BASF retweeted
आगरा के रमाडा चौराहे के नामकरण को लेकर बार-बार नाम बदलने की मांग करना शहीदों के सम्मान के प्रति असंवेदनशीलता दर्शाता है।
22 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान देश की रक्षा करते हुए आगरा के वीर सपूत कैप्टन शुभम गुप्ता शहीद हुए थे। 26 नवंबर 2023 को आगरा पहुंचकर मैंने उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका दुःख साझा किया था और वीर शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
नगर निगम की स्वीकृति के बाद रमाडा चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक रखा जा चुका है और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जा चुकी है। ऐसे में दोबारा नाम बदलने की मांग करना और अलग-अलग नामों की दावेदारी करके विवाद खड़ा करना उचित नहीं है।
शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता का बलिदान किसी जाति, धर्म या राजनीतिक दल की सीमाओं में बंधा नहीं है। उनका सम्मान पूरे देश और समाज का सम्मान है। शहीदों के सम्मान को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और नामकरण की खींचतान का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।
प्रशासन को इस मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए पहले से स्वीकृत नामकरण का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए। शहीदों का सम्मान राजनीति से ऊपर और सर्वोपरि होना चाहिए।
कैप्टन शुभम गुप्ता अमर रहें!
जय भीम! जय भारत!
@OfficeOfDMAgra
@AgraNagarNigam
BASF retweeted
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों एवं प्रस्तावित औद्योगिक शहरों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उद्यमियों को उद्योग स्थापना हेतु औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में आरक्षण एवं विशेष सुविधाएं प्रदान किए जाने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को पत्र लिखा।
@UPGovt
@CMOfficeUP
BASF retweeted
जाकर रण में ललकारी थी,
वह तो झांसी की झलकारी थी।
महान स्वतंत्रता सेनानी, बहुजन प्रेरणा-स्रोत एवं क्रांतिकारी वीरांगना माता झलकारी बाई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र आदरांजलि।
BASF retweeted
स्मृतिशेष दयाराम पासी जी को विनम्र आदरांजलि!
श्रद्धेय दयाराम पासी जी चायल विधानसभा क्षेत्र, जनपद कौशांबी से वर्ष 2002 और 2007 में बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे। उनका जीवन बहुजन आंदोलन और मान्यवर कांशीराम साहब के मिशन के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा।
बहुजन मिशन के कठिन दौर में भी दयाराम पासी जी ने मिशन से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा। उन्होंने जीवनभर अपने विचारों, सिद्धांतों और मिशन के प्रति निष्ठा बनाए रखी।
आज उनकी अंतिम यात्रा भी उनकी इच्छा और विचारों के अनुरूप नीले झंडे के साथ निकाली गई। यह उनके जीवनभर के संघर्ष, समर्पण और बहुजन आंदोलन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
ऐसे समर्पित मिशनरी योद्धा को विनम्र आदरांजलि। उनके संघर्ष, विचार और मिशन के प्रति निष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी।
जय भीम! 🙏
BASF retweeted
भाजपा के ट्रिपल इंजन वाले सहारनपुर नगर निगम में सफाई कर्मचारियों से लंबे समय तक काम कराने, भर्ती के नाम पर मोटी रकम मांगने, कम वेतन देने और उनके रोजगार को असुरक्षित बनाए रखने के मामले बेहद गंभीर हैं।
सफाई कर्मचारियों ने निजी ठेका कंपनी पर कर्मचारियों से 12 से 13 घंटे काम कराने और नई भर्ती के नाम पर 1 से डेढ़ लाख रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, कर्मचारियों पर कम वेतन में काम करने का दबाव बनाया जा रहा है और अपनी जायज मांगें उठाने पर उन्हें नौकरी से निकालने की धमकी दी जा रही है। यह श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान का हनन है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे हैं। यह स्थिति सफाई कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता और उनके श्रम के शोषण को उजागर करती है।
हम सफाई कर्मचारियों के संघर्ष का समर्थन करते हैं और नगर निगम प्रशासन से मांग करते हैं कि उनकी जायज मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को नौकरी से हटाने या प्रताड़ित करने की कार्रवाई न की जाए।
सफाई कर्मचारियों को ठेका और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के शोषण से मुक्त कर स्थायी रोजगार, सम्मानजनक वेतन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना हमारी प्रतिबद्धता है। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सफाईकर्मियों की आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त कर उन्हें स्थायी नियुक्ति दी जाएगी। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती कर बैकलॉग पूरा किया जाएगा। समान काम के लिए समान वेतन, पेंशन, बीमा, स्वयं एवं परिवार के लिए कैशलेस इलाज तथा अन्य सभी कर्मचारी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई में मानव प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर आधुनिक मशीनों से सफाई सुनिश्चित की जाएगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ गैर-जमानती अपराधों से संबंधित कठोर कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और उचित पुनर्वास दिया जाएगा।
सफाईकर्मियों का सम्मान, सुरक्षित रोजगार और सामाजिक न्याय हमारी प्राथमिकता है।
@UPGovt
@NagarVikas_UP
@aksharmaBharat
@SSahart
#26_नवंबर_चलो_लखनऊ #बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#SamajikParivartanMorcha #मिशन_2027
BASF retweeted
राजस्थान के बाड़मेर जिले के खानियानी गांव निवासी 18 वर्षीय तगाराम मेघवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का खुलासा करीब एक साल बाद होना बेहद दुखद और चिंताजनक है।
मजदूरी करने गुजरात के सूरत गए तगाराम 28 सितंबर 2025 को लापता हो गए थे। परिजनों के अनुसार, फैक्टरी के CCTV फुटेज में ठेकेदार रमेश कुमार और तेजाराम द्वारा उनके साथ मारपीट किए जाने की बात सामने आई थी। 7 एवं 14 नवंबर 2025 को बाड़मेर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी गई। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पिता हरचन्दराम ने माननीय न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। 2 जनवरी 2026 को न्यायालय के आदेश पर गडरारोड थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
अब करीब एक साल बाद पुलिस ने परिवार को फोटो दिखाकर बताया कि तगाराम का शव गुजरात के अंकलेश्वर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था और उसे अज्ञात मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हैरानी की बात है कि शव मिलने और अंतिम संस्कार किए जाने के बावजूद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को नहीं दी।
परिजनों ने कार्यस्थल पर प्रताड़ना और तगाराम की मौत की परिस्थितियों पर गंभीर संदेह जताया है। जिन ठेकेदारों और अन्य लोगों पर तगाराम के साथ मारपीट एवं प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं, उनके विरुद्ध पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp जी, यह पुलिस व्यवस्था और जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक गरीब पिता अपने बेटे को तलाशता रहा और उसे बेटे की मौत की खबर तक समय पर नहीं दी गई।
केंद्र सरकार, राजस्थान एवं गुजरात सरकार से मांग है कि पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच कराई जाए, संबंधित पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को न्याय मिले।
इस दुख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। प्रकृति परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। तगाराम को न्याय दिलाने की लड़ाई में हम परिवार के साथ खड़े हैं।
@mygovindia
@RajGovOfficial
@RajCMO
@CMOGuj
#JusticeForTagaramMeghwal
#तगाराम_मेघवाल_को_न्याय_दो
BASF retweeted
ओडिशा के क्योंझर जिले के घाटशिपुरा (Ghasipura) थाना क्षेत्र के बसंतपुरा में संताल आदिवासी समुदाय का पारंपरिक धार्मिक पूजा स्थल स्थित है, जिसे जाहेर थान (Jaher Than) या जाहेरा (Jahera) कहा जाता है। 23 अक्टूबर 2026 को इसी पूजा स्थल को क्षतिग्रस्त करने, पूजा-अर्चना कर रहे लोगों के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना बेहद गंभीर, पीड़ादायक एवं चिंताजनक है।
ग्रामीणों के अनुसार, विरोध करने पर महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ भी मारपीट की गई। दो युवकों को मोटरसाइकिल से घसीटा गया। ग्रामीणों ने शिकायत करने पर राशन और सरकारी सुविधाएं बंद कराने की धमकी दिए जाने की बात भी कही है।
23 अक्टूबर को हुई इस गंभीर घटना के बाद कई दिनों तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओडिशा टीम लगातार सक्रिय रही और पीड़ित अपने आदिवासी समाज के साथ खड़ी होकर 18 नवंबर 2026 को हुए लगभग 20 हजार लोगों के बड़े आंदोलन में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस व्यापक आंदोलन के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन अब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है। आखिर पीड़ित आदिवासी समाज को अपनी शिकायत पर FIR दर्ज कराने के लिए इतने बड़े आंदोलन के लिए मजबूर क्यों होना पड़ा?
हम @CMO_Odisha से मांग करते हैं कि:
1. बसंतपुरा की घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच कराई जाए।
2. सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
3. SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
4. पीड़ित आदिवासियों और गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
5. संताल समाज के पारंपरिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
6. जाहेर थान जैसे पारंपरिक धार्मिक स्थलों को सरकारी संरक्षण एवं औपचारिक मान्यता दी जाए।
7. आदिवासी समाज की पारंपरिक माझी-परगना व्यवस्था को मान्यता प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।
@MohanMOdisha
BASF retweeted
दिल्ली
➡️दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की प्रेसवार्ता कल
➡️बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को लेकर प्रेसवार्ता
➡️26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन स्वराज महारैली
➡️संविधान दिवस के अवसर पर महारैली आयोजित
➡️लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में आयोजन
➡️19 नवंबर को दोपहर 12 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
#AzadSamajParty #BahujanSwaraj #LucknowNews
BASF retweeted
परम पूज्य बाबा साहेब ने अपने चार बच्चों की कुर्बानी के बाद भी हमारे अधिकारों के लिए संघर्ष किया और हमें मतदान के अधिकार की राह दिखाई।
17 नवंबर 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जाँचें। 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और त्रुटियाँ ठीक कराने का अवसर है। विशेष अभियान दिवस 21, 22, 28 और 29 नवंबर को हैं।
परम पूज्य बाबा साहेब के संघर्षों से मिले वोट के अधिकार को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। अपना वोट बचाएँ, अपना अधिकार बचाएँ!
जय भीम! जय संविधान!
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#UPMaangeChandraShekharAzad
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027
BASF retweeted
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में शहीद हुए विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी के पार्थिव शरीरों को उनके पैतृक गांव डंपर में बिना ताबूत के ले जाना बेहद शर्मनाक, चिंताजनक और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार, पार्थिव शरीरों को उठाने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्हें ढकने के लिए सफेद कपड़े का इंतजाम भी ग्रामीणों को स्वयं करना पड़ा। यह घटना पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही और व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है।
शहीदों के पार्थिव शरीरों और उनके परिवारों के सम्मान की जिम्मेदारी भी सरकार और प्रशासन की है। इस घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
शहीद बाबी चंद जी और रशपाल कुमार जी को विनम्र आदरांजलि। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
BASF retweeted
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में अपना सब कुछ न्योछावर कर हँस्ते-हँस्ते फांसी के फंदे को गले लगाने वाले अमर शहीद करतार सिंह सराभा जी के शहादत दिवस पर उन्हें शत्-शत् नमन एवँ विनम्र आदरांजलि।
BASF retweeted
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति छात्रवृत्ति (NFSC) के अंतर्गत JRF एवं SRF शोधार्थियों की लंबित फेलोशिप का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री @Drvirendrakum13 जी को पत्र लिखा।
@mygovindia @MSJEGOI
BASF retweeted
क्रांतिवीर जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा जी की जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ पर उन्हें तथा सभी जनजातीय नायकों की गौरवशाली विरासत को कोटि-कोटि नमन करते हुए आप सभी को हार्दिक बधाई।
BASF retweeted
झारखंड राज्य के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलकामनाएं।
हमारा विश्वास है कि किसी भी राज्य की वास्तविक प्रगति तभी संभव है, जब वहां दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं और वंचित वर्गों को उनके संवैधानिक अधिकारों के साथ शिक्षा, रोजगार, प्रतिनिधित्व और सम्मानजनक जीवन के समान अवसर मिलें।
कामना है कि झारखंड में सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की भावना और मजबूत हो तथा विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जय भीम! जय मंडल! जय संविधान!
BASF retweeted
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल कौशल, अदम्य साहस और आखिरी गेंद तक हार न मानने के जज्बे का परिचय देते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया।
मैच के बेहद रोमांचक मोड़ पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने धैर्य, आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना बनाए रखी। आखिरी गेंद पर चौका जड़कर हासिल की गई यह ऐतिहासिक जीत उनकी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प का शानदार उदाहरण है।
इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
#MensU19AsiaCup
BASF retweeted
उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में थाना बिथरी चैनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर दलित युवक अनिल जाटव के साथ थाने में जातिसूचक गालियां देने और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में माननीय न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होना बेहद गंभीर और चिंताजनक है।
पीड़ित के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पुलिस की पिटाई में उसका दाहिना हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसके हाथ के कई ऑपरेशन हुए, लगभग 45 टांके लगे और 8 से 10 यूनिट खून चढ़ाना पड़ा। आज भी वह अपने दाहिने हाथ से कोई काम करने में असमर्थ है।
पीड़ित द्वारा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। आखिरकार, माननीय विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), बरेली ने 7 अक्टूबर 2026 को पीड़ित की याचिका स्वीकार करते हुए थाना बिथरी चैनपुर के प्रभारी को उचित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानून के अनुसार विवेचना करने तथा 7 दिन के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। लेकिन बेहद चिंताजनक है कि न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इतना ही नहीं, घटना के बाद से लेकर न्यायालय के आदेश के बावजूद संबंधित थानाध्यक्ष को उस थाने से हटाया तक नहीं गया है।
पुलिसकर्मियों पर गंभीर अपराध के आरोप हों और न्यायालय के आदेश के बावजूद एफआईआर दर्ज न हो तथा संबंधित थानाध्यक्ष अपने पद पर बना रहे, तो यह कानून के शासन और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि न्यायालय के आदेश का तत्काल पालन करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए, निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच सुनिश्चित हो तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए। संबंधित थानाध्यक्ष को तत्काल थाने से हटाया जाए। पीड़ित अनिल और उसके परिवार को सुरक्षा एवं उचित मुआवजा भी दिया जाए।
@myogiadityanath
@CMOfficeUP
@dgpup
@NCSC_GoI
BASF retweeted
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में खैरगढ़ थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या का प्रयास किए जाने की घटना बेहद गंभीर, शर्मनाक और चिंताजनक है।
पीड़िता के परिजनों से मेरी बात हुई है। परिजनों के मुताबिक, 31 अक्टूबर की शाम बिटिया शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी काफी तलाश की। अगले दिन, 1 नवंबर की सुबह वह खेत में मरणासन्न हालत में मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर उसे मरणासन्न हालत में खेत में छोड़ दिया।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बिटिया की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं है।
@UPGovt से हमारी मांग है कि सभी आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर शीघ्र न्याय सुनिश्चित किया जाए। पीड़िता को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा, उसके परिवार को सुरक्षा और उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय मिल सके।
बिटिया को न्याय दिलाने और उसकी बेहतर चिकित्सा सुनिश्चित कराने के लिए सरकार तत्काल प्रभावी कदम उठाए। हम बिटिया के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
BASF retweeted
देश के करोड़ों ड्राइवर भाई अपनी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को लेकर 12 नवंबर 2026 से देशव्यापी ‘स्टेरिंग छोड़ो आंदोलन’ कर रहे हैं। इस संबंध में उनके प्रतिनिधियों ने हमसे संपर्क कर आंदोलन की स्थिति, अपनी जायज मांगों और विभिन्न स्थानों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न से अवगत कराया है।
यह बेहद चिन्ताजनक है कि अभी तक किसी भी सरकार ने ड्राइवरों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया है। उनकी मांगों को सुनने और प्रतिनिधियों से बातचीत करने तक की पहल नहीं की गई है। उल्टा, कई स्थानों पर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे ड्राइवरों पर लाठीचार्ज, मुकदमे और उत्पीड़न की कार्रवाई की शिकायतें सामने आ रही हैं।
ड्राइवर भाई देश की अर्थव्यवस्था और परिवहन व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उनके साथ होने वाली हिंसा, मारपीट और हत्या की घटनाओं पर भी प्रभावी रोक लगनी चाहिए।
ड्राइवर भाईयों की प्रमुख मांगों में ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना, ड्राइवर आयोग एवं वेलफेयर बोर्ड का गठन करना और आंदोलनकारियों पर हो रहे पुलिस उत्पीड़न व अनावश्यक मुकदमों पर रोक लगाना शामिल है।
हम @mygovindia से मांग करते हैं कि इन मांगों पर तत्काल संज्ञान लेकर ड्राइवर प्रतिनिधियों से बातचीत की जाए और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।
मैं ड्राइवर भाईयों को विश्वास दिलाता हूं कि यदि उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो मैं इस मुद्दे को संसद में पूरी मजबूती से उठाऊंगा और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव मंच पर उनकी आवाज बनूंगा।
ड्राइवर साथियों के श्रम, सुरक्षा और सम्मान की अनदेखी नहीं की जा सकती। उनके संघर्ष और जायज मांगों के प्रति मेरा समर्थन है।
जय भीम! जय भारत! जय संविधान!
@MORTHIndia
@nitin_gadkari
#SteeringChhodoAndolan
#DriverUnion
#DriverProtest
BASF retweeted
असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा नेशनल पार्क के पास रंगाजन (कोहोरा रेंज) इलाके में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 23 लोगों की दर्दनाक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद, हृदयविदारक और पीड़ादायक है।
इस हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रकृति शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
@CMOfficeAssam से आग्रह है कि मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा, घायलों को निःशुल्क एवं बेहतर उपचार तथा प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
BASF retweeted
उत्तर प्रदेश की महान जनता के नाम मेरा संदेश
मेरे प्यारे उत्तर प्रदेशवासियों,
आज प्रदेश का नौजवान रोजगार चाहता है, किसान अपनी फसल का उचित मूल्य चाहता है, गरीब परिवार महंगाई से राहत चाहता है और हर बेटी सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन चाहती है।
आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जनाब असदुद्दीन ओवैसी साहब के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' की शुरुआत की है।
हमारा संकल्प स्पष्ट है, 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा की सत्ता को हटाकर संविधान, सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे की विचारधारा को मजबूत करना।
भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए प्रतिबद्ध सभी राजनीतिक दलों से हमारी अपील है कि वे व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और राजनीतिक अहंकार से ऊपर उठकर एकजुट हों। सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।
हम केवल तीसरा मोर्चा बनकर चुनाव लड़ने नहीं आए हैं। हमारा उद्देश्य उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापक राजनीतिक भागीदारी का मंच तैयार करना और सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ना है।
26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई अम्बेडकर मैदान में आयोजित 'बहुजन स्वराज संकल्प महारैली' में देशभर के बहुजन समाज के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील करता हूं।
अब वक्त केवल सत्ता के चेहरे बदलने का नहीं, बल्कि सत्ता में सभी वर्गों की उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने और व्यवस्था का चरित्र बदलने का है।
सत्ता में भागीदारी, सम्मान में बराबरी और संविधान की सर्वोच्चता, यही हमारा संकल्प है।
जय भीम! जय संविधान!
#सामाजिक_परिवर्तन_मोर्चा
#बहुजन_स्वराज_संकल्प_महारैली
#मिशन_2027


























