
Official handle of Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) Himachal Pradesh | National handle is @ABVPVoice |
Shimla
Joined July 2014
- Tweets41.4K
- Following226
- Followers28.4K
- Likes88.2K
हिमाचल प्रदेश के जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के लडभड़ोल में घटित भीषण सड़क दुर्घटना में 6 युवाओं के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक की गहरी छाया में डाल दिया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हैं और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल दें।
ॐ शांति! 🙏
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई द्वारा जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर सांस्कृतिक कार्यक्रम “उलगुलान” का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री मान सिंह जी (सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायत समिति उपाध्यक्ष, पांगी), विशिष्ट अतिथि डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी जी ( राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप), विशेष उपस्थिति डॉ. चंद्र मोहन परशीरा जी ( डायरेक्टर, ट्राइबल स्टडीज़ HPU), कार्यक्रम अध्यक्ष श्री इंद्र सेन नेगी जी ( जिला परिषद सदस्य, रिकांगपिओ व पूर्व इकाई मंत्री, अभाविप एचपीयू) उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभाग कुल्लू
(जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल-स्पीति) का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग ललित महाजन सरस्वती विद्या मंदिर, बाशिंग में संपन्न हुआ।
6
303
महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन तथा जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
सेवा और समर्पण का संकल्प! ✍️
आज SFS चंबा इकाई द्वारा स्वर्गीय श्री सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद की पाठशाला के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।
रोमांचक विजय, गौरव का क्षण! 🇮🇳🏆
U-19 एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा टीम ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने करोड़ों देशवासियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
अभाविप की ओर से भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भारत माता की जय! 🇮🇳
#U19Cricket
#INDvsPAK
सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा स्व. सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी “शिक्षा, राष्ट्र पुनर्निर्माण एवं सामाजिक दायित्व में युवाओं की भूमिका”
आज सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट, शिमला द्वारा श्रद्धेय सुनील उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर 'शिक्षा, राष्ट्र पुनर्निर्माण एवं सामाजिक दायित्व में युवाओं की भूमिका' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
इस संगोष्ठी में माननीय राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता जी (मुख्यातिथि), अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्री देवदत्त जोशी जी (विशिष्ट अतिथि) एवं DLCSUPVA, रोहतक (हरियाणा) के कुलपति श्री अमित आर्य जी की कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में गरिमामयी उपस्थिति रही।


















