कल दिनांक 24 नवंबर 2026, शाम 04:00 बजे
एक्स (x) पर एक #tag चलाया जायेगा।
भीम आर्मी व आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के सभी साथी तैयार रहे।
आपकी आवाज़ पूरे देश को सुनाई देनी चाहिए!
जय भीम, जय भारत जय मंडल, जय जोहार
BASF retweeted
आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण को लेकर बार-बार नाम बदलने की मांग करना शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है।
22 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए आगरा के वीर सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हुए थे। 26 नवंबर 2023 को आगरा पहुंचकर मैंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया था और वीर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
नगर निगम की स्वीकृति के बाद रमाडा चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक रखा जा चुका है और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। ऐसे में दोबारा नाम बदलने की मांग करना और अलग-अलग नामों की दावेदारी करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का बलिदान किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल की सीमाओं में बंधा नहीं है। उनका सम्मान पूरे देश और समाज का सम्मान है। शहीदों के सम्मान को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और नामकरण की खींचतान का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।
प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए पहले से स्वीकृत नामकरण का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर और सर्वोपरि होना चाहिए।
कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहें!
जय भीम! जय भारत!
@OfficeOfDMAgra
@AgraNagarNigam
26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर माता रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में आयोजित होने वाली “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” में सभी साथी जरूर पहुँचे।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha
विरासत से तय नहीं होंगे सियासत के फैसले,
ये तो उड़ान तय करेगी आसमान किसका है।
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#ASP_K_Mission2027
#UPMaangeChandraShekharAzad
#uttarpradeshpolitics #UPPolitics #UPAssemblyElection2027
BASF retweeted
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रस्तावित औद्योगिक शहरों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में आरक्षण एवं विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt
@CMOfficeUP
BASF retweeted
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
'पिछले साढ़े नौ साल में बहुजन समाज न जीते-जी सुरक्षित रहा और न मरने के बाद'
नगीना सांसद, भाई चंद्र शेखर आजाद जी, लखनऊ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान।
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
BASF retweeted
स्मृतिशेष दयाराम पासी जी को विनम्र आदरांजलि!
श्रद्धेय दयाराम पासी जी चायल विधानसभा क्षेत्र, जनपद कौशांबी से वर्ष 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। उनका जीवन बहुजन आंदोलन और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा।
बहुजन मिशन के कठिन दौर में भी दयाराम पासी जी ने मिशन से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जीवनभर अपने विचारों, सिद्धांतों और मिशन के प्रति निष्ठा बनाए रखी।
आज उनकी अंतिम यात्रा भी उनकी इच्छा और विचारों के अनुरूप नीले झंडे के साथ निकाली गई। यह उनके जीवनभर के संघर्ष, समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ऐसे समर्पित मिशनरी योद्धा को विनम्र आदरांजलि। उनके संघर्ष, विचार और मिशन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।
जय भीम! 🙏
BASF retweeted
भाजपा के ट्रिपल इंजन वाले सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराने, भर्ती के नाम पर मोटी रकम मांगने, कम वेतन देने और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाए रखने के मामले बेहद गंभीर हैं।
सफाई कर्मचारियों ने निजी ठेका कंपनी पर कर्मचारियों से 12 से 13 घंटे काम कराने और नई भर्ती के नाम पर 1 से डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों पर कम वेतन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी जायज मांगें उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यह श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान का हनन है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता और उनके श्रम के शोषण को उजागर करती है।
हम सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई न की जाए।
सफाई कर्मचारियों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के शोषण से मुक्त कर स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कर बैकलॉग पूरा किया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन, बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए कैशलेस इलाज तथा अन्य सभी कर्मचारी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर आधुनिक मशीनों से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिया जाएगा।
सफाईकर्मियों का सम्मान, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता है।
@UPGovt
@NagarVikas_UP
@aksharmaBharat
@SSahart
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब ने माननीय चंद्रशेखर आज़ाद जी के आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह केवल एक मुलाकात नहीं, बल्कि आपसी सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकता का खूबसूरत संदेश है।
@BhimArmyChief
राजनीतिक गठबंधन के बाद हमारा अनुभव और 26 नवंबर 2026 को संविधान दिवस के अवसर पर माता रमाबाई अंबेडकर मैदान, लखनऊ में आयोजित होने वाली “बहुजन स्वराज संकल्प महारैली” को लेकर आज दिनांक 22 नवंबर, शाम 07:00 बजे @BhimArmyChief लाइव रहेंगे !
आज चंद्रशेखर जी के आवास पर ओवैसी साहब का स्वागत एवं साथ में खाना हुआ। साथ ही सहारनपुर मस्जिद के मुद्दे पर जिलाधिकारी से मुलाकात कर न्याय की आवाज़ बुलंद की गई।
यह मुलाकात केवल आपसी सौहार्द की नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और हक़-अधिकार की लड़ाई को मजबूती देने का संदेश है।
📍LIVE - सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में वार्ता।
माननीय सांसद @BhimArmyChief श्री चंद्रशेखर आजाद जी ओर माननीय सांसद @asadowaisi साहब जी मौजूद।
BASF retweeted
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी।
परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई।
केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं।
@mygovindia
@RajGovOfficial
@RajCMO
@CMOGuj
#JusticeForTagaramMeghwal
#तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
BASF retweeted
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है।
23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?
हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि:
1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए।
7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
@MohanMOdisha
BASF retweeted
दिल्ली
➡️दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की प्रेसवार्ता कल
➡️बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर प्रेसवार्ता
➡️26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन स्वराज महारैली
➡️संविधान दिवस के अवसर पर महारैली आयोजित
➡️लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजन
➡️19 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
#AzadSamajParty #BahujanSwaraj #LucknowNews




























