स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
Replying to @PRChalia1
मंगलमय संध्याभिवंदन प्रिय बंधुवर, स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं. 💐🌺🌹🌷
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
Replying to @PRChalia1 @Jaypee328031 @hisamuddink51 @sschauh75696498 @1AnushkaMan2um7 @SSO_1980 @MadanlalBarupa7 @Sudarsh63169707 @AazmiSaad @gatum_kant @l42865988 @GhayasAlvi @Ravindr99596593 @Ankur0816 @DrRamendraSingh @GokuFighter143 @VinodDu86592923 @infra_jeet81533 @arunkunal @PremAna42891378 @snbhargav @nareshsharma107 @SudarsanSenap13 @FaridiAftab @Reyyananan @alagar_raghavan @manoj14440 @Arvindkuma43649 @vinod_dixit1961 @a8a60fe555ba487 @RajeshS50119232 @ShailRathore4 @Satanis43352136 @EntireBad @Sharmarajpal21 @SnehPriyaJha @LucknowMsk @beg_ilyas @RavindraDi88653 @VivekMishr76031 @divyadrushti @AchryConfucious @NisarAh23931439 @bkmjsm @SameerBamne4 @SRGUPTA2 @AnitaGupta50033 @VishalDadlani @prakashraaj @akshaykumar
🙏🙏
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
"लोग कहते हैं कि मैं एसटी वर्ग से हूं इसलिए मुझे आरक्षण का फायदा मिला। लेकिन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी बेंगलुरु एक निजी यूनिवर्सिटी है। वहां कोई आरक्षण नहीं है। अब मैं अमेरिका जा रहा हूं, वहां भी कोई आरक्षण नहीं है।"
-यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, अमेरिका में पीएचडी के लिए 75 लाख रुपये की फेलोशिप मिलने के बाद आदिवासी युवा शंकर भील
#arunbheel #fellowship #universityofcalifornia
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
मध्यप्रदेश RSS के कार्यक्रम में एक OBC भाई ने 27% आरक्षण की बात उठाई तो उसका माइक बंद कर दिया और बेइज्जत करके नीचे उतार दिया,
"हिंदुओं एक हो जाओ लेकिन अपने अधिकार मत मांगो, हम समरसता चाहते हैं लेकिन हक अधिकार की बात मत करो"
अब भी वक़्त है OBC सुधर जाओ।
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब लोकसभा के अंदर ऐतिहासिक वक्तव्य रखते हुए।
हम बहुजन महापुरुषों को नहीं जान पाते अगर बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब नहीं होते तो बाबासाहेब अम्बेडकर को घर घर पहुंचने वाले कांशीराम साहब है।
मान्यवर कांशीराम अमर रहें।
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
राजस्थान बीएसपी के इन 'मौसमी' पदाधिकारियों की कार्यशैली को अगर बारीकी से देखें, तो यह समर्पण और सुविधा के बीच का एक गजब का संतुलन नजर आता है। इनके भीतर मिशन को लेकर जो जज्बा है, वह अक्सर मौसम के मिजाज को देख कर ही जागता है।
आखिर वे भी तो इंसान ही हैं; कड़ाके की ठंड में मिशन की गर्मी महसूस करना उनके बस की बात नहीं, और तपती धूप या बारिश का कीचड़ उनके कीमती जूतों और सुकून के बीच दीवार बनकर खड़ा हो जाता है। ऐसे में थोड़ा आराम कर लेना भला किसे बुरा लगता है? आखिर पद की गरिमा का बोझ ढोते-ढोते थकान होना लाजमी है।
हैरानी तो तब होती है जब घर-घर जाकर महापुरुषों के विचारों को फैलाने का महान कार्य केवल एक 'फोटो अवसर' तक सिमट जाता है। मिशन को मजबूत करने से ज्यादा ध्यान इस बात पर होता है कि तस्वीर का फ्रेम सही हो और सोशल मीडिया के जरिए आलाकमान तक यह संदेश पहुँच जाए कि देखिए, हम कितनी "कड़ी मेहनत" कर रहे हैं।
यह संघर्ष कम और खानापूर्ति ज्यादा लगती है, जहाँ जनता की समस्याओं से ज्यादा जरूरी यह दिखाना हो जाता है कि हम मैदान में मौजूद हैं। भले ही वह मौजूदगी सिर्फ कैमरे के फ्लैश तक ही क्यों न हो।
विडंबना यह भी है कि जब बात आर्थिक सहयोग या चंदे की आती है, तो इनकी सक्रियता और फूर्ती देखने लायक होती है; तब न मौसम आड़े आता है और न ही कीचड़। लेकिन जैसे ही जिक्र वफादारी, लगन और जमीन पर पसीना बहाने का आता है, तो शायद उनके 'कान के पर्दे' कुछ इस तरह काम करना बंद कर देते हैं कि मिशन की पुकार उन तक पहुँच ही नहीं पाती।
'इंसान होने' की यह दलील दरअसल उस निष्क्रियता का सुंदर आवरण है, जिसके पीछे वे अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेते हैं। जब तक राजनीति केवल तस्वीरों और चंदे तक सीमित रहेगी, तब तक महापुरुषों के विचार केवल पोस्टरों में ही मुस्कुराते नजर आएँगे।
अगर बात कड़वी लगे तो मीठी चाय पी लेना…
यूपी में मेरठ के सरधना थाना अन्तर्गत दलित माँ की हुई हत्या तथा बेटी के अपहरण की ताज़ा घटना अति-दुखद, शर्मनाक एवं चिन्तनीय। महिलाओं की इज़्ज़त-आबरू से खिलवाड़ और फिर हत्या आदि की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेकर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख़्त कार्रवाई करे ताकि आपराधिक तत्वों को ऐसे घृणित कार्यों से आगे रोका जा सके। सरकार ख़ासकर महिला सुरक्षा के मामले में समुचित ध्यान दे।
यूपी में मेरठ के सरधना क्षेत्र में ही पिछड़े वर्ग से कश्यप समाज के एक युवक को जलाकर मार देने की अति क्रूर व शर्मनाक घटना की जितनी भर्त्सना की जाये वह कम है। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये शासन व प्रशासन दोनों स्तर पर अनवरत उचित सजगता व सक्रियता आवश्यक। ऐसे असामाजिक व आपराधिक तत्वों को क़ानून का डर होना ज़रूरी।
वाराणसी में अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को हटाये जाने की ख़बर ना केवल भारी चर्चाओं में है बल्कि इससे समाज के एक बड़े वर्ग में काफी रोष व आक्रोश भी व्याप्त है। इस अति-दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिये ताकि लोगों की आस्था व भावनायें आहत ना हों।
8 जनवरी अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म ध्वज दिवस
8 जनवरी का दिन पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म ध्वज दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह करुणा, शांति, समानता और मानवता के उन मूल्यों का उत्सव है जिन्हें तथागत गौतम बुद्ध ने पूरी मानवता को दिया।
बौद्ध धम्म ध्वज के छह रंग बुद्ध के ज्ञान प्राप्ति के बाद उनके शरीर से निकले तेज का प्रतीक माने जाते हैं।
नीला करुणा का
पीला मध्यम मार्ग का
लाल त्याग का
सफेद शुद्धता का
नारंगी प्रज्ञा का
और मिश्रित रंग विश्व बंधुत्व का प्रतीक है
यह ध्वज हमें याद दिलाता है कि बौद्ध धम्म किसी पूजा पद्धति तक सीमित नहीं बल्कि वैज्ञानिक, तार्किक और मानव कल्याण पर आधारित जीवन पद्धति है। जहां जाति, लिंग, वर्ग या जन्म के आधार पर भेदभाव का कोई स्थान नहीं है।
आज के समय में जब दुनिया हिंसा, घृणा और असमानता से जूझ रही है, तब बौद्ध धम्म ध्वज अहिंसा, मैत्री और विवेक का मार्ग दिखाता है। यह ध्वज शोषित, वंचित और पीड़ित मानवता के लिए आशा का प्रतीक है।
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धम्म ध्वज दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम अंधविश्वास के बजाय विवेक अपनाएं घृणा के बजाय करुणा चुनें और असमानता के बजाय समानता का मार्ग अपनाएं 🙏🏻
बुद्धं शरणं गच्छामि
धम्मं शरणं गच्छामि
संघं शरणं गच्छामि…🪷🙏🏻
भारत युद्ध से नहीं बल्कि बुद्ध से विश्वगुरु बनेगा।
18
#पंचशील_बौद्ध_धम्म_ध्वज_दिवस"" की मंगलकामनाएं। 8 जनवरी 1880 बौद्ध जगत में "धम्म ध्वज" की स्थापना हुई थी। यह धम्म ध्वज सम्पूर्ण विश्व को शांति, प्रज्ञा, करुणा, मैत्री, प्रगति मानवतावाद और समाज कल्याण की सदैव प्रेरणा देता है। 🌿🙏
नमो बुद्धाय, जय भीम, जय भारत।
17
स्वामी हरि चैतन्य ❤ओशो❤ retweeted
नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेरणा एवं देश की पहली महिला शिक्षिका महान समाजसेविका क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
समस्त देशवासियों तथा दुनिया भर में रहने वाले भारतीय नागरिकों एवं उनके परिवार वालों को आज नववर्ष सन् 2026 की दिली मुबारकबाद एवं उन सबकी सुख, शान्ति, समृद्धि, सुरक्षा एवं आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन की शुभकामनायें।
नया साल देश में सर्वसमाज के हर ग़रीब व मेहनतकश लोगों अर्थात् समस्त बहुजनों की दिन-प्रतिदिन की ज़िन्दगी नित्य नये नियम-क़ानूनों की क़दम-क़दम पर जकड़नों से दूर सहज व सरल हो तथा यह साल आप सबके लिये बहुत सारी ख़ुशियाँ लाये, यही कुदरत से कामना ही नहीं बल्कि राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बहुजन समाज का थोड़ा अच्छे दिन पाने के लिये यही संघर्ष भी है। अन्त में एक बार फिर सभी को नये साल की हार्दिक बधाई।
मध्य प्रदेश राज्य के इन्दौर शहर में प्रदूषित पानी पीने से अनेक निर्दोष नागरिकों की मौत तथा अन्य अनेक लोगों के बीमार हो जाने की अति-दुखद एवं चौंकाने वाली ख़बर काफी चर्चा में है तथा ऐसी सरकारी ग़ैर-ज़िम्मेदारी व उदासीनता को लेकर लोगों में स्थानीय स्तर पर ही नहीं बल्कि पूरे देश भर में व्यापक आक्रोश भी स्वाभाविक है।
वैसे तो लोगों को ख़ासकर साफ हवा और पानी आदि मुहैया कराना हर सरकार की पहली ज़िम्मेदारी होती है, किन्तु यहाँ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था की तरह ही बुनियादी जनसुविधा के सम्बंध में भी सरकारी लापरवाही व भ्रष्टाचार आदि काफी घातक साबित हो रहा है तथा परिवार उजड़ रहे हैं, यह अति-दुखद व अति-चिन्तनीय।
इस प्रकार की नागरिकों के जान से खिलवाड़ करने की शर्मनाक घटना की रोकथाम के लिये राज्य सरकार को सख़्त से सख़्त क़दम उठाते रहने की ज़रूरत है। साथ ही, केन्द्र की सरकार को भी इसका उचित संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई ज़रूर करनी चाहिये ताकि देश के किसी अन्य राज्य में ऐसी दर्दनाक घटनायें ना होने पायें।



















