CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo) header
CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo) profile picture

IAS SUMIT RAJESH MAHAJAN CDO SAHARANPUR

vikas bhawan saharanpur
Joined July 2022
Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)Photo by CDO SAHARANPUR (@SaharanpurCdo)
ग्राम चकवाली में निर्माणाधीन भारत सरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सरोवर की स्थिति, साफ-सफाई, जल संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
151
ग्राम उग्राहु विकासखंड पुवारका में वी राम जी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
274
ग्राम सारसिना विकासखंड नांगल स्थित गौशाला का निरीक्षण किया,गौशाला में उपलब्ध भूसा व हरे चारे की जानकारी ली संबंधित का आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किये। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
170
CDO SAHARANPUR retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) लखनऊ, 19 अक्टूबर, 2026 मतदाता सूची में दोहरी (Multiple) प्रविष्टियों को हटाने तथा आगामी 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस की तैयारियों के संबंध में समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की गयी। बैठक में निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही निर्धारित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान एक ही मतदाता द्वारा एक से अधिक आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाने से उत्पन्न दोहरी प्रविष्टियों के मामलों को गंभीरता से लिया जाए। बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के माध्यम से ऐसे मतदाताओं को चिह्नित कर नियमानुसार फार्म-7 भरवाकर दोहरी प्रविष्टियों से संबंधित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ सुपरवाइजर नियमित निगरानी करते हुए कार्य में तेजी लाएं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) इस कार्य की प्रभावी समीक्षा कर समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करें। आगामी 12 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होने वाली आलेख्य मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए दोहरी प्रविष्टियों के मामलों का नियमानुसार निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। ईआरओ नेट में किए गए सभी आवश्यक अपडेट एवं प्रक्रियागत बदलावों की जानकारी बूथ लेवल अधिकारियों को दी जाए तथा उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का निष्पादन निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप किया जा सके। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में अभी भी कई पात्र नागरिक शामिल होने वंचित रह गये हैं, ऐसे पात्र नागरिकों को जागरूक कर मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। आगामी 24 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होने वाले विशेष अभियान दिवस को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं, बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए), सभासदों, ग्राम प्रधानों आदि का सहयोग लिया जाए। अभियान के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही महिलाओं एवं दिव्यांगजनों सहित सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएं। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
13
70
2
65
18,736
CDO SAHARANPUR retweeted
कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) *सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक एवं निराधार खबर "ECI साफ्टवेयर मे मतदाताओं का नाम काटने हेतु बिना कारण 85,854 फार्म ऑटोजनरेट किये गये" के सम्बन्ध में सही सूचना* लखनऊ, 10 अक्टूबर 2026। दिनांक 09-10-2026 को सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर "In UP SIR, ECI Software Auto-generated 85,854 Forms to Delete Voters Without a Reason" में यह भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में ईसीआई सॉफ्टवेयर में से 85,854 मतदाताओं के नाम फार्म-7 ऑटो जेनरेट कर बिना समुचित कारण के विलोपित कर दिये गये हैं। खबर के संबंध में यह स्पष्ट किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का कार्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 और भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश दिनांक 27.10.2025 के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ किया गया है। खबर में लगाए गए आरोप मिथ्या धारणाओं पर आधारित होने के कारण खारिज किये जाते हैं। उत्तर प्रदेश में दिनांक 06-01-2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में 12 करोड़ 55 लाख मतदाता सम्मिलित थे। इनमें से लगभग तीन करोड़ 26 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग एवं तार्किक विसंगतियों के कारण नोटिस जारी की गयी थी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 के प्रावधानों के अन्तर्गत निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को यह अधिकार है कि वह मतदाता सूची के पुनरीक्षण में किसी भी मतदाता के सम्बन्ध में स्वतः संज्ञान (Suo moto) जांच कर सकता है। अतः विहित प्रावधानों के अधीन ही इन 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस निर्गत करते हुए उन्हें प्राप्त कराया गया। नोटिस प्राप्त ऐसे मतदाताओं से यह अपेक्षा की गयी कि एक निश्चित अवधि में सुसंगत दस्तावेज़ों की सूची में से कोई एक दस्तावेज उपलब्ध करा दें। प्रदेश में नोटिस सुनवाई करते हुए उन पर निर्णय लिये जाने की अन्तिम तिथि 27-03-2026 थी। सुनवाई प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा इन नोटिस प्राप्त मतदाताओं के अर्ह (Eligible) अथवा अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया। जिन लोगों के संबंध में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया कि वे अर्ह (Eligible) हैं, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित कर लिया गया तथा जिन व्यक्तियों के सम्बन्ध में अनर्ह (Ineligible) होने का निर्णय लिया गया, उनका नाम अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किया जाना था, इसलिए ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटाने के लिये सॉफ्टवेयर में फॉर्म-7 जनरेट करने की व्यवस्था थी। यह व्यवस्था इसलिये है कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता चल सके कि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कब हटा और क्यूँ हटा। बिना फार्म-7 जनरेट किये यदि कोई नाम मतदाता सूची से सीधे हटा दिया जाये तो भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर यह पता लगाना मुश्किल होगा कि इस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से कब और क्यों हटाया गया। खबर में उल्लिखित 85,854 की संख्या उन्हीं मतदाताओं की है, जिनके बारे में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा स्वतः संज्ञान जांच की प्रक्रिया पूर्ण करते हुए यह निर्णय लिया गया कि वे अनर्ह (Ineligible) हैं। तरबगंज एवं पीलीभीत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एक आवदेक द्वारा अनेक मतदाताओं का नाम कटवाने हेतु फार्म-7 भरने का उदाहरण देते हुये रिपोर्ट में यह कहा गया कि उत्तर प्रदेश के SIR-2026 के दौरान समुदाय विशेष के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने का प्रयास हुआ। इस सम्बन्ध में स्पष्ट किया जाता है कि उपर्युक्त दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में जिन प्रकरणों के उदाहरण रिपोर्ट में दिये गये हैं उन सभी में ऐसे समस्त फार्म-7 निरस्त किये गये थे। इस प्रकार Bulk में फार्म-7 भरने की कोशिश भी सफल नहीं होने दी गयी। यह खबर स्वयं बताती है कि हमारी वेबसाइट पर लाखों की संख्या में उपलब्ध फॉर्म-7 की सूचनाओं को अच्छी तरह से खंगालने के बाद मात्र 198 ऐसे मामले पाये गये जहाँ एक ही व्यक्ति द्वारा 10 से ज्यादा फार्म-7 भरे गये। रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे सभी प्रकरणों में कुल मिलाकर 4740 व्यक्तियों के नाम काटने का प्रयास हुआ। उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में लाखों की संख्या में प्राप्त फार्म-7 में से केवल मात्र 198 ऐसे मामलों का पाया जाना, जहाँ बल्क में फार्म-7 दिये गये हों, इस बात का द्योतक है कि राज्य में बल्क में फार्म-7 सामान्यतः नहीं प्राप्त किये गये। इस खबर में किया गया दावा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रियाओं के संबंध में सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, पूर्णतया असत्य है। भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (eci.gov.in) पर Instructions Tab में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिनांक 27-10-2025 को जारी दिशा-निर्देश आज भी उपलब्ध है, जिसके आधार पर उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया सम्पादित की गयी थी। ख़बर में यह भी उल्लिखित है कि "हमने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और साथ ही साथ भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली को विस्तृत प्रश्न भेजे थे। खबर छपने के समय तक उनके द्वारा कोई उत्तर नही दिया गया" (We sent detailed questions to UP Chief Electoral Officer Navdeep Rinwa as well as to the ECI in Delhi. They had not replied by the time of publication) यहाँ स्पष्ट करना है कि दिनांक 08.10.2026 को अपराह्न 3:32 बजे इनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से प्रश्नों को प्रेषित करते हुए उसी दिन सायं 07:00 बजे तक विस्तृत उत्तर की मांग की गई थी। अपने ई-मेल में इनके द्वारा पूछे गये महज 3 प्रश्नों में उन आँकड़ों, तथ्यों एवं उदाहरणों का कोई उल्लेख नहीं किया गया जो इनके द्वारा प्रसारित ख़बर में प्रस्तुत किये गये। यह भी ध्यातव्य है कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में विधान परिषद की खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक क्षेत्र का निर्वाचन चल रहा है। मात्र 3 घण्टे के समय में अपने तथाकथित विश्लेषण के संबंध में इनके द्वारा उत्तर मांगा जाना यह सिद्ध करता है कि इन्हें उत्तर प्राप्त किये जाने या सत्यता जानने में कोई रूचि नहीं है। तत्पश्चात अगले दिन दिनांक-09.10.2026 को प्रातः 08:30 बजे ही इनके द्वारा सोशल मीडिया पर ख़बर भी प्रसारित कर दिया जाना यह दर्शाता है कि महज खानापूर्ति के लिए और आम जनमानस में भारत निर्वाचन आयोग की गलत छवि प्रस्तुत करने के उद्देश्य से अत्यन्त अल्प समय में विस्तृत उत्तर की मांग की गई। इस प्रकार उपरोक्त प्रसारित खबर भ्रामक एवं निराधार है। यह आश्वस्त किया जाता है कि उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य पूर्णतया विधिक रूप से सम्पन्न किया गया है। @ECISVEEP @SpokespersonECI @ANINewsUP @PTI_News @ians_india @DDNewsUP @AIRNewsHindi
46
140
5
182
36,582
#संकल्प_सेवा_अभियान के अंतर्गत विकासखंड नकुड में लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया, विभागीय योजनाओं के बारे में स्टॉल लगाकर प्रचार प्रसार किया गया @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @SaharanpurDm @UpRuralDev
1
1
292
#संकल्प_सेवा_अभियान के अंतर्गत विकासखंड देवबंद में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग श्री कुंवर बृजेश सिंह जी के द्वारा किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @SaharanpurDm @UpRuralDev
1
3
271
#संकल्प_सेवा_अभियान कंपनी बाग में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @SaharanpurDm @UpRuralDev
1
1
1
498
#संकल्प_सेवा_अभियान शिविर विकासखंड सढोली कदीम। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @SaharanpurDm @UpRuralDev
1
393
#संकल्प_सेवा_अभियान के अंतर्गत विकासखंड पुवारका में मा 0 जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अभियान के उद्देश्यों एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @SaharanpurDm
1
5
477
ग्राम पंचायत चकवाली में मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिन पर #सेवा_संकल्प_अभियान के तहत भारत के मानचित्र के आकार में बने देश के पहले 'सुभाष चंद्र बोस भारत सरोवर' पर 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित किया गया. @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @SaharanpurDm @UpRuralDev @InfoDeptUP
1
4
448
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ के अवसर पर जनपद स्तरीय कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में मा0राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास श्री जसवंत सैनी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @UPSRTCHQ @SaharanpurDm
1
1
12
1,531
मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा ICAI के सहयोग से राजकीय इंटर कॉलेज, नेहरू मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से उनके करियर एवं भविष्य की संभावनाओं के संबंध में संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न करियर विकल्पों, कौशल विकास तथा व्यावसायिक शिक्षा के अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की गई। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
1
1
443
मुख्य विकास अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय उनाली का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
2
12
944
CDO SAHARANPUR retweeted
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।
2
1
16
1,891
मा0 राज्य मंत्री लोक निर्माण विभाग जी के नेतृत्व मे ग्राम पंचायत घलौली मे तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @BrijeshSinghBJP @UpRuralDev @InfoDeptUP #हर_घर_तिरंगा
2
340
विकासखंड सरसावा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। @CMOfficeUP @UPGovt @ChiefSecyUP @UpRuralDev @SaharanpurDm @InfoDeptUP
1
1
355
🔱 **श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 : जलाभिषेक के साथ पूर्ण हुई आस्था की यात्रा** 🚩 मीलों की यात्रा… हृदय में एक ही संकल्प… **भोलेनाथ को जल अर्पित करने का।** 🙏 श्रावण मास कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर सहारनपुर के **श्री बागेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों** में बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने पहुंचकर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ **जलाभिषेक** किया। कांवड़ में पवित्र जल लेकर निकले श्रद्धालुओं की यात्रा अपने पावन पड़ाव तक पहुंची और **वही जल महादेव को समर्पित हुआ।** शिवालयों में गूंजता **हर-हर महादेव** का जयघोष, भक्तों की श्रद्धा और जलाभिषेक का यह दृश्य सहारनपुर में आस्था के विराट स्वरूप को दर्शाता है। 🔱🚩 **यात्रा पूरी हुई… संकल्प पूर्ण हुआ… और आस्था शिव में समा गई।** 🎯 **Incident-Free एवं Accident-Free कांवड़ यात्रा के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ यह पावन पर्व।** 🔱 **हर हर महादेव!** 🚩 @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @UPGovt @UPPolice @SaharanpurDm @DComm_sre #Saharanpur #KawadYatra #KanwarYatra #HarHarMahadev #Mahashivratri #Jalabhishek #ShivBhakti #BageshwarMandir #BhuteshwarMandir #IncidentFreeKawad #AccidentFreeKawad #SaharanpurAdministration #कांवड़यात्रा #जलाभिषेक #शिवभक्ति #हरहरमहादेव #सुरक्षितयात्रा
3
6
650