प्रकाश, आस्था और समृद्धि के पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली के नए रंग भरें।
जिला प्रशासन की ओर से दीपावली सहित सभी पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🪔🌸
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
🎨 Canvas of Dhanbad – Life Around Mining के तहत झारखंड स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, धनबाद द्वारा विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन।
🖌️ झारखंड की संस्कृति, विरासत, प्रकृति एवं विकास को अपनी कला के रंगों में उकेरने का सुनहरा अवसर।
🏆 शीर्ष 3 प्रतिभागियों को उपायुक्त द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र मिलेगा तथा चयनित पेंटिंग्स समाहरणालय में प्रदर्शित होंगी।
आवेदन की अंतिम तिथि: 11 नवंबर 2026
🔗 आवेदन करें: forms.gle/WuVN7PiDjztxS5cE7
@prdjharkhand
आज समाहरणालय में JRDA की तीसरी प्रबंध पर्षद बैठक में पुनर्वास एवं विकास योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक स्वीकृतियां प्रदान की गईं। बेलगड़िया टाउनशिप के तीनों फेज में LED स्ट्रीट लाइट लगाने तथा कौशल विकास केंद्र एवं छात्रावास की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
विस्थापित युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने के लिए मोबिलाइजेशन की रणनीति पर चर्चा हुई। लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं सभी स्वीकृत योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।
#DistrictAdministration
#JRDA
#Belgariatownship
@prdjharkhand
शनिवार को डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने को कहा गया।
#DMFT
@prdjharkhand
#मुख्यमंत्री_सर्वजन_पेंशन_योजना के तहत धनबाद जिले के 1,98,382 लाभुकों को नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान किया गया।
कुल ₹41.66 करोड़ से अधिक की राशि लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। जिला प्रशासन ने सभी पात्र वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को समय पर पेंशन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
धनबाद जिले में #मुख्यमंत्री_मंईयां_सम्मान_योजना के तहत अक्टूबर माह में 3,30,653 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में ₹2,500 प्रति लाभुक की दर से सम्मान राशि का भुगतान किया गया। लाभुकों के खातों में कुल ₹82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 की राशि आधार-बेस्ड भुगतान के माध्यम से अंतरित की गई है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना और उन्हें सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
DC Dhanbad retweeted
त्योहारों के मद्देनजर धनबाद में पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर प्रशासन सख्त, बिना वैध अनुज्ञप्ति बिक्री करने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
@prdjharkhand
@dc_dhanbad
DC Dhanbad retweeted
झारखंड SIR 2026: सही जानकारी जानें!
#DownloadECINet @ECISVEEP
DC Dhanbad retweeted
5 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक #DownloadECINet सोशल मीडिया अभियान में अवश्य भाग लें। मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें - के. रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
@ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
आज समाहरणालय में डीएमएफटी, सीएसआर एवं अनटाइड फंड की योजनाओं में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। योजनाओं की नियमित निगरानी एवं भौतिक सत्यापन के लिए विशेष निरीक्षण टीमों का गठन किया गया। 7 एनक्यूएएस प्रमाणित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में प्रसव सेवा शुरू नहीं होने पर संबंधित एमओआईसी एवं सीएचओ का वेतन अगले आदेश तक रोकने का निर्देश दिया गया।
प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में न्यूनतम 5 सफल प्रसव सुनिश्चित करने के बाद ही वेतन निकासी पर विचार होगा।
#DistrictAdministration
#DevelopmentWorks
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज जनता दरबार में आमजनों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।
सात दिन के नवजात शिशु की गंभीर हृदय बीमारी के इलाज के लिए आरबीएसके के तहत केरल में उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की पहल की गई।
उच्च शिक्षा, आवास, बकाया वेतन, होमगार्ड, भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
#DistrictAdministration
#JantaDarbar
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
DC Dhanbad retweeted
झारखंड विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के तहत BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक का आयोजन 04 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर किया जाएगा।
@ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
DC Dhanbad retweeted
5 नवम्बर को 12 से 1 बजे तक #DownloadECINet सोशल मीडिया अभियान में अवश्य भाग लें। मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें - के. रवि कुमार,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।
@ECISVEEP @ddnewsjharkhand @airnews_ranchi
DC Dhanbad retweeted
उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सरकारी भूमियों को अतिक्रमण मुक्त रखने के अभियान के तहत प्रशासन द्वारा त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। मनईटांड़ में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास को विफल कर दिया गया। सीमेंटेड शीट की बाउंड्री हटाई गई तथा
DC Dhanbad retweeted
प्रोजेक्ट इम्पैक्ट के माध्यम से सरकारी विद्यालयों को स्वच्छ,सुंदर,सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल बनाकर शिक्षा का बेहतर वातावरण विकसित किया जा रहा।इस पहल का उद्देश्य गतिविधि आधारित शिक्षा,विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता एवं सामूहिक प्रयासों से बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करनाहै।
जिले के सभी 108 केंद्रों पर #झारखंड_शिक्षक_पात्रता_परीक्षा_2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें लगभग 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। एसएसपी के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला नियंत्रण कक्ष से परीक्षा की सतत निगरानी की गई तथा सभी केंद्रों पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
#DistrictAdministration
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज JTET परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था,विधि-व्यवस्था एवं परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#DistrictAdministration
#JTET2026
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
एक नन्हीं छात्रा की मांग पर सिर्फ 48 घंटे में प्राथमिक विद्यालय किस्टोपुर पहुंचा कंप्यूटर, अब ग्रामीण बच्चे भी सीखेंगे डिजिटल शिक्षा का हुनर।
#EducationForAll
@prdjharkhand
जिला प्रशासन की सख्ती से बदली व्यवस्था, एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की समस्याओं का त्वरित समाधान।
सीलिंग की मरम्मत शुरू, स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई, बाउंड्रीवॉल निर्माण से सुरक्षा हुई मजबूत, छात्राओं ने जताया प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री का आभार।
#DistrictAdministration
#SadarHospital
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
#एएनएम_ट्रेनिंग_स्कूल की क्षतिग्रस्त सीलिंग की मरम्मत का कार्य सख्ती के बाद शुरू हुआ। निर्माण कार्य में लापरवाही पर संबंधित ठेकेदार को चेतावनी देते हुए गुणवत्ता के साथ जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।
छात्राओं की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
सदर अस्पताल परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई, जिस पर प्रशिक्षु छात्राओं ने प्रशासन एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
#DistrictAdministration
#SadarHospital
@prdjharkhand









































