Mayur Talwar (@MayurTalwar_) header
Mayur Talwar (@MayurTalwar_) profile picture

SR journalist..✍🏻 Bareilly, Posts Personal,RP's is not Endorsement

Bareilly, India
Joined June 2020
बरेली: आंवला में खूनी संघर्ष, फायरिंग में राहगीर की मौत; युवक की हालत नाजुक 📍 आंवला, बरेली। प्रेम प्रसंग की रंजिश में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। आरोप है कि सुमित को फरसे और लाठी-डंडों से पीटते हुए करीब 100 मीटर तक घसीटा गया। फायरिंग के दौरान राहगीर सज्जाद की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल है। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। घटना में किसकी क्या भूमिका रही, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। @BareillyPolice @Uppolice @adgzonebareilly #BareillyNews #Aonla #BareillyPolice #UPPolice #Firing #BreakingNews #PoliceInvestigation #Justice
24
129
5
267
50,436
रामपुर पुलिस की तत्परता से 8 वर्षीय मासूम माहिरा नूर सुरक्षित घर पहुंची, परिवार ने जताया आभार रामपुर। थाना सैफनी पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए 8 वर्षीय बालिका माहिरा नूर को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। 23 नवंबर को पुलिस टीम ने बालिका के माता-पिता की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचाया। बेटी को सकुशल पाकर परिजनों की आंखों में राहत दिखी। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्य में थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला महिला कांस्टेबल पूजा और कांस्टेबल मोहम्मद आदिल की अहम भूमिका रही। मासूम की मुस्कान लौटी, पुलिस की संवेदनशीलता ने जीता परिवार का भरोसा। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली @RampurPolice @UttarPradeshPolice @AnilKumarSingh – पुलिस अधीक्षक, रामपुर @AnuragSingh – अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर @UPPolice #RampurPolice #SaifniPolice #RampurNews #UPPolice #UttarPradeshPolice #PoliceGoodWork #HumanityFirst #MissionSafety #MissingChild #ChildSafety #MahiraNoor #Police तत्परता #जनसेवा #मानवीयसंवेदनशीलता #खाकी_का_सम्मान #MayurTalwar
1
53
❗️केसर मिल नहीं, जमीन की नीलामी! डीएम अविनाश सिंह की सख्ती से 12.55 करोड़ बढ़ी बोली, किसानों के हक में बड़ी कामयाबी❗️ बरेली के बहेड़ी में जिलाधिकारी अविनाश सिंह की निगरानी में केसर चीनी मिल की 11.443 हेक्टेयर जमीन की दोबारा नीलामी 41.05 करोड़ रुपये में हुई। मई में लगी 28.50 करोड़ की बोली के मुकाबले इस बार 12.55 करोड़ रुपये अधिक मिले। चार कंपनियों के बीच 68 राउंड तक मुकाबला चला, जिसमें एएनजी इन्फ्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई। खास बात यह है कि चीनी मिल नहीं, सिर्फ उसकी जमीन नीलाम हुई है। डीएम के प्रयासों से किसानों के बकाये की वसूली का रास्ता मजबूत हुआ है। अब पूरी रकम जमा कराकर किसानों तक भुगतान पहुंचाना अगली चुनौती है। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली @myogiadityanath @myogioffice @homeupgov @UPGovt @dmbareilly @AvinashSingh – जिलाधिकारी, बरेली @CommissionerBa1 Administration @CommissionerBareillyDivision @UPSugarcaneDepartment @SugarcaneCommissionerUttarPradesh @ChiefMinisterOfficeUttarPradesh @InfoDeptUP Department Uttar Pradesh #Bareilly #Baheri #DMAvinashSingh #BareillyNews #KesarSugarMill #SugarcaneFarmers #FarmersFirst #KisanHit #UPNews #UttarPradesh #TransparentAdministration #DistrictMagistrate #RevenueRecovery #SugarcanePayment #FarmersJustice #BareillyAdministration #BreakingNews #MayurTalwar
16
Divyaj Foundation aur Amruta Fadnavis ne Global Peace Honours ke zariye 26/11 ke shaheedon ko bahut hi garimamayi shraddhanjali di hai. Itne saare prominent logon ka ek saath aana dikhata hai ki Mumbai apne veeron ko kabhi nahi bhoolegi
22
टिकट की दावेदारी के बीच सपा नेता अनुराग सिंह नीटू पर FIR, तहसील में विवाद और दोनों पक्षों पर मुकदमा! बरेली में विधानसभा टिकट की दौड़ के बीच सपा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुराग सिंह उर्फ नीटू एक बार फिर विवादों में हैं। जमीन विवाद की पैरवी के दौरान तहसील परिसर में गाली-गलौज, धमकी और दबंगई के आरोप लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस FIR दर्ज की है। एक पक्ष ने जान से मारने की धमकी तो दूसरे ने मारपीट का आरोप लगाया है। सवाल यह है कि चुनावी दावेदारी के बीच लगातार विवाद राजनीतिक साख पर कितना भारी पड़ेगा? फिलहाल पुलिस जांच जारी है। ✍️ पत्रकार मयूर तलवार, बरेली #BareillyNews #SP #AnuragSinghNeetu #BareillyPolice #UttarPradesh #PoliticalNews
1
1
50
‼️बरेली | केसर चीनी मिल जमीन नीलामी मामला केसर चीनी मिल नहीं बिकी, सिर्फ 11.443 हेक्टेयर जमीन हुई नीलाम। डीएम अविनाश सिंह की निगरानी में 68 राउंड तक चली पारदर्शी बोली में कीमत 28.50 करोड़ से बढ़कर 41.05 करोड़ रुपये पहुंच गई। पांच महीने में 12.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त इजाफा! चार कंपनियों के मुकाबले में एएनजी इन्फ्रा ने सबसे ऊंची बोली लगाई। लेकिन असली सवाल अभी बाकी है—187.09 करोड़ रुपये के गन्ना बकाये में किसानों को पूरा भुगतान कब मिलेगा? पहले 11.33 करोड़ रुपये का भुगतान और अब जमीन की नीलामी से जुटी रकम। प्रशासन की अगली प्राथमिकता किसानों के खातों तक पैसा पहुंचाना होनी चाहिए। मिल का अस्तित्व बरकरार, किसानों के हक की लड़ाई जारी! @dmbareilly @UPGovt @dco_up @SachivBaheri पत्रकार मयूर तलवार, बरेली #Bareilly #Baheri #KesarSugarMill #SugarcaneFarmers #FarmersDues #AvinashSingh #DM Bareilly #SugarMillAuction #UPNews #BareillyNews #किसान #गन्नाकिसान #केसरचीनीमिल #बरेली
1
85
भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच पहली ट्रेन आज से शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हरी झंडी दिखाकर सरयू कमला एक्सप्रेस को रवाना किया। यह ट्रेन यूपी और बिहार के 10 स्टेशनों पर रुकेगी। पहले दिन 1158 यात्री इसमें सवार हुए। आम यात्रियों के लिए यह ट्रेन 28 नवंबर से शुरू होने की उम्मीद है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, राजा दशरथ राम बारात लेकर जब मिथिला में जनकपुर पहुंचे थे तब उन्हें 4 दिन लगे थे। अब यही सफर लगभग 19 घंटे में पूरा होगा।
24
‼️कारागार सुधार की दिशा में सख्त निगरानी, संवेदनशीलता और जवाबदेही पर DG जेल पी.सी. मीना साहब का विशेष जोर!‼️ उत्तर प्रदेश के महानिदेशक कारागार श्री पी.सी. मीना ने समीक्षा बैठक में जेल प्रशासन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। नवचयनित जेल वार्डरों की नियुक्ति समयबद्ध करने, सभी कार्मिकों का iGOT कर्मयोगी प्रशिक्षण पूरा कराने और बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य, काउंसलिंग व आत्महत्या रोकथाम पर विशेष ध्यान देने को कहा। निर्धन बंदियों को विधिक सहायता और समयपूर्व रिहाई के लंबित मामलों के निस्तारण पर भी जोर दिया। पी.सी. मीना साहब की कार्यशैली में प्रशासनिक अनुशासन के साथ मानवीय संवेदनशीलता और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश दिखाई देता है। #PCMeena #DGPPrisonsUP #UPPrisons #कारागार_प्रशासन #कारागार_सुधार #iGOTKarmayogi #UttarPradesh #PrisonReforms @CMOfficeUP @UPGovt @DIPR_UP @UPPolice @PrisonDeptUP
31
*10 लाख लेने के बावजूद कुत्तों के कटोरे में खाना:* बरेली के स्पर्श लॉन में मेहमानों को कुत्ते के बर्तन में परोसी सब्जी, लोगो ने किया हंगामा
29
आगरा।। आगरा के ताजमहल के पूर्वी गेट पर पर्यटकों और CISF जवानों के बीच मारपीट दिल्ली से आए परिवार और CISF जवानों के बीच हुआ विवाद स्मारक से बाहर निकलते समय किसी बात को लेकर भिड़े पर्यटक और जवान ताजमहल के पूर्वी गेट पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल मारपीट की घटना के बाद ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
2
2
346
दैनिक जागरण को पांच करोड़ का मानहानि नोटिस, कारोबारी ने खबरों को बताया भ्रामक वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र निवासी और ममतांजलि सर्विसेज सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संतोष यादव ने दैनिक जागरण के प्रधान संपादक संजय गुप्ता समेत चार लोगों को विधिक नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये की मानहानि क्षतिपूर्ति और बिना शर्त माफीनामे की मांग की है। संतोष यादव का आरोप है कि अखबार ने 13 अक्टूबर, 14 अक्टूबर और 9 नवंबर 2026 के अंकों में उनके और उनकी कंपनी के बारे में भ्रामक, असत्य और अतिरंजित खबरें छापीं। गाजीपुर के अधिवक्ता संजय सिंह कुशवाहा की ओर से 13 नवंबर 2026 को जारी इस नोटिस में दैनिक जागरण के राज्य संपादक (उत्तर प्रदेश) आशुतोष शुक्ला, वाराणसी के मुद्रक/प्रकाशक/स्थानीय संपादक डॉ. अंकुर चड्ढा और गाजीपुर के ब्यूरो चीफ/जिला संवाददाता शिवानंद राय को भी पक्षकार बनाया गया है। नोटिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर के अंक में "जिले से लेकर पाँच राज्यों तक फैला है 400 करोड़ रुपये की ठगी का नेटवर्क" शीर्षक से खबर छापी गई और उसके भीतर "400 करोड़ की धोखाधड़ी" लिखकर संतोष यादव को एक संगठित अपराधी के रूप में पेश किया गया। नोटिस में कहा गया है कि गाजीपुर कोतवाली में दर्ज मूल एफआईआर संख्या 712/2026 में निवेशकों द्वारा कंपनी में करीब 80 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े विवाद/आरोप का ही उल्लेख है। किसी आधिकारिक ऑडिट, पुलिस चार्जशीट या अदालती आदेश के बिना इस रकम को पांच गुना बढ़ाकर 400 करोड़ बताने को नोटिस में गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता और मीडिया ट्रायल बताया गया है। 13 अक्टूबर की उस खबर पर भी आपत्ति जताई गई है, जिसमें कहा गया था कि निवेशकों ने सदर और मुहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। नोटिस के अनुसार, पुलिस रिकॉर्ड में मुहम्मदाबाद कोतवाली में संतोष यादव के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। उसी अंक में देवचंद्र यादव के बारे में छपी इस खबर को भी झूठा बताया गया है कि गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक के फोन करने पर उन्हें छोड़ दिया गया। नोटिस के मुताबिक, 11 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर (बिहार) के सदर थाना क्षेत्र में भिखनपुरा मोड़ के पास से खुद संतोष यादव और रतन कुमार झा का अपहरण हुआ था, जिन्हें पुलिस ने सकुशल बरामद किया। इस मामले में मुजफ्फरपुर सदर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(1), 140(3) और 3(5) के तहत अपराध संख्या 962/2026 दर्ज है। नोटिस के अनुसार इसमें देवचंद्र यादव मुख्य अभियुक्त हैं, अनुज कुमार मिश्रा, अजय यादव और रामदुलार यादव नामजद हैं और देवचंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 9 नवंबर के अंक में विवेचना अधिकारी के हवाले से छपा था कि संतोष ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की है। नोटिस के अनुसार उनका जमानत प्रार्थना पत्र गाजीपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने 13 और 27 अक्टूबर 2026 को निरस्त किया था। इसके बाद 6 नवंबर को गाजीपुर के सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दी गई, जिसे सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश, कक्ष संख्या 1 में अंतरित कर दिया गया। नोटिस का कहना है कि हाईकोर्ट में कोई जमानत अर्जी दाखिल नहीं की गई। नोटिस में आरोप है कि इनमें से किसी भी खबर को छापने से पहले संवाददाता या संपादकीय मंडल ने संतोष यादव या उनकी कंपनी का पक्ष जानने की कोशिश नहीं की, जो भारतीय प्रेस परिषद के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। यह भी कहा गया है कि अखबार, ई-पेपर और सोशल मीडिया के जरिए इन खबरों के फैलने से निवेशकों में भय पैदा हुआ और कंपनी का कामकाज बाधित हुआ। अखबार को यह चेतावनी भी दी गई है कि नोटिस मिलने के बाद वेबसाइट या ई-पेपर से इन खबरों को हटाने या उनमें छेड़छाड़ को साक्ष्य मिटाने का प्रयास माना जाएगा। नोटिस में 15 दिनों के भीतर उन्हीं पृष्ठों पर प्रमुखता से बिना शर्त माफीनामा और खंडन छापने, पांच करोड़ रुपये की मानहानि क्षतिपूर्ति और 51 हजार रुपये नोटिस शुल्क देने की मांग की गई है। ऐसा न होने पर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि का परिवाद और दीवानी अदालत में मानहानि का वाद दायर करने की बात कही गई है। इस नोटिस पर दैनिक जागरण का पक्ष उपलब्ध नहीं हो सका है। पक्ष मिलने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
69
मुरादाबाद : बैटरी स्क्रैप वाहन को छुड़वाने की कोशिश माल संबंधित पेपर चालक के पास नहीं थे माल को पास कराने वाले गुंडों की दबंगई थार सवार गुंडों ने सिपाही से की हाथापाई हाथापाई कर माल छुड़ाने की कोशिश की GST अधिकारियों ने पुलिस से की शिकायत माल वाहन, थार भी थाने में खड़ी कराई गई बिलारी थाना क्षेत्र की घटना, एक आरोपी हिरासत में
1
2
130
हरियाणा – हिसार में सैन्य अभ्यास के दौरान टैंक से कुचलकर भारतीय सेना के 2 जवान मनीष और अंकुश कुमार शहीद हो गए। दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। 32 टैंक एकसाथ मूवमेंट कर रहे थे। इससे धूल का गुबार उठा। आगे खड़े जवान दिखाई नहीं दिए और टैंक उनके ऊपर से गुजर गए।
43
Wait for End 😃 ब्रो का नाम संजीव यादव है, ब्रो अलीगढ़ की सारसौल चौकी में एक मामूली सिपाही है, ब्रो चौकी प्रभारी की ना मौजूदगी में अपने आप को दरोगा समझ बैठा और शिकायतकर्ता को फोन पर धमका दिया, जनाब का वीडियो वायरल हुआ तो कप्तान साहब ने कायदे से इलाज कर दिया, अब ब्रो चौकी में माथा पटक रहा है 😃 #aligarh
2
9
24
5,016
आजमगढ़, यूपी के सौरभ राय खैनी के चक्कर में 18 दिन तक कस्टडी में रहे। दरअसल, सौरभ को बहरीन एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने कस्टडी में ले लिया। उनके बैग में तंबाकू और चूना मिला। 7200 दीनार यानि करीब 18 लाख रुपए जुर्माना भरने के बाद उन्हें रिहा किया। अब सौरभ राय भारत लौट आए हैं।
55
बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने रविवार को आगरा के एत्मादपुर में रैली की। मंच पर मायावती जैसा प्रोटोकॉल नजर आया। आकाश के लिए सिर्फ एक सोफा लगा था, पीछे की तरफ कुर्सियां लगी हुईं थी। आकाश ने कहा- हमें विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद में नहीं फंसना है। आपको गुमराह करने के लिए पूरी बारात आएगी। कुछ लोग गुजरात से तो कुछ मठ से बाहर आएंगे। कुछ लोगों के लिए सैफई बहुत प्यारी है, लेकिन वे भी सैफई छोड़कर अब आगरा आएंगे। उन्होंने कहा- हम लोग 70 साल से सत्ता में अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन इस बार इंतजार नहीं करेंगे। सत्ता की चाबी नहीं मिली तो लात मारकर दरवाजा खोलकर सत्ता में बैठेंगे।
1
74
*तीन दिन बाद भगवान सिंह को नसीब हुई मिट्टी, प्रशासन के आश्वासन पर माने परिजन* 10 दिन में कार्रवाई का भरोसा मिलने पर खत्म हुआ गतिरोध, सिख रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार; मांगें पूरी नहीं हुईं तो फिर आंदोलन की चेतावनी @dmbareilly
1
71
#bareilly : 12 एकड़ जमीन के न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते उसी मिट्टी में मिल गए भगवान सिंह! बहेड़ी (बरेली)। पचपेड़ा गांव में किसान भगवान सिंह का उसी जमीन पर अंतिम संस्कार किया गया, जिसके न्याय के लिए वह लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। 12 एकड़ जमीन के विवाद को लेकर न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते भगवान सिंह ने आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद तीसरे दिन पुलिस-प्रशासन और परिवार के बीच शर्तों पर सहमति बनी.. परिवार की सभी मांगें प्रशासन ने मान तो लीं लेकिन अभी 10 दिन में परिवार के नाम ज़मीन होने का पेच फंसा है क्या होगी या नहीं इसमें अभी इंतिजार करना होगा... परिवार की मांग थी कि पुलिस दोषियों के खिलाफ एफआईआर, सीओ पर कार्रवाई, परिवार को 2 करोड़ रुपये का मुआवजा और विवादित जमीन पर परिवार का नाम दर्ज कराने की मांग शामिल थी.. प्रशासन ने 10 दिन के भीतर जमीन का ट्रांसफर कराकर परिवार के नाम दर्ज कराने का भरोसा दिलाया, और सीओ का ट्रांसफर हुआ और जाँच होगी, दो करोड़ मुआवज़े कि बात अभी साफ नहीं है, और FIR 4 लोगो सहित अन्य के नाम दर्ज हो चुकी है.. नानकमत्ता गुरुद्वारे के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख अमरेंद्र सिंह गोल्डी ने भी सहमति की जानकारी दी। जिस जमीन के न्याय के लिए भगवान सिंह ने संघर्ष किया, उसी जमीन की मिट्टी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। देखिए, बहेड़ी के पचपेड़ा से #highlight #thekhabar #kisanlife #follower #kisansupportchallenge #BAREILLYNEWS #dmbareilly @dmbareilly
42
उत्तर प्रदेश – जिला बुलंदशहर में 4 साल की मासूम बच्ची मान्या की तंत्र मंत्र के लिए हत्या कर दी गई। पहले वो लापता हुई। फिर थोड़ा दूर किराए पर रहने वाली सोनाली के कमरे में बच्ची की लाश मिली। वहां बिस्तर के चारों तरफ खड़िया से कुछ आकृतियाँ बनी हुई थीं। उन पर कुछ बच्चों के नाम भी लिखे मिले हैं। सोनाली पुलिस कस्टडी में है, पूछताछ जारी है।
1
101
भगवान सिंह मौत मामला: इंसाफ की मांग पर आज गुरुद्वारे में जुटेंगे किसान, आंदोलन की आहट से प्रशासन अलर्ट सुबह 10 बजे परिजन और किसान तय करेंगे अगली रणनीति, तीन प्रमुख मांगों को लेकर धरने की तैयारी तेज; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता बहेड़ी। किसान भगवान सिंह की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इंसाफ की मांग को लेकर रविवार को बहेड़ी में किसानों और समर्थकों की बड़ी बैठक होने जा रही है। सुबह 10 बजे गुरुद्वारे के पास परिजन, किसान और अन्य समर्थक एकत्र होंगे। यहां तीन प्रमुख मांगों को पूरा कराने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही गुरुद्वारे पर धरना शुरू करने की तैयारी भी है। भगवान सिंह की मौत के बाद से ही परिजन और किसान न्याय की मांग को लेकर आवाज उठा रहे हैं। अब इस मामले में आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को होने वाली बैठक को इसी दिशा में अहम माना जा रहा है। बैठक में तय होगा कि मांगों को लेकर आगे किस तरह संघर्ष किया जाए और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए क्या कदम उठाए जाएं। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। गुरुद्वारे और आसपास के इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई है। पुलिस बल मुस्तैद है और हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा रही है। अब सबकी निगाहें सुबह होने वाली किसान बैठक पर टिकी हैं। बैठक के बाद आंदोलन की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। @Uppolice @adgzonebareilly @igrangebareilly @CommissionerBa1 @dmbareilly @bareillypolice @Chandra82884456 @WelcIndiaGzb
89
#Bareilly:12 एकड़ जमीन बचाने की #जंग में किसान ने गंवा दी जिंदगी! आखिर कब #जागेगा सिस्टम? बहेड़ी के किसान #भगवान सिंह की मौत सिर्फ एक आत्महत्या नहीं, बल्कि 25 साल पुराने जमीन विवाद, कथित धमकियों और सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल है। तीन पन्नों के सुसाइड नोट में #पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह, #सीईओ समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। सवाल है कि #शिकायतों के बावजूद किसान को न्याय क्यों नहीं मिला? अब जांच कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। सुसाइड नोट, जमीन के दस्तावेज, पुराने शिकायती पत्र और कथित दबाव की हर कड़ी की जांच हो। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, कानून से ऊपर नहीं होना चाहिए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @Uppolice @dmbareilly @bareillypolice @UPGovtOfficial #Bareilly #Baheri #FarmerJustice #भगवानसिंह #किसान_को_न्याय_दो #सुसाइड_नोट #12एकड़जमीन #LandDispute #JusticeForFarmers #FarmerSuicide #UPNews #BareillyNews #योगीसरकार #किसानों_की_आवाज #Accountability #Justice ✍️पत्रकार मयूर तलवार, बरेली
1
3
193