koi fan club join kiya hai.
Main BJP ko support kar sakti hoon, uski achhi policies ki tareef kar sakti hoon aur uske galat faislon par sawaal bhi utha sakti hoon.
Meri loyalty kisi political party se zyada apne desh, apne principles aur apni conscience ke prati hai.
Aur haan, agar aapko har woh insaan opposition ka agent lagta hai jo aapki party se sawaal karta hai, toh problem meri political ideology mein nahi, aapki political understanding mein hai.
Democracy mein voter banne ka matlab fan club ka member banna nahi hota.
Thoda dimaag istemaal kar lijiye. Andhbhakti aur deshbhakti same nahi hai.
Gaurav Anand Pandey retweeted
योगी जी अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। माँ को खोने का दुःख शब्दों से परे है।
राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन इस दुःख की घड़ी में मानवीय संवेदना के नाते सभी सनातनियों को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। 🙏
Gaurav Anand Pandey retweeted
UGC मुद्दा था,
UGC मुद्दा है
UGC RollBack होने तक हर चुनाव में UGC ही मुद्दा रहेगा।
Gaurav Anand Pandey retweeted
ये हैं हमारी बहन @neha_laldas जो पूरी बीजेपी और बीजेपी के it सेल की वाट लगा रखी है, जनरल के लिए इनकी लड़ाई सराहनीय है, पूरे सवर्णों को चाहिए इनके सपोर्ट में सदैव खड़े रहें, गर्व है हमारी बहन पर, हर मां बाप को ऐसी बेटी मिले जो न्याय के लिए जानी जाए 🙏
Gaurav Anand Pandey retweeted
यूपी चुनाव से पहले अगर भाजपा सरकार या प्रधानमंत्री मोदी UGC के विवादित नियमों को वापस भी ले लेते हैं, तब भी स्वर्ण समाज की नाराज़गी इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाली।
क्योंकि सवाल सिर्फ नियम वापस लेने का नहीं है, सवाल जवाबदेही का है।
सवर्ण समाज यह जानना चाहेगा कि आखिर ऐसे नियम लाए ही क्यों गए? इन्हें बनाने और लागू करने की पहल किसने की? किसकी सहमति से ऐसा फैसला लिया गया? और बिना सभी पक्षों की चिंताओं को गंभीरता से समझे ऐसे प्रावधानों की जरूरत क्यों महसूस हुई?
रोलबैक कोई एहसान नहीं, बल्कि सरकार के फैसले को वापस लेने की कार्रवाई होगी।
किसी समाज की भावनाओं और सम्मान से जुड़े मुद्दे पर पहले फैसला लेना और विरोध होने पर उसे वापस ले लेना पर्याप्त नहीं है। समाज के मन में उठे सवालों का जवाब देना भी सरकार की जिम्मेदारी है।
सवर्ण समाज की नाराज़गी का मूल सवाल यही रहेगा, आखिर ऐसा फैसला लिया ही क्यों गया और इसकी राजनीतिक एवं प्रशासनिक जवाबदेही किसकी है?
फैसला वापस हो सकता है, लेकिन जवाबदेही से सवाल वापस नहीं होते।
Gaurav Anand Pandey retweeted
लालू ने पूरे राजनीतिक जीवन में सिर्फ़ एक ग़लती की थी। " भूरा बाल साफ़ करो" बोल दिया था।
उसके बाद लाखों बार सफ़ाई दी लेकिन 25 साल से सत्ता से बाहर है।
बीजेपी ने भी वही गलती की है UGC लाके।
" सवर्णों के बच्चे साफ़ करो"
अब इनके विपक्ष में जाने का समय आ गया है।
Gaurav Anand Pandey retweeted
सब कुछ ठीक चल रहा था.. इस पार्टी में
पता नहीं किसके पिछवाड़े में खुजली मची
सोचा कि UGC लाना चाहिए
जब पूरी तरीके से हार जाओ... और सत्ता हाथ से चली जाए तुम्हारे
तब मुझे उसका नाम जरूर बताना... की कौन लाया था ये बवासीर
Gaurav Anand Pandey retweeted
ONE AGAINST ALL.
Surrounded by everyone, standing alone, yet refusing to bow.
They may have the numbers, but GC has the courage to challenge them all.
Outnumbered, never outmatched.
आपने जो लिखा वो बस पढ़ने मात्र से goosebumps आ गए |
सावित्री जी जरूर विलक्षण थी इसलिए ही केवल नहीं क्यूँकी उन्होंने @myogiadityanath जैसे पुत्र को जन्म दिया लेकिन वो एक पुण्यात्मा भी थी जिनका देहावसान आज Dev Uthani Ekadashi के दिन हुआ
उनको बैकुंठ की प्राप्ति जरूर हुई होगी |
ॐ शांति ||
ऐसी माताएँ विलक्षण होती हैं, जिनके पुत्र केवल उनके नहीं रहते, बल्कि करोड़ों माताओं के पुत्र, करोड़ों बहनों के भाई और करोड़ों लोगों के अपने बन जाते हैं। योगी आदित्यनाथ जी ऐसी ही एक माता के पुत्र हैं।
योगी जी एक संन्यासी के रूप में और एक मुख्यमंत्री के रूप में बहुत सारे लोगों के लिए अनुकरणीय हैं। ज्ञान और साधना के क्षेत्र में उनका व्यक्तित्व विलक्षण है, तो राजनीति और शासन के क्षेत्र में भी उन्होंने एक अलग आशा जगाई है। कोई भी व्यक्ति परिपूर्ण नहीं होता, लेकिन योगी आदित्यनाथ ने अपने लगभग दस वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव में जिस तरह का शासन दिया है, उसके आधार पर उन्हें राजनीति में भी विलक्षण व्यक्तित्व कहा जा सकता है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में अनुभव के साथ उनका नेतृत्व और भी निखरेगा।
लेकिन आज मैं राजनीति या उनके व्यक्तित्व की बात नहीं करना चाहता। आज बात उस माँ की है, जिसने उन्हें जन्म दिया, पाला-पोसा और इस योग्य बनाया।
माता का जाना किसी भी व्यक्ति के लिए असह्य पीड़ा होती है। योगी जी ने संन्यास लिया, युवा अवस्था में घर-परिवार त्याग दिया, अपना पिंडदान तक किया। लेकिन सारी बातें अपनी जगह हैं, मातृऋण ऐसा ऋण है जिससे कोई मुक्त नहीं हो सकता। माँ का प्रेम, उसका त्याग, बच्चे को पालने-पोसने में उसने जो कुछ सहा है, उसका कोई विकल्प नहीं है। यह बात हम सभी जानते हैं, जो स्वयं माता-पिता हैं। बच्चे को बड़ा करना कितना कठिन और कितना निस्वार्थ कार्य है, इसे वही समझ सकता है जिसने इस दायित्व को निभाया है।
आप संन्यासी हो सकते हैं, संसार का त्याग कर सकते हैं, लेकिन माँ को कभी नहीं त्याग सकते। इस संदर्भ में मुझे आदि शंकराचार्य का प्रसंग याद आता है। उन्होंने संन्यास लेने से पहले अपनी माता को वचन दिया था कि उनके अंतिम समय में वे उनके पास अवश्य आएँगे। अपनी माता के अंतिम समय में वे उनके पास पहुँचे और संन्यासी होने के बावजूद उनकी अंत्येष्टि का दायित्व स्वयं निभाया। उस समय सामाजिक और धार्मिक मान्यताओं के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने अपना वचन निभाया।
मैं यह प्रसंग इसलिए साझा कर रहा हूँ क्योंकि कई लोग कहते हैं कि संन्यास लेने के बाद व्यक्ति माता, परिवार और संसार से मुक्त हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। संन्यास का अर्थ सांसारिक मोह का त्याग है, मातृऋण और माँ के प्रति संवेदना का अंत नहीं। माँ के जाने की पीड़ा किसी भी उम्र में उतनी ही गहरी होती है।
योगी जी की माताजी ने अपने जीवन में अपने पुत्र को मुख्यमंत्री के रूप में देखा। यह भी अपने आप में एक बड़ी बात है कि उनका पुत्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बना, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसके जीवन में कोई पारिवारिक विशेषाधिकार या दिखावा नहीं आया। उनके भाई-बहन और परिवार के दूसरे सदस्य आज भी सामान्य जीवन जीते हैं। उनके परिवार के लोग फूल और पूजा सामग्री की एक छोटी-सी दुकान चलाते हैं। योगी जी मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उसी संन्यासी जीवन को जीते रहे, जिसे उन्होंने पहले चुना था।
यह भी उनकी माताजी के लिए संतोष और गर्व का विषय रहा होगा कि उनका पुत्र सत्ता में पहुँचकर भी अपने सिद्धांतों और जीवनशैली से विचलित नहीं हुआ।
आज उनकी माताजी के निधन पर मैं यही कहना चाहता हूँ कि ऐसी माताएँ वास्तव में विलक्षण होती हैं, जिनके पुत्रों को करोड़ों लोग अपना मानते हैं।
योगी जी हम सबसे बड़े हैं। उन्हें मेरी सांत्वना की आवश्यकता नहीं है, लेकिन यह समय ऐसा होता है जब जितनी सकारात्मक ऊर्जा किसी व्यक्ति तक पहुँचाई जा सके, उतना अच्छा है।
योगी जी, आपके इस दुःख और संताप में हम सब आपके साथ हैं। आपकी माताजी विलक्षण थीं। हमें लेशमात्र भी संदेह नहीं है कि उनका स्वर्गारोहण हुआ होगा और वे परमपिता परमात्मा के परमधाम में स्थान पाएँगी।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सद्गति प्रदान करें।
ॐ शांति।
2
143




































