दीपावली, काली पूजा, सोहराय, गोहाल पूजा, बंदना पर्व, भाई दूज एवं चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर समस्त कोडरमावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं जोहार..!
आप सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे।
#HappyDiwali #JoharJharkhand
@JharkhandCMO @prdjharkhand @IprdKoderma
आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा आज झुमरी तिलैया स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया गया एवं दीपावली की शुभकामनाएं दीं गई। साथ ही उनके बीच मिठाई एवं गर्म कपड़ों का भी वितरण किया गया।
#DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू हुई एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द शिकायतों का निष्पादन कर प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा
@JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
त्योहारों के मद्देनजर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा डोमचांच बाजार के विभिन्न मिष्ठान भंडारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच के दौरान करीब 10 किलोग्राम अखाद्य रंगयुक्त बेसन के लड्डू पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। वहीं, गंदगी पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया।
खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन करने, अखाद्य रंगों के प्रयोग पर रोक लगाने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा आमजनों से भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता एवं शुद्धता के प्रति सतर्क रहने की अपील है।
#FoodSafety #DistrictAdministrationKoderma
@JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma
आज झुमरी तिलैया स्थित ब्लॉक मैदान में दीपावली मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ किया।
मेले में स्थानीय कारीगरों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, मूर्तियां, सजावटी सामान, बांस एवं जूट के उत्पाद सहित विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना एवं कारीगरों की आजीविका सशक्त करना है। कोडरमावासियों से अपील है कि दीपावली मेला में अपने परिजनों के साथ अवश्य पहुंचकर दिवाली की खरीदारी करें एवं स्थानीय कारीगरों का मनोबल बढ़ाए।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा #दीपावली_मेला2026 @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @onlineJSLPS @prdjharkhand @IprdKoderma
आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर आज पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों को छठ घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम, मोबाइल टॉयलेट एवं सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा के भीतर पूर्ण कर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
#DistrictAdministrationKoderma @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @spkoderma1 @IprdKoderma
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, झारखंड द्वारा आयोजित 'आवाज' भाषण प्रतियोगिता में भाग लें
प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2026
#DownloadECINet @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
चाहे आप नए वोटर हों या पुराने, अपनी जानकारी अपडेट रखें और जागरूक नागरिक बनें।
#DownloadECINet @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें।
#DownloadECINet @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें।
#DownloadECINet
@ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
मतदाता सूची में निबंधन एवं प्रक्रियाओं के विश्वसनीय जानकारी के लिए ECINET ऐप अवश्य डाउनलोड करें एवं अपने परिजनों को भी इस हेतु प्रेरित करें।
#DownloadECINet
@ECISVEEP @ceojharkhand
आज दिनांक- 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 से 01:00 बजे के बीच आयोजित होने वाले विशेष अभियान से जुड़े।
ECINet App डाउनलोड करें और स्क्रीनशॉट #DownloadECINet के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करें।
#DownloadECINet #JharkhandSIR #SIR2026 @ceojharkhand @IprdKoderma
कोडरमावासियों से अपील है कि 5 नवंबर 2026 को दोपहर 12:00 से 01:00 बजे के बीच आयोजित होने वाले विशेष अभियान से जुड़े।
ECINet App डाउनलोड करें और स्क्रीनशॉट #DownloadECINet के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करें।
#DownloadECINet #JharkhandSIR #SIR2026 @ECISVEEP @ceojharkhand @IprdKoderma
दीपावली के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज सतगावां प्रखंड में #पलाश_मार्ट का शुभारंभ किया गया।
इस कैनोपी में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित मिट्टी के दीये, सजावटी सामग्री, मिठाइयां एवं अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। यह पहल ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#जिला_प्रशासन_कोडरमा #महिला_सशक्तीकरण @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @IprdKoderma @onlineJSLPS

































