Durgaprasad Agrawal retweeted
राजस्थान की जनता वाक़ई ग़ज़ब है 😂😂
जैसे ही किसी पार्टी को घमंड होने लगता है
राजस्थान तो अब अपना ही है
वैसे ही जनता उठा कर ज़मीन पर पटक देती है…
और कहती है…. औक़ात मत भूलना…😂😂
Durgaprasad Agrawal retweeted
Book tearing protest! #soniagandhibook
Durgaprasad Agrawal retweeted
आप कोलंबिया युनिवर्सिटी के शहर न्यूयॉर्क में अपने काडर की धोती कुर्ते में बेधड़क परेड करवा दें, आपकी बात सच साबित हो जायेगी और तुलना में जाकिटधारी कांग्रेस कमतर नज़र आयेगी।
नहीं करा सकते, तो नवंबर महीने में वहाँ का संभावित तापमान जानने वालों में (आज सुबह ७डिग्री)भद न पिटवायें।
Durgaprasad Agrawal retweeted
BRAEKING: राष्ट्रपति ट्रंप ने मैडम फसाद म्यूजियम में मोदीजी के मोम के पुतले का उद्घाटन किया 🇮🇳🤝🇺🇸
🚩🚩🚩
Durgaprasad Agrawal retweeted
एक सप्ताह में किताब बिकी 2 लाख ...
बरनोल बिका 56 लाख,
ये भक्त डबल बरनोल लगा रहे हैं।
जलन ज्यादा हो रही होगी🤣
Durgaprasad Agrawal retweeted
राहुल गांधी जिस भाव के साथ अपनी माँ के लिए मंच से बोले… उसमे बहुत कुछ था।
लेकिन दिल छूने वाली बात ये थी कि “लोगो को लगता है मेरी माँ इंट्रोवर्ट है, ऐसा नहीं है। मेरी माँ एक्सट्रोवर्ट है लेकिन जब लाइफ के “दो एंकर” चले गए तो वो सख़्त, कम बोलने वाली और कम एक्सप्रेस करने वाली हो गई” … “इस किताब में वो माँ है, जिसे हमने दादी के बाद खो दिया था”
ज़िन्दगी के थपेड़े आपसे कब क्या छीन लेते हैं, आप क्या क़ीमत चुकाते हैं, ये हिस्सा बड़ा “निजी” होता है। सोनिया गांधी की “belonging” वही क़िस्सा है।
Durgaprasad Agrawal retweeted
सोनिया गांधी की किताब के विमोचन समारोह की इस क्लिप में सबसे मोहक दृश्य, राहुल गांधी का अपनी मां को चूमना और प्रियंका गांधी का गले लगा कर पीठ पर हाथ फेरना।
#BookLaunch #BelongingAJourneyOfLove
Durgaprasad Agrawal retweeted
नेहरू की जयंती पर उन लोगों से कुछ सवाल बनते हैं जो सोनिया गांधी की जीवनी के साथ विडियो डाल रहे हैं और फोटो ट्वीट कर रहे हैं।
मुझे पक्का यक़ीन है कि कांग्रेस के ऐसे अधिकांश नेताओं और कार्यकर्ताओं को ये दस बातें मालूम नहीं होंगी! मैं उनसे एक छोटा-सा सवाल पूछना चाहता हूँ : आप सोनिया गांधी की किताब के साथ फोटो खिचवा कर डाल रहे हैं, लेकिन सोनिया गांधी जिस नेहरू को अपना वैचारिक पूर्वज बताती हैं, उनकी लिखी दस पुस्तकों के आप नाम भी जानते हैं?
नेहरू केवल भारत के पहले प्रधानमंत्री नहीं थे। वह विश्व-इतिहास के अध्येता, असाधारण गद्यकार, वैज्ञानिक चेतना के समर्थक और भारतीय सभ्यता के अत्यंत जिज्ञासु व्याख्याकार थे।
आइए, उनकी दस महत्त्वपूर्ण पुस्तकों और लेखन-संकलनों से परिचित हों।
1. Soviet Russia: Some Random Sketches and Impressions (1928)
नेहरू ने 1927 में सोवियत संघ की यात्रा की। यह पुस्तक उसी अनुभव से निकली। रूसी क्रांति, किसानों, स्त्रियों, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और समाजवादी प्रयोगों पर उनकी दृष्टि इसमें दिखाई देती है। कांग्रेसियों को शायद आश्चर्य होगा कि उनका महानायक पूँजीवाद के विकल्पों का अध्ययन भी करता था।
2. Letters from a Father to His Daughter (1929-1930)
दस वर्ष की इंदिरा को लिखे पत्रों में नेहरू पृथ्वी की उत्पत्ति, मानव विकास और सभ्यताओं का इतिहास समझाते हैं। यहाँ एक पिता अपनी बेटी को धार्मिक आख्यानों से नहीं, वैज्ञानिक जिज्ञासा से संसार समझाना चाहता है। शिक्षा पर लिखी गई सबसे सुंदर भारतीय पुस्तकों में इसकी गणना होनी चाहिए।
3. Glimpses of World History (1934–35)
जेल से बेटी इंदिरा को लिखे दो सौ पत्र! प्राचीन सभ्यताओं से आधुनिक क्रांतियों तक विश्व-इतिहास का विराट आख्यान। अद्भुत यह कि नेहरू इतिहास को केवल राजाओं और युद्धों का इतिहास नहीं मानते। उनके यहाँ समाज, अर्थव्यवस्था, विचार और मनुष्य की स्वतंत्रता भी इतिहास के नायक हैं।
4. An Autobiography (1936)
यह किसी राजनेता का आत्मप्रशस्ति-पत्र नहीं, स्वयं से जिरह करती हुई असाधारण आत्मकथा है। नेहरू अपने संशयों, राजनीतिक मतभेदों और बौद्धिक विकास को पाठकों के सामने खोलते हैं। इसका अमेरिकी संस्करण Toward Freedom नाम से प्रकाशित हुआ। क्या आज के कितने राजनेता इतनी निर्मम आत्मालोचना कर सकते हैं?
5. India and the World (1936)
निबंधों का यह संग्रह भारत की स्वतंत्रता को अंतरराष्ट्रीय राजनीति और विश्व की परिवर्तनशील शक्तियों के संदर्भ में रखता है। नेहरू के लिए भारतीय राष्ट्रवाद संसार से अलग-थलग खड़ा कोई पवित्र द्वीप नहीं था। उसकी नियति विश्व-इतिहास से जुड़ी हुई थी।
6. Eighteen Months in India (1938)
यह नेहरू के राजनीतिक लेखन का महत्त्वपूर्ण संग्रह है। इसमें राष्ट्रीय आंदोलन की बेचैनियाँ और तत्कालीन भारतीय राजनीति की जटिलताएँ सामने आती हैं। इसे पढ़कर समझा जा सकता है कि नेहरू के लिए स्वतंत्रता आंदोलन केवल अंग्रेज़ी शासन से सत्ता हस्तांतरण का प्रश्न नहीं था।
7. China, Spain and the War (1940)
चीन पर जापानी आक्रमण, स्पेन के गृहयुद्ध और उभरते फासीवाद की पृष्ठभूमि में नेहरू के लेखन का संग्रह। इस पुस्तक का महत्त्व यह है कि नेहरू की स्वतंत्रता की अवधारणा भारत की सीमाओं पर समाप्त नहीं होती। अन्य देशों के उत्पीड़ित मनुष्यों की स्वतंत्रता भी उन्हें उतनी ही प्रिय थी।
8. The Unity of India (1941)
1937 से 1940 के लेखन का संग्रह। सांप्रदायिकता, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता की चुनौतियों से जूझता नेहरू का राजनीतिक विवेक इसमें उपस्थित है। नेहरू समझते थे कि भारत की एकता उसकी विविधता को मिटाकर नहीं, उसे स्वीकार करके निर्मित होगी।
9. The Discovery of India (1946)
अहमदनगर क़िले की जेल में लिखी गई वह महान कृति, जिसमें भारत किसी धार्मिक पहचान या एकवंशीय अतीत का नाम नहीं, बल्कि सहस्राब्दियों में विकसित होती बहुलतावादी सभ्यता है। उपनिषदों से बुद्ध, अशोक, भक्ति, इस्लामी प्रभावों और आधुनिक भारत तक। यह पुस्तक भारतीयता की एक असाधारण बौद्धिक खोज है।
10. A Bunch of Old Letters (1958)
पत्रों का वह विलक्षण संग्रह, जिसमें गांधी, जिन्ना, पटेल, सुभाषचंद्र बोस और अनेक ऐतिहासिक व्यक्तित्वों से जुड़े राजनीतिक संवाद मिलते हैं। इनमें नेहरू को लिखे गए पत्र भी हैं और उनके अपने पत्र भी। इतिहास यहाँ पाठ्यपुस्तक नहीं, जीवित मनुष्यों के बीच चलने वाला संवाद बन जाता है।
कांग्रेस के लोगों को नेहरू की तस्वीरें कम और उनकी किताबें ज़्यादा खोलनी चाहिए।
क्योंकि जिस राजनीतिक दल के नेताओं ने अपने सबसे बड़े विचारक को पढ़ना छोड़ दिया हो, वह दल अपने अतीत का उत्तराधिकारी तो हो सकता है, उसके भविष्य का निर्माता नहीं।
जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर विनम्र अभिवादन!
Durgaprasad Agrawal retweeted
Durgaprasad Agrawal retweeted
अमित शाह सदन में कह चुके हैं कि SIR पर चर्चा नहीं हो सकती।
अब राहुल गांधी ने बाहर बहस की चुनौती दी तो कह रहे हैं सदन में आइए।
बहस से इतना डर क्यों है?
Durgaprasad Agrawal retweeted
मोदी सरकार कितनी असहाय और लाचार हो गई है…
अभिजीत दीपके को अमेरिका और आशुतोष रंका को पाकिस्तान से “फंडिंग” मिली है, और सरकार कुछ नहीं कर पा रही!
प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री जितेंद्र सिंह के पास “पुख्ता सबूत” है, फिर भी सरकार इन्हें जेल नहीं भेज पा रही है!
वहीं देश के गृहमंत्री अमित शाह को “तीन करोड़ घुसपैठिये” मिले हैं, पर इनकी भी बेबसी देखिए, उनमें से तीन सौ को भी ये देश से निकाल बाहर नहीं कर पा रहे हैं!
आख़िर मोदी सरकार इतनी असहाय क्यों हो गई है?
“सच्चाई” जानते हुए और “सुबूत” हाथ में होने के बाद भी ये कुछ क्यों नहीं कर पा रहे हैं?
आख़िर इस तरह ये कैसे रखेंगे देश को “विदेशी ताकतों” और “घुसपैठियों” से सुरक्षित?
Durgaprasad Agrawal retweeted
ये पर्चियों में निकले हुए आइटम मनोरंजन तो मस्त करते हैं। पीछे सिक्योरिटी वाले का मुँह देखो 🤣🤣
























