धनतेरस पर तिरला के ग्राम माफीपुरा में आयोजित 'स्वामित्व योजना' कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी मुख्य अतिथि रहीं। ग्रामीणों को संपत्ति के वैधानिक अधिकार सौंपे गए। सभी हितग्राहियों को हार्दिक बधाई ।
#SwamitvaYojana #Dhar #Dhanteras
@JansamparkMP – at Dhar, India
मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल ने भैंसोला स्थित पीएम मित्र पार्क का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने, माइक्रो प्लानिंग एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
@JansamparkMP @CMMadhyaPradesh
#PMMitraPark #Dhar – at Dhar, India
धार के ग्राम देलमी में RBI की क्षेत्रीय निदेशक श्रीमती सुजाता लाल ने स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों का अवलोकन कर महिलाओं से संवाद किया। समूहों के उत्पादों की सराहना की। इस दौरान दो समूहों को कुल ₹15.90 लाख के ऋण वितरित किए गए।
#Dhar
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 : जिला स्तरीय शिविर की तिथि एवं स्थान में संशोधन।
- अपरिहार्य कारणों से 6 नवंबर को सादलपुर में आयोजित होने वाला शिविर निरस्त।
- अब 13 नवंबर को विकासखंड डही में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर।
@JansamparkMP
शासकीय मॉडल स्कूल तिरला में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।
#धार
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
14 साल बाद फिर थामी किताब, 27 वर्ष की उम्र में प्रदेश में किया टॉप! धार की बंटी ने एमपी स्टेट ओपन स्कूल परीक्षा में 73.6% अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी हर बेटी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#Dhar
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
डाइट धार में जिला स्तरीय लोक नृत्य एवं रोल प्ले प्रतियोगिता आयोजित। कस्तूरबा गांधी कन्या विद्यालय धरावरा ने दोनों विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#Dhar
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम बरमंडल पहुंचकर दिवंगत टीआई दिलीप पूरी जी के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ है। अवैध गतिविधियों एवं दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
#Dhar
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने मंगलवार को जिला पंचायत भवन में जनसुनवाई ली। जिसमें जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से आए ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने ली समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक। बैठक में अधिकारियों को शासकीय योजनाओं और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
#TL
@JansamparkMP
@CMMadhyaPradesh
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी,
मध्यप्रदेश के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आपका शुभकामना संदेश प्राप्त कर मन हर्षित है।
प्रधानमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल मध्यप्रदेश के लिए निश्चय ही स्वर्णिम युग रहा है। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण का लाभ पहुँचा है।
पीएम गति शक्ति, वंदे भारत, एक्सप्रेसवे, औद्योगिक कॉरिडोर, मेट्रो रेल एवं आधुनिक एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से प्रदेश का अधोसंरचनात्मक विकास नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवाद से मुक्त हुआ है।
नदी जोड़ो परियोजनाओं से सिंचाई क्षमता का विस्तार, श्री महाकाल लोक एवं एकात्म धाम से सांस्कृतिक विरासत का संवर्धन और चीतों के संरक्षण के प्रयास प्रदेश के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।
निःशुल्क खाद्यान्न सुरक्षा, समान नागरिक संहिता, नारी शक्ति वंदन, निवेश को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां और वर्ष 2028 के सिंहस्थ की तैयारियां आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण पड़ाव हैं।
आपने ‘वी विल डू इट’ और ‘सप्तधारा’ जैसे मंत्र देकर देश और प्रदेश की सामूहिक शक्ति को जागृत किया है। आपके इस मंत्र को अपना मिशन बनाकर हम विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाएंगे।
एक बार पुनः आपके हृदयस्पर्शी शुभकामना संदेश के लिए अंतर्मन से आभार।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
LIVE: मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'स्थापना दिवस समारोह' teapaw.org/i/broadcasts/2qVAaNqLp…
विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर धार के पी.जी. कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय भव्य समारोह की एक झलक! ✨
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay #Dhar #MadhyaPradesh71 #MPGovt
🚨 ऑपरेशन 'प्रहार' के तहत धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी श्री सचिन शर्मा के निर्देशन में मनावर क्षेत्र में ड्रोन सर्विलांस से ₹25-30 करोड़ कीमत की 67 क्विंटल अवैध गांजे की खेती पकड़ी गई।
@JansamparkMP
@SP_DHAR_MP
धार जिला जल अभावग्रस्त घोषित: कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जिले के सभी 13 विकासखंडों को 30 जून 2027 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। अनुमति के बिना नए बोरवेल खनन व गैर-घरेलू जल दोहन पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर 2 साल की जेल या ₹10,000 तक का जुर्माना।
@JansamparkMP
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, जनसामान्य के परिश्रम और विकास यात्रा के प्रति आपके आत्मीय भाव हम सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मध्यप्रदेश के साथ आपका विशेष जुड़ाव और जन-जन के प्रति अपार स्नेह हम सभी के लिए सदैव अनमोल रहा है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, श्रद्धेय अटल जी और प्रदेश की महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए आपने मध्यप्रदेश की उस गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया है, जो हमें सेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणा देती है।
आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गरीब कल्याण, किसान की समृद्धि, सिंचाई, अधोसंरचना, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार हमारी विकास यात्रा के प्रमुख संकल्प हैं।
आपके 'विकसित भारत @ 2047' के विजन के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के प्रति आपके स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
मध्य प्रदेश के सभी भाई-बहनों को राज्य के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारा यह प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यहां के विश्वविख्यात धरोहर स्थल इसकी ऐतिहासिक पहचान को और भव्य बनाते हैं।
मध्य प्रदेश के लोगों ने अपनी प्रतिभा और उद्यमशीलता से हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर इनोवेशन तक, प्रदेश नित-नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। अपने सर्वांगीण विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी यह अहम भूमिका निभा रहा है।
मेरी कामना है कि यह विशेष अवसर राज्य के मेरे परिवारजनों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने #राष्ट्रीय_एकता_दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) धार में आयोजित हुई एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) को हरी झंडी दिखाई। साथ ही उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
@MP_DSYW @JansamparkMP
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ से अधिक की बोनस राशि का करेंगे अंतरण
💠बैतूल में आयोजित होगा कार्यक्रम
💠जिले को 443 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की मिलेगी सौगात
RM: tinyurl.com/49rbw9ev
@DrMohanYadav51
#JansamparkMP
Jansampark Dhar । जनसंपर्क धार retweeted
जीआईएस 𝟐𝟎𝟐𝟓 के निवेश आंकड़ों को लेकर प्रकाशित समाचार भ्रामक एवं तथ्यहीन
जीआईएस 2025 के निवेश आंकड़ों के संबंध में एक निजी वेबसाइट द्वारा प्रकाशित समाचार पूर्णतः भ्रामक, तथ्यहीन एवं आधारहीन है। यह समाचार अपूर्ण एवं अस्पष्ट जानकारियों के आधार पर प्रकाशित किया गया है, जिससे विभाग की छवि धूमिल करने तथा अनावश्यक सनसनी फैलाने का प्रयास प्रतीत होता है।
उल्लेखनीय है कि संबंधित पोर्टल द्वारा जानकारी मांगे जाने पर मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (MPIDC) द्वारा ‘मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश एवं धरातल पर उसकी वर्तमान स्थिति’ के संबंध में विस्तृत एवं तथ्यात्मक जानकारी पूर्व में ही उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बावजूद उपलब्ध तथ्यों एवं वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज करते हुए भ्रामक समाचार प्रकाशित किया गया।
यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि MPIDC का Invest MP पोर्टल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी इच्छुक व्यक्ति अथवा निवेशक प्रारंभिक निवेश प्रस्ताव दर्ज कर सकता है। इस प्रक्रिया में कई बार प्राथमिक, अपूर्ण अथवा गैर-गंभीर प्रस्ताव भी प्राप्त होते हैं, जिनका वास्तविक औद्योगिक निवेश अथवा विभागीय नीतिगत निर्णयों से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं होता।
विभाग ऐसे प्रस्तावों को वास्तविक निवेश अथवा स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाओं के रूप में नहीं मानता। प्रकाशित समाचार में जिन प्रस्तावों का उल्लेख किया गया है, उन्हें विभाग द्वारा न तो स्वीकृति प्रदान की गई है और न ही उनके आधार पर कोई शासकीय प्रोत्साहन अथवा अन्य लाभ दिया गया है।
यह भी उल्लेखनीय है कि MPIDC द्वारा विभिन्न वर्षों में उद्योगों को आवंटित भूमि, संबंधित औद्योगिक इकाइयों एवं उनकी प्रगति से जुड़ी जानकारी अपने पोर्टल ( sws.invest.mp.gov.in/investm…) पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई गई है, जिससे निवेश एवं औद्योगिक विकास की वास्तविक स्थिति का पारदर्शी आकलन किया जा सकता है।
अतः अपील है कि जीआईएस 2025 के निवेश आंकड़ों से संबंधित किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक तथ्यों एवं विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रमाणिक जानकारी का अवलोकन किया जाए। अपुष्ट एवं भ्रामक जानकारियों के आधार पर समाचार प्रकाशित करने से बचा जाना चाहिए।
#GIS2025 #InvestMP #MPIDC #MadhyaPradesh #MPGovernment #InvestmentInMP #IndustrialDevelopment #InvestmentFacts #FactCheck
@CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 @JansamparkMP
















































