
Government Official Handle of #DPRO Dhanbad (Information & Public Relation Department), Dhanbad
Dhanbad, India
Joined June 2018
- Tweets7.7K
- Following144
- Followers4.5K
- Likes4.1K
प्रकाश, आस्था और समृद्धि के पावन पर्व आपके जीवन में सुख, शांति एवं खुशहाली के नए रंग भरें।
जिला प्रशासन की ओर से दीपावली सहित सभी पर्वों की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🪔🌸
@prdjharkhand
@JharkhandCMO
आज समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में कई महीनों से बंद दिव्यांग पेंशन से जुड़े मामले का त्वरित निष्पादन कर लाभुक को राहत दी गई। जन शिकायत कोषांग प्रभारी ने आमजनों की समस्याएं सुनीं एवं प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की।
#JantaDarbar
@prdjharkhand
धनबाद में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने कंबाइंड बिल्डिंग के आसपास जमीन की मापी की।पथ निर्माण विभाग के क्वार्टर में अवैध कब्जाधारियों को छठ पूजा के बाद क्वार्टर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया।अतिक्रमण मुक्त जमीन पर हॉल,मैदान एवं लाइब्रेरी बनाने की योजना है
टुंडी प्रखंड के जामकोल एवं सनियाडीह पंचायत में एसएचजी की 17 महिलाओं को मधुमक्खी पालन का तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं के बीच 20 मधुमक्खी कॉलोनी, 20 मधुमक्खी बक्से, हनी एक्सट्रैक्टर मशीन एवं अन्य उपकरण वितरित किए गए।
इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना एवं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।
@prdjharkhand
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गोमो उत्तर पंचायत के लोको बाजार मजार के समीप एक महीने से बंद पड़ी 5,000 लीटर क्षमता वाली जलमीनार की मोटर मात्र 8 से 10 घंटे में दुरुस्त कराई गई। मोटर की मरम्मत के बाद क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पुनः बहाल हुई, जिससे दर्जनों घरों को राहत मिली।
त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय नागरिकों ने उपायुक्त एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
@prdjharkhand
जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई स्थानों पर चला बुलडोजर। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध कब्जों को हटाया गया।
@prdjharkhand
@dc_dhanbad
त्योहारों के मद्देनजर धनबाद में पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर प्रशासन सख्त, बिना वैध अनुज्ञप्ति बिक्री करने पर होगी कानूनी कार्रवाई।
@prdjharkhand
@dc_dhanbad
धनबाद के न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026 एवं 'विकसित भारत युवा संसद 2027' का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। चित्रकला, लेखन, लोकगीत, लोकनृत्य एवं 'One Nation, One Election' विषय पर भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के चयनित विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
@prdjharkhand
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पटाखों के अवैध भंडारण एवं बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया। बिना वैध अनुज्ञप्ति पटाखों की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकान सीज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पटाखा बिक्री के लिए गोल्फ ग्राउंड, तेतुलतल्ला मैदान एवं लालडीह (बलियापुर) में स्थल चिह्नित किए गए हैं। इच्छुक दुकानदार समाहरणालय स्थित एडीएम कार्यालय से 500 रुपए शुल्क जमा कर अस्थायी अनुज्ञप्ति प्राप्त कर सकते हैं।
@prdjharkhand
मजदूर हाई स्कूल में डीएमएफटी के तहत निर्माणाधीन बहुउद्देशीय हॉल में गंभीर तकनीकी खामियां पाए जाने पर उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने घटिया निर्माण को ध्वस्त करने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देशानुसार ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसकी वीडियोग्राफी कराई जा रही है।
लापरवाही बरतने वाले संबंधित कनीय अभियंता एवं संवेदक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा संवेदक को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया की जाएगी।
@prdjharkhand
उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर एसडीएम श्री लोकेश बारंगे ने बरमसिया स्थित संप्रेक्षण गृह एवं विशेष गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं कौशल विकास की स्थिति का जायजा लिया।
एसडीएम ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संस्थानों में साफ-सफाई की व्यवस्था बेहतर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
@prdjharkhand
टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति एवं आगामी रणनीति को लेकर सिविल सर्जन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।संभावित मरीजों की शीघ्र पहचान,गुणवत्तापूर्ण जाँच,निक्षय पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं लंबित पोषण सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
सिविल सर्जन ने टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समन्वय और जवाबदेही के साथ समयबद्ध कार्य करने को कहा।
@prdjharkhand
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने चिरकुंडा में 3 अवैध इकाइयों से 1200 किलो मेटानिल येलो युक्त मिलावटी लड्डू जब्त कर नष्ट कराया।
झरिया में 210 किलो प्रतिबंधित रंगीन मिठाई एवं 150 किलो सेवई जब्त की गई तथा मद्रास कैफे पर अस्वच्छ किचन के कारण 20, 000 रुपए का जुर्माना लगाया गया।
त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए जिले में जांच और छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
@prdjharkhand


































