Live Sach (@LiveSach_) header
Live Sach (@LiveSach_) profile picture

Live Sach: Fastest growing Hindi news portal for real time updates and reliable information.

Jaipur, Rajasthan, India
Joined May 2020
Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)Photo by Live Sach (@LiveSach_)
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा में चल रही भव्य श्री राम कथा के मंच से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' का पाकिस्तान से आए हिंदू विस्थापितों के प्रति अत्यंत भावुक और आत्मीय संबोधन सामने आया है। कथा स्थल पर पहुंचे पाकिस्तानी हिंदू भाई-बहनों का पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से स्वागत व प्रणाम करते हुए उन्होंने उनके संघर्षों को नमन किया। 'राजा भैया' ने अपने संबोधन में कहा कि इन परिवारों ने अपने पूरे जीवन में अनेक यातनाएं सहन की हैं, लेकिन किसी भी परिस्थिति में अपने धर्म से विचलित नहीं हुए और मजबूती से डटे रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पवित्र श्री राम कथा में श्री हनुमान जी महाराज का बल पाकर अब उनके कठिन समय का अंत होगा तथा वे सभी इस महान देश भारत की नागरिकता प्राप्त कर पूरे गौरव और सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे। @Raghuraj_Bhadri Raja Bhaiya, Raghuraj Pratap Singh, Pakistani Hindu Refugees, Shri Ram Katha, Kunda, Pratapgarh, Indian Citizenship #ShriRamKatha #PakistaniHindus #BageshwarDhamSarkar
1
2
87
कश्मीर के कुलगाम जिले में 18 नवंबर को आतंकवाद के विरुद्ध चलाए गए एक सटीक अभियान में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट्ट का खात्मा कर दिया। पुख्ता सूचना पर सुरक्षाबलों की टीम ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकी को घेर लिया और भारतीय सेना की परंपरा के अनुरूप उसे पहले आत्मसमर्पण करने को कहा। आतंकी ने जब सरेंडर करने से इनकार किया तो जवानों ने मोर्चा संभालते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। इस सफल कार्रवाई के बाद सामने आए वीडियो में सेना के जवानों के चेहरों पर संतोष, गर्व और अदम्य साहस साफ झलक रहा है, जिसे देखकर देशवासी सुरक्षाबलों के पराक्रम को सलाम कर रहे हैं। @adgpi @ChinarcorpsIA @JmuKmrPolice @KashmirPolice Kulgam Encounter, Lashkar Commander Killed, Mohammad Latif Bhat, Indian Army Video, Jammu Kashmir News #IndianArmy #JaiHind
1
3
29
1,810
कुंडा में रवींद्र सिंह भाटी की धाकड़ एंट्री, 'राजा भैया' ने खुद चलाई गाड़ी! राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित कुंडा पहुंचे, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस विशेष मुलाकात के दौरान कुंडा विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भैया' ने अनूठी आत्मीयता दिखाते हुए स्वयं ड्राइवर की सीट संभाली और खुद कार चलाकर रविंद्र सिंह भाटी को अपने साथ लेकर आए। @Raghuraj_Bhadri @RavindraBhati__ Ravindra Singh Bhati, Raghuraj Pratap Singh, Raja Bhaiya, Bageshwar Dham Katha Kunda, UP Rajasthan Politics #RavindraSinghBhati #RajasthanPolitics
1
4
289
लोकजीवन, लोकचेतना और भारतीय ज्ञान परंपरा को राष्ट्रीय विमर्श में उचित स्थान दिलाने के उद्देश्य से लोकमंथन का 5वां संस्करण 4 से 6 दिसंबर 2026 तक जयपुर के जवाहर कला केंद्र में आयोजित होगा। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार तथा राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। पत्रकारों द्वारा राजस्थानी भाषा से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए आयोजकों ने स्पष्ट किया कि केवल राजस्थानी ही नहीं, बल्कि देश की हर स्थानीय भाषा और आंचलिक बोलियों को पूरा महत्व दिया जाना चाहिए। इस बार लोकमंथन के समानांतर सत्रों में नीति निर्माताओं के साथ इस विषय पर विस्तार से मंथन होगा, जिससे राजस्थानी भाषा को मान्यता दिए जाने की लंबे समय से उठ रही मांग पर सकारात्मक निर्णय होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस समागम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, अयोध्या स्थित श्रीहनुमत निवास के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरण, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सहित देश-विदेश से 2,000 से अधिक चयनित प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। आयोजन में रोमा, यजीदी और लातविया समुदायों की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के साथ-साथ लोकशिक्षा, लोकस्वास्थ्य, लोकविज्ञान और भारतीय खेल परंपराओं पर 24 समानांतर सत्र होंगे। इससे पूर्व प्रदेश के सभी 41 जिलों में 3 चरणों में लगभग 8,000 किलोमीटर की लोकदर्शन यात्रा निकालकर ग्रामीण प्रतिभाओं को जोड़ा गया है। @DiyaKumari @BhajanlalBjp @prajnapravah @kumarnandaj Lokmanthan 2026 Jaipur, Rajasthani Language, Diya Kumari, J Nandakumar, Jawahar Kala Kendra Jaipur, Lok Sanskriti Mahakumbh, Jaipur News #Lokmanthan2026 #Jaipur #Rajasthani #राजस्थानी_मांगे_राजभाषा #RajasthanNews #मायड़_भाषा
1
2
3
41
यूपी के प्रतापगढ़ में रामकथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विरोधियों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कथाओं को रोकना असंवैधानिक है (अनुच्छेद 25 और 26)। शास्त्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कथाएं रोकी गईं, तो नमाज और चर्च की प्रार्थनाएं भी रोकी जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब हिंदू और सनातनी जाग रहा है। Bageshwar Dham | Dhirendra Shastri | Pratapgarh | Ram Katha | Sanatan Dharma | Uttar Pradesh News | Sanatani | HinduRashtra #BageshwarDham #DhirendraShastri #HindiNews
1
2
6
269
खेती की बदलती तस्वीर: बिना स्टीयरिंग छुए खेत में दौड़ा ट्रैक्टर, ड्राइवर सीट पर बैठे दिखे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आधुनिक कृषि तकनीक के प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने ऑटो-स्टीयरिंग सिस्टम से लैस ट्रैक्टर पर सवार होकर बिना हाथ लगाए खेत की जुताई का प्रत्यक्ष अनुभव लिया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। @ChouhanShivraj, @AgriGoI, @icarindia, @BJP4India Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Singh Chouhan Tractor Video, Smart Farming India, Auto Steering Tractor, Modern Agriculture India, Agriculture Minister Viral Video #ShivrajSinghChouhan #SmartFarming #Agriculture #IndianFarmer #ViralVideo #ModernFarming
1
2
600
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ गुलाबी नगरी जयपुर के 299वें स्थापना दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर, शहर के आराध्य देव श्री मोती डूंगरी गणेश जी महाराज के अलौकिक दर्शन करें। विघ्नहर्ता गजानन से प्रार्थना है कि वे सभी भक्तों के जीवन के सारे विघ्न हरें और अपार सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें। आप भी घर बैठे प्रथम पूज्य बप्पा के इस मनमोहक स्वरूप को शीश नवाएं और उनका मंगलमयी आशीर्वाद प्राप्त करें। जय श्री गणेश! Jaipur Foundation Day, 299th Jaipur Sthapna Diwas, Moti Dungri Ganesh Ji, Jaipur Temples, Ganesh Darshan, Rajasthan Heritage, Pratham Pujya, Devotional News, Hindu Facts #MotiDungriGaneshJi #JaipurFoundationDay #JaipurCity
1
5
261
सीएम भजनलाल शर्मा की दिखी सादगी: भीड़ में कार्यकर्ता को पहचानकर बोले- 'अरे राधेश्याम चाय नहीं पिलाएगा क्या', फिर घर पहुंचकर की आत्मीय मुलाकात; बच्चों को चॉकलेट्स बांट बुजुर्गों का जाना हाल निवास पर आत्मीय संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और उन्हें चॉकलेट्स भेंट कर स्नेह जताया, वहीं परिवार के बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या की जानकारी ली। वहां मौजूद ग्रामीणों से बातचीत करने की मुख्यमंत्री की सहज शैली ने सभी को प्रभावित कर दिया, जिसके बाद लौटते समय भी उन्होंने रास्ते में रुककर स्थानीय निवासियों का अभिवादन स्वीकार किया। @BhajanlalBjp, @BJP4Rajasthan, @RajGovOfficial Bhajanlal Sharma, Jotdawala Jaipur, Chai Par Charcha, Rajasthan BJP Workers #BhajanlalSharma #JaipurNews #BJP4Rajasthan #RajasthanNews
1
6
402
तिरंगे का सम्मान, हर भारतीय का स्वाभिमान! वैश्विक मंच पर पीएम मोदी ने फर्श से उठाकर जेब में रखा राष्ट्रध्वज का कार्ड फिलीपींस के मनीला में आयोजित क्वाड (QUAD) शिखर सम्मेलन के ग्रुप फोटो सेशन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रध्वज के प्रति गहरी संवेदनशीलता देखने को मिली। मंच पर नेताओं के खड़े होने की जगह तय करने के लिए फर्श पर संबंधित देशों के झंडे वाले स्पॉट मार्कर रखे गए थे, जिस पर किसी का पैर न पड़े यह सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने तुरंत भारतीय तिरंगे वाला कार्ड नीचे से उठा लिया। @narendramodi, @PMOIndia, @MEAIndia, @BJP4India, @DrSJaishankar PM Modi Tiranga Respect, QUAD Summit Manila, Viral Video #PMModi #Tiranga #IndianFlag
1
4
9
583
'वैसे ये बहुत सख्त इंसान हैं': QUAD फोटो सेशन में पीएम मोदी के लिए बोले डोनाल्ड ट्रंप, गंभीर बने रहे प्रधानमंत्री; कूटनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चा आसियान समिट के इतर हुए इस उच्चस्तरीय संवाद में चारों देशों के राष्ट्राध्यक्ष हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा के लिए एकत्र हुए थे। कैमरों के सामने दिए गए इस बयान को द्विपक्षीय व्यापार, टैरिफ वार्ता और वैश्विक मुद्दों पर भारत के दृढ़ रुख से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Donald Trump PM Modi, QUAD Summit Manila, Sanae Takaichi, Anthony Albanese, India US Relations #PMModi #NewIndia
1
2
78
अनुशासन, आस्था और सामूहिकता का संगम बना जोधपुर का 'मरु निनाद-2026': पलक झपकते ही स्वयंसेवकों ने मैदान में उकेरा मंगलकारी स्वस्तिक, श्रीराम जन्मभूमि से जुड़ी धुन ने किया भावविभोर सूर्यनगरी जोधपुर के लूणी क्षेत्र अंतर्गत शिकारपुरा के श्री राजाराम आश्रम में संपन्न हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ऐतिहासिक घोष शिविर में प्रशिक्षित स्वयंसेवकों के अद्भुत कौशल और तालमेल ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन समारोह के दौरान जैसे ही मंच से मुख्य शिक्षक का संकेत मिला, पारंपरिक गणवेश में सजे पांच हजार से अधिक घोष वादकों ने सधी हुई चाल के साथ अपनी स्थिति बदलते हुए विशाल मैदान में भारत की सनातन संस्कृति के मंगल प्रतीक स्वस्तिक की भव्य रचना निर्मित कर दी। शंख, प्रणव, आनक, वंशी और तूर्य जैसे पारंपरिक भारतीय वाद्ययंत्रों की मधुर स्वर लहरियों के बीच इस प्रस्तुति के पहले चरण में श्रीराम जन्मभूमि का ताला खुलने के ऐतिहासिक क्षण की स्मृति में रची गई विशेष धुन बजाई गई, जिससे संपूर्ण परिसर राममय और गौरवपूर्ण वातावरण से गूंज उठा। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत एवं उपस्थित संतों ने स्वयंसेवकों के इस अद्वितीय सामूहिक समन्वय की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इसे प्रशिक्षित सैन्य टुकड़ी के समान बताया। @DrMohanBhagwat @RSSorg @VSKJodhpur Maru Ninad 2026, RSS Jodhpur Ghosh Shivir, Swastik Formation RSS, Shri Ram Janmabhoomi Dhun, Mohan Bhagwat Jodhpur, Rajasthan News #MaruNinad2026 #RSS #Jodhpur #MohanBhagwat #RajasthanNews
2
1
3
209
'भारत अभी इस्लामिक राष्ट्र तो है नहीं जो कथा रोक दी जाए': श्री राम कथा के आयोजन पर उठे विवाद पर विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का करारा जवाब उत्तर प्रदेश के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने श्री राम कथा के आयोजन को लेकर उठ रहे विरोध और प्रतिबंध की मांगों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अभी इस्लामिक राष्ट्र नहीं बना है कि यहां धार्मिक कथाओं पर रोक लगा दी जाए, तथा भारतीय संविधान के अनुच्छेद पच्चीस और छब्बीस प्रत्येक नागरिक को धार्मिक स्वतंत्रता और आयोजन की पूरी अनुमति प्रदान करते हैं। @Raghuraj_Bhadri @UPGovt @Uppolice Raghuraj Pratap Singh, Raja Bhaiya Statement, Shri Ram Katha, Article 25 and 26, UP Politics, Kunda MLA #RajaBhaiya #RaghurajPratapSingh #ShriRamKatha #BageshwarDhamSarkar
1
3
1
8
460
गोविंद देव जी व बिरला मंदिर सहित शहर के इक्कीस प्रमुख धर्मस्थलों पर सजेगी महाआरती: ढूंढाड़ परिषद जयपुर के नेतृत्व में भक्तिभाव से मनाई जाएगी स्थापना दिवस की पूर्व संध्या छोटी काशी के नाम से विख्यात जयपुर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ढूंढाड़ परिषद जयपुर द्वारा भव्य सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान की तैयारी की गई है। मंगलवार 17 नवंबर को स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली सामूहिक महाआरती के लिए शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों के मंदिरों को शामिल किया गया है। इनमें किशनपोल स्थित चांदपोल हनुमान जी मंदिर, आदर्श नगर का सांगानेरी गेट हनुमान जी मंदिर, सांगानेर का त्रिपोलिया बालाजी मंदिर व महादेव जी-बालाजी मंदिर, भांकरोटा का नीमड़ी बालाजी मंदिर, मानसरोवर स्थित चिंताहरण हनुमान जी मंदिर, सूर्य नगर सुदामा कुटी मंदिर, भट्टा बस्ती का हनुमान जी मंदिर, कांवरिया सर्किल, पानीपेच का चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर तथा झोटवाड़ा का हाथोज धाम मंदिर शामिल हैं। इसके साथ ही मानसरोवर शिप्रा पथ स्थित महाकाल मंदिर व महाकाल शिव हनुमान मंदिर, ज्योति नगर का नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, नंदपुरी सिविल लाइन का सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, अजमेर रोड का पेट्रोल पम्प हनुमान मंदिर, विद्याधर नगर की दादू द्वारा बगीची, गोपालपुरा बाईपास का सुदामा कुटी मंदिर, मानसरोवर चौराहे के पास हनुमान-शनि मंदिर, चौड़ा रास्ता स्थित आराध्य गोविंद देव जी मंदिर और तिलक नगर के बिरला मंदिर में भी भव्य महाआरती होगी। @RajGovOfficial @Swachh_Jaipur @Sunilkotharibjp @KumariDiya Jaipur Foundation Day 2026, Maha Aarti 21 Temples Jaipur, Dhundhar Parishad Jaipur, Pink City Foundation Day, Govind Dev Ji Temple, Jaipur News #JaipurFoundationDay #Jaipur #MahaAarti #PinkCity #JaipurNews
1
1
61
उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तिभाव में लीन दिखीं रवीना टंडन: नंदी हॉल में बैठकर की भगवान शिव की आराधना, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की फिल्म जगत की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी बेटी राशा थडानी और बेटे के साथ उज्जैन पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रमुख बाबा महाकालेश्वर के दरबार में मत्था टेका। मंदिर के गर्भगृह के समक्ष स्थित नंदी हॉल में बैठकर उन्होंने पूरे विधि-विधान से बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना की तथा रात्रि में होने वाली दिव्य शयन आरती के दर्शन लाभ लिए। दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अभिनेत्री और उनके परिजनों का पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया। आध्यात्मिक वातावरण में लीन रवीना टंडन ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर सभी के मंगल और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। @TandonRaveena @mahakalujjain @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP Raveena Tandon, Rasha Thadani, Mahakaleshwar Temple Ujjain, Shayan Aarti Ujjain, Bollywood Ujjain Visit, Ujjain News #Ujjain #Mahakal #RaveenaTandon #RashaThadani #MadhyaPradesh
2
5
132
राजस्थान के सीकर में हारे के सहारे लखदातार खाटू वाले बाबा श्याम के जन्मोत्सव (पाटोत्सव) का उल्लास जल्द ही छाने वाला है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर में 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के मौके पर बाबा का जन्मदिन बेहद धूमधाम से मनाया जाएगा। एकादशी और द्वादशी के इस दो दिवसीय मेले में देश-विदेश से 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार, बाबा के दरबार को सुगंधित फूलों, गुब्बारों और विशेष झांकियों से सजाया जा रहा है। भक्त बाबा को मावे का केक अर्पित करेंगे। भारी भीड़ के अनुमान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल एसपी दीपक गर्ग के अनुसार, 800 कांस्टेबल, 20 डीएसपी, 30 सीआई, 800 होमगार्ड और 1000 निजी सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में 240 से 280 सीसीटीवी कैमरे और 2 ड्रोन लगाए जा रहे हैं। वाहनों के लिए लखदातार ग्राउंड, 52 बीघा, चारण ग्राउंड और सांवलपुरा सहित 4 बड़ी पार्किंग में बैरिकेडिंग की जा रही है। इसके अलावा 15 लाख पानी के पाउच, 5 चिकित्सा शिविर, 5 एंबुलेंस और आपात स्थिति से निपटने के लिए 4 दमकल वाहन तैनात रहेंगे। प्रशासन का पूरा फोकस भक्तों को सुरक्षित और सुगम दर्शन करवाने पर है। #Sikar #Rajasthan #BabaShyam #HindiNews
1
3
113
शाही ठाठ छोड़ देसी ई-टुक-टुक से कार्यक्रम में पहुंचे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट: मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार के प्रतिभागियों से की भेंट, केट बोलीं- आयोजन में पहुंचने का यह सबसे बेहतरीन तरीका अपने भारत प्रवास के दूसरे दिन देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट का बेहद सादगीपूर्ण एवं पर्यावरण हितैषी रूप देखने को मिला। दोनों ने परंपरागत शाही वाहनों के स्थान पर महिंद्रा के आधुनिक इलेक्ट्रिक टुक-टुक में यात्रा करते हुए अर्थशॉट पुरस्कार समारोह में शिरकत की, जिसका दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर प्रिंस और प्रिंसेस ने वर्ष दो हजार छब्बीस के अर्थशॉट पुरस्कार के अंतिम प्रतिभागियों के साथ आत्मीय संवाद किया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े उनके नवाचारों की सराहना की। इस अनूठे अनुभव पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रिंसेस केट ने कहा कि इलेक्ट्रिक टुक-टुक की यह सवारी किसी भी कार्यक्रम में पहुंचने का सबसे बेहतरीन और सुगम तरीका है। @KensingtonRoyal @EarthshotPrize @MahindraRise @anandmahindra @CMOMaharashtra Prince William, Kate Middleton, Mahindra E Tuk Tuk, Earthshot Prize 2026 Mumbai, Royal Couple India Visit, Mumbai News #PrinceWilliam #KateMiddleton #Mumbai #MahindraElectric #EarthshotPrizeMumbai
1
4
1
31
1,260
मनीला स्थित गुरुद्वारा खालसा दीवान के भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी: आस्था, भक्ति और सेवा के शाश्वत मूल्यों को किया नमन फिलीपींस की राजधानी मनीला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के भूमिपूजन समारोह में सहभागिता कर सिख परंपरा की आस्था, भक्ति और निस्वार्थ सेवा के शाश्वत मूल्यों के प्रति सम्मान प्रकट किया। भारत से हजारों मील दूर स्थित यह गुरुद्वारा प्रवासी भारतीय और सिख समुदाय की अटूट श्रद्धा, मानवता की सेवा और सिख धर्म की जीवंत भावना का पावन केंद्र बना हुआ है। @narendramodi @PMOIndia @MEAIndia @IndiainPhilippi Narendra Modi Manila Visit, Gurudwara Khalsa Diwan Manila, PM Modi Philippines, Sikh Community Philippines, Groundbreaking Ceremony Manila, Indian Diaspora #PMModiInPhilippines #GurudwaraKhalsaDiwan #NarendraModi #Sikhism #Manila
मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए पीएम नरेंद्र मोदी: पंज प्यारों की मौजूदगी में टेका मत्था; नए भवन के शिलान्यास समारोह में भी लिया हिस्सा इस खास अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे के नवनिर्माण कार्य की आधारशिला रखकर प्रवासी सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को साकार किया। फिलीपींस में बसे सिख समाज के लिए इस ऐतिहासिक पल ने भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच सांस्कृतिक व आध्यात्मिक जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ किया है। @narendramodi, @PMOIndia, @MEAIndia, @IndiainManila, @DrSJaishankar PM Modi Philippines, Khalsa Diwan Gurdwara Manila, PM Modi Gurdwara Visit, Panj Pyare Manila, Sikh Community Philippines, PM Modi Manila #PMModi #Manila #Philippines #KhalsaDiwan #SikhCommunity #ASEAN
2
5
171
मनीला के खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक हुए पीएम नरेंद्र मोदी: पंज प्यारों की मौजूदगी में टेका मत्था; नए भवन के शिलान्यास समारोह में भी लिया हिस्सा इस खास अवसर पर उन्होंने गुरुद्वारे के नवनिर्माण कार्य की आधारशिला रखकर प्रवासी सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा को साकार किया। फिलीपींस में बसे सिख समाज के लिए इस ऐतिहासिक पल ने भारत और प्रवासी भारतीयों के बीच सांस्कृतिक व आध्यात्मिक जुड़ाव को और अधिक सुदृढ़ किया है। @narendramodi, @PMOIndia, @MEAIndia, @IndiainManila, @DrSJaishankar PM Modi Philippines, Khalsa Diwan Gurdwara Manila, PM Modi Gurdwara Visit, Panj Pyare Manila, Sikh Community Philippines, PM Modi Manila #PMModi #Manila #Philippines #KhalsaDiwan #SikhCommunity #ASEAN
4
1
13
561
उदयपुर में विदेशी महिला यूट्यूबर से शर्मनाक हरकत: बार-बार 'लिप किस' मांगने वाला ऑटो चालक आफताब उर्फ गबरू गिरफ्तार; 150 सीसीटीवी खंगालकर पुलिस ने दबोचा 13 नवंबर की रात टाउन हॉल मेले में लाइव स्ट्रीम कर रही विदेशी पर्यटक के पास सेक्टर-11 के महाराज का अखाड़ा निवासी आरोपी ने पहले अभद्र मांग की और बाद में फोटो खिंचवाने के बहाने हाथ मिलाने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर इस क्लिप को 50 लाख से ज्यादा बार देखे जाने के बाद एसपी अमृता दुहन के निर्देश पर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अपने कृत्य पर शर्मिंदगी जताते हुए माफी मांगता नजर आया, वहीं पीड़िता ने इसे एक व्यक्ति की हरकत बताते हुए भारत में मिले लोगों के स्नेह की सराहना की। @UdaipurPolice, @PoliceRajasthan, @RajGovOfficial, @DiprRajasthan, @tourismgoi Udaipur Viral Video, Foreign YouTuber Harassment, JustKeth Udaipur, Aftab Gabru Arrested, Udaipur Police Action, Surajpol Police Udaipur, Rajasthan Crime News #Udaipur #RajasthanNews #ViralVideo #UdaipurPolice #WomenSafety #BreakingNews #TouristSafety
4
12
1,829
कुलगाम का हिसाब बराबर: लारू मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकी ढेर, ₹15 लाख का इनामी कमांडर लतीफ भट भी मारा गया; 5 दिन में लिया सीआरपीएफ पर हमले का बदला सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के इस संयुक्त ऑपरेशन में ढेर हुआ दहशतगर्द जुलाई 2026 में अनंतनाग के लाल चौक पर हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या का मुख्य आरोपी था। टीआरएफ के मुखौटे तले वारदातों को अंजाम देने वाला यह आतंकी शोपियां की पिछली मुठभेड़ में बच निकला था, लेकिन 11 नवंबर को अखरान में हुई गोलीबारी के बाद सघन तलाशी अभियान चलाकर सुरक्षाबलों ने पूरे नेटवर्क का सफाया कर दिया। @JmuKmrPolice, @ChinarcorpsIA, @crpfindia, @adgpi, @HMOIndia Kulgam Encounter, Latif Bhat Killed, Lashkar Commander Killed, CRPF Attack Revenge, Jammu Kashmir Police, Indian Army Operation, Laroo Kulgam #KulgamEncounter #IndianArmy #CRPF #JammuKashmir #Lashkar #BreakingNews #Kashmir
2
5
285