Phulodevi Netam (@NetamPhulodevi) header
Phulodevi Netam (@NetamPhulodevi) profile picture

Daughter of Bastar, MP - Rajya Sabha (Second Term), State President Mahila Congress Chhattisgarh, CWC Member.

Raipur/Delhi
Joined July 2020
लेकिन बस्तर को क्या मिला ?
1
10
1
36
5,012
पुनीत पर्व 'दीपावली' की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन को सुख-समृद्धि व संपन्नता से सम्पूरित करे।
2
2
10
113
पहले योगेश्वर कृष्ण को टेढ़ा बताया, अब प्रभु राम के पिता पर टिप्पणी की। जिन्हें सरकारी विमान से बुलाकर मंच सजाया जाता है, जिनके दरबार में मंत्री आशीर्वाद लेने पहुँचते हैं, वही अब राम की मर्यादा से खेल रहे हैं। राम नाम के स्वघोषित नारंगी ठेकेदार क्या अभी भी इस रामद्रोही के दरबार में हाज़िरी लगाएँगे?
2
6
160
राज्योत्सव को सत्ताधारियों का स्व-उत्सव बना दिया गया! स्थापना दिवस के सरकारी पोस्टरों से दिल्ली-रायपुर तक के चेहरे तो चमक रहे हैं, लेकिन ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ ही गायब हैं। विडंबना देखिए, चुनाव जीतने के लिए तो 'महतारी वंदन' का नाटक किया गया, लेकिन आज हमारी पूज्य महतारी बैनर-पोस्टर हर जगह से ग़ायब हैं। हद तो तब हो गई जब AI से राज्य का नक्शा तक विकृत कर दिया गया। छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान कोई राजनीतिक मेहरबानी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़वासियों का स्वाभिमान है। पोस्टरों से तस्वीरें हटाकर आप जनता के दिलों से उसकी संस्कृति और पहचान को नहीं मिटा सकते।
जब वोट चाहिए होते हैं, तब भाजपा के हर मंच और हर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर नजर आती है। लेकिन जब छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर राज्योत्सव मनाने की बारी आई, तो उसी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर गायब! क्या भाजपा के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान सिर्फ चुनावी मंचों तक सीमित है..? भाजपा के कथनी और करनी का यह अंतर कई गंभीर सवाल खड़े करता है। वोट के समय छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा और राज्योत्सव में उनकी तस्वीर तक को जगह नहीं,आखिर यह कैसा सम्मान...?
1
1
3
101
Look who’s talking… माननीय मुख्यमंत्री जी, पहले यह तो पता कर लीजिए कि छत्तीसगढ़ की जनता आपको कितनी गंभीरता से ले रही है
#WATCH | Raipur: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement, Chhattisgarh Chief Minister Vishnu Deo Sai says, "He can say whatever he likes, but his words no longer carry any weight. The Congress and the Opposition have run out of issues. Since they have no issues left, they are trying to mislead the people of the country by making such frivolous remarks. However, the people of this nation have understood them and seen through them; they will not be swayed by what he says."
2
123
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपने एक बयान में हमारे राम सीधे और तुम्हारे कृष्ण टेढ़े कहकर भगवान कृष्ण पर कटाक्ष किया और वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश बढ़ा तो माफ़ी मांग ली। जो व्यक्ति स्वयं को धर्म का प्रतिनिधि कहता है उसके मुख से भगवान के किसी भी स्वरूप का उपहास आस्था पर सीधी चोट है और दबाव में मांगी गई माफ़ी करोड़ों भक्तों की पीड़ा का उत्तर नहीं हो सकती। मैं जनजातीय समाज की बेटी हूं और हमारी परंपरा में राम शबरी के जूठे बेर खाने वाले प्रभु हैं और कृष्ण वन और नदी के बीच गोपालन करने वाले गोपाल हैं जिन्होंने प्रकृति को पूजना सिखाया और भेद नहीं प्रेम सिखाया। राम हमारे घर की मर्यादा हैं और कृष्ण हमारे मन की मुरली हैं और दोनों ही हमारे आराध्य हैं और जिस हृदय में दोनों बसते हैं उसमें किसी एक के लिए अपमान की जगह कभी नहीं हो सकती। धीरेन्द्र शास्त्री का यह आचरण पूरी तरह अनुचित और अस्वीकार्य है और इस पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।
1
111
अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री डोमनलाल कोर्सेवाड़ा जी के निधन की सूचना पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें, यही प्रार्थना है। ॐ शांति
1
131
एक पेड़ माँ के नाम और सारा जंगल…….. के नाम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ़िल्म सिटी का निर्माण हो रहा है. इसके लिए ऐसी ज़मीन का चयन किया गया है, जहां बड़ी संख्या में पेड़ हैं. विरोध के बाद पेड़ों की कटाई रोक दी गई थी. आज फिर पेड़ों की कटाई शुरु हुई. विरोध करने वाले ग्रामीणों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. एक पेड़…
3
17
330
हवाई शो देखने उमड़ी भीड़ को मोदी जी के समर्थन का प्रमाण बताना पत्रकारिता नहीं, राजनीतिक नैरेटिव गढ़ना जैसा है। आपसे बेहतर उम्मीद करते हैं कृपया खबर को जनता के सवालों और लोकतांत्रिक जवाबदेही के संदर्भ में पेश कीजिए।
प्रधानमंत्री @narendramodi के वाराणसी आने के वक्त काशी के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब और आसमान में भारतीय वायुसेना का अद्भुत अविस्मरणीय शौर्य, भारत के स्वाभिमान और राष्ट्रगौरव की कहानी है। #KashiAirShow के दौरान 10 लाख लोगौं की उपस्थिति रही. काशी के लोग अद्भुत हैं. 🙏🏻😊 #IndianAirForce
2
92
भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज का अपमान करना बंद करे! बस्तर दशहरा का रथ बनाने वाले जनजातीय समाज के लोगों को ही मुरिया दरबार से अलग कर दिया गया। हद तो तब हो गई, जब मुरिया दरबार में उनसे पहले से तय बातें बोलने के लिए मजबूर किया गया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के रहते हुए जनजातीय समाज के साथ ऐसा अपमानजनक व्यवहार कैसे हो रहा है? भाजपा यह न भूले कि जनजातीय समाज सब कुछ देख रहा है, सब समझ रहा है। अपने सम्मान और स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ करने वालों को समाज कभी माफ नहीं करेगा।
3
90
असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। आइए, इस विजयादशमी पर हम सत्य, न्याय और सद्भाव के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
3
90
दिल्ली की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के सम्मान के लिए जनता के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ बुलंद की। यह केवल एक मार्च नहीं, बल्कि लोकतंत्र में जनविश्वास बनाए रखने और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही सुनिश्चित करने का संकल्प है। लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद है, संविधान की रक्षा का संकल्प अडिग है। @RahulGandhi @INCIndia
2
75
शक्ति, श्रद्धा और आस्था के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं।
4
90
सड़क से संसद और संसद से राष्ट्रपति भवन तक वोट चोरी के खिलाफ़ INDIA का संघर्ष जारी है। जनता के वोट पर पहरा भी देंगे और लोकतंत्र के हर दुश्मन से जवाबदेही भी मांगेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग हो या लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही का सवाल, हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र की लड़ाई है, आखिरी दम तक लड़ेंगे! @kharge @RahulGandhi @INCIndia
5
111
भारतीय सिनेमा के प्रख्यात अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। अपने शानदार अभिनय से उन्होंने करोड़ों दर्शकों और सिनेप्रेमियों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।
1
7
176
जो हुआ, वो दर्ज होगा। सब याद रखा जाएगा।
3
117
देखें कितना जुल्म करोगे, कितना जोर लगाओगे सच हमारे साथ है, हमारी हिम्मत न तोड़ पाओगे जय संविधान 🇮🇳
🤖 Made with AI
6
91
जब नेता प्रतिपक्ष को चुनाव आयोग से मिलने के लिए भी दरवाज़े बंद कर दिए जाएँ, तो समझिए लोकतंत्र को सत्ता की चौखट पर गिरवी रखने की कोशिश हो रही है। चुनाव आयोग विपक्ष से मिलने में इतना घबरा क्यों रहा है? क्या संवैधानिक संस्थाएँ अब मोदी-शाह के दबाव में चलेंगी और विपक्ष की आवाज़ को कुचलेंगी? याद रखिए तानाशाही के दम पर लोकतंत्र को कैद नहीं किया जा सकता। मोदी-शाह चाहे जितना दमन कर लें, राहुल गांधी जी और कांग्रेस की आवाज़ न दबेगी, न झुकेगी। लोकतंत्र जीतेगा। ज्ञानेश कुमार को जाना होगा। @RahulGandhi @INCIndia
7
189
माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में संसद से निर्वाचन आयोग तक निकाले गए मार्च में सहभागिता की। इस दौरान रोष प्रकट कर SIR के माध्यम से मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग से जवाब और स्पष्टता की मांग की। साथ ही सभी ने मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, चुनाव प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की भी मांग रखी। @RahulGandhi @INCIndia
8
150
बालाघाट के जगला गांव में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने आदिवासी परिवारों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा, संघर्ष और समस्याओं को करीब से सुना। कुपोषण, मलेरिया और मीजल्स जैसी बीमारियों के कारण कई मासूम बच्चों की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। राहुल जी ने पीड़ित परिवारों का दर्द साझा किया, उन्हें हिम्मत दी और उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाने का भरोसा दिलाया। यह सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि उन परिवारों के साथ खड़े होने और उनकी आवाज़ को न्याय तक पहुंचाने का संकल्प है।
1
7
160