Pinned Tweet
एक बार किसी ने योगीराज देवरहा बाबा जी से पूछा मन्दिर कौन बनवाएगा, देवरहा बाबा ने अशोक सिंघल जी को दिखा कर कहा, यही बनवाएंगे।
हिन्दू हृदय सम्राट श्री अशोक सिंघल जी की जन्म शताब्दी पर शत-शत नमन
@MuditUpdates
Ye diwali par karta kya tha jo yad kr rha h, ye to bauddh hai na? Na inko lakshmi puja karni na dhanteras na govardhan, inko diwali pr kya karna tha?
Mudit retweeted
Jaipur is a lot like Thrissur imo. No industries but full of traditional elites, indulgent and extravagant, full of temples, elephants, medieval coded festivals, intangible cultural heritage, loves classical music n vedikett and has a thriving jewellery market.
दिव्य भाल
Feel very fortunate to have offered the prasadam of Kanchi Kamakshi& Jagadguru Sankaracharya Swamigal recently in the month of July to the centenarian Shri.L.KAdvani ji along with the elders attached with @KanchiMatham at his residence. Prayers for his continuous health&peace 🙏
Mudit retweeted
आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी देश के मूर्धन्य उन राजनेताओं में से हैं जिन्होंने सन् 42 से आज तक की राजनीति के सभी पहलुओं को देखा है और स्वाधीनता के पश्चात भारतीय राजनीति के प्रमुख आंदोलन व जनसंघ जो डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में भारतीय राजनीति को सम्यक दिशा देने के लिए प्रारंभ किया गया था, उसकी स्थापना से तथा भारतीय जनता पार्टी के देश में शीर्षस्थ राजनैतिक दल के रूप में स्थापित करने तक तथा उसकी केंद्र में सरकार बनाने तक शीर्षस्थ भूमिका निभाई है। उनका तथा श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का नेतृत्व सदा प्रेरक रहा।
वह राजनीतिक, सुचिता और सिद्धांतों के प्रतीक रूप में प्रतिष्ठित हैं और उनके नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओं ने राजनीति को नई दिशा देने का प्रयास किया है। मेरा उनसे प्रथम संपर्क सन् 56 में शुरू हुआ जो आज तक निरंतर बना हुआ है। मैंने उनके साथ वर्षों तक काम किया है और उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके श्रेष्ठ व्यक्तित्व की देश की राजनीति में आज महती आवश्यकता है, विशेषकर अब जब राजनैतिक प्रामाणिकता का क्षरण बहुत तेजी से हो रहा है, तब यह और भी अधिक आवश्यकता है कि उनका मार्गदर्शन सतत् प्राप्त होता रहे। अब वह 100 वर्ष के होने जा रहे हैं, मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन के शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं और मेरा विश्वास है कि उनकी उपस्थिति हमारे लिए सदा प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।
हिन्दू राजनीति के लौहपुरुष माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वे सदैव स्वस्थ रहें, राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहें। जय श्री राम।
आडवाणी जी को श्री रामलला के दर्शन कराने के लिए राफेल भी लगाना पड़े तो लगाएं
-----------------------
22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों भगवान् श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हुई और 'रामलला हम आएंगे मंदिर भव्य बनाएंगे' का नारा पूर्ण हुआ है। पूरे राष्ट्र में जय श्रीराम का जयघोष हुआ।
आज प्रधानमन्त्री मोदी जी अपनी जनसेवा के 25 वर्ष पूरा होने पर हिन्दू राजनीति के लौहपुरुष भारत-रत्न माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी के निवास पर उनके आशीर्वाद लेने पहुंचे।
तब मुझे ये भाव आया कि प्रभु रामलला तो विराजमान हो गये पर वह क्षण अब तक नहीं आया जब वह भक्त जिसने राम के नाम को लेकर पहली बार भारत की राजनीति को झकझोरा, वह अपने आराध्य रामलला के सम्मुख पहुंचे और कृतकृत्य भाव से अपना मस्तक झुकाकर अपने भव्य जीवन की सर्वोच्च परिणति अपनी आंखों से देखे।
मुझे याद है 9 नवंबर 2019 का वो दिन जिस दिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया कि श्रीरामजन्मभूमि पूर्णतः हिंदुओं की है और उस पर मंदिर का निर्माण होगा। सारे देश में हर्ष की लहर फैल गई। राममंदिर आंदोलन की नेत्री रहीं साध्वी उमा भारती उस समय ऋषिकेश आदि में हिमालय की यात्रा पर थीं। यह फैसला सुनते ही उनकी गाड़ी दिल्ली की ओर मुड़ गई। वे सीधा विश्व हिन्दू परिषद कार्यालय पहुँचीं और श्री रामजन्मभूमि आंदोलन के शिल्पकार हिन्दू हृदय सम्राट परमपूजनीय श्री अशोक सिंघल जी को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं और श्रद्धासुमन चढाए।
इसके बाद सीधा वे श्रीराम रथयात्रा के नायक और हिन्दू राजनीति के लौहपुरुष भारत-रत्न माननीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के घर की ओर उनसे मिलने निकल पड़ीं। तब वे एक पोस्ट लिखती हैं। वे लिखती हैं,
"मैं हिमालय, उत्तराखंड गंगा किनारे से अभी-अभी दिल्ली पहुँची हूँ। आज बीजेपी के पदाधिकारियों की बैठक है। रास्ते में ही मैंने यह फ़ैसला सुना तो मैं सबसे पहले आडवाणी जी के घर पहुँचना चाहती हूँ, मैं उन्हें प्रणाम करूँगी एवं उन्होंने जो सीख दी है, उसपे आगे भी चलूँगी। आडवाणी जी ही वह भारतीय राजनीति के पुरोधा हैं जिन्होंने Pseudo Secularism Vs Nationalism की बहस भारत के राजनीति के पटल पर छेड़ी थी। उसी बहस के मंथन में से अयोध्या आंदोलन आगे बढ़ा।
भारत की राजनीति में आडवाणी जी वह पहले नेता थे जिन्होंने Pseudo Secularism की चूलें हिला कर रख दी थीं। उन्हीं के कारण आज भाजपा इस मुकाम पर है। लोगों ने जाति-संप्रदाय तथा वर्ग भेद से ऊपर उठकर मोदी जी का साथ दिया। आज हमारी पार्टी सत्ता की शीर्ष पर है, दुनिया में मोदी जी की जय-जयकार है, भारत परम वैभव तथा परम शक्तिशाली राष्ट्र होने की ओर है, इसकी नींव में जो रत्न थे, उनमें से एक जगमगाता हुआ रत्न हैं माननीय आडवाणी जी।
आज-अभी कुछ मिनटों में जब मैं उनके सामने खड़ी होऊंगी, तो मुझे लगेगा ही नहीं कि हिमालय पीछे छूट गया है, क्योंकि वो हिमालय जैसे ही हैं - महान और शीतल। ईश्वर उन्हें शतायु करे एवं स्वस्थ रखे।"
ये थे उमा भारती के शब्द। राममंदिर आंदोलन के प्रत्येक नायक के भाव यही हैं, कि लालकृष्ण आडवाणी जी हिमालय जैसे ही हैं, महान और शीतल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए भी आडवाणी जी का यही स्थान है, जिसे बार बार उन्होंने अभिव्यक्त किया है, उनसे भेंटों में, उनके बारे में बताते हुए। 31 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने हिन्दू राजनीति के इस हिमालय को भारत सरकार के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "भारत रत्न" से सम्मानित कर भारत रत्न का मान बढ़ा दिया।
कौन हैं लालकृष्ण आडवाणी? एक ऐसा नाम, जिसने "राम" को राजनीतिक विमर्श ही नहीं बनाया, बल्कि "बच्चा बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का" बना दिया। 1990 में जब लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक की राम रथ यात्रा शुरू की थी, तब तक भाजपा लोकसभा में 2 सीटों पे सिमटी थी।
आडवाणी की रथ यात्रा को लालू यादव ने बिहार में रोक दिया, उन्हें गिरफ़्तार किया गया, लेकिन रामजन्मभूमि आंदोलन को कोई रोक नहीं पाया। और 6 दिसंबर 1992 को उस कलंक को हिन्दुओं ने सदा के लिए मिटा दिया। Indian Express रिपोर्ट की हैडिंग बनी, “No regrets over demolition, says Advani”.
1975 के आपातकाल में आडवाणी जी 19 महीने जेल में रहे। 1985 में शाहबानो फैसले को पलटने को उन्होंने वह turning point बताया जब भाजपा ने “pseudo-secularism” को सीधी चुनौती दी, 1989 में उन्होंने रामजन्मभूमि आंदोलन में उतरकर भारतीय राजनीति का भूगोल बदल दिया। आडवाणी ने स्वयं कहा कि रामजन्मभूमि आंदोलन भाजपा और उनके लिए “defining landmark” था और इसी “Hindu resurgence” ने पार्टी को राष्ट्रीय प्रमुखता तक पहुँचाया।
उन्होंने राम मंदिर आन्दोलन को “cultural nationalism” और अखण्ड कश्मीर को “national unity” बताया। अनुच्छेद 370 हटाना, समान नागरिक संहिता और अयोध्या में राम मंदिर, इन तीनों मुद्दों को उन्होंने भाजपा की घोषित वैचारिक प्रतिबद्धताओं में हमेशा रखा, जो आज साकार हो उठा है।
संसद में वीर सावरकर के चित्र का विरोध करने वालों का आडवाणी ने तीव्र प्रतिकार किया। 2004 में कांची के शंकराचार्य जयेंद्र सरस्वती की गिरफ्तारी को उन्होंने साफ “Assault on Hinduism” कहा, उसी दौर में सावरकर और तिरंगे के अपमान के विरुद्ध आंदोलन किया।
आतंकवाद पर POTA हटाने का उन्होंने तीव्र विरोध किया और इसे राष्ट्रीय सुरक्षा पर आघात बताया। जब राम मंदिर कानूनी उलझनों में फंसा था तब उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता को “intact and unwavering” कहा, और कहा कि भारत को स्वामी विवेकानंद की कल्पना जैसा “Hindu Renaissance” चाहिए। ऐसी हजारों घटनाएं हैं जब हिंदुत्व के हर मुद्दे पर आडवाणी जी प्रखरता से लड़ते रहे।
भारतीय राजनीति के पुरोधा आडवाणी जी इस साल 8 नवंबर को 99 वर्ष के हो जाएँगे। हिन्दू राजनीति के पुरोधा श्री लालकृष्ण आडवाणी जी 8 नवंबर 2027 को शतायु हो जाएँगे, वेदों और शास्त्रों में कहे गये जीवेम शरदः शतम् ऐसे ही महापुरुषों के लिए सार्थक हैं। वे 100 वर्ष के हो जाएँगे। प्रभु श्रीराम करें वे अपनी जन्म शताब्दी अपनी आँखों से देखें, व स्वस्थ रहते हुए और दीर्घायु प्राप्त करें।
22 जनवरी 2024 के भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में श्री लालकृष्ण आडवाणी नहीं थे। उन्हें आमंत्रित किया गया था और अत्यधिक आयु तथा स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनकी उपस्थिति संभव नहीं हो सकी। पर क्या उसके ढाई साल बाद भी क्या कभी ऐसी विशेष व्यवस्था नहीं की जा सकती थी कि राम रथ यात्रा का यह वृद्ध सारथी कुछ मिनट अपने रामलला के दर्शन कर सके?
क्या नेताओं, न्यायाधीशों, अधिकारीयों में कोई वृद्ध नहीं होते? क्या राष्ट्रपति भवन, संसद या बड़े आयोजनों में वृद्धजन विशेष व्यवस्था से नहीं आते? आडवाणी जी को एयर एम्बुलेंस या विशेष व्यवस्था से लाकर दर्शन क्यों नहीं कराए जा सकते?
भगवान न करें पर यह कितना दुखद होगा कि भारत की सांस्कृतिक राजनीति का अग्रगामी रामरथ सारथी श्री रामलला के दर्शन किए बिना ही संसार से विदा हो जाए?
यह किसी बूढ़े नेता को तीर्थयात्रा कराने का मामला नहीं है। यह राष्ट्रीय ऋण है। कल्पना कीजिए, 99 वर्षीय आडवाणी जी भव्य राममंदिर में प्रभु श्री रामलला के समक्ष बैठे हों, पास में पीएम नरेंद्र मोदी जी खड़े हों। वह एक तस्वीर एक सदी की भारतीय राजनीति की महानतम तस्वीरों में एक होगी।
श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को अयोध्या ले जाकर भव्य राममंदिर और श्रीरामलला के दर्शन कराना केवल एक सम्मान नहीं, एक अनिवार्य कृतज्ञता होगी। यदि आडवाणी जी को अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन कराने के लिए राफेल भी लगाना पड़े तो लगा देना चाहिए। ऐसी कोई चीज, कोई बाधा, कोई परेशानी नहीं हो सकती कि आडवाणी जी रामलला के दर्शन न कर सकें। वे लौहपुरुष हैं, पूर्ण स्वस्थ, आज भी अविचल और अटल।
31 मार्च 2024 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी स्वयं उनके आवास पहुँचीं और उन्हें भारत रत्न प्रदान किया। पीएम नरेंद्र मोदी जी भी वहाँ उपस्थित थे। राज्य चाह ले तो protocol व्यक्ति के सम्मान के अनुसार ढल सकता है। फिर अयोध्या जाने के लिए विशेष विमान क्यों नहीं हो सकता? स्वास्थ्य की जरा सी भी बाधा हो तो डॉक्टरों की पूरी टीम हर पल साथ रहे। नियंत्रित route, wheelchair-access, कुछ मिनट रामलला का दर्शन, क्या यह भारत की क्षमता से बाहर है?
इसलिए कहता हूँ, इस पवित्र काम में राफेल ही क्यों न लगाने पड़ें, लगा दीजिए। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए..
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने माननीय आडवाणी जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। मोदी जी से एक निवेदन और है कि आदरणीय आडवाणी जी को श्रीरामलला के दर्शन कराने का पवित्र कार्य भी आपके द्वारा सम्पन्न हो, यह उनके लिए भारत रत्न से भी बड़े व सर्वोच्च सम्मान की बात होगी।
-- मुदित --
--@MuditUpdates
@narendramodi @BJP4India @RSSorg @DrMohanBhagwat @AmitShah @ShriRamTeerth
हमारे राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी की अपनेपन से भरी दीपावली @BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Chief Minister Bhajanlal Sharma attended the Diwali Sneha Milan programme at the Sanganer Camp Office, where he interacted with members of the public and party workers. (07.11)
परम आदरणीय श्री आडवाणी जी का पूरे साल जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाने चाहिए।
Mudit retweeted
रावण के प्रति नख भर सम्मान वैदिक संस्कृति के प्रति द्रोह है।
रावण प्रतीक है व्यभिचार का जिसने अपनी पुत्रवधू तक पर कुदृष्टि डाली, अपनी पत्नी मंदोदरी की बहन के माया के साथ कुकर्म किया और उसके पति को मारकर उसे उठा लाया।
रावण प्रतीक है अपने सगे संबंधियों को त्रास देने का, उसने अपनी बहन सूर्पनखा के पति विद्युत जिह्वा की हत्या कर दी। उसने अपने भाई से लंका छीन ली, अपने पिता को त्रास दिया, अपने मामा को स्वार्थ में मरवा दिया। अपने कुल खानदान को अपनी महत्वाकांक्षा की भेंट चढ़ा दिया। अपने भाई को लात मार भगा दिया।
रावण प्रतीक है अघन्या गाय के हत्यारे का, ऋषियों ब्राह्मणों के सामूहिक नरसंहार का। वैदिक व्यवस्था का परम शत्रु था रावण। यज्ञ और धर्म के किसी भी स्वरूप को अमान्य घोषित करने वाला रावण वैदिक देवताओं के प्रति घोर असभ्य था।
रावण प्रतीक है कृतघ्नता का, उसने भगवान शिव से कृतघ्नता की, वह उतना ही शिवभक्त था जितना भस्मासुर, वस्तुतः उसने शिव के सामने दीन हीन होने का ढोंग किया। वह भगवान शिव से भी अहंकार करता था। ब्रह्मा से वर प्राप्त करने के बाद उनके प्रति भी वह कृतघ्न हो गया। अपने मित्रों से भी उसने कृतघ्नता की।
रावण प्रतीक है शक्ति और ज्ञान के दुरुपयोग का, कुसंस्कारित कुपात्र को विद्या मिलने पर वह क्या करता है इसका जीता जागता उदाहरण रावण है।
रावण प्रतीक है क्षुद्र बुद्धि और मलिन मानस का, नारी जाति के प्रति घृणा का, सुर धेनु विप्र और मनुष्य के प्रति घृणा रखने वाला रावण प्रतीक है दम्भ, असभ्यता और विध्वंस का।
कुछ घृणित लोग रावण को महान बता रहे यह ठीक वैसी ही बात है जैसे कुछ नीच लोग महिषासुर को महान बताते हैं। पहले समाज के रावणों और महिषासुरों का सजीव दहन मर्दन होता था पर बलिहारी इस लोकतंत्र की कि हर टुच्चा आदमी अपनी दो कौड़ी की जबान हिला कर कुछ भी बोल सकता है।
पहचानिए ऐसे दुष्टात्माओं को और दहन करिये उनका।
और हां ये ब्रह्महत्या वाला पाप फर्जी नरेटिव है, ब्रह्मा जिसके वध की इच्छा स्वयं रखते हों ऐसे गोघाती, सुर त्रासी ब्राह्मण द्रोही रावण के वध पर ब्रह्म हत्या लगने की बात कोई घृणित व्यक्ति ही कह सकता है।
जय जय श्रीराम
आपके समस्त पटाखे अपने पितरों को समर्पित हैं, पटाखे चलाते हुए पितरों का स्मरण भी करें। अनार, फुलझड़ी, रॉकेट, शॉट्स चलाना बहुत शुभ है।
दीपावली पर पटाखे जलाना पूर्णतः शास्त्रसम्मत है। उल्कादान से ही यह अत्यंत विकसित अवस्था में पहुंच गया है। आश्विन कृष्णपक्ष से ही यमलोक से पितृ छूटकर वंशजों के द्वार पर 15 दिन श्राद्ध की प्रतीक्षा करते हैं, महालय अमावस्या तक। तब भी श्राद्ध नहीं मिलता तो एक महीना और कार्त्तिक अमावस्या तक प्रतीक्षा करते हैं।
अतः दीपावली को श्राद्ध अवश्य किया जाता है। इस दिन सब पितृ पुनः पितृलोक की ओर प्रस्थान करते हैं। तब उन्हें मार्ग दिखाने के लिए हाथों में फुलझड़ी और ऐसे पटाखे जिनसे प्रकाश ऊपर की ओर जाता हो, उन्हें दिखाकर उनका मार्गदर्शन कर पितरों को विदा किया जाता है। यह उल्कादान सब शास्त्रों में वर्णित है। आकाश में जिसे तारे टूटना कहते हैं उसे उल्का कहते हैं, यह आतिशबाजी ही उल्का दान कहलाती है जो दीपावली पर कृत्य कर्म है। यह उल्कादान ही भव्य आतिशबाजी के रूप में विकसित हुआ है। प्राचीनकाल से ही हम दीपावली पर पटाखे चलाते आए हैं। इस बार दो फुलझड़ी आकाश की ओर दिखाकर अपने पितरों का स्मरण करें और उल्कादान करें।
तुलासंस्थे सहस्रांशो प्रदोषे भूतदर्शयोः।
उल्काहस्ता नराः कुर्युः पितृणां मार्गदर्शनम्॥
― @MuditUpdates
कल मैंने भी यह लिखा था कि आतिशबाजी पूर्णतः शास्त्रसम्मत है, व पितरों के लिए उल्कादान का ही विकसित रूप है। तो कल कुछ लोग मुझे पापी कह रहे थे। जबकि देशभर के हर क्षेत्र में उल्कादान ही आतिशबाजी का जनक रहा है, सभी विद्वानों का यही मत है। केवल उल्कादान ही नहीं दीपावली पर आतिशबाजी श्रुति प्रमाण से भी सिद्ध हो जाती है।
It's your duty to burst crackers on Dīpāvali. A duty towards your ancestors.
Tonight and tomorrow, when we light a sparkler and lift it toward the sky, we should ask whether we still know what that gesture is. The śāstra gives a clear answer. On these nights the pitṛs, our ancestors, are returning to Pitṛloka, and we are told to light their way.
उल्काहस्ता नराः कुर्युः पितॄणां मार्गदर्शनम्। (स्कन्दपुराण)
Let people, torches in hand, show the ancestors their path.
अत्र प्रातः अभ्यंगं देवपूजादिकं कृत्वा, अपराह्णे पार्वणश्राद्धं कृत्वा, प्रदोषसमये दीपदानं उल्काप्रदर्शनं लक्ष्मीपूजनं च कृत्वा, भोजनं कार्यम्। (धर्मसिन्धु)
On the morning of Dīpāvali, an oil bath (abhyaṅga) and worship of the deities. In the afternoon, the Pārvaṇa Śrāddha. At Pradoṣa, the offering of lamps, the raising of flame to the sky (ulkā-pradarśana), and Lakṣmī pūjā. Only then the meal.
The ulkā was once a simple thing: a stick wrapped in oil-soaked cloth, lit and held up high. Over the centuries, the torch became the sparkler, the rocket and the cracker.
The form has changed; the intention has not. The light still goes upward on the same night.
Andhra and many other parts of the country still keep the older form.
After Lakṣmī pūjā, children go into the courtyard holding a gongura or castor stalk with burning bundles of oil-soaked cloth tied to it. When the flame has burnt down, they strike the stalk on the ground and call out, "Dibbu dibbu Dīpāvali, malli vacce Nāgula Cavithi."
Most of them do not know that they are doing Ulkā Darśana. They are simply doing what their grandparents did, and so the rite survives in them.
So tonight, when you take the children out, tell them before the first sparkler is lit: this flame is for your great-grandparents, and for theirs.
Hold it high, think of them for a moment, and then let it burn. One day someone will hold up a light for you too.
Nilmadhab Prasad Sahi (Vedanjanam)
Jai Dvārikādhīśa
Mudit retweeted
भारत में अगर कोई शहर दीपावली के समय सबसे खूबसूरत लगता है तो वह है पिंक सिटी मतलब की जयपुर
एक बार अगर दीपावली के समय जिसने जयपुर घूम लिया,
वह हर साल जयपुर घूमने आता है दीपावली पर
इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है ऐसे ही विदेशी लोग जयपुर की तरफ नहीं भागते कुछ तो खास है
Happy Diwali to all my friends from Jaipur. Happy Diwali.🛸🎆🎇🪔🪅🎋🪔🧨
Mudit retweeted
दुनिया की सबसे सजावट वाली कोई दीवाली है तो वो पिंक सिटी जयपुर की है क्योंकि इसमें इतनी रोशनी के अलवा साथ साथ मे यहां के लोगो....Read More






























