
Official handle of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Himachal Pradesh | National handle is @ABVPVoice |
Shimla
Joined July 2014
- Tweets41.4K
- Following226
- Followers28.4K
- Likes88.2K
हिमाचल प्रदेश के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लडभड़ोल में घटित भीषण सड़क दुर्घटना में 6 युवाओं के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक की गहरी छाया में डाल दिया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल दें।
ॐ शांति! 🙏
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम “उलगुलान” का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री मान सिंह जी (सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत समिति उपाध्यक्ष, पांगी), विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी जी ( राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप), विशेष उपस्थिति डॉ. चंद्र मोहन परशीरा जी ( डायरेक्टर, ट्राइबल स्टडीज़ HPU), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री इंद्र सेन नेगी जी ( जिला परिषद सदस्य, रिकांगपिओ व पूर्व इकाई मंत्री, अभाविप एचपीयू) उपस्थित रहे।
ABVP Himachal Pradesh retweeted
कांग्रेस के दौर में सक्रिय रहीं और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप पत्रकारिता करने वाली स्वाति चतुर्वेदी जी यदि आज भी राजनीतिक नैरेटिव गढ़ने और तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करने में लगी हैं, तो यह पत्रकारिता के मूल्यों के लिए चिंताजनक है।
स्वाति चतुर्वेदी जी द्वारा एक व्यक्ति को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जोड़कर प्रस्तुत किया जाना पूरी तरह निराधार है। अभाविप स्पष्ट करना चाहती है कि संबंधित व्यक्ति का अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से कभी कोई संबंध नहीं रहा है और न ही वह परिषद का कार्यकर्ता रहा है।
बिना किसी तथ्यात्मक आधार के किसी व्यक्ति को संगठन से जोड़ना और फिर उसके आधार पर अभाविप की छवि को प्रभावित करने का प्रयास करना भ्रामक नैरेटिव खड़ा करने जैसा है।
#ABVP #TruthMatters #StopMisinformation
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग कुल्लू
(जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल-स्पीति) का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर, बाशिंग में संपन्न हुआ।
6
303
महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन तथा जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सेवा और समर्पण का संकल्प! ✍️
आज SFS चंबा इकाई द्वारा स्वर्गीय श्री सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद की पाठशाला के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
रोमांचक विजय, गौरव का क्षण! 🇮🇳🏆
U-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
अभाविप की ओर से भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत माता की जय! 🇮🇳
#U19Cricket
#INDvsPAK
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी “शिक्षा, राष्ट्र पुनर्निर्माण एवं सामाजिक दायित्व में युवाओं की भूमिका”
आज सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा श्रद्धेय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर 'शिक्षा, राष्ट्र पुनर्निर्माण एवं सामाजिक दायित्व में युवाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस संगोष्ठी में माननीय राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता जी (मुख्यातिथि), अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी जी (विशिष्ट अतिथि) एवं DLCSUPVA, रोहतक (हरियाणा) के कुलपति श्री अमित आर्य जी की कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 68 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि श्री रमेश सूद जी (समाजसेवी), विशिष्ट अतिथि श्री गौरव अत्री जी (उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री,अभाविप) और श्री अर्जुन गोयल जी (अध्यक्ष रोटरी क्लब,शिमला) और प्रो. सुरेंद्र शर्मा जी (सचिव सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
हिमाचल प्रदेश में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, अनेक कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं संगठन के शिल्पकार स्वर्गीय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व भाई दूज के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
2
74
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश के प्रांत कार्यालय विकास नगर, शिमला में कार्यकर्ताओं ने एक साथ मिलकर दीपावली के उत्सव को यादगार बनाया।
पुरानी स्मृतियों और नए संकल्पों के साथ खुशियों के इस पर्व पर संगठनात्मक आत्मीयता की एक सुंदर झलक 🪔
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश के प्रांत कार्यालय विकास नगर में दीपावली का पावन पर्व कार्यकर्ताओं द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
इस पावन अवसर पर संगठन के वरिष्ठ एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं का आत्मीय मिलन हुआ। सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं तथा आपसी स्नेह, सौहार्द और संगठनात्मक एकता के भाव को साझा किया। इस दौरान पुराने अनुभवों, संगठनात्मक यात्रा और स्मृतियों को साझा करते हुए सभी ने उत्सव की खुशियाँ मनाईं।
प्रकाश, उल्लास और खुशियों के महापर्व #दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
दीपों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और नई ऊर्जा का संचार करे। माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की कृपा से प्रत्येक घर में खुशहाली का वास हो तथा हर व्यक्ति का जीवन सफलता और सकारात्मकता के प्रकाश से आलोकित रहे।
3
293
जिला सुंदरनगर द्वारा आयोजित दो दिवसीय “जिला अभ्यास वर्ग” महामाया माता मंदिर, बासा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो० प्रदीप कुमार जी एवं प्रदेश छात्रा प्रमुख डॉ. सूर्यरश्मी रावत जी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।



































