⚠️ चक्रवात ‘अर्णब’ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में वर्षा, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना
मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर के दौरान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित प्रभाव से बेमौसम बारिश, गरज-चमक और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इससे दिन के तापमान में 5–8°C तक गिरावट आ सकती है।
📍 जनपदवार संभावित प्रभाव
🔸 28 अक्टूबर | येलो अलर्ट
सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर एवं बलिया में 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
🔸 29 अक्टूबर | ऑरेंज अलर्ट — सर्वाधिक प्रभाव की संभावना
• भारी वर्षा: चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी मंडल, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर में भारी बारिश की संभावना है।
• तेज झोंकेदार हवाएं: बांदा से कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, अमेठी एवं सुल्तानपुर होते हुए गोंडा और बलरामपुर तक के क्षेत्रों में 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
🔸 30 अक्टूबर | ऑरेंज अलर्ट
गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत एवं शाहजहांपुर में भारी वर्षा और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
🛡️ जनसुरक्षा परामर्श
▪️ 24 से 27 अक्टूबर के बीच मौसम शुष्क रहने की संभावना को देखते हुए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।
▪️ मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
▪️ आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहें।
▪️ बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान, खेत, जलाशयों एवं ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।
▪️ तेज हवाओं एवं बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।
▪️ किसान भाई फसलों, कृषि उपज एवं पशुधन की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
▪️ मौसम की नवीनतम जानकारी के लिए आधिकारिक मौसम बुलेटिन एवं सचेत ऐप पर जारी अलर्ट देखते रहें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
नोट: यह संभावित मौसम प्रभाव का पूर्वानुमान है। जनपदवार चेतावनियों एवं उनकी वैधता की पुष्टि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के नवीनतम बुलेटिन से अवश्य करें।
#ArnabCyclone #WeatherAlert #UPWeather #RainAlert #RahatUP #जनहित_में_जारी
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @UP_SDMA
@OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @AmbedkarnagarDM @DmAmethi @dmamroha @DMAuraiya @dmayodhya @dmazamgarh @BagpatDm @DMBahraich @dmballia @DMBalrampur @DM_Banda1 @DM_Barabanki @dmbareilly @dmbas_ @dmbijnor @dmbudaun @dmbulandshahr @dmchandauli @ChitrakootDm @dmdeoria @DM_Etah @DistrictEtawah @DMFarrukhabadUP @dmfatehpur @dm_firozabad @dmgbnagar @dm_ghaziabad @AdminGhazipur
DDMA Sultanpur retweeted
🌧️ भारी बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अपील।
सुलतानपुर में लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री इंद्रजीत सिंह ने जनपदवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने, जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा विद्युत तारों, पेड़ों एवं कमजोर संरचनाओं के आसपास न जाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
📢 किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन को तत्काल सूचना दें।
सतर्क रहें • सुरक्षित रहें • अफवाहों से बचें
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @d.m.sultanpur
#Sultanpur #WeatherAlert #HeavyRain #RainAlert #StaySafe
DDMA Sultanpur retweeted
⚡🌧️ खराब मौसम से प्रभावित विद्युत व्यवस्था को सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार मौके पर सक्रिय हैं।
सुलतानपुर में आपदा एवं खराब मौसम के कारण क्षतिग्रस्त विद्युत परिसंपत्तियों की पुनर्स्थापना एवं विद्युत आपूर्ति बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
📌 अद्यतन स्थिति — 27 सितम्बर 2026
• जनपद के 46 विद्युत उपकेंद्रों की सभी 33 केवी आपूर्ति पूर्णतः बहाल।
• कुल 197 प्रभावित 11 केवी फीडरों में से 159 फीडरों की आपूर्ति बहाल।
• क्षतिग्रस्त 89 विद्युत ट्रांसफार्मरों में से शेष 43 में 24 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके हैं।
• लगभग 460 कार्मिक लगातार बहाली कार्य में जुटे हैं।
• लगभग 20 मशीनरी/उपकरण एवं आउटसोर्स एजेंसियां कार्य में लगाई गई हैं।
• लगभग 1070 क्षतिग्रस्त/गिरे विद्युत पोलों में से करीब 355 पोलों को पुनः खड़ा करने का कार्य पूर्ण।
33 केवी नेटवर्क की पूर्ण बहाली के बाद अब 11 केवी फीडरों, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों एवं विद्युत पोलों की पुनर्स्थापना को प्राथमिकता देते हुए कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विद्युत विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्यरत हैं और विद्युत आपूर्ति को शीघ्र सामान्य करने के लिए उपलब्ध मानव संसाधन, मशीनरी एवं अन्य संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।
तत्परता • पुनर्स्थापना • विद्युत आपूर्ति बहाली • जनसेवा
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @d.m.sultanpur
#Sultanpur #PowerRestoration #ElectricitySupply #RainAlert #DistrictAdministration
DDMA Sultanpur retweeted
🌧️ भारी बारिश एवं तेज हवाओं के बाद विद्युत एवं मार्ग बहाली का कार्य लगातार जारी
जनपद सुलतानपुर में खराब मौसम के कारण प्रभावित विद्युत व्यवस्था एवं अन्य क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
अद्यतन स्थिति के अनुसार, जनपद के 46 विद्युत उपकेंद्रों की सभी 33 केवी आपूर्ति पूर्णतः बहाल कर दी गई है। कुल 197 प्रभावित 11 केवी फीडरों में से 159 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा चुकी है।
बहाली एवं पुनर्स्थापना कार्य में लगभग 460 कार्मिक तथा लगभग 20 मशीनरी/उपकरण लगाए गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में संबंधित विभागों की टीमें लगातार मौके पर कार्य कर रही हैं।
जिलाधिकारी, सुल्तानपुर की निगरानी में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति एवं आवागमन को शीघ्र सामान्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
त्वरित कार्रवाई • विद्युत बहाली • पुनर्स्थापना • जनसुरक्षा
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @d.m.sultanpur rahat_up
#Sultanpur #PowerRestoration #DisasterManagement #JanSuraksha #UttarPradesh
DDMA Sultanpur retweeted
🌧️ भारी बारिश एवं तेज हवाओं के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली कार्य लगातार जारी
जनपद सुलतानपुर में खराब मौसम के कारण विभिन्न स्थानों पर गिरे पेड़ों एवं शाखाओं को हटाने का कार्य संबंधित विभागों एवं मैदानी टीमों द्वारा लगातार किया जा रहा है।
जिलाधिकारी, सुल्तानपुर की निगरानी में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए मार्गों से अवरोध हटाकर आवागमन शीघ्र सुचारु कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मैदानी टीमें मौके पर सक्रिय रहकर गिरे पेड़ों एवं शाखाओं को हटाने तथा प्रभावित मार्गों को सामान्य करने की कार्रवाई कर रही हैं।
त्वरित कार्रवाई • मार्ग बहाली • जनसुरक्षा
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @d.m.sultanpur @rahat_up
#Sultanpur #DisasterManagement #RoadRestoration #JanSuraksha #UttarPradesh
DDMA Sultanpur retweeted
⚡ क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था की बहाली का कार्य लगातार जारी
जनपद सुलतानपुर में खराब मौसम के कारण प्रभावित विद्युत व्यवस्था को शीघ्र सामान्य करने के लिए विद्युत विभाग की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही हैं।
अद्यतन स्थिति के अनुसार, लगभग 1,070 क्षतिग्रस्त/गिरे हुए विद्युत पोलों में से लगभग 355 पोलों के पुनर्स्थापन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इसके साथ ही कुल 197 प्रभावित 11 केवी फीडरों में से 159 फीडरों की विद्युत आपूर्ति बहाल की जा चुकी है।
जिलाधिकारी, सुल्तानपुर की निगरानी में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षतिग्रस्त विद्युत पोल एवं लाइनों की पुनर्स्थापना का कार्य प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विद्युत बहाली • पोल पुनर्स्थापना • मैदानी कार्रवाई • जनसुरक्षा
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @d.m.sultanpur @rahat_up
#Sultanpur #PowerRestoration #DisasterManagement #JanSuraksha #UttarPradesh
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
DDMA Sultanpur retweeted
जनपद सुल्तानपुर में विद्युत सेवा को सशक्त बनाने हेतु आंधी एवं वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए विद्युत पोल एवं परिवर्तन का ठीक करने के लिए कर्मचारी द्वारा दिन-रात कार्य किया जा रहा है I @aksharmaBharat @MVVNLHQ @MVVNLmd @ChairmanUppcl @ChiefAyodhya @UPPCLLKO @dmsultanpur
🚨 रेड अलर्ट | भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी
25 एवं 26 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बांदा, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं ललितपुर तथा आसपास के क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है।
वर्षा के दौरान मेघगर्जन/वज्रपात एवं 40–60 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।
आमजन सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें, खुले स्थानों एवं पेड़ों के नीचे न रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#RedAlert #HeavyRain #VeryHeavyRain #UPWeather #WeatherAlert #RainAlert #Thunderstorm #LightningAlert #RahatUP #UPSDMA #StayAlert #StaySafe
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Revenue_UPGov @NDRFHQ @Dgpacup @InfoDeptUP @rahat_up @DM_Banda1 @deo__kaushambi @ChitrakootDm @DM_PRAYAGRAJ @dmfatehpur @dmpratapgarh @DmSonbhadra @DM_MIRZAPUR @dmchandauli @deo_varanasi @DM_Bhadohi @DMjaunpur @AdminGhazipur @dmazamgarh @DMMau1 @dmballia
DDMA Sultanpur retweeted
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद सुलतानपुर*
*दिनांक: 24 सितंबर, 2026*
*भारी वर्षा एवं खराब मौसम के दृष्टिगत जनपदवासियों से सतर्क रहने की अपील*
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत जनपद सुलतानपुर में आगामी दिनों में भारी वर्षा, गरज-चमक, वज्रपात तथा तेज हवाओं की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 एवं 26 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। सुलतानपुर जनपद को भी इस अवधि में प्रभावित जिलों में शामिल किया गया है।
*जिलाधिकारी सुलतानपुर ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें, लेकिन किसी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना पर विश्वास कर घबराने की आवश्यकता नहीं है।* प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि—
- अनावश्यक रूप से खराब मौसम के दौरान घर से बाहर निकलने एवं यात्रा करने से बचें।
- तेज बारिश एवं गरज-चमक के दौरान सुरक्षित एवं पक्के भवन में रहें।
- *वज्रपात के समय पेड़, बिजली के खंभे, खुले मैदान एवं जलाशयों के पास न जाएं।*
- निचले एवं जलभराव वाले क्षेत्रों, नालों तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचें।
- जलमग्न सड़कों, पुलों एवं रपटों को पार करने का प्रयास न करें।
- तेज हवाओं के दौरान कमजोर भवनों, कच्ची दीवारों एवं अस्थायी संरचनाओं से दूर रहें।
- किसान भाई खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें तथा मौसम सामान्य होने तक आवश्यक सावधानी बरतें।
- बच्चों, बुजुर्गों तथा पशुधन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
*जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी सही एवं अद्यतन जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी स्रोतों पर ही भरोसा करें।* मौसम संबंधी चेतावनियों एवं स्थानीय स्तर की जानकारी प्राप्त करने के लिए *‘सचेत (SACHET) ऐप’* का प्रयोग करें तथा समय-समय पर जारी होने वाली चेतावनियों को गंभीरता से लें।
प्रशासन द्वारा जनपद में मौसम की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक स्थानीय प्रशासन/संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दें।
*जिलाधिकारी सुलतानपुर ने कहा कि सावधानी और सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। जनपदवासी शांत रहें, अफवाहों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।*
@myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP @d.m.sultanpur
#Sultanpur #WeatherAlert #HeavyRain #RainAlert #StaySafe
सुल्तानपुर में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कल (25 सितंबर) को जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर जिलाधिकारी महोदय सुलतानपुर के आदेशानुसार कल कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
@rahat_up
⚠️ ऑरेंज अलर्ट
सचेत ऐप से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में अमेठी, औरैया, बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झाँसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर एवं उन्नाव के कुछ क्षेत्रों में बिजली कड़कने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ आंधी चलने की बहुत अधिक संभावना है।
सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, सुरक्षित स्थान पर रहें तथा मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सलाह का पालन करें।
#OrangeAlert #WeatherAlert #RainAlert #Thunderstorm #LightningAlert #UPWeather #UttarPradesh #IMD #DisasterManagement #StaySafe #मौसम_अलर्ट #बारिश #आंधी #वज्रपात #उत्तरप्रदेश
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Dgpacup @SDRF_UP
@NDRFHQ @ndmaindia @InfoDeptUP @rahat_up
@DmAmethi @DMAuraiya @DM_Banda1 @ChitrakootDm @dmfatehpur @dmhamirpurup @dmJalaun @DMjaunpur @Jhansi_DM @DMKanpurDehat @DMKanpur @deo__kaushambi @DMmahoba @dmpratapgarh @DM_PRAYAGRAJ @dmraebareli @SultanpurDm @dmunnao
सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में निम्न जनपदों के कुछ इलाकों में बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश के साथ आंधी (हवा की गति 30-40 किमी/घंटा) आने की बहुत संभावना के ऑरेंज अलर्ट की सूचना प्राप्त हुई है।
अमेठी, औरैया, बांदा, चित्रकूट, फ़तेहपुर, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, झाँसी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कौशांबी, महोबा, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सुल्तानपुर, उन्नाव
@DmAmethi @DMAuraiya @DM_Banda1 @ChitrakootDm @dmfatehpur @dmhamirpurup @dmJalaun @DMjaunpur @Jhansi_DM @DMKanpurDehat @DMKanpur @deo__kaushambi @DMmahoba @dmpratapgarh @DM_PRAYAGRAJ @dmraebareli @SultanpurDm @dmunnao
@CMOfficeUP @ChiefSecyUP @Dgpacup @SDRF_UP @NDRFHQ @ndmaindia @InfoDeptUP @rahat_up
#rainwiththunderstorm
#lightning
#uttarpradesh
DDMA Sultanpur retweeted
#LIVE: लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण xitter.cf/i/broadcasts/1qxvvvobQ…
DDMA Sultanpur retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अत्याधुनिक भवन, हाई-टेक कंट्रोल रूम तथा आधुनिक अर्ली वार्निंग सिस्टम ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन, त्वरित समन्वय और राहत एवं बचाव व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है।
DDMA Sultanpur retweeted
आधुनिक, सक्षम और सजग उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी आज लखनऊ में ₹200 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।


















