Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि अब क्या सोने में ऐसी मिलावट होने लग गई है कि चेकिंग करने वाली मशीन भी नहीं पकड़ सकती? जिस मशीन से चेक करने के बाद हॉलमार्क का सर्टिफ़िकेट दिया जाता है वो भी नहीं पकड़ पा रही? मशीन क्यों नहीं पकड़ पा रही? तो ये क्या ख़बर आई है इसको समझने की ज़रूरत है। क्योंकि पब्लिक तो अब तक सोने के रेट ऊपर नीचे होने की ख़बरें ही देख रही थी। और ये मान कर बैठी थी कि अब तो हॉलमार्क का सर्टिफ़िकेट लगा हुआ मिलता है सोने के गहनों के साथ तो फिर चिंता किस बात की। सर्टिफ़िकेट पर नंबर लिखा होता है 916 या 750, आम लोगों तो ये जानने की भी कोशिश नहीं करते कि 916 या 750 का मतलब क्या है, उनको तो बस सर्टिफ़िकेट से मतलब होता है। आख़िर मशीन से टेस्ट करने के बाद ही सर्टिफ़िकेट दिया जाता है, तो लोग आंख बंद कर के भरोसा कर लेते हैं। पुराने ज़माने में तो कसौटी पत्थर पर रगड़ कर चेक किया जाता था कि सोना कितना खरा है। उसमें तो फिर भी ऊपर नीचे होने का चांस होता थे कि 22 कैरेट है या 21 कैरेट है या 20 कैरेट है आम पब्लिक के लिए फ़र्क़ करना आसान नहीं था। अब तो मशीन टेस्ट करती है। लेकिन ख़बर ये आई है कि कई जगह ये देखा गया कि कोई पाउडर जैसी चीज़ है वो सोने में मिला दो तो सोने का वज़न भी बढ़ जाता है और मशीन को पता भी नहीं चलता कि सोने में मिलावट की गई है। इसलिए ये समझने की ज़रूरत है कि ये कौनसा पाउडर है, और अगर हॉलमार्क वाली मशीन नहीं पकड़ पा रही तो फिर कहां से चेक करवा कर लें सोना? तो सबसे पहले तो ख़बर समझ लेते हैं कि हुआ क्या है। एक रिपोर्ट आई जिसमें ये दिखाया गया कि सोने में दो धातुओं का पाउडर मिलाया जाए तो वो मिलावट मशीन नहीं पकड़ पाती। रिपोर्ट के लिए रीनियम और इरिडियम नाम की दो धातुओं का पाउडर सोने में मिलाकर गहना बनाया गया और हॉलमार्क वाली मशीन में भी टेस्ट किया गया तो पकड़ में नहीं आया। हालांकि ये बिलकुल नहीं कह सकते कि बड़े पैमाने पर ये हो रहा है या हॉलमार्क पर भी विश्वास ना करें तो किसपर करें, लेकिन मामला सीरियस तो है ही कि ऐसा भी किया जा सकता है। तो गहनों के व्यापारियों के संगठन ने भी सरकारी संस्था से BIS से कह दिया है कि इसकी जांच कर के उपाय निकाला जाए। तो समझने वाली बात है कि मशीन जो टेस्ट करती है वो कैसे टस्ट करती है कि सोना शुद्ध है। क्योंकि गहने तो वैसे भी 100% शुद्ध सोने के नहीं बनते। ये तो आप जानते ही हो कि 100% शुद्ध सोना मतलब 24 कैरेट का सोना। लेकिन सोना बहुत ही नर्म धातु होती है। अगर 24 कैरेट सोने की अंगूठी बना देंगे तो वो आसानी से पिचक सकती है इतना नर्म होता है। कंगन वगैरह सब मुड़ सकते हैं 24 कैरेट के। इसलिए गहने आपको मालूम है 22 कैरेट के बनते हैं आमतौर पर, या 18 कैरेट के बनते हैं। 22 कैरेट के गहने क्यों नहीं मुड़ते? ये 22 कैरेट क्या होता है या 18 कैरेट क्या होता है? तो वो क्या किया जाता है कि सोने में मिलाते हैं चांदी और तांबा और थोड़ा सा ज़िंक। इससे गहने में मज़बूती आ जाती है। यानी मिलावट तो सोने में की ही जाती है। तभी वो मज़बूत बन पाता है। और उससे गहना बन पाता है। औऱ ये चांदी, तांबे और ज़िंक की मात्रा कितनी होती है उसीसे कैरेट तय होता है। 22 कैरेट मतलब अगर 24 कैरेट सोने को 24 भागों में बांट दो और उसमें 2 भाग में चांदी और तांबा और थोड़ा सा ज़िंक डाल दो और बाक़ी 22 भाग में सोना रहने दो तो वो हो गया 22 कैरेट सोना। मतलब 24 भाग में 22 भाग सोना है। 24 में 22 का मतलब क्या हुआ? स्कूल वाला गणित लगाओ। 24 का मतलब अगर 100% है तो 24 में 22 का मतलब हुआ 91.6%, यानी 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना होता है और बाक़ी चांदी-तांबा होते हैं उसको मज़बूती देने के लिए। इसलिए 22 कैरेट सोने के हॉलमार्क पर वो नंबर लिखा होता है 916, मतलब इसमें 91.6% सोना है। और अगर सोने के गहने में पत्थर वगैरह जड़ने हों, हीरे वगैरह, तो उसको और मज़बूत बनाना पड़ता है। यानी और चांदी-तांबा मिलाना पड़ता है। इसलिए हीरे के गहने ज़्यादातर 18 कैरेट सोने में बनते हैं। यानी 24 भागों में 18 भाग सोना और बाक़ी 6 भाग में चांदी, तांबा और थोड़ा सा ज़िंक। 24 में 18 भाग सोना मतलब 75% सोना, इसलिए 18 कैरेट के गहनों पर हॉलमार्क नंबर लगा होता है 750, मतलब 75%। वैसे तो आप सोना कितने कैरेट का ही बना लो, 14 कैरेट बना लो, 20 बना लो, लेकिन ज़्यादातर गहने 22 कैरेट या 18 कैरेट में बनते हैं। और ये मशीन चेक कैसे करती है? X-रे से। जी, X-रे मतलब वही किरणें जो शरीर के अंदर की फ़ोटो खींच लेती हैं अस्पताल में। मतलब मशीन वो वाली नहीं होती जो अस्पताल में होती है, ये तो छोटी-सी मशीन होती है सोने की टेस्टिंग करने की, लेकिन किरणें वही इस्तेमाल होतीं हैं। वही X-रे किरणें जब गहने पर डालते हैं तो अलग-अलग धातुओं से टकराकर किरणें अलग-अलग रीडिंग देती हैं और उससे पता चल जाता है कि इसमें सोना कितना है और चांदी कितनी है और तांबा कितना है और ज़िंक कितना है। सोने की अलग रीडिंग होती है, चांदी की अलग, मतलब हर धातु की अलग रीडिंग आती है। तो फिर रीनियम और इरिडियम नाम की धातुओं की मिलावट पकड़ में क्यों नहीं आई। वो इसिलिए क्योंकि कई मशीनों में इन धातुओं की रीडिंग अलग करने की क्षमता नहीं होती। क्योंकि ऐसी ज़रूरत ही नहीं पड़ती थी। चांदी, तांबे और दूसरी बहुत सारी धातुओं की रीडिंग तो अलग पकड़ रही थी मशीन। और रीनियम और इरिडियम कोई आम इस्तेमाल में आने वाली धातु हैं ही नहीं, आम मिलती भी नहीं। लेकिन ये देखा गया कि कुछ मशीनों में इनपर X-रे डालो तो ये भी सोने जैसी ही रीडिंग दे रही थीं। मतलब 24 भाग में 2 भाग तो डाल दिया चांदी-तांबा तो 22 कैरेट सोना होना चाहिए, लेकिन अगर 24 भाग में 2 भाग चांदी-तांबा डाल दो और 2 भाग रीनियम या इरिडियम डाल दो तब भी ऐसी वाली मशीनें 22 कैरेट सोना ही दिखाएंगी, क्योंकि रीनियम और इरिडियम की रीडिंग भी वही आएगी जो सोने की आएगी। यानी मशीन रीनियम और इरिडियम को भी सोना ही मानेगी। मतलब सोना होगा 20 कैरेट या 18 कैरेट लेकिन रीडिंग आएगी 22 कैरेट। ऐसा भी नहीं है कि सारा ही रीनियम का गहना बना दो या आधा रीनियम डाल दो और आधा सोना तो पता नहीं चलता। क्योंकि उससे तो सोने का रंग ही ग़ायब हो जाएगा। ये रीनियम और इरिडियम होते हैं सफ़ेद, तो बहुत ज़्यादा मिलाने पर तो देखने से ही पता चल जाएगा भले ही मशीन ना भी पकड़े तो। लेकिन 10-12% मिलावट से सोने के रंग पर फ़र्क़ नहीं दिखाई देता। और सस्ता होने के बाद भी अब भी 1.25 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से ऊपर ही बना हुआ है सोना। 10-12% भी कुछ और मिला हुआ हो तो हर 10 ग्राम पर समझ लो कि 12-15 हज़ार रुपये का नुक़सान तो है ही। तो सबसे पहली ज़रूरत तो ये है कि हॉलमार्क सर्टिफ़िकेट देने वाली मशीनें तो वो वाली हों जिनमें सोने का सिग्नल सिरफ़ खरे सोने पर ही आए, किसी और धातु का सिग्नल उसमें मिक्स ना हो ताकि पता चल जाए कि असल में सोना कितना है। यही सब जांच करने की मांग हो रही है अब। कसौटी वाला सिस्टम तो रहा नहीं, लेकिन मुहावरा तो वही है ना अभी भी, कि हर कसौटी पर सोना खरा हो। अब मांग ये है कि हर कसौटी पर सोने का हॉलमार्क सर्टिफ़िकेट खरा हो। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/nation…
Alok Kumar retweeted
At any cost, MS Dhoni - A boy from Ranchi. A Tamil nickname. A city that adopted him
Thala Forever #TOISelect @timesofindia @cricbuzz
timesofindia.indiatimes.com/…
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि रेलवे की एक और ख़बर ऐसी आई है जिसमें 150 साल से ज़्यादा से जो नहीं हुआ वो अब होने जा रहा है। जिस नेपाल ने भारत में ट्रेनों का जाल बिछाया अब इतने साल बाद जाकर ट्रेन नेपाल तक जाएगी। ज़्यादातर लोग तो यही नहीं जानते कि भारत में ट्रेनों का जाल नेपाल ने कैसे बिछाया? पूरे भारत का ना भी कहें लेकिन यूपी-बिहार में जो रेलवे का नेटवर्क है वो बिछाने में नेपाल का क्या रोल था ये तो कहीं किसी ने बताया भी नहीं और कोई उसकी बात भी नहीं करता। ट्रेन तो अंग्रेज ले कर आए थे ना, तो नेपाल कहां से आ गया? और अगर नेपाल की वजह से उत्तर भारत में रेलवे का नेटवर्क बन पाया तो नेपाल में ट्रेन क्यों नहीं थी इतने साल तक? अग्रेज़ों ने वहां रेल लाइन क्यों नहीं बिछाई? वो सब समझने से पहले तो अभी जो ख़बर आई है वो समझ लेते हैं कि क्या है जो होने जा रहा है और फिर समझेंगे कि 150 साल में भी ये क्यों नहीं हो पाया था। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भारत दौरे में एक ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। तो क्या अभी तक नेपाल तक ट्रेन नहीं जाती थी भारत से? जाती थी, लेकिन वो कौनसी ट्रेन थी और अब क्या होने जा रहा है? तो अभी की ख़बर ये है कि भारतीय रेलवे अयोध्या और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच एक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने जा रही है। श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या से माता सीता के जन्मस्थान जनकपुर तक ये ट्रेन 604 km का सफर तय करेगी। इसमें सिर्फ 28 km हिस्सा नेपाल में पड़ता है और बाकी पूरा रास्ता भारत में है। ट्रेन अयोध्या कैंट से चलेगी और बिहार के मधुबनी ज़िले में जयनगर स्टेशन इसका आख़िरी स्टेशन होगा भारत में। वहां से सीमा पार करके ट्रेन नेपाल के जनकपुर धाम पहुँचेगी। यानी अयोध्या कैंट से चलेगी, फिर वहां से मंदिर के स्टेशन यानी अयोध्या धाम, वहां से मनकापुर, मनकापुर से बस्ती,बस्ती से गोरखपुर, गोरखरपुर के बाद ट्रेन एंटर कर जाएगी बिहार में, गोरखपुर के बाद बिहार के नरकटियागंज, वहां से रक्सौल, रक्सौल से सीतामढ़ी, सीतामढ़ी से शिशो, वहां से मधुबनी और फिर भारत का आख़िरी स्टेशन इस ट्रेन का होगा जयनगर। जयनगर के बाद नेपाल के जनकपुर धाम में जाकर ट्रेन रुकेगी। हफ्ते में सिर्फ एक बार चलेगी। जनकपुर धाम से शनिवार को निकलेगी और अयोध्या कैंट से सोमवार को वापस आएगी। टिकट कितनी होगी, टाइम क्या होगा, नाम क्या होगा, नंबर क्या होगा, ये सब रेलवे की तरफ़ से घोषणा की जानी है। AC डिब्बे भी होंगे और स्लीपर कोच भी होंगे। भारत की तरफ से इलेक्ट्रिक इंजन से चलेगी और नेपाल के हिस्से में जयनगर से इसमें डीजल इंजन लगा दिया जाएगा। क्योंकि नेपाल में अभी बिजली की रेल लाइन नहीं है। सवाल ये कि नेपाल में बिजली की लाइन भी नहीं है ऐसा कैसे? नेपाल में रेलवे विकसित क्यों नहीं हुई? क्या पहाड़ हैं इस वजह से? लेकिन पहाड़ तो भारत में भी हैं। अंग्रेज़ों ने भारत में तो रेलवे का जाल बिछा दिया था, और पहाड़ों में रेल बिछाई थी। भले ही अपना राज क़ायम करने के लिए, अपनी सेना को सब जगह फैलाने के लिए रेल लाइन बिछाई तभी तो जहां-जहां कैंट होते थे ब्रिटिश आर्मी के उस शहर के कैंट का रेलवे स्टेशन होता ही था। और नेपाल के पहाड़ों में ना भी ले जाते, नेपाल में इतना सारा मैदानी इलाक़ा भी तो है, वहां क्यों नहीं ले गए ट्रेन को। अंग्रेज़ों का ही साम्राज्य तो फैलता। वहां अंग्रेज़ों का राज नहीं था क्या? जी, नेपाल में अंग्रेज़ों का पूरी तरह से राज नहीं था। नेपाल एक स्वतंत्र देश रहा। क्योंकि अंग्रेज़ों और नेपाल के बीच एक युद्ध हुआ था जिसके बाद में 1816 में नेपाल के साध अंग्रेज़ों ने एक संधि की थी कि नेपाल पर शाह राजवंश का ही राज रहेगा। अंग्रेज़ भी नहीं चाहते थे हिमालय में अपनी सेना उनको लगानी पड़े क्योंकि पहाड़ के पार तिब्बत पर चीन के राजवंश की नज़र रहती थी। तो वो बीच में नेपाल का एक बफ़र की तरह रखना चाहते थे। काठमांडू में अंग्रेज़ों का एक रेज़िडेंट ज़रूर रहता था, लेकिन उसकी ताक़त कुछ ख़ास नहीं थी। बस वो अंग्रेज़ों का एक नुमाइंदा था वहां पर। 1816 में नेपाल के साथ संधि हुई। 1825 में इंग्लैंड में रेल आ गई। और बहुत तेज़ी से रेल फैल गई यूरोप में। अंग्रेज़ भारत में रेल ले आए 1853 में। और भारत में भी रेलवे का जाल बिछाने लग गए। लेकिन उधर नेपाल में क्या हो रहा था कि शाह राजवंश से ज़्यादा ताक़तवर वहां का राणा परिवार हो रहा था। और राणा परिवार के वहां प्रधानमंत्री बनने लग गए। सारी ताक़त राणाओं के पास आ गई। राणा प्रधानमंत्रियों ने अंग्रेज़ों के साथ दोस्ती रखी और ब्रिटिश सेना के लिए गोरखा सैनिक भी दिए, लेकिन ऐसा माना जाता है कि राणा नेपाल को बिलकुल अलग-थलग रखना चाहते थे ताकि शासन पूरी तरह से उनके क़ब्ज़े में रहे। तो उन्होंने रेल क्या सड़कें तक भी ज़्यादा नहीं बनने दीं वहां। ताकि भारत से लोगों को वहां पहुंचने में ही मुश्किल हो। काठमांडु तक भी कोई आसान सड़क नहीं बनाई। रेलवे तो दूर की बात है। तो फिर वो बात कहां से आई कि नेपाल में तो रेल नहीं बनी लेकिन भारत का रेलवे नेटवर्क नेपाल ने बनवाया? तो वो क्या हुआ कि रेलवे की पटरी बिछाने के लिए चाहिए थी लकड़ी। रेल की पटरियों के बीच में अब तो सीमेंट के स्लीपर लगते हैं आपने देखे ही होंगे। पहले लकड़ी के फट्टे लगते थे। उनपर लोहे की पटरियां बिछाई जाती थीं। और लकड़ी ऐसी चाहिए थी जो टनों का वज़न भी झेल सके। आख़िर रेलगाड़ियां गुज़रनी थीं उन फट्टों के ऊपर से। मज़बूत लकड़ी चाहिए। एक तो थी सागवान। लेकिन वो तो बहुत अच्छी लकड़ी थी और उसका फ़र्निचर भी बनता था। जो और भी ज़्यादा मज़बूत थी वो थी साल की लकड़ी। साखु भी कहते हैं उसको सखुआ की लकड़ी भी कहते हैं। उत्तर भारत में साल की लकड़ी की चौखट बनती थी क्योंकि बहुत ही मज़बूत लकड़ी थी। तो अंग्रेज़ों ने रेलवे का जाल बिछाने के लिए सागवान के और साल की लकड़ी के जंगल के जंगल काट डाले। जंगल के जंगल साफ़ कर दिए। लकड़ी फिर भी कम पड़ रही थी। यूपी बिहार में रेल लाइनें बिछानी थीं। और बहुत घने जंगल थे साल की लकड़ी के नेपाल में। बिलकुल भारत के बॉर्डर पर थे जंगल। तो अंग्रेज़ों ने राणा प्रधानमंत्रियों से डील की। राणाओं को पैसा चाहिए था। तो ये हुआ कि उन्होंने नेपाल में तो रेल नहीं बनने दी, लेकिन नेपाल की लकड़ी बेचनी शुरू कर दी अंग्रेज़ों को भार में रेल की पटरियों का जाल बिछाने के लिए। लेकिन लकड़ी जाए कैसे भारत? सड़कें तक तो ढंग की बनाई नहीं गई थीं। फिर भी हज़ारों-हज़ारों पेड़ काट कर पहुंचाए जाते रहे और पैसा राणा परिवार को पहुंचता रहा। फिर राणाओं ने बॉर्डर के पास एक रेल लाइन ही बिछा दी। नैरो गेज की। यानी वो छोटी लाइन की पटरी जैसी शिमला और दार्जीलिंग वगैरह में थी। लोगों के लिए नहीं। नेपाल की लकड़ी भारत भेजने के लिए। रक्सौल से अमलेखगंज तक 1927 में एक छोटी लाइन बनाई। नेपाल को भारत से जोड़ने के लिए नहीं थी ये, लकड़ी ढोने के लिए थी। फिर जयनगर और जनकपुर वाली लाइन बिछाई गई 1937 में। ये लाइन भी जनकपुर के आसपास के जंगलों से लकड़ी काटकर भारत में बिहार में जयनगर तक लाने के लिए बनाई गई थी। और सारे उस इलाक़े के साल के जंगल काट कर बेच दिए अंग्रेज़ों को राणा परिवार ने। बाद में जब जंगल ही साफ़ हो गए, तो यही लाइन यात्रियों के लिए इस्तेमाल होने लगी। और यूपी बिहार में जो रेल का नेटवर्क बना वो बना नेपाल से आई लकड़ी के फट्टों पर बिछी पटरियों से। तो भारत में तो रेल बिछी नेपाल की बदौलत, लेकिन नेपाल तक रेल नहीं पहुंची। भारत और नेपाल के बीच वो कुछ किलोमीटर का रेल सफ़र बस उस जयनगर और जनकपुर के बीच हो रहा था। अब जाकर 150 साल से भी ज़्यादा बीतने के बाद पहली बार भारत और नेपाल रेल से जुड़ेंगे इस नई ट्रेन से जब श्रीराम के अयोध्या और माता सीता के जनकपुर का ट्रेन कनेक्शन हो जाएगा। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/busine…
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि ट्रंप हार गए, नेतनयाहू हार गए, सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का साल ख़राब जा रहा है ये सब तो सब लोग देख ही रहे हैं, लेकिन एक ख़बर ऐसी आई है जिसपर ज़्यादा लोगों ने उस ऐंगल से ग़ौर नहीं किया लेकिन एक्सपर्ट लोग अच्छी तरह समझ रहे हैं कि ये तो एक शख़्स का 2026 पूरी तरह से ख़राब करने वाली ख़बर है। वो शख़्स जिसको लगा था कि 2026 उसकी बुलंदियों का साल होगा उसके लिए तो 2026 के आख़िरी महीने बिल्कुल ही उलटे पड़ते दिख रहे हैं, वो हैं आसिम मुनीर। तो ऐसा कौनसी ख़बर आ गई? GCC, गल्फ़ को-ऑपरेशन काउंसिल अपनी मिलिटरी कमांड का फ़ॉर्वर्ड कमांड सेंटर बनाएगी। इसका मतलब क्या हुआ? ये GCC क्या है? GCC फ़ारस के खाड़ी के देशों का संगठन है। उन देशों का जो अमेरिका के साथ माने जाते हैं। मतलब वहां तो अमेरिका के अड्डे हैं। कौनसे देश? सऊदी अरब, UAE, बहरीन, कुवैत, ओमान और क़तर। इन 6 देशों का संगठन है GCC, और इन सारे देशों में अमेरिका के मिलिटरी अड्डे हैं। ये सब अमेरिका के साथी माने जाते हैं खाड़ी में। और ये सब अमेरिका के भरोसे चल रहे थे सुरक्षा के लिए। कि सुरक्षा तो अमेरिका देख लेगा। लेकिन ईरान युद्ध हुआ तो इन्होंने देख लिया कि अमेरिका तो इन्हें ईरान से बचा नहीं पाया। उलटा अमेरिका के अड्डे इनके यहां होने की वजह से ये ईरान के हमलों के निशाने पर आ गए। तो अब इन्होंने तय किया है कि सेना अपनी ही खड़ी कर लेते हैं। इनकी एक यूनिफ़ाइड मिलिटरी कमांड तो पहले भी थी। लेकिन अब बाक़ायदा एक फ़ॉर्वर्ड कमांड बनाने जा रहे हैं ये लोग कुवैत में। यानी सबकी मिलकर एक सेना होगी एक तरह से अगर कोई हमला हो तो। कुछ-कुछ NATO की तरह। यानी एक खाड़ी का NATO का बन रहा है। तो फिर उस इस्लामी NATO का क्या हुआ जिसके नाम का ढिंढोरा पीट रहा था पाकिस्तान? वही। वही है असली ख़बर। खाड़ी देशों की मिलिटरी कमांड बन रही है इसका मतलब ये कि सऊदी अरब अब समझ गया कि आसिम मुनीर काम नहीं आने वाले अगर ईरान का हमला होगा तो। हूथी विद्रोहियों ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विज़न 2030 के सपने को हमले कर के तोड़ा तो पाकिस्तान आया ही नहीं सऊदी अरब की सेना के साथ उस तरह से जिस तरह से सऊदी अरब उम्मीद कर रहा था। पाकिस्तान ने सऊदी अरब के साथ समझौता किया था कि किसी एक पर हमला होगा तो दोनों पर हमला माना जाएगा। तुर्की भी शामिल हो गया था उसमें। 2026 शुरू हुआ था तो पाकिस्तान में कहा जाने लगा था कि इस्लामी NATO बन रहा है। आसिम मुनीर का गुणगान हो रहा था। कि ट्रंप को भी साध लिया। और इस्लामी NATO भी बनवा रहे हैं। आसिम मुनीर ने सोचा ही नहीं था कि अगर सच में सऊदी अरब का साथ देने के नौबत आ गई तो वो ईरान के ख़िलाफ़ करना होगा। ट्रंप ने ईरान पर हमला कर दिया तो ईरान ने पहले सऊदी अरब में अमेरिका के ठिकानों पर हमला किया और फिर ईरान के साथी हूथी लड़ाकों ने सऊदी अरब पर ही हमला कर दिया। ट्रंप भी पीछ हट गए, तुर्की ने भी हाथ खड़े कर दिए। आसिम मुनीर सऊदी अरब के सामने एक्सपोज़ हो गए। तो सऊदी अरब तो अब चल पड़ा नई मिलिटरी कमांड के साथ। बाक़ी के खाड़ी देशों ने भी देख लिया कि वक़्त आया तो अमेरिका के मिलिटरी अड्डे तो उनकी ताक़त के बजाय उनकी मुसीबत ही बन गए। अमेरिका का साथ देने के चक्कर में उनपर हमले भी हो गए और उनका तेल का सारा कारोबार भी स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मूज़ में अटक गया। तो वो तो सब मिलकर अपनी ख़ुद की सेनाएं ही मज़बूत करने की ओर बढ़ चले हैं। मुनीर दोनों क्या तीनों-चारों नावों की सवारी करने निकले थे तो वो तो सऊदी अरब से भी गए और उधर अमेरिका और ईरान के बीच में पोस्टमैन बने हुए थे वहां से भी गए क्योंकि अब ईरान भी पाकिस्तान के ज़रिये कोई बातचीत नहीं कर रहा अमेरिका से। ना ईरान भरोसा कर रहा है, ना सऊदी अरब भरोसा कर रहा है। UAE के साथ रिश्ते में पहले ही खटास आ चुकी थी और UAE ने तो अपने उधार दिये पैसे ही वापस मांग लिए थे। तो साल की शुरुआत में तो पाकिस्तान ये गा रहा था कि UAE ने पैसे वापस मांग लिए तो क्या, सऊदी अरब ने दे भी तो दिए। लेकिन वहां से भी साइड कर दिये गए हैं। उधर सारे दांव अमेरिका में मुनीर ने ट्रंप पर लगा दिए थे। ट्रंप का ख़ुद का सिंहासन डोल गया वहां के चुनावों में। वहां तो ये बाते हो रही हैं कि संसद में विपक्ष के जो सांसद जीत कर आए हैं वो जांच बैठाएंगे कि ट्रंप के परिवार ने किन-किन देशों में अपने कारोबार के बढ़ाने की डील की है। तो वो तो पाकिस्तान में भी ट्रंप के परिवार के सौदे करवा दिये थे मुनीर ने। वो सब जांच के दायरे में आ सकते हैं। ऊपर से POK में ऐसा आंदोलन चल रहा है कि अब पूरी दुनिया में बात होने लगी है कि वहां किस तरह से लोगों की आवाज़ को दबाया जा रहा है। ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में इमरान ख़ान की पार्टी की सरकार ही गिराकर ऐमरजेंसी लगा दी है तो वहां भी बग़ावत भड़क गई है। बलूचिस्तान में पहले से बग़ावत चल रही थी। ऊपर से प्रांतों को कई टुकड़ों में करने का प्लैन बनाया मुनीर ने तो सिंध में मुनीर के ख़िलाफ़ सब खड़े हो गए हैं कि सिंध को कैसे तोड़ सकते हैं। कैसा शुरू हुआ था 2026 मुनीर का और कैसा ख़त्म होने जा रहा है। चमकते हुए बिल्ले तो लगा लिए यूनिफ़ॉर्म पर और हर फ़ील्ड में हारने के बाद भी फ़ील्ड मार्शल तो बन गए, लेकिन रोज़ उसी वर्दी के ख़िलाफ़ नारे सुन रहे हैं आसिम मुनीर। वो नारा जो पहले पूरी दुनिया उन पर इल्ज़ाम लगाती थी, अब उनके अपने लोग चीख़ रहे हैं। कि ये जो दहशतगर्दी है उसके पीछे वर्दी है। आसिम मुनीर की वर्दी। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/world/pakis…
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि चीन का कौनसा हमज़ा अली मज़ारी पकड़ा गया अमेरिका में पता चला? पकड़ा गया नहीं, कह रहे हैं कि पकड़ी गई। और ये बन गई दुनिया की सबसे बड़ी ख़बर। लेकिन दुनिया की सबसे बड़ी ख़बर जो बनी हुई वो ऐसी ख़बर है जिसके बारे में यहां ज़्यादातर पब्लिक को अंदाज़ा नहीं लग पा रहा है कि वो दुनिया की सबसे बड़ी ख़बर क्यों है? लेकिन वो समझना ज़रूरी है। इसलिए ज़रूरी है क्योंकि पूरी दुनिया ही अब बदल रही है, पूरी दुनिया में ताक़त का पलड़ा किस तरफ़ झुकेगा वो आधार ही बदल रहा है। तो सबसे पहले तो हुआ क्या है? ख़बर ये आई कि अमेरिका की कंपनी एनविडिया के CEO ने अपने सभी कर्मचारियों को संदेश लिखा कि उन्होंने अपनी पत्नी के साथ धोखा किया और वो शर्मसार हैं कि उन्होंने किसी और महिला के साथ संबंध बनाए। ख़बर ये आई थी कि जिस महिला से उनके संबंध थे वो चीन की जासूस थी, तो अपनी कंपनी के लोगों को संदेश लिख कर उन्होंने इस बात की एक तरह से पुष्टि कर दी कि उनके उस महिला के साथ संबंध तो थे। तो ये इतनी बड़ी ख़बर क्यों थी कि पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया? उनकी कंपनी के शेयर गिर गए वहां तक तो बात समझ में आती है लेकिन चीन पर जो ये इस तरह से जासूसी करवाने का आरोप लगा वो चीन अगर करवा रहा था तो क्यों करवा रहा था? वो कोई अमेरिका की सेना के अधिकारी तो हैं नहीं, कोई सरकारी अफ़सर तो हैं नहीं। तो ऐसे कौनसे राज़ थे जो वो दे सकते थे और वो चीन को चाहिए होंगे? एक टेक कंपनी के CEO ही तो हैं। तो ये समझने वाली बात है कि दुनिया में ताक़त की लड़ाई अब कैसे लड़ी जा रही है। तो क्या है कि पहले देशों की ताक़त इससे तय होती थी कि किसके पास कितने ख़तरनाक हथियार हैं, या किसके पास कितने परमाणु बम हैं, या किसके पास कितना तेल है, या सोना है या कोई और ऐसी चीज़ है। अब जो दुनिया बनती जा रही है वो बनती जा रही है AI की, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की। AI का मतलब ऐसा कंप्यूटर सिस्टम समझ लीजिये जो इंसान की तरह सीख सकता है, इंसान की तरह सोच सकता है और उसी हिसाब से फिर इंसान की तरह काम कर सकता है। तो अब तक कंप्यूटर क्या होते थे कि वो बहुत तेज़ी से गुणा भाग कर के काम को आसान बना देते थे। लेकिन वो करते वही थे जो इंसान ऑर्डर करता था। कंप्यूटर सोचते नहीं थे। इंटेलिजेंट नहीं होते थे। लेकिन अब आ चुका है AI, आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस। हैं तो दोनों ही मशीनें हीं। अब तक के कंप्यूटर भी मशीन ही थे, और AI वाले भी मशीन ही हैं। लेकिन अब तक किसी इंसान को कंप्यूटर का पूरा प्रोग्रैम लिख कर बनाना होता था, हर क़दम का निर्देश तय करना होता है। जैसे कि अगर ये बटन दबाओ तो ये करना होगा, ये नंबर जोड़ो तो ये रिज़ल्ट निकलेगा वगैरह। कंप्यूटर ठीक वही करता है जो उसे बताया गया है। उसको फॉर्मुला बता दिया गया है वो हिसाब लगा लेता है, जैसे कि बैंक में पैसा ट्रांसफर कैसे करना है उसके क़दम उसके अंदर फ़ीड कर दिये गए हैं वो उस हिसाब से कर देता है। कोई कंप्यूटर गेम है अगर तो उसमें उसको पता है कि खिलाड़ी ने अगर ये क़दम उठाया तो गेम में ये हो जाएगा, वो क़दम उठाया तो वो हो जाएगा। अगर कुछ ऐसा हो जाए जिसके नियम उसके प्रोग्रैम में लिखे नहीं हैं तो वो वहीं रुक जाता है, या ग़लत जवाब देता है। लेकिन AI वाला कंप्यूटर सिस्टम अलग तरीक़े से काम करता है। उसको किसी इंसान की तरह से ही काम करना सिखाया जाता है। उसे कोई इंसान हर नियम नहीं बताता, बल्कि हजारों-लाखों उदाहरण दिखाए जाते हैं कि देखो ये काम पहले कैसे किए हैं लोगों ने और अब ख़ुद ही सीख जाओ कि ये कैसे होते हैं। जैसे किसी छोटे बच्चे को सैकड़ों कुत्तों और बिल्लियों की तस्वीरें दिखाकर सिखाओ और फिर एक नई तस्वीर दिखाओ तो वो समझ जाता है कि ये एक कुत्ते की तस्वीर है। ऐसे ही AI को बहुत सारा डेटा यानी जानकारी दे कर सिखाया जाता है कि फ़लां काम करने का पैटर्न क्या है। और फिर वो पैटर्न पहचानकर वो वाला काम करना सीख जाता है। एक-एक क़दम उठाने का फ़ॉर्मुला नहीं दिया जाता। उसको इंटेलिजेंट बनाया जाता है जैसे किसी इंसान की ट्रेनिंग की जाती है। इसी वजह से वो नई-नई चीजें भी कर लेता है। जैसे किसी की आवाज़ सुनकर समझ जाना, ये किसी फ़ोटो देख कर ही कोई बीमारी पकड़ लेना, इंसान जैसी बातचीत करना या अपने-आप लिखना-पढ़ना सब सीख जाता है वो। मतलब अब तक कंप्यूटर सिर्फ आदेश मानता था, जबकि AI अनुभव से खुद बेहतर होता जाता है। इंसान भी एक्सपीरियेंस से ही सीखता है। लेकिन एक इंसान कितनी चीज़ों का एक्सपीरियेंस ले लेगा? एक इंसान कितनी किताबें पढ़ कर समझ लेगा? आख़िर इंसान के दिमाग़ की एक लिमिट है, उसकी याददाश्त की भी एक लिमिट है। जबकि AI कंप्यूटर सिस्टम की जानकारी पचाने की कोई लिमिट ही नहीं। उसको पूरी लाइब्रेरी की किताबें पढ़ा दो चाहे तो। उसको कितने ही तरह के काम करने के तरीक़े सिखा दो। बस बिजली से भी तेज़ चलने वाला सर्किट चाहए उसको जो सब कुछ अपने अंदर समेट सके। और ये ताक़त देते हैं बहुत ही ऐडवांस्ड क़िस्म के सर्किट जो बने होते हैं बहुत ही ऐडवांस्ड क़िस्म की सेमिकंडक्टर चिप्स पर। ये जो AI सिस्टम की चिप्स होती हैं वही उसका दिमाग़ होती हैं। यानी जिसके पास जितनी ऐडवांस्ट AI चिप्स होंगी उसके AI का दिमाग़ उतना तेज़ होगा, उसका AI उतना ही ताक़तवर होगा। जैसे चैटजीपीटी का AI तो कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं आजकल, वो आपसे बात करता है, या कोई AI ऐप आपकी फ़ोटो से ही आपकी बीमारी तक पकड़ लेता है, या आजकल कारें बन रही हैं कुछ देशों में खुद चलती हैं कोई ड्राइवर ही नहीं होता, या फैक्टरी में मशीनें बिना इंसान के काम करती हैं, रोबॉट काम करते हैं, ये सब AI की वजह से हो पा रहा है। तो जितना AI का एक्सपीरियेंस होता जाएगा वो उतने काम करने लगेगा। पूरी सेना खड़ी की जा सकती है रोबॉट की जो ख़ुद ही फ़ैसले ले लेंगे किसी युद्ध में। ख़ुद ही सैटेलाइट चली जाएंगी अंतरिक्ष में। AI अपने आप उड़ने वाले ड्रोन चला लेगा, दुश्मन की मिसाइलों को बीच रास्ते में रोक लेगा, साइबर हमले कर देगा दुश्मन पर। सैटेलाइट की तस्वीरें, फोन कॉल, इंटरनेट का डेटा देख कर ख़ुफ़िया जानकारी ख़ुद ही पकड़ लेगा और बता देगा कि ख़तरा कहां है। नई दवाएं खोज लेगा, फैक्ट्रियों में रोबॉट से काम करवा लेगा, सालों की रिसर्च हफ़्तों में कर लेगा। तो जिस देश के पास ये ताक़त होगी वो देश दुनिया पर राज करेगा। लेकिन इस सब को करने की लिए चाहिएं वो ऐडवांस्ड चिप्स जिनसे AI के कंप्यूटर सिस्टम चलते हैं। और ऐसी चिप्स को बनाने में जो कंपनी सबसे आगे मानी जाती है वो है एनविडिया। एनविडिया वो अमेरिकी कंपनी है जो दुनिया की सबसे ताक़तवर कंप्यूटर चिप्स बनाती है। ये चिप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के दिमाग की तरह काम करती हैं। चैटजीपीटी जैसे स्मार्ट प्रोग्रैम, या AI के वीडियो बनाने वाले टूल, गाड़ियां खुद चलाने वाले सिस्टम और कई दूसरे AI वाले काम इन्हीं चिप्स की मदद से होते हैं। इस कंपनी के मालिक और मुख्य अधिकारी हैं जेन्सेन हुआंग। वो ख़ुद ताइवान मूल के हैं लेकिन अमेरिकी नागरिक है। AIकी दुनिया में बहुत बड़ा नाम है उनका। अमेरिका उनकी कंपनी की चिप्स बनाने की तकनीक चीन के हाथ में नहीं लगने देना चाहता। इसलिए अमेरिका ने 2022 से ही एनविडिया की सबसे ताक़तवर चिप्स सीधे चीन को बेचने पर रोक लगा रखी है। लेकिन आरोप ये है कि चीन इस रोक का तोड़ निकालने के लिए कई हथकंडे अपनाता है। कहते हैं कि सिंगापुर, मलेशिया, इंडोनेशिया जैसे देशों में चीन ने दूसरे नामों से कई कंपनियां खोल ली हैं जो एनविडिया की चिप्स खरीदती हैं, वहां AI के डेटा सेंटर बनाती हैं और फिर या तो चिप्स को चीन भेज देती हैं या उन डेटा सेंटरों को ही चीन की कंपनियों को किराए पर दे देती हैं। मतलब फ़र्ज़ी काग़ज़ात और बिचौलियों का जाल बिछाकर तकनीक चीन तक पहुंचाई जाती है। तो इसी की खोजबीन में अमेरिका की ख़ुफ़िया ऐजेंसियों ने नोट किया कि सिंगापुर की एक कंपनी थी मेगास्पीड नाम की। वो भी AI डेटा सेंटर चलाती थी और एनविडिया की बड़ी ग्राहक बन गई। और इस कंपनी ने कुछ सालों में अरबों डॉलर के एनविडिया के उपकरण खरीदे तो अमेरिकी एजेंसियों का शक हुआ। मेगास्पीड की एक उच्च अधिकारी थीं ऐलिस हुआंग। वो चीनी नागरिक थीं और कंपनी से जुड़ी थीं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि चीन की जासूसी एजेंसी, मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी, ने ऐलिस हुआंग को भर्ती किया था। और उनका काम था एनविडिया और जेन्सेन हुआंग को अपने जाल में फंसा कर चीन के लिए एनविडिया की चिप्स और तकनीक जुटाना। यानी चीन ने अपनी धुरंधर हमज़ा भेज दी एनविडिया में। ऐलिस और जेन्सन में नज़दीकी रिश्ता बन गया। और अब तो जेन्सन ने मान ही लिया है कि उन्होंने अपनी पत्नी से बवफ़ाई की। यानी हनीट्रैप के आरोप झूठे तो थे नहीं। कितनी संवेनशील जानकारियां चीन तक पहुंचाई गईं ये तो आगे जांच में ही पता चलेगा। हालांकि चीन सारे आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। लेकिन दुनिया में ताक़त की लड़ाई अब किस लेवल पर चल रही है वो तो इस ख़बर ने साफ़ कर ही दिया है। इसलिए इसको समझना ज़रूरी है कि ये दुनिया की सबसे बड़ी ख़बर कैसे बन गई। अब लड़ाई परमाणु बम से भी कहीं आगे निकल गई है। लेकिन आज के हमज़ा भले ही अब AI वाला खेल खेल रहे हों, लेकिन जासूसी का पैंतरा वही चला गया जो सदियों से चला रहा है। मौहब्बत के जाल में फंसाकर राज़ निकलवाना। हनीट्रैप। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/knowle…
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि ट्रंप तो हारे ही हारे साथ में नेतनयाहू की PM की गद्दी भी अब चली ही गई समझो। और उनको बाहर कर दिया इज़रायल के अरब नागरिकों ने। तो ये समझने वाली बात है कि इज़रायल में अरब नागिरक कौन लोग हैं जो वोट भी कर सकते हैं वहां पर? इज़रायल तो यहूदियों का देश है, तो ये 20% अरब कौन हैं? ग़ाज़ा और वेस्ट बैंक वाले हैं क्या ये लोग? नहीं, ये वो नहीं हैं। वो तो इज़रायल के चुनाव में वोट ही नहीं कर सकते। तो फिर ये कौन लोग हैं ये पूरा समझने की ज़रूरत है। इतना अब तो यहां की पब्लिक को भी पता चल गया कि इज़रायल की संसद में 120 सीटें हैं और वहां मोटे तौर पर तीन धड़े लड़ रहे थे चुनाव। एक था नेतनयाहू का गठबंधन, वो है यहूदी पार्टियों का। दूसरा था गादी आज़ेनकोट वाला गठबंधन, वो भी है यहूदी पार्टियों का। और तीसरा धड़ा था अरब पार्टियों का। 61 सीटें चाहिए थीं सरकार बनाने के लिए। वो तीनों में किसी की नहीं आईं। यहूदी पार्टियों में नेतनयाहू की साइड को मिलीं 53 सीटें, गादी आज़ेनकोट वाली साइड को मिलीं 48 सीटें, और बाक़ी 19 सीटें मिलीं अरब पार्टियों को। 61 किसी को नहीं मिलीं। तो या तो दोनों यहूदी धड़े मिल कर यहूदी एकता की सरकार बनाते। या गादी आइज़ेनकोट वाली साइड अरब पार्टियों का समर्थन लेती तब सरकार बनती। चक्कर क्या था कि हमास के जो तीन साल पहले हमले हुए थे उसके बाद से यहूदी पार्टियां अरब पार्टियों का समर्थन लेते हुए दिखना नहीं चाह रही थीं। लेकिन जब ट्रंप की पार्टी अमेरिका में हार गई तो यहूदी पार्टियों को भी साफ़ संकेत मिल गया कि ट्रंप की विरोधी डेमोक्रैटिक पार्टी इज़रायल का भले ही समर्थन करती रहे, नेतनयाहू का नहीं करेगा। ट्रंप की पार्टी के लोग भी कहने लग गए थे कि नेतनयाहू ने ही ट्रंप को ईरान युद्ध में घसीट लिया और वो इसी वजह से हार गए। और अमेरिका के समर्थन के बिना तो इज़रायल चल नहीं सकता। तो यहूदी पार्टियां समझ गईं कि नेतनयाहू को तो प्रधानमंत्री नहीं बना सकते। उधर अरब पार्टियों भी समझ गईं कि नेतनयाहू को बाहर करने का यही मौक़ा है तो उन्होंने गादी अआइज़ेनकोट का समर्थन करने का मन बना लिया। तो आइज़ेनकोट की साइड के 48 और अरब पार्टियों के 19 के समर्थन से 120 टोटल सांसदों में अब 67 ऐसे दिख रहे हैं जो आइज़नेकोट को प्रधानमंत्री बनवा देंगे। यानी नेतनयाहू का पत्ता साफ़ होता दिख रहा है। लेकिन यहां की पब्लिक को अभी भी ये क्लियर नहीं है कि ये इज़रायल के अंदर अरब वोटर कौनसे हैं जिन्होंने अरब पार्टियों को 19 सीटें दिला दीं जिसकी वजह से नेतनयाहू का पत्ता साफ़ होता दिख रहा है। वो समझने के लिए इज़रायल कैसे बना वो समझना पड़ेगा। पिछले तीन साल से जो वहां हो रहा है उसके बाद तो यहां की पब्लिक भी इज़रायल का नक़्शा तो इतनी बार देख देख के काफ़ी कुछ समझ गई है। कि मेडिटरेनियन सी यानी भूमध्य सागर के किनारे इज़रायल है। उसके उत्तर में लेबनान है। उसके पूर्व में ऊपर सिरिया है और उसके साथ जॉर्डन है। और इज़रायल के दक्षिण में ईजिप्ट है, मिस्र है। और इज़रायल के अंदर दो इलाक़े हैं वेस्ट बैंक और ग़ाज़ा पट्टी। ये इज़रायल के अंदर हैं लेकिन इज़रायल में नहीं हैं। मतलब इज़रायल से घिरे हुए हैं लेकिन इज़रायल में नहीं माने जाते। यहां जो अरब रहते हैं उन्होंने वोट नहीं किया इन चुनावों में। यहां तो पैलेस्टिनियन अथॉरिटी का शासन है। मतलब क़ब्ज़ा तो इज़रायल का है लेकिन शासन पैलेस्टिनियन अथॉरिटी का है। फ़िलीस्तीन अथॉरिटी। इसके चुनाव में 2006 में हमास जीत गया था। तो वेस्ट बैंक और ग़ाज़ा के अरब जो हैं वो वहां वोट देते हैं। तो इज़रायल की अरब पार्टियों को फिर कौन वोट देता है? वो हैं इज़रायल के अरब। तो क्या है कि इज़रायल कैसे बना ये समझिये। ये वो इलाक़ा है जहां से यहूदी धर्म शुरू हुआ। जीज़स क्राइस्ट भी बाद में आए और इस्लाम भी बाद में आया। पहले यहां यहूदी धर्म आया। ये सब बहुत सदियों पहले की बात हो रही है। फिर यहां रोम साम्राज्य का क़ब्ज़ा हो गया था और यहूदियों पर यहां ज़ुल्म हुए और उनको भगा दिया गया था और वो युरोप के दूसरे इलाक़ो में जा कर बस गए। लेकिन इज़रायल हमेशा उनकी गाथाओं में रहा कि यहूदियों की अपनी भूमि वही हैं। फिर पूरे अरब पर तुर्की के ऑटोमन तुर्क साम्राज्य का शासन हो गया। तो इस इलाक़े पर भी उनका शासन था। ये इलाक़ा फ़िलीस्तीन कहा जाने लगा था। और बंजर रेगिस्तान ही था। ऑटोमन तुर्कों का भी इस इलाक़े पर कोई बहुत ज़्यादा ध्यान नहीं रहता था। कई अरब क़बीले होते थे यहां रेगिस्तान में। फिर पहली वर्ल्ड वॉर में तुर्क हार गए। और ये फ़िलीस्तीन का इलाक़ा आ गया ब्रिटेन के राज्य में। तो 1917 में ब्रिटेन ने बोला कि इस बंजर इलाक़े में दुनिया भर के यहूदियों को बसने के लिए ज़मीन दी जाएगी जो भी आना चाहे। क्योंकि कई जगहों पर यहूदियों को प्रताड़ित किया जाने लगा था। उनको भगाया जा रहा था। तो यहूदी आ कर बसना शुरु हुए ब्रिटेन के शासन में। फिर तो हिटलर ने जर्मनी में यहूदियों पर ज़ुल्म ढाने शुरू कर दिये। और पूरे यूरोप से यहूदी भगाए जाने लगे। औऱ कई भाग कर फ़िलीस्तीन के इस बंजर रेगिस्तान में आ कर बसने लगे। फिर दूसरी वर्ल्ड वॉर हुई और हिटलर की हार हुई। लेकिन यहां इस इलाक़े में यहूदियों और यहां के अरबों में तनाव शुरू हो गया था। ब्रिटेन ने वही किया जो भारत में उसने किया। यहां भारत पाकिस्तान बना कर चला गया। वहां पर ब्रिटेन ने बोला कि हम तो जा रहे हैं शासन छोड़कर। यहां दो मुल्क बना दिये जाएं फ़िलीस्तीन में, एक यहूदियों का और एक अरबों का। UN में यानी संयुक्त राज्य में भी ये प्रस्ताव रखा गया कि दो देश बना दो। यहूदी तो राज़ी थे, लेकिन अरब नहीं माने। उनका कहना था कि यहूदी तो यहां बसाए गए हैं, ये तो अरब देश है। लेकिन 14 मई 1948 को यहूदी नेताओं ने इजरायल को एक स्वतंत्र देश घोषित कर दिया। ग़ाज़ा और वेस्ट बैंक वाला इलाक़ा अरब इलाक़ा था, वो उन्होंने छोड़ दिया और बाक़ी को इज़रायल घोषित कर दिया अगले ही दिन मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, लेबनान और इराक की सेनाएं हमला करने आ गईं इज़रायल पर। यानी इज़रायल बनते ही उसपर अटैक कर दिया अरब देशों ने। लेकिन इस 1948 के युद्ध में इजरायल जीत गया। अरब माने नहीं थे दो देश बनाने के लिए। यहूदी मान गए थे। लेकिन यहूदियों ने इज़रायल बना दिया और उसपर हमला हो गया तो इज़रायल जब जीत गया युद्ध में तो सात लाख अरब लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा वहां से। लेकिन उसके बाद भी जो अरब लोग इजरायल की नई सीमाओं के अंदर रह गए, उनकी संख्या करीब डेढ़ लाख थी। इजरायल ने उन्हें नागरिकता दे दी। इस तरह वो इजरायल के नागरिक बन गए और 1949 से ही वोट डालने लगे। आज उनकी संख्या बढ़कर लगभग बीस लाख हो गई है। वो इजरायल के अंदर के नागरिक हैं, इसलिए चुनाव में वोट डालते हैं। वेस्ट बैंक और गाजा को इज़रायल ने छोड़ दिया था क्योंकि वहां पर अरब देश बनना था जिसपर अरब माने नहीं थे। 1948 के युद्ध में वेस्ट बैंक पर जॉर्डन ने क़ब्ज़ा कर लिया था और ग़ाज़ा पर मिस्र ने क़ब्ज़ा कर लिया था। लेकिन फिर 1967 में युद्ध हुआ और फिर इज़रायल जीत गया। तो 1967 इजरायल ने जॉर्डन से वेस्ट बैंक छीन लिया और मिस्र से गाजा पट्टी छीन ली। लेकिन वहां रहने वाले अरब लोगों को इजरायल ने अपना नागरिक नहीं बनाया। वहां आंदोलन जलता रहा और 1994 में वहां पर एक पैलेस्टिनियन अथॉरिटी बनाने पर राज़ी हो गया। कि वो लोकल शासन कर लेगी। और क़ब्ज़ा हालांकि इज़रायल का ही है। उम्मीद ये थी कि ये पैलेस्टिनियन अथॉरिटी आगे चल कर एक फ़िलीस्तीन देश बन जाएगी और जो 1948 में बात हुई थी UN और अरब नहीं माने थे आख़िर वही होगा। मतलब एक यहूदियों का इज़रायल और ये वेस्ट बैंक और ग़ाज़ा में अरब लोगों का देश हो जाएगा फ़िलीस्तीन। लेकिन वो बात उस दिशा में जाने के बजाए और बिगड़ गई। और हमास ने चुनाव जीत लिये वहां 2006 में। और तबसे ये तनाव बना हुआ है। हमास कहता है कि पूरा इज़रायल ही फ़िलीस्तीन बना देंगे और इज़रायल की यहूदी पार्टियां हमास को ही ख़त्म करने की बात कहती हैं। लेकिन हमास के 2023 के हमलों के बाद क्या हुआ कि इज़रायल के अंदर जो अरब रहते हैं जिनको इज़रायल शुरू से अपना नागरिक मानता रहा है उनको भी नेतनयाहू सरकार में बहुत कुछ झेलना पड़ा। इससे पहले तक वो लोग कोई बहुत ज़ोर-शोर से इज़रायल के चुनावों में वोट नहीं डालते थे। यहूदी ही ज़्यादा डालते थे। जो अरब इज़रायल के नागरिक है वो तो रेगिस्तान वगैरह में ज़्यादा रहते हैं और अब भी क़बीलों वाला ही रहन-सहन है उनका। उनकी महिलाएं तो वोट देने जाती ही नहीं थीं। लेकिन इस बार इजरायल के अरब नागरिकों ने भारी संख्या में वोट डाला। पहले 40% लोग भी वोट नहीं डालने आते थे अरब समुदाय के इज़रायल के चुनाव में। इस बार करीब 80% लोग वोट डालने गए। नेतनयाहू की नीतियों के ख़िलाफ़। और नतीजा ये हुआ कि अरब पार्टियों को 19 सीटें मिल गईं और उन्होंने ही रोका नेतनयाहू को फिर से PM बनने से। वो अरब जो शुरू से इज़रायल के अंदर ही रह रहे हैं उन्होंने इस बार अपनी ताक़त दिखा दी। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/knowle…
Alok Kumar retweeted
SCOOP: Major U.S. banks are detecting unauthorized third-party AI agents inside customer accounts, including some attempting to take actions that appear to be independent of user instructions, sources told Axios.
The findings have alarmed banking executives, who are racing to restrict access to their systems as AI moves at a velocity faster than financial institutions can respond, multiple industry and bank executives told Axios.
Several banks are now preparing for worst-case and even “day after” scenarios, including how to rapidly secure or restore customer accounts if things go wrong, the people said.
Several bank executives told Axios they're struggling to distinguish between human users and AI agents. One executive said banks also struggle to determine whether agents are authorized by customers or potentially operating without their permission, more akin to rogue agent behavior.
Read my latest for Axios here: axios.com/2026/10/22/ai-agen…
Alok Kumar retweeted
#ExpressInvestigation | Bihar has been dry for nearly a decade, but its drug problem is growing.
An investigation by The Indian Express looks at the changing narcotics market, the rise in drug cases and what it means for a state already under pressure from addiction and limited treatment facilities.
Read: indianexpress.com/article/ex…
Written by: Himanshu Harsh
The Ministry of Information and Broadcasting has advised all private satellite TV channels to strictly comply with the Programme Code, warning that violations may invite action under the Cable Television Networks (Regulation) Act, 1995. Channels have been asked to ensure responsible reporting, avoid live coverage of anti-terror operations, exercise caution with violent visuals, protect sexual offence victims’ identities, use authentic maps of India and prevent communal or anti-national content. The advisory also calls for caution in using AI tools and stronger editorial oversight.
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि क्या चीन में जनसंख्या के झूठे आंकड़े जारी किये जाते रहे हैं इतने साल तक? क्या चीन की अर्थव्यवस्था का महल ताश के पत्तों का है? एक ऐसी ख़बर से चीन से आ रही है जिसपर दुनिया भर में विश्लेषण हो रहा है कि क्या चीन ऐसी चिंगारी सुलग रही है जो अगर भड़क गई तो ऐसा धमाका कर सकती है कि सब धराशायी हो सकता है? वैसे तो चीन में ख़बरों पर ऐसा कंट्रोल होता है कि अंदर क्या चल रहा है वो पता नहीं चल पाता, लेकिन नोट किया गया है कि एक ऐसी ख़बर को वहां दबाया जा रहा है जो वहां लोगों में बढ़ रही ज़बरदस्त नाराज़गी की ओर इशारा कर रही है। ये चिंगारी सुलगना शुरू हुई थी 7 साल पहले 2019 में। वहां एक रिपोर्ट आई थी। उस रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि वहां पेंशन का जो पैसा कर्मचारियों को जमा करवाना पड़ता है वो 2027 के बाद से गिरना शुरू हो जाएगा और 2035 तक पूरा ख़त्म हो जाएगा। ख़त्म हो जाएगा पेंशन का पैसा। क्यों? क्योंकि चीन ने इतने दशकों तक एक नियम बनाया हुआ था पब्लिक के लिए। कि वो सिर्फ़ एक बच्चा पैदा कर सकते हैं। वही नियम आज चीन के ऊपर तलवार की तरह लटक रहा है। चीन ने 1979-80 के आसपास एक-बच्चा नीति शुरू की थी क्योंकि आबादी बहुत तेजी से बढ़ रही थी और सरकार को डर था कि इतने लोग होंगे तो देश तरक़्क़ी कैसे करेगा। तो फ़रमान जारी कर दिया गया कि सब एक ही बच्चा पैदा कर सकते हैं। चीन तो चीन है। लोकतंत्र तो है नहीं। सरकार ने कह दिया एक ही बच्चा पैदा कर सकते हैं तो एक ही बच्चा करने लगे लोग। बच्चों की संख्या कम होती चली गई तेज़ी से और काम करने वाली उम्र के लोगों की संख्या ज्यादा हो गई। परिवारों को कम बच्चों की परवरिश करनी पड़ती थी, इसलिए वो ज्यादा बचत कर पाते थे और ज्यादा लोग फैक्ट्रियों और नौकरियों में लग गए। 1980 से 2000 तक चीन ने बहुत ही तेज़ी से तरक़्क़ी की। अब वही नीति उल्टा असर दिखा रही है। काम करने वाली उम्र के लोगों की संख्या 2015 के आसपास अपने चरम पर पहुंचकर अब बहुत ही तेज़ी से घट रही है। बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अमेरिका में चीनी मूल के एक जनसंख्या एक्सपर्ट हैं यी फुशियान। वो कह रहे हैं कि चीन की जनसंख्या उतनी है ही नहीं जितनी बताई जाती है। बताते हैं 140 करोड़ की आबादी, जबकि यी फ़ुशियान कह रहे हैं कि असल आबादी 127 करोड़ से ज़्यादा नही है और लगातार घटती जा रही है। वो बच्चों के टीके कितने लगे और स्कूल में कितने बच्चों का दाख़िला हुआ उन सरकारी आंकड़ों के आधार पर ये कह रहे हैं कि आबादी उतनी है नहीं जितनी चीन बता रहा है। और फिर जो ख़तरे की घंटी बजाने वाली ख़बर थी वो आ गई। चीन की सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का फ़ैसला सुना दिया। यानी साफ़ है कि वहां बुज़ुर्ग ज़्यादा होते जा रहे हैं और पैनिक बढ़ता जा रहा है सरकार में। कुछ टाइम पहले तक काम करने वाले हर दो लोग, पेंशन पाने वाले एक आदमी का बोझ संभाल रहे थे। लेकिन अब काम करने वाली उम्र के लोग ही कम होते जा रहे हैं। इतने दशकों से एक ही बच्चा पैदा होता गया है परिवारों में तो अब युवा ही कम हो गए हैं। फ़ैक्टरियां तो बना दीं पूरी दुनिया के लिए चीन ने। उनमें काम कौन करेगा? और इतने सारे लोग जो पहले काम कर रहे थे उनकी पेंशन कहां से आएगी? तो रिटायरमेंट की उम्र बढ़ा दी सरकार ने। 75 साल में पहली बार रिटायर होने की उम्र बढ़ा दी। लोगों में नाराज़गी है। लेकिन कोई कुछ बोल तो सकता नहीं चीन में। लेकिन सरकार को अंदाज़ा तो है कि इससे लोगों में विद्रोह हो सकता है। तो रिटायर होने की उम्र एक साथ नहीं बढ़ाई। धीरे-धीरे कर के बढ़ेगी 15 साल तक। वहां पुरुषों और महिलाओं की रिटायर होने की उम्र अलग होती है। पुरुषों के लिए पहले रिटायरमेंट की उम्र 60 साल थी, अब उसे 63 साल तक बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं के लिए ये उम्र 55 से बढ़ाकर 58 की जा रही है। लेकिन बढ़ोतरी बहुत छोटी-छोटी किस्तों में हो रही है। हर चार महीने में एक महीने जोड़ दिया जा रहा है रिटायर होने की उम्र में। इस तरह 2039-40 के आसपास रिटायर होने की नई उम्र पूरी तरह लागू हो जाएगी। इसके साथ ही काम करते वक़्त पेंशन के लिए जो सैलरी का हिस्सा देना पड़ता है वो भी बढ़ाया जा रहा है। यानी चीन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। 2035 आते-आते सब कुछ ख़त्म ना हो जाए उसकी तैयारी तो चीन कर रहा है लेकिन लोगों में काफी नाराज़गी दिख रही है। खुला विद्रोह या सड़कों पर आंदोलन वहां तो होने नहीं देती सरकार, लेकिन चिंगारी सुलग रही है इसके कई संकेत मिल चुके हैं। जब रिटायर होने की उम्र बढ़ाने के फ़ैसले की सरकार ने घोषणा की तो वहां के सोशल मीडिया पर तो लोगों हैशटैग बनाकर करोड़ों मेसेज डाल दिये। वहां बाक़ी दुनिया में जो सोशल मीडिया चलता है उसको चलने भी नहीं देती सरकार। उनका अपना सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म है वीबो, उसपर लोगों ने बहुत ही तीखा लिखना शुरु कर दिया। करोड़ों बार मेसेज फॉर्वर्ड हो गए। कई लोगों ने लिखा कि युवाओं के लिए नौकरियां पहले से कम हैं, अब बुज़ुर्ग और देर तक काम करेंगे तो युवाओं को और नुकसान होगा। पब्लिक कहने लगी कि जब पैदा हुए तो कहा गया कि आबादी ज्यादा है, जब बच्चे पैदा करने का समय आया तो कह रहे थे एक बच्चा ही कर सकते हो, और अब रिटायर होना चाहते हैं तो कह रहे हैं लोग कम हैं और काम करो। लेकिन सड़कों पर किसी को आने नहीं दिया गया और ये सब विरोध ऑनलाइन ही रहा और उसे जल्दी सेंसर भी कर दिया गया। लेकिन चीन की ताक़त ही उसकी फ़ैक्टरियां हैं, और उन्हीं पर ख़तरा खड़ा हो गया है ये ज़्यादा देर तक छुपा नहीं पा रही चीन की सरकार। युवा कम होते जा रहे हैं और बुजुर्ग ज्यादा होते जा रहे हैं, तो फैक्ट्रियों में काम कौन करेगा? चीन की तरक़्क़ी ही सस्ती मज़दूरी पर हुई है अब तक। अचानक सारा प्लैन ध्वस्त होता जा रहा है। IMF जैसी संस्थाओं के अनुमान कहते हैं कि सिर्फ आबादी के बुढ़ापे से ही आने वाले सालों में सालाना विकास दर 2% तक गिर सकती है। चीन AI और रोबॉट का सहारा लेने का प्लैन बना रहा है। कि मज़दूर कम पड़ेंगे तो रोबॉट फ़ैक्टरियां संभाल लेंगे। लेकिन सामान ख़रीदने वाले भी तो जवान लोग ही होते हैं। वो बाज़ार भी तो छोटा होता जा रहा है चीन के अंदर अगर बुज़ुर्ग ही बुज़ुर्ग हो जाएंगे तो। यानी चीन को अपना सामान दुनिया के दूसरे देशों को बेचना ही पड़ेगा नहीं तो उसका सारा फ़ैक्टरियों का म़ॉडल ही धराशायी हो जाएगा। यानी ख़रीदने वालों की ताक़त बढ़ती चली जाएगी और सामान बेचने वाले चीन को झुकने पर ये ताक़त मजबूर कर सकती है। अभी तो हालत ये है कि चीन ब्लैकमेल करता है ख़रीदने वाले देशों को। ये सारा खेल पलट सकता है। चीन की GDP बढ़ने की रफ़्तार पहले ही धीमी पड़ चुकी है। रेलगाड़ी का कोयले का इंजन याद है आपको? शोले फ़िल्म देखा होगा अगर याद ना हो तो। कैसे भर-भर कर कोयला डालना पड़ता था इंजन को तेज़ी से दौड़ाने के लिए याद है? वही हाल है चीन का। इंजन को चलाने वाला कोयला भी कम होता जा रहा है और जय और वीरू जैसे जवान भी नहीं आ रहे कोयला डालने के लिए। गब्बर सिंह जब पूछेगा कि कितने आदमी थे? तो सांभा बताएगा कि सरदार एक टाइम पर तो 140 करोड़ होते थे,लेकिन सब बूढे हो गए। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/knowle…
Alok Kumar retweeted
सौ बात की एक बात ये कि युरोप में जगह-जगह जो आंदोलन हो रहे हैं वो युवाओं की वजह से हो रहे हैं या बुज़ुर्गों की वजह से हो रहे हैं? फ़्रांस और युरोप में कई जगह जो ये आंदोलन हो रहे हैं, हिंसा हो रही है, ये सब जेन ज़ी के विरोध प्रदर्शन बताए जा रहे हैं वो हक़ीक़त तो है लेकिन पूरी कहानी नहीं है। असली वजह एक ऐसा बुनियादी बदलाव है जिसको हर देश को समझने की ज़रूरत है। फ़्रांस में इस समय जो विरोध चल रहे हैं वजहें जो बताई जा रही हैं वो तो ये बताई जा रही हैं कि स्कूलों में टीचरों की भारी कमी चल रही है, हर क्लासरूम में बहुत ज़्यादा बच्चे भरे जा रहे हैं, स्कूलों की इमारतें टूटी-फूटी हालत में हो गई हैं। तो स्कूलों का बजट बढ़ाया जाए। पुर्तगाल में हज़ारों लोग सड़कों पर आ गए हैं क्योंकि वहां मकानों की क़ीमतें बढ़ गई हैं, किराए आसमान छू रहे हैं, वेतन कम हैं। इटली में मिलान और अन्य शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं कि स्कूलों के लिए हालत ख़स्ता लगी पड़ी है, किराए बहुत बढ़ गए हैं। बेल्जियम में छात्र निकल आए हैं सड़कों पर कि यूनिवर्सिटी की फ़ीस बढ़ा दी गई है, सरकार ने बजट कम कर दिया है। ऐल्बेनिया में छात्र विश्वविद्यालय की खराब हालत और ऊंची फीस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं। स्पेन में भी लोगों को मकान नहीं मिल पा रहे, किराए बहुत बढ़ गए हैं। यानी सब जगह एक बड़ी वजह ये दिख रही है विरोध की कि युवाओं को जो सरकार से मिलता है उसका बजट सरकार उतना नहीं दे रही जितना देना चाहिए। तो समझने वाली बात ये है कि बजट जा कहां रहा है? इतना ज़्यादा विरोध है तो वहां की सरकारें स्कूलों कॉलेजों का बजट बढ़ा क्यों नहीं रहीं? वहां तो सरकारें मकान बनाने पर बहुत पैसा ख़र्च करतीं थीं ताकि लोगों को रहने की दिक़्क़त ना हो। तो ऐसा-कैसे हो रहा है कि युरोप के देशों को पैसा कम पड़ रहा है? वो कोई ग़रीब देश थोड़े ही हैं। और युरोप में तो टैक्स भी बहुत लेती हैं सरकारें। और विरोध की बड़ी वजह ये भी है। क्योंकि लोग टैक्स बहुत देते हैं और अब तक तो ये मॉडल था कि टैक्स सरकार लेती थी और उसके बदले में लोगों को सुविधाएं मिलती थीं। स्कूल मिलते थे, मकान मिलते थे। वो नहीं मिल पा रहा इसलिए विरोध इतना उग्र होता जा रहा है। यहां के लोग वहां के टैक्स सुन लें होश ही उड़ जाएं। फ़्रांस में तरह-तरह के टैक्स इतने हैं कि एक आम वर्कर को औसत 47% टैक्स देना पड़ता है, मतलब यूं समझ लो कि आधी कमाई टैक्स में चली जाती है। बेल्जियम में औसत टैक्स 53% के क़रीब है, इटली में भी लगभग 47% के आसपास है, स्पेन और पुर्तगाल में भी लगभग 40% कमाई टैक्स में चली जाती है आम पब्लिक की। इसलिए सब लोग ग़ुस्से में हैं कि सुविधाएं तो दुरुस्त करो। तो इतना सारा टैक्स ले कर ये सारे युरोप के देश अब तक इतनी अच्छी सुविधाएं दे पा रहे थे तो अब क्यों नहीं दे पा रहे? उसकी वजह ये है कि वहां टैक्स देने वाले कम होते जा रहे हैं कई साल से, और टैक्स के पैसे से सुविधाएं लेने वाले बढ़ते जा रहे हैं। सिर्फ़ शरणार्थियों की बात नहीं है कि सिरिया से, इराक़ से, अफ़्रीका से, जगह-जगह से मुसलमान शरणार्थी आ गए हैं युरोप में तो उनपर ख़र्च हो रहा है। ये नैरेटिव युरोप की कई पार्टियां ज़रूर बना रही हैं। अब तो ट्रंप ने भी कह दिया कि फ़्रांस में ये सब हिंसा इसीलिए हो रही है। लेकिन ये सिर्फ़ एक फ़ैक्टर है। जो बड़ा फ़ैक्टर है उसकी बात नहीं हो रही है और उसको समझने की ज़रूरत है। टैक्स देने वाले इसलिए कम हो गए हैं युरोप में क्योंकि टैक्स कौन देता है? जो काम करते हैं। और काम कौन करते हैं? जो काम करने की उम्र के होते हैं। युरोप में लोगों ने कई दशकों से बच्चे ही पैदा करने कम कर दिए थे। जनसंख्या ही घटती जा रही है। तो हो क्या गया है कि वहां बुज़ुर्ग ज़्यादा हो गए हैं। तो बजट कहां जा रहा है? पेंशन में। तनख़्वाहें नहीं बढ़ा पा रही सरकारें। क्योंकि पैसा तो पेंशन में जा रहा है। अस्पतालों में जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं में जा रहा है। स्कूलों की मरम्मत कहां से हो? टैक्स तो मोटा ले रहे हैं। 50%से ज़्यादा टैक्स कहां से ले लें? लेकिन काम करने की उम्र के लोग ही उतने नहीं है। बुज़ुर्ग इतने हो गए हैं। वो टैक्स देते नहीं। उनको पेंशन देनी पड़ती है क्योंकि उन्होंने जब काम किया तो इतना मोटा-मोटा टैक्स दिया था। उनके इलाज पर अस्पतालों में ख़र्च करना पड़ता है क्योंकि उन्होंने इतना मोटा-मोटा टैक्स दिया था। लोग बच्चे कम पैदा कर रहे हैं और मेडिकल सुविधाएं और रिसर्च ऐसी हो गई है कि लोग ज्यादा लंबे समय तक जी रहे हैं। युवा काम करने वालों की संख्या कम हो रही है और बुज़ुर्गों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फिर भी फ़्रांस में बजट का लगभग 12% सरकरा शिक्षा पर ख़र्च करती है। लेकिन उसमें 32% कहां चला जाता है? टीचरों और दूसरे कर्मचारियों की पेंशन में। यानी एक तिहाई पैसा तो पेंशन देने में चला जाता है, नए टीचरों की भर्ती कहां से होगी? स्कूल कहां से बनेंगे? स्कूलों की मरम्मत कैसे होगी? और स्कूलों के टीचरों की पेंशन की ही बात नहीं है, फ्रांस में तो देश की कुल अर्थव्यवस्था का लगभग 14% ख़र्च ही पेंशन पर हो रहा है सरकार का। कुछ टाइम पहले आपको याद होगा शायद इसी वजह से राष्ट्रपति मैक्रों की सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 62 साल से बढ़ाकर 64 साल करने की कोशिश की थी। पेंशन का ख़र्च कम करने के लिए ये कोशिश थी। लेकिन लाखों लोग सड़कों पर आ गए थे कि पहले ही 62 साल परल रिटायर हो रहे हैं, 64 तक क्यों काम करेंगे? सरकार को फ़ैसला वापस लेना पड़ गया था। यही सिचुएशन यूरोप के ज़्यादातर देशों है। जर्मनी में, स्पेन में, इटली में सब जगह बुज़ुर्ग ज़्यादा हो गए हैं। लोगों ने इतने सालों तक बच्चे ही पैदा नहीं किए। या कम पैदा किये। अब उन सबको पेंशन देनी है, उनके इलाज के लिए अस्पताल चलाने हैं, लेकिन उनकी जगह काम करने के लिए युवा उतने आए नहीं नहीं क्योंकि उनके बच्चे ही नहीं थे उतने। तो टैक्स कौन देगा कि पेंशन का पैसा दे सकें? अब आ जाइए सरकार पर दबाव पर। जब रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था फ़्रांस की सरकार ने तो फ़ैसला वापस लेना पड़ा था। तो वो दबाव क्यों काम कर गया सरकार पर और जेन ज़ी क्यों नहीं दबाव डाल पा रहे इतनी हिंसा के बाद भी? क्योंकि फ़्रांस के वोटरों में 30% यानी लगभग एक तिहाई 65 साल से ज़्यादा उम्र के हैं। यानी हर तीन में एक वोटर तो बुज़ुर्ग है वहां पर। और 25 साल से कम कितने वोटर हैं? सिर्फ़ 11%, 30 साल से कम उम्र वाले भी सिर्फ़ 17% वोटर ही हैं। यानी 30% लोग तो 65 साल से ज़्यादा उम्र के हौं और सिर्फ़ 17% 30 साल से कम उम्र के हैं। 25 साल से कम वाले तो 11% ही हैं। तो कौनसा वोटबैंक बड़ा हुआ? चुनावों का तो हिसाब-किताब आप जानते ही हो। ऊपर से बुज़ुर्ग लोग तो वहां पक्का वोट देने जाते हैं, युवा तो उतनी तादाद में हैं भी नहीं और जितने हैं वो वोट देने उतने जाते भी नहीं। ये है हक़ीक़त के पीछे की हक़ीक़त। जनसंख्या बढ़ना ही समस्या नहीं होती। जनसंख्या घटना और तेज़ी से घटना तो बहुत ही बड़ी समस्या हो जाती है। सौ बात की एक बात।
hindi.news18.com/news/knowle…
Alok Kumar retweeted
One conversation. Every question that matters to India. @SecRubio, in conversation with me, exclusively on Network18 channels at 9 pm tonight.
@StateDept @USAndIndia @CNNnews18 @CNBCTV18Live @firstpost @News18India
Alok Kumar retweeted
🇺🇸🇮🇳America’s top diplomat. India’s toughest questions.
Network18 के एडिटर-इन-चीफ @18RahulJoshi की अमेरिका के विदेश मंत्री @marcorubio से बड़ी एक्सक्लूसिव बातचीत।
भारत-अमेरिका संबंधों से जुड़े अहम सवालों और दोनों देशों के भविष्य की राह पर होगी खास चर्चा।
📺 आज रात 9 बजे, सिर्फ News18 India पर।
#MarcoRubio #IndiaUSRelations #Network18 #BigExclusive
Alok Kumar retweeted
हो जाईए तैयार… आज रात 9बजे
Editor-in-chief @18RahulJoshi के साथ अमेरिका के @SecRubio का साक्षात्कार।
हर सवाल जो देश के मन में हैं… देखिए @News18India पर
Alok Kumar retweeted
Exiled critic of Rwandan president found beheaded bbc.in/3TKimdt
Alok Kumar retweeted
Dear Delhi Traffic police, this James Bond is on the road near Chhatarpur metro station, right now. @dtptraffic @DelhiPolice
Alok Kumar retweeted
This week, our Hindu neighbors celebrate the Goddess Durga during the festival of Navaratri.
Our neighbors will dance Garba, venerate the Goddess Durga with Sindur Khela, receive Tika from elders, set up Golu in their homes, and so much more.
Whether your family calls it Durga Puja, Dashain, Dussehra, or Navratri, may this festival mark a season of reflection and renewal.
Alok Kumar retweeted
🇮🇹 STRAIGHT OUT OF AN ACTION MOVIE!
Italy BLEW UP a massive section of a highway bridge, and the whole thing collapsed in SECONDS.
Engineers planted explosives inside the Tevere Viaduct near Viterbo, bringing down 13 of its 33 spans in a spectacular controlled demolition.
The bridge stretches nearly 1.4 KILOMETERS, and the explosives were carefully positioned to make the roadway fall STRAIGHT DOWN without destroying the neighboring structures.
The operation is part of a €41.5 MILLION project to rebuild and reinforce the viaduct.
Writer: Sol




























