पूर्णतः असहमत ...!
"Political activities like dharna, hunger strikes and practices like Sathyagraha have no place in a Constitutional democracy," says Kerala High Court, quoting a 2017 precedent. HC says students indulging in such activities in an educational institution are liable to be expelled. HC makes these observations while setting aside a single bench's interim order which had allowed 16 suspended students of Sree Sankaracharya Sanskrit University to appear for semester exams.
91
प्रेस विज्ञप्ति RO/ARO परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम एवं पैटर्न पर कराने की मांग को लेकर शिवाजी पार्क में अभ्यर्थियों की बैठक संपन्न, 3 नवंबर को होगी बड़ी हुंकार महापंचायत प्रयागराज, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर आज शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के नेतृत्व में प्रतियोगी अभ्यर्थियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं पैटर्न से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में शामिल अभ्यर्थियों ने एकमत होकर मांग उठाई कि RO/ARO की आगामी परीक्षा उसी पुराने पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के आधार पर आयोजित कराई जाए, जिसके अनुरूप अभ्यर्थी लंबे समय से तैयारी करते आ रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा के निकट पाठ्यक्रम एवं पैटर्न में बदलाव की संभावना से उनकी तैयारी, परीक्षा रणनीति और भविष्य की योजनाओं को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसलिए आयोग को इस विषय पर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करते हुए अभ्यर्थियों के हितों को प्राथमिकता देनी चाहिए। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने बताया कि इस विषय को लेकर पूर्व में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय राज्यपाल महोदया को विस्तृत ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। इसके बावजूद अभ्यर्थियों की मांग पर अब तक अपेक्षित निर्णय सामने नहीं आने के कारण छात्र समुदाय में चिंता बनी हुई है। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि यदि शासन एवं संबंधित आयोग समय रहते इस विषय पर संज्ञान लेकर अभ्यर्थियों की मांगों के अनुरूप उचित निर्णय नहीं लेते हैं, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन एवं प्रशासन की होगी। अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में आगामी 3 नवंबर 2026 को शाम 5 बजे शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में एक बड़ी छात्र महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस महापंचायत में भारी संख्या में प्रतियोगी अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति, अभ्यर्थियों की एकजुटता और मांगों को प्रभावी ढंग से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा की जाएगी। महापंचायत की तैयारी को लेकर दिल्ली एवं लखनऊ सहित विभिन्न स्थानों पर छात्र प्रतिनिधिमंडलों के माध्यम से संपर्क और संवाद स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अलग-अलग बैठकों के जरिए प्रतियोगी अभ्यर्थियों को महापंचायत के उद्देश्य एवं मांगों की जानकारी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक छात्र इस विषय पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रयागराज एवं आसपास के जिलों के सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 3 नवंबर की हुंकार महापंचायत में शामिल होकर अपनी मांगों को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती प्रदान करें। हुंकार मंच की प्रमुख मांग है कि RO/ARO की आगामी परीक्षा पूर्व प्रचलित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के आधार पर ही आयोजित कराई जाए तथा परीक्षा से संबंधित किसी भी संभावित बदलाव पर निर्णय लेने से पहले अभ्यर्थियों के हितों और उनकी लंबे समय से चली आ रही तैयारी को ध्यान में रखा जाए। आगामी कार्यक्रम का विवरण - कार्यक्रम: RO/ARO छात्र हुंकार महापंचायत - दिनांक: 3 नवंबर 2026, मंगलवार - समय: शाम 5:00 बजे - स्थान: शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज - आयोजक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ @CommissionerPrg @dgpup @timesofindia @htTweets @the_hindu @IndianExpress @TheLallantop @PTI_News @ANI
1
169
प्रेस विज्ञप्ति RO/ARO परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं पैटर्न में संभावित बदलाव के विरोध में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा, कल प्रयागराज में होगी बड़ी बैठक प्रयागराज, 17 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों की चिंताओं के संबंध में आज संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच द्वारा जिला प्रशासन, प्रयागराज के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश को ज्ञापन सौंपा गया। हुंकार मंच ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि आयोग परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर अपनी आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करे। यदि कोई बदलाव प्रस्तावित है, तो अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उस पर पुनर्विचार किया जाए तथा किसी भी परिवर्तन को लागू करने से पहले अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया जाए। हुंकार मंच का कहना है कि लाखों अभ्यर्थी वर्तमान पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के अनुरूप लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परीक्षा के निकट संभावित बदलाव से उनकी तैयारी, परीक्षा रणनीति एवं भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसलिए परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी समय रहते आधिकारिक माध्यमों से सार्वजनिक की जानी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों के बीच बना असमंजस दूर हो सके। इसी मुद्दे पर कल, दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे, शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। बैठक में RO/ARO परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव, अभ्यर्थियों की समस्याओं तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रयागराज सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी प्रतियोगी अभ्यर्थियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस विषय पर सामूहिक चर्चा कर अभ्यर्थियों के हितों में आगे की रणनीति तय की जा सके। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आगे की सभी गतिविधियां शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक दायरे में संचालित की जाएंगी। स्थान: शिवाजी पार्क, मम्फोर्डगंज, प्रयागराज दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार समय: शाम 5:00 बजे निवेदक: पंकज पाण्डेय संयोजक संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ @PrashantK_IPS90 @the_hindu
2
2
10
837
प्रेस विज्ञप्ति संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज विषय: शिक्षक भर्ती की लंबित मांगों एवं RO/ARO परीक्षा के पाठ्यक्रम-पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर मुख्यमंत्री और लोक सेवा आयोग अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा गया। प्रयागराज, 15 अक्टूबर 2026। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच द्वारा आज प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों एवं शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षक भर्ती से संबंधित मांगों का ज्ञापन एडीएम प्रशासन, प्रयागराज के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय तक पहुँचाने हेतु दिया गया, जबकि समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव से संबंधित ज्ञापन लोक सेवा आयोग के कार्यालय में सौंपा गया। हुंकार मंच ने कहा कि प्रदेश के लाखों प्रतियोगी छात्र लंबे समय से भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्ध निर्णय और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा की मांग कर रहे हैं। सरकार एवं संबंधित आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए स्पष्ट निर्णय लेना चाहिए, ताकि युवाओं का भविष्य अनिश्चितता में न रहे। शिक्षक भर्ती के संबंध में प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री महोदय को सौंपे गए ज्ञापन में आंदोलन के दौरान दिए गए आश्वासन के अनुरूप TGT/PGT भर्ती में पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न के संबंध में अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान करने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6 से 8 तक के लिए जूनियर शिक्षक भर्ती शीघ्र जारी करने तथा परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 100 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था में संशोधन कर 50 प्रतिशत पदोन्नति एवं 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान लागू करने की मांग उठाई गई। हुंकार मंच ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती की सुपर TET परीक्षा को दो दिवसीय एवं बहु-पाली व्यवस्था के स्थान पर One Day, One Shift में आयोजित कराने की मांग भी रखी। साथ ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं के आवेदन शुल्क को न्यूनतम करने की मांग की गई, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का समान अवसर मिल सके। RO/ARO परीक्षा के संभावित बदलाव पर आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष महोदय को सौंपे गए ज्ञापन में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित बदलाव को लेकर अभ्यर्थियों के बीच व्याप्त असमंजस और चिंता का विषय उठाया गया। हुंकार मंच ने कहा कि विभिन्न समाचार माध्यमों एवं सोशल मीडिया पर प्रसारित सूचनाओं के कारण परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अभ्यर्थी लंबे समय से निर्धारित पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न के आधार पर तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी बदलाव को लेकर समय रहते आधिकारिक स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से आयोग से मांग की गई कि पाठ्यक्रम एवं परीक्षा पैटर्न में संभावित परिवर्तन पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया जाए। यदि कोई बदलाव प्रस्तावित है, तो अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उस पर पुनर्विचार किया जाए तथा किसी भी परिवर्तन से पहले पर्याप्त समय और स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मंच ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं अभ्यर्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। अभ्यर्थियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि शिक्षक भर्ती की लंबित मांगों और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर अभ्यर्थियों की आवाज शासन एवं आयोग तक पहुँचाना हुंकार मंच की प्राथमिकता है। केवल आश्वासन पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि अभ्यर्थियों को उनके भविष्य से जुड़े विषयों पर स्पष्ट निर्णय और ठोस कार्यवाही की आवश्यकता है। हुंकार मंच ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री महोदय एवं उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक कदम उठाएंगे। साथ ही कहा कि मांगों पर संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में हुंकार मंच अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए संवैधानिक दायरे में रहकर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाता रहेगा। निवेदक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच प्रयागराज, उत्तर प्रदेश @CMOfficeUP @CommissionerPrg @DM_PRAYAGRAJ @the_hindu @TheLallantop @dgpup
2
9
18
972
प्रेस विज्ञप्ति परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग तेज, 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन प्रयागराज, 14 अक्टूबर 2026। परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती को पुनः शुरू कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। हुंकार मंच की मांग है कि वर्तमान नियमों में आवश्यक संशोधन कर हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय या स्पष्ट सूचना सामने नहीं आई है। लगातार हो रही अनदेखी से छात्र एवं प्रतियोगी अभ्यर्थी निराश हैं। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर व्यापक महाआंदोलन किया जाएगा। महाआंदोलन की तिथि एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इसी क्रम में आज 14 अक्टूबर 2026 को सलोरी डेलीगेसी, प्रयागराज में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के साथियों ने छात्रों एवं अभ्यर्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान जूनियर शिक्षक भर्ती की आवश्यकता, सीधी भर्ती के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हुंकार मंच ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में विभिन्न डेलीगेशन के माध्यम से छात्रों एवं अभ्यर्थियों के बीच संवाद अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि इस मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। 15 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने के लिए जिला प्रशासन से विशेष अनुरोध संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने जिला प्रशासन से विशेष अनुरोध किया है कि 15 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात एवं वार्ता का अवसर प्रदान किया जाए। इस संबंध में जिला प्रशासन से पूर्व में भी आग्रह किया जा चुका है, लेकिन अब तक इस पर कोई स्पष्ट सूचना या निर्णय प्राप्त नहीं हुआ है। हुंकार मंच पुनः जिला प्रशासन से अनुरोध करता है कि कम से कम छात्रों की मांगों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मुख्यमंत्री जी परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती से जुड़े मामलों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर सकें। छात्र प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष भर्ती प्रक्रिया, नियमों में संशोधन और रोजगार के अवसरों से संबंधित अपनी समस्याएं एवं मांगें रखना चाहता है। हुंकार मंच सरकार से आग्रह करता है कि युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसरों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती पर गंभीरता से विचार किया जाए। 100 प्रतिशत पदोन्नति के प्रावधान में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों को अनसुना किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। सरकार के पास अभी भी संवाद और सकारात्मक निर्णय के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकालने का अवसर है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवाओं में बढ़ती नाराजगी का असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। छात्रों की मांग स्पष्ट है—नियमों में आवश्यक संशोधन करो, जूनियर शिक्षक भर्ती जारी करो और युवाओं को रोजगार का अवसर दो। निवेदक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @upesscprayagraj @DM_PRAYAGRAJ @prayagraj_pol @CommissionerPrg @pankajGyan1 @the_hindu @IndianExpress
2
20
21
398
📢 आवश्यक सूचना सलोरी डेलीगेसी संवाद दिनांक: 14 अक्टूबर 2026 समय: शाम 5:30 बजे स्थान: गंगेश्वर मंदिर, सलोरी, प्रयागराज समस्त छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी अभ्यर्थियों एवं छात्र संगठनों को सूचित किया जाता है कि सलोरी डेलीगेसी संवाद का आयोजन किया जा रहा है। इस संवाद का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं, उनके अधिकारों एवं विभिन्न शैक्षिक और भर्ती संबंधी मुद्दों पर आपसी विचार-विमर्श करना तथा आगे की रणनीति पर चर्चा करना है। अतः सभी छात्र-छात्राओं एवं अभ्यर्थियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर संवाद को सफल बनाएं। आपकी भागीदारी, छात्रों की एकजुटता की पहचान! निवेदक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ @CommissionerPrg @prayagraj_pol
1
9
9
407
प्रेस विज्ञप्ति परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग तेज, 50% सीधी भर्ती और 50% पदोन्नति के लिए हुंकार मंच करेगा महाआंदोलन प्रयागराज, 13 अक्टूबर 2026। परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती को पुनः शुरू कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। हुंकार मंच की मांग है कि वर्तमान नियमों में आवश्यक संशोधन कर हजारों युवाओं के लिए शिक्षक बनने के अवसर सुनिश्चित किए जाएं। इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित विभागों को ज्ञापन सौंपकर छात्रों की मांगों से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। लगातार हो रही अनदेखी से छात्र एवं प्रतियोगी अभ्यर्थी निराश हैं। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया है कि यदि सरकार शीघ्र सकारात्मक कदम नहीं उठाती है, तो परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर व्यापक महाआंदोलन किया जाएगा। महाआंदोलन की तिथि एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जल्द जारी की जाएगी। इसी क्रम में आज अल्लापुर-बाघंबरी रोड, प्रयागराज के पास संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के साथियों ने छात्रों एवं अभ्यर्थियों के साथ संवाद किया। संवाद के दौरान जूनियर शिक्षक भर्ती की आवश्यकता, सीधी भर्ती के अवसर और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। हुंकार मंच ने निर्णय लिया है कि आने वाले दिनों में विभिन्न डेलीगेशन के माध्यम से छात्रों एवं अभ्यर्थियों के बीच संवाद अभियान लगातार जारी रखा जाएगा, ताकि इस मांग को व्यापक जनसमर्थन मिल सके। 15 अक्टूबर को प्रयागराज में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन से विशेष आग्रह संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच जिला प्रशासन से मांग करता है कि 15 अक्टूबर को प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दौरान छात्र प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात एवं वार्ता कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इससे छात्र अपनी समस्याओं, मांगों और भर्ती प्रक्रिया में आवश्यक बदलावों से संबंधित पक्ष सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे तथा सरकार का स्पष्ट रुख जान सकेंगे। हुंकार मंच सरकार से आग्रह करता है कि युवाओं के भविष्य, रोजगार के अवसरों और परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती पर गंभीरता से विचार किया जाए। 100 प्रतिशत पदोन्नति के प्रावधान में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति की व्यवस्था लागू की जाए तथा भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांगों को अनसुना किए जाने पर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। सरकार के पास अभी भी संवाद और सकारात्मक निर्णय के माध्यम से इस मुद्दे का समाधान निकालने का अवसर है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो युवाओं में बढ़ती नाराजगी का असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिल सकता है। छात्रों की मांग स्पष्ट है—नियमों में आवश्यक संशोधन करो, जूनियर शिक्षक भर्ती जारी करो और युवाओं को रोजगार का अवसर दो। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @upesscprayagraj @TheLallantop @the_hindu @IndianExpress @timesofindia
2
32
2
36
1,328
#UPSSSC_PET_EXAM_CENTRE_REFORM पहले से परेशान छात्रों पर इतनी दूर परीक्षा का केंद्र बनाना पूर्णतःअनैतिक है छात्रों पर आर्थिक और मानसिक बोझ डालना छात्रों के साथ अन्याय है @UpssscOfficial1 पुनर्विचार करें। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी @CMOfficeUP @myogiadityanath से निवेदन है कि मामले को संज्ञान में ले और तत्काल निर्देशित करें....! @TheLallantop @the_hindu @IEhindi @IndianExpress
12
186
9
178
3,668
परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती जारी करो। @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ
1
18
30
354
प्रेस विज्ञप्ति विषय: परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50% सीधी भर्ती शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन तेज प्रयागराज, 9 अक्टूबर 2026। परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती शुरू करने तथा वर्तमान में लागू 100 प्रतिशत पदोन्नति संबंधी व्यवस्था में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर आज शिक्षा निदेशालय परिसर में आंदोलनरत छात्रों ने बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव श्री सुरेंद्र तिवारी जी से संवाद कर अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से रखा। वार्ता के दौरान छात्र प्रतिनिधियों ने तर्कों एवं तथ्यों के आधार पर मांग की कि कक्षा 6 से 8 तक के जूनियर विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के अवसर पुनः उपलब्ध कराए जाएं। छात्रों ने कहा कि लंबे समय से सीधी भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को भर्ती नियमावली में आवश्यक परिवर्तन कर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान सुनिश्चित करना चाहिए। छात्रों ने सचिव महोदय से वर्तमान पदोन्नति व्यवस्था से संबंधित नियमावली एवं उसके आधार की उपलब्धता कराने की भी मांग की, ताकि अभ्यर्थियों को नियमों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। सचिव महोदय ने छात्रों की बातों को सुना तथा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर शासन को मांगों से अवगत कराने और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपेक्षा व्यक्त की गई। छात्र प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। छात्रों ने कहा कि उनका विरोध पूरी तरह संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक दायरे में रहेगा, लेकिन भर्ती की मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। 15 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च आंदोलन की अगली कड़ी में 15 अक्टूबर 2026 को शाम 5.00 बजे, प्रयागराज में विशाल मोमबत्ती मार्च आयोजित किया जाएगा। यह मार्च मनमोहन पार्क चौराहा, कटरा से आजाद पार्क तक निकाला जाएगा। इसके माध्यम से सरकार का ध्यान जूनियर शिक्षक भर्ती के मुद्दे की ओर आकर्षित करते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की जाएगी। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने शासन एवं जिला प्रशासन से अपील की है कि छात्रों द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर गंभीरता से संज्ञान लिया जाए तथा संबंधित भर्ती नियमों में आवश्यक संशोधन कर 50 प्रतिशत सीधी भर्ती शुरू करने के लिए शासन स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं। विभिन्न जनपदों के छात्रों ने आंदोलन को मजबूत करने का लिया संकल्प आज के धरना-प्रदर्शन एवं संवाद में विभिन्न जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक अभ्यर्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान छात्र प्रतिनिधि पंकज ,पुष्पेंद्र, अभिषेक एवं आलोक ,सौरभ ,अनुज ने सचिव महोदय के समक्ष भर्ती से संबंधित प्रमुख तर्कों और मांगों को रखा। वहीं ऋषभ, कार्तिकेय, हरिओम एवं संजय सहित अन्य छात्र भी आंदोलन में शामिल रहे। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने प्रदेश के सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 15 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को मजबूती प्रदान करें। हमारी मांग स्पष्ट है—परिषदीय जूनियर शिक्षक भर्ती में 50 प्रतिशत सीधी भर्ती का प्रावधान लागू किया जाए और भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। निवेदक: संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज। @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @DM_PRAYAGRAJ
21
29
506
प्रेस विज्ञप्ति जूनियर शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर छात्रों ने निकाला विशाल मोमबत्ती मार्च 9 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय चलो अभियान को सफल बनाने की अपील प्रयागराज, 8 अक्टूबर 2026। जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी किए जाने की मांग को लेकर आज प्रयागराज में छात्रों एवं अभ्यर्थियों द्वारा ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मुख्य द्वार से गोविंदपुर जीशान मार्केट तक विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला गया। मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्रों ने सरकार एवं संबंधित विभाग का ध्यान प्रदेश के लाखों शिक्षित एवं प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की ओर आकर्षित करते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई। इस दौरान छात्रों ने कहा कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के भविष्य और रोजगार के सवाल को अब और लंबित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार और प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए आश्वासनों के बावजूद भर्ती प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट विज्ञापन जारी नहीं हुआ है, जिससे अभ्यर्थियों में निराशा एवं आक्रोश है। छात्रों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग एक ही है—जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। सरकार से किसी नए आश्वासन के बजाय अब ठोस निर्णय और भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत की अपेक्षा है। मोमबत्ती मार्च के दौरान 9 अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय चलो अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सभी छात्र, अभ्यर्थी एवं युवा साथियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि छात्रों की यह आवाज शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से लगातार उठाई जाती रहेगी। जब तक जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर स्पष्ट एवं सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक छात्रों का संघर्ष जारी रहेगा। @CMOfficeUP @DM_PRAYAGRAJ @ChiefSecyUP @upesscprayagraj @timesofindia @the_hindu @IndianExpress @TheLallantop
44
64
1,337
सभी छात्र जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए 8 अक्टूबर शाम 6.00 बजे , ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार,सलोरी प्रयागराज आए। जिला प्रशासन से निवेदन है कि मामले को संज्ञान में ले और इस संबंध में शासन तक हमारी बात रखे। @CMOfficeUP @upesscprayagraj @dgpup @DM_PRAYAGRAJ @prayagraj_pol
26
31
470
प्रेस विज्ञप्ति जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर छात्रों का डिजिटल हुंकार सोशल मीडिया अभियान के बाद 8 अक्टूबर को निकलेगा विशाल मोमबत्ती मार्च प्रयागराज, 7 अक्टूबर 2026। जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न छात्र संगठनों, अभ्यर्थियों एवं छात्रों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर व्यापक डिजिटल हुंकार अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न छात्र संगठनों एवं अभ्यर्थियों ने अपने-अपने X हैंडल के माध्यम से जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन शीघ्र जारी करने तथा कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने पोस्ट, हैशटैग एवं मुख्यमंत्री सहित संबंधित अधिकारियों को टैग कर सरकार का ध्यान इस महत्वपूर्ण रोजगार के मुद्दे की ओर आकर्षित किया। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के बीच लगातार असमंजस की स्थिति बनी हुई है। पूर्व में जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया जा चुका है। ऐसे में अब सरकार एवं संबंधित विभाग को इस मांग पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जूनियर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की स्पष्ट कार्यवाही करनी चाहिए। 8 अक्टूबर को विशाल मोमबत्ती मार्च सोशल मीडिया अभियान के बाद आंदोलन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाते हुए 8 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे विशाल मोमबत्ती मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी से गोविंदपुर तक निकाला जाएगा। मोमबत्ती मार्च के माध्यम से छात्र एवं अभ्यर्थी सरकार से मांग करेंगे कि कक्षा 6 से 8 तक जूनियर शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया सभी संबंधित विद्यालयी स्तरों पर शीघ्र प्रारम्भ की जाए तथा विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए। संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने कहा कि शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का लंबा इंतजार अब समाप्त होना चाहिए। युवाओं को आश्वासन नहीं, बल्कि भर्ती प्रक्रिया का स्पष्ट रोडमैप और विज्ञापन चाहिए। हुंकार मंच ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के बैनर पर नहीं, बल्कि रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाने का प्रयास है। छात्रों से अपील संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच ने सभी छात्र संगठनों, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं युवाओं से अपील की है कि वे 8 अक्टूबर के विशाल मोमबत्ती मार्च में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर जूनियर शिक्षक भर्ती की आवाज को मजबूत करें। मांग स्पष्ट है — जूनियर शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करो। कक्षा 6 से 8 तक भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करो। दिनांक : 8 अक्टूबर 2026 समय : शाम 6:00 बजे स्थान : ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज मुख्य द्वार, सलोरी मार्ग : सलोरी से गोविंदपुर निवेदक : संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच, प्रयागराज @CMOfficeUP @dgpup @DM_PRAYAGRAJ @prayagraj_pol
30
28
432
जोर-जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है जूनियर शिक्षक भर्ती को लेकर के एक विशाल मोमबत्ती मार्च कल 8 अक्टूबर को ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज प्रयागराज से शाम 6.00 बजे रखा गया है। सभी छात्र जो जूनियर शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं चाहे वह शासकीय हो और अशासकीय हो , बेसिक हो हम सभी की बात कर रहे हैं। आए और इस लड़ाई को मजबूत करें। @CMOfficeUP @dgpup @DM_PRAYAGRAJ
30
20
477