Pinned Tweet
R.J.D - राष्ट्रीय जनता दल के संगठन में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए परम आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Lalu Prasad Yadav जी एवं माननीय नेता श्री Tejashwi Yadav जी का हृदय से आभार और धन्यवाद। @laluprasadrjd @yadavtejashwi @RJDforIndia
Prof. Nawal Kishore retweeted
बिहार सरकार ने संविधान को फाड़ कर कूड़े के ढेर में फेंक दिया है। 9 महीनों से एक फर्जी मंत्री को सरकार में बैठा रखा है और वह अवैध मंत्री हर प्रकार के अवैधानिक कार्यों में संलिप्त है।
लोकभवन ने एक ही व्यक्ति के एक साथ तीन पदों (मंत्री, सहायक प्राध्यापक और विधान पार्षद) पर रहने पर गहरी आपत्ति जताई है।
संविधान के स्पष्ट निर्देशों और नियमों के विपरीत मंत्री की सहायक प्राध्यापक पर नियुक्ति हुई। स्थापित प्रावधानों, प्रक्रियाओं और नियमों की संचिका को फाड़, कानून की धज्जियां उड़ाते हुए नियुक्ति के अगले दिन ही फर्जी मंत्री प्रॉबेशन पीरियड के दौरान लंबी अवधि की अनिश्चितकालीन छुट्टियों पर चले गए। विश्वविद्यालय के सेवा नियमों के अनुसार वह छुट्टी ले ही नहीं सकते और ना ही अनिश्चितकाल के लिए छुट्टियाँ स्वीकार हो सकती?
लाभ के पद के प्रावधानों के अनुसार अविलंब उनकी सदस्यता रद्द कर धोखाधड़ी के मामले में सजा होनी चाहिए। 'ऑफिस ऑफ प्रॉफिट' केस में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार वेतन या भत्ता लेना मायने नहीं रखता बल्कि सदन का सदस्य रहते हुए लाभ का दूसरा पद स्वीकार करना ही अवैध है और सदस्यता उसी क्षण समाप्त मानी जाएगी।
ऐसे फर्जी मंत्री को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं है। चौपट राज के अज्ञानी मुख्यमंत्री को कुछ पता नहीं, मुख्यमंत्री सचिवालय से लेकर हर जगह संविधान की अवेहलना की जा रही है। हम इस मामले को लेकर ऊपर तक जाएँगे।
#TejashwiYadav #RJD #Bihar #news
Prof. Nawal Kishore retweeted
आज ही के दिन ठीक 𝟔𝟐 वर्ष पूर्व 𝟏𝟗𝟔𝟐 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के चुशूल में 𝟏𝟑 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 𝟏𝟐𝟎 वीर अहीर जवानों ने अदम्य साहस एवं अतुलनीय पराक्रम का परिचय देते हुए अपने से कई गुणा बड़ी शत्रु सेना के सामने “अंतिम गोली-अंतिम आदमी-अंतिम सांस” तक के संघर्ष में अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए 𝟏𝟑𝟎𝟎 चीनियों को मार गिराया था।
युद्ध इतिहास में अतुलनीय वीरता की गाथा लिखने वाले भारत माँ के ऐसे वीर सपूतों को उनकी बलिदानी दिवस पर कोटि-कोटि नमन और श्रद्धांजलि।
उन वीर जवानों की याद में चुशूल में रेजांगला वॉर मेमोरियल के “𝐓𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞𝐬𝐭 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐫𝐚𝐯𝐞, 𝐕𝐄𝐄𝐑 𝐀𝐇𝐈𝐑- अहीर धाम” स्मारक भी बना हुआ है जो इन वीर सैनिकों के पराक्रम, शौर्य, दृढ़ता, शूरता और अदम्य निडरता का गवाह है।
#RezangLaDiwas #RezangLaDay #IndianArmy
Prof. Nawal Kishore retweeted
विधान परिषद के माननीय सभापति श्री रामवचन राय जी से मुलाकात कर दो निर्दलीय एमएलसी श्री बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ये दोनों निर्दलीय जीतने के बाद भाजपा में शामिल हो गए हैं जो संविधान की दसवीं अनुसूची (दलबदल विरोधी कानून) के खिलाफ है।
बीजेपी संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है। तुरंत प्रभाव से इनकी सदस्यता रद्द होनी चाहिए।
Prof. Nawal Kishore retweeted
जब आपराधिक प्रवृति के मुख्यमंत्री का संरक्षण प्राप्त हो तब उनके विधायक और मंत्रियों का अपराध करने का मनोबल दुगुना हो जाता है और वो आम नागरिकों के साथ साथ सरकारी जमीन कब्जाने, सरकारी अधिकारियों का मर्डर कराने, भ्रष्टाचार एवं व्यभिचार के अलावा रंगदारी, लूट और डकैती का काम और अधिक तीव्र गति से शुरू कर दिया है।
बिहार में सरकार नाम की कोई चीज़ नहीं। 𝐍𝐃𝐀 के विधायक ही अब जनता को लूट रहे है। भ्रष्टाचार और अपराध सभी सीमाएं तोड़ चुका है। विगत दिनों में एनडीए विधायकों द्वारा किये जा रहे जुर्म और अनैतिक कार्यों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का क्या कहना है?
👉 भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर ने दरभंगा जिले के तारडीह प्रखंड की कई सौ करोड़ की सरकारी जमीन, सार्वजनिक सड़क, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर अवैध कब्जा किया। प्रशासन ने भी इस कब्जे की सत्यता की पुष्टि की है। बताइए भला- गर्भ में कथित जंगलराज देखने वाली विधायक अब मंगलराज में भजन गाकर सरकारी एवं ग्रामीणों की जमीन कब्जा रही है।
👉 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के खासमख़ास प्रतिनिधि और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के करीबी दरभंगा के पूर्व भाजपा नगर/मंडल महामंत्री व दुर्दांत लुटेरे विशाल महासेठ ने अपनी हथियारबंद गैंग के साथ दरभंगा में पश्चिम बंगाल के एक सर्राफा कारोबारी के ड्राइवर को गोली मारकर लगभग 𝟔𝟐 किलोग्राम चांदी और नकदी लूट ली। इस भाजपाई लूट की घटना पर सम्राट चौधरी एंड गैंग के मुँह में दही जम गया। यह गैंग अभी अपराधियों की जाति खोजने और मामले से ध्यान भटकाने में व्यस्त है।
👉 बिहार में 𝐑𝐒𝐒 से जुड़े चंदन तिवारी, अभिषेक तिवारी, लालटू कुमार और सरस कुमार से 𝟒𝟒,𝟎𝟎𝟎 जिंदा कारतूस पकड़े गए है। बताया जाता है कि इस तस्करी गैंग ने कई टन बम-गोला-बारूद की भी तस्करी की है।
👉 बेलसंड से चिराग पासवान की 𝐋𝐉𝐏𝐑 पार्टी के एनडीए विधायक ने मुजफ्फरपुर एवं सीतामढ़ी जिलों में कई सौ करोड़ों की जमीन कब्जाई। पुलिस का ही कहना है कि ये 𝟓𝟎 गुर्गों की गैंग है जो रंगदारी और गरीबों की जमीन कब्जाने का काम करती है।
👉 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक का नाम रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी(𝐄𝐎) की हत्या में आया। सरकारी अधिकारी की पत्नी के अनुसार कमीशन नहीं देने पर 𝐋𝐉𝐏𝐑 विधायक ने उनके पति की हत्या करवाई।
👉 भागलपुर में 𝐋𝐉𝐏𝐑 के ही एक 𝐍𝐃𝐀 विधायक ने 𝟏𝟎 राउंड फायरिंग कर जमीन कब्जाई।
👉 बिहार सरकार के एक मंत्री पर दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और मामले को दबाने के लिए कथित लेन-देन के मामले का खुलासा एनडीए सरकार के चाल-चरित्र और चेहरे को दर्शाता है।
Prof. Nawal Kishore retweeted
आपराधिक प्रवृत्ति के अनाड़ी मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है जिससे बिहार में अराजक और विध्वंसक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है। बिहार में गवर्नेंस नाम की कोई चीज़ ही नहीं है।
मनोनीत मुख्यमंत्री के अल्पज्ञान, अपारदर्शी कार्यशैली एवं अकुशलता के कारण अधिकारी इन्हें गंभीरता से नहीं ले रहे है।
जनसमस्याओं का निदान, जनसरोकर और जनजीवन को बेहतर बनाना मुख्यमंत्री की प्राथमिकता ही नहीं है और यही वजह है कि नावाकिफ अपरिपक्व मुख्यमंत्री लोक कल्याणकारी मुद्दों की बजाय ग़ैर वाजिब मुद्दों को तरजीह देते रहते है। #TejashwiYadav
Prof. Nawal Kishore retweeted
आप सभी को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं!
इस दिवाली सिर्फ मिट्टी का दिया ही नहीं बल्कि आपके सुनहरे सपनों और आशा व उम्मीदों से सराबोर किरणों के साथ शांति-समृद्धि, उमंग-उन्नति, आनंद-खुशहाली एवं बदलाव का भी दीप जलाना है।
हम सभी Gen-Z सहित सब युवाओं को जात-पात से ऊपर उठकर बिहार के भविष्य को रोशन करने के लिए परिवर्तन का दीप प्रज्ज्वलित करना है। #HappyDiwali
Prof. Nawal Kishore retweeted
Wrote a letter to Her Excellency, the Honourable President Smt. Draupadi Murmu ji, requesting her to order strict action against Delhi University Professor Sandeep Raagi for insulting the Yadav community with his abusive language on behest of RSS/BJP.
Prof. Nawal Kishore retweeted
सारे U TURN किए गए अपराध की स्वीकारोक्ति है। इसके विलग कुछ भी नहीं…
जय हिंद
द इंडियन एक्सप्रेस की @RitikaChopra__ के इंवेस्टीगेटिव रिपोर्ट के बाद चुनाव आयोग ने कई यू-टर्न लिए हैं. रिपोर्ट के पांच हफ्तों के अंदर आयोग ने कई फैसले बदले और फॉर्म 6 में SIR से जुड़ी घोषणा हटा दी. पढ़िए चुनाव आयोग के इन बदलावों से जुड़ी रितिका की नई रिपोर्ट .
@harshitshyam17
'10 सीटों को बिहार में प्रभावित किया गया, जिन सीटों पर हम जीते उससे ना तो सरकार बनने वाली थी..ना गिरने वाली थी'- @Nawalk7
'विपक्ष कोर मुद्दों को नहीं उठाती है, राहुल गांधी साउथ दिल्ली वाले मुद्दे उठाते हैं'- @RajatSethi86
#GyaneshKumar #ElectionCommission #Congress #BJP #INdiaBloc #RoundTable | @anjanaomkashyap
Prof. Nawal Kishore retweeted
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के क्षेत्र पटना से यानि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्, पटना से राजद ने भाजपा को हराया।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी के क्षेत्र दरभंगा स्नातक से भी राजद ने भाजपा को हराया।
सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
@yadavtejashwi @laluprasadrjd
#RJD
SIR और 1 नवंबर को रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित होने वाली महारैली में भागीदारी को लेकर SSAI जेएनयू (राजद छात्र विंग) से संवाद। @yadavtejashwi @sanjuydv @RJDforIndia @jnu_rjd @SSAIforIndia
Prof. Nawal Kishore retweeted
RJD की छात्र विंग SSAI JNU इकाई द्वारा JNU छात्रसंघ कार्यालय में 1 नवंबर को होने वाली रैली के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई।बैठक में माननीय संजय यादव जी ने छात्रों से रैली भाग लेने की अपील की।वहीं,SSAI के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नवल किशोर जी ने भी छात्रों के समक्ष अपने विचार रखे।
SIR और वोट चोरी के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस। 1 नवंबर को महरैली को सफल बनाने के लिये दिल्ली और देशवासियों से अपील। @RJDforIndia @yadavtejashwi @SSAIforIndia @jnu_rjd @RSM_RJD
Prof. Nawal Kishore retweeted
Youth RJD of Keralam today held a March to Lok Bhavan in Thiruvananthapuram Demanding Protection of Democracy and Gyanesh Kumar’s Resignation
Hundreds of party workers participated in the march. The police stopped the march by putting up barricades and subsequently used water cannons against the protesters. Several activists were injured due to the impact of the water cannons and were admitted to hospital.
The march was inaugurated by #RJD Kerala State President M V Shreyams Kumar, while Youth RJD Kerala State President Prabheesh Adiyoor presided over the event.
Prof. Nawal Kishore retweeted
दिल्ली विश्वविद्यालय @SSAIforIndia छात्र इकाई में भाई @the_man1sh को अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर बधाई और शुभकामनाएँ।
सभी नवनियुक्त साथियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ @Nawalk7
@SSAIforIndia
Prof. Nawal Kishore retweeted
आगामी १ नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली की तैयारियों के सिलसिले में आज दिल्ली स्थित रबड़ी भवन में माननीय सांसद श्री संजय यादव जी की नेतृत्व और गरिमामय उपस्थिति में दिल्ली प्रदेश की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।
इस बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता और छात्र विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो॰ नवल किशोर जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो॰ सुबोध मेहता जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो॰ बादशाह आलम साहब, राष्ट्रीय प्रवक्ता कंचना यादव जी के अलावा दिल्ली प्रदेश की सभी इकाइयों के अध्यक्षगण भी शामिल रहे। साथ ही साथ दिल्ली विश्वविद्यालय, जेएनयू और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों की भी ऊर्जावान उपस्थिति रही।
@laluprasadrjd
@yadavtejashwi @sanjuydv
'हर बात की खाल निकालने की आदत बीजेपी को है, आपको खरगे जी की कही हुई बात का भाव समझना जरूरी है, नेहरु जी ने तो माफी मांगी है.. मोदी जी ने कभी माफी मांगी है'-नवल किशोर, प्रवक्ता, RJD
#PMModi #MallikarjunKharge #BJP #Congress #PoliticalControversy #हल्ला_बोल | @anjanaomkashyap| @Nawalk7
#WATCH | राहुल की जिद...व्यापारियों की बढ़ी फिक्र !
देखिए 'महादंगल' रोमाना ईसार खान (@romanaisarkhan) के साथ | @Nawalk7 | @rohanrgupta | abplive.com/live-tv
#Delhi #Protest #Congress #RahulGandhi #MahadangalOnABP #ABPNews
#WATCH | '1 नवंबर की रैली से व्यापारियों को फायदा होगा'- नवल किशोर यादव, RJD प्रवक्ता
देखिए 'महादंगल' रोमाना ईसार खान (@romanaisarkhan) के साथ | @MalookNagar_MP | @Nawalk7 | abplive.com/live-tv
#Delhi #Protest #Congress #RahulGandhi #MahadangalOnABP #ABPNews





















































